Vivo NEX | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Mar 2020 06:11:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 865 ​चिपसेट और 4400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल फोन Vivo NEX 3s 5G https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3s-5g-launched-12gb-ram-qualcomm-snapdragon-865-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3s-5g-launched-12gb-ram-qualcomm-snapdragon-865-specs/#respond Wed, 11 Mar 2020 06:11:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41556 फोन की स्क्रीन दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है।

The post 12 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 865 ​चिपसेट और 4400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल फोन Vivo NEX 3s 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कल यानि 10 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘नेक्स सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Vivo NEX 3s 5G लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चला है कि नेक्स 3एस एक 5जी फोन है जो शानदार लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। कंपनी की ओर से नेक्स 3एस 5जी को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है। NEX 3s वीवो द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए NEX 3 स्मार्टफोन का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है जो ताकतवर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। आईये नज़र डालते वीवो नेक्स 3एस 5जी की पावर पर।

Vivo NEX 3s 5G को फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसकी स्क्रीन दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। कंपनी ने इस डिसप्ले को वॉटरफॉल डिसप्ले का नाम दिया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन, सेंसर या नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले का उपरी व नीचला हिस्सा भी बेजल लेस है। फोन के उपरी पैनल पर सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा सेटअप लगाया गया है। यह मॉड्यूल थोड़ा चौड़ा है जिसमें कैमरा सेंसर के साथ ही फ्लैश लाइट भी लगी है। Vivo NEX 3s 5G का बैक पैनल बेहद ही शाईनी और ग्लॉसी है जो ग्लास पैनल पर बना है। Vivo NEX 3s 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो राउंड शेप में है। बैक पैनल पर बीच में एक रिंग दी गई है और इसी रिंग में तीन सेंसर फिट है। कैमरा सेटअप रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है।

Vivo NEX 3s 5G

वीवो नेक्स 3एस 5जी को कंपनी की ओर 6.89 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एचडीआर10+ सपोर्ट करती है तो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। Vivo NEX 3s की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है फनटच ओएस पर काम करता है।

Vivo NEX 3s 5G launched 12gb ram qualcomm snapdragon 865 specs

Vivo NEX 3s में प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है जो डुअल मोड 5जी तकनीक से लैस है। कंपनी की ओर से नेक्स 3एस को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Vivo NEX 3s LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक पर काम करता है।

यह भी पढ़ें : Vivo V19 इंडोनेशिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo NEX 3s 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर राउंड शेप में दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का ISOCELL Bright GW1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही नेक्स 3एस में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी टेलीफोटो लेंस तथा 120डिग्री व्यू वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Vivo NEX 3s 5G 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo NEX 3s 5G में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo NEX 3s 5G launched 12gb ram qualcomm snapdragon 865 specs

Vivo NEX 3s 5G की कीमत की बात करें तो चीनी बाजार में फोन में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4998 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 53,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5298 युआन में उतारा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 56,000 रुपये का है। चीन में यह फोन 14 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं फोन के अन्य बाजारों में लॉन्च की स्थिति अभी साफ नहीं है।

The post 12 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 865 ​चिपसेट और 4400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल फोन Vivo NEX 3s 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3s-5g-launched-12gb-ram-qualcomm-snapdragon-865-specs/feed/ 0
Vivo NEX 3s 5G में होगा सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 10 मार्च को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3s-qualcomm-snapdragon-865-x55-mobile-platform-dual-mode-5g-networks-launch-date-10-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3s-qualcomm-snapdragon-865-x55-mobile-platform-dual-mode-5g-networks-launch-date-10-march/#respond Fri, 06 Mar 2020 13:35:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41483 Vivo NEX 3s 5G में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

The post Vivo NEX 3s 5G में होगा सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 10 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी Vivo ने हाल ही में जानकारी दी थी कि कंपनी आने वाली 10 मार्च को अपनी ‘नेक्स सीरीज़’ में विस्तार करेगी और सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Vivo NEX 3s 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस दिन वीवो अपनी होम मार्केट यानि चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से नेक्स 3एस 5जी टेक मंच पर दस्तक देगा। वहीं अब लॉन्च से चार दिन पहले वीवो ने आधिकारिक तौर पर NEX 3s 5G की फोटो को शेयर करने के साथ ही फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी भी दे दी है।

Vivo ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें Vivo NEX 3s 5G को दिखाया गया है। सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो वीडियो में नेक्स 3एस के रियर पैनल पर दिखाया गया है। फोन के बैक पर ​बीच में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो गोलाकार है। इस सर्किल के भीतर तीन कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। तीनों कैमरा सेंसर्स के बीच में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। गौरतलब है कि वीडियो में नेक्स 3एस 5जी को ब्लू रंग में दिखाया गया है।

Vivo NEX 3s Qualcomm snapdragon 865 X55 mobile platform dual mode 5G networks launch date 10 march

Vivo NEX 3s 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की पुष्टि इस वीडियो के जरिये हो गई है। वहीं साथ ही वीडियो में यह खुलासा भी हो गया है कि वीवो नेक्स 3एस को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस चिपसेट के साथ ही फोन में एक्स55 मोबाइल प्लेटफॉर्म भी देखने को मिलेगा जो इस डिवाईस को डुअल मोड 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराएगा। बता दें कि फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा रियर पैनल पर नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग लगी हुई है।

Vivo NEX 3s 5G

वीवो नेक्स 3एस 5जी की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कुछ समय पहले चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर V1950A मॉडल नंबर वाले एक Vivo फोन को देखा गया था। कहा था कि कि यह हैंडसेट वीवो नेक्स 3एस 5जी होगा। लिस्टिंग में इस डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थीं। जानकारी के अनुसार, इस फोन में 6.89 इंच का अमोलेड डिसप्ले होगा। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी जाएगी।

Vivo NEX 3s Qualcomm snapdragon 865 X55 mobile platform dual mode 5G networks launch date 10 march

Vivo NEX 3s 5G को टेना पर दो स्टोरेज ऑप्शन में दिखाया गया था। फोन के एक वेरिएंट में जहां 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरे वेरिएंट में 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग की मानें तो नेक्स 3एस के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर जहां 64 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है वहीं अन्य दो कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। सेल्फी के लिए Vivo NEX 3s 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 10 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post Vivo NEX 3s 5G में होगा सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 10 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3s-qualcomm-snapdragon-865-x55-mobile-platform-dual-mode-5g-networks-launch-date-10-march/feed/ 0
8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Vivo का अपकमिंग 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-upcoming-smartphone-come-with-8gb-ram-and-256gb-storage/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-upcoming-smartphone-come-with-8gb-ram-and-256gb-storage/#respond Fri, 10 Jan 2020 10:29:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39786 इस स्मार्टफोन में 6.89-इंच फुल एचडी+ AMOLED डिसप्ले होगा।

The post 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Vivo का अपकमिंग 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपने अपकमिंग 5G फोन पर काम कर रही है। इस डिवाइस को पहले भी कई बार अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। हाल ही में इस फोन को मॉडल नंबर V1950A को टेना पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब इस फोन की इमेज और बाकि की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई हैं।

टेना पर इस लिस्ट किए गए इस फोन को Vivo Nex 3 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जो कि स्नैड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा। लिस्टिंग में स्मार्टफोन मॉडल नंबर V1950A के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन्स के साथ रेंडर्स भी देखे गए हैं, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रेंडर्स में अपकमिंग वीवो का डिवाइस NEX ब्रांडिंग के साथ दिखाई दिया है जो कि फोन के रियर पैनल पर बॉटम की तरफ है। स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है जो कि सर्कुल कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरा लेंस के साथ एक और लेंस दिखाई दे रहा है जो कि क्लियर नहीं है। वहीं, फ्रंट पर थोड़ा कर्व्ड डिसप्ले है जैसा कि हम Viivo NEX 3 5G में देख चुके हैं।

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.89-इंच फुल HD+ ऐमोलेड डिसप्ले होगा जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2256 x 1080 होगा। वहीं, डिवाइस में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर क्लॉक 2.84GHz होगा, जिसका मतलब है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC होगा।

इसके अलावा फोन में 8GB रैम होगी। वहीं, हैंडेसट को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएट 128जीबी व 256जीबी में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के रियर में मौजूद कैमरा को लेकर अफवाह है कि यह 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर व 13 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। वहीं, लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन में 44 वॉट फास्ट चर्जिंग के साथ 4,250एमएएच की बैटरी होगी।

The post 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Vivo का अपकमिंग 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-upcoming-smartphone-come-with-8gb-ram-and-256gb-storage/feed/ 0
लॉन्च से पहले सामने आई Vivo NEX 3 की रियल ईमेज, वॉटरफॉल ​स्क्रीन और डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा बनाते हैं इसे खास https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3-real-image-leaked-waterfall-display-dual-pop-up-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3-real-image-leaked-waterfall-display-dual-pop-up-camera/#respond Fri, 13 Sep 2019 07:09:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35725 Vivo NEX 3 में 12 जीबी की रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जाएगी

The post लॉन्च से पहले सामने आई Vivo NEX 3 की रियल ईमेज, वॉटरफॉल ​स्क्रीन और डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा बनाते हैं इसे खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo बता चुकी है कि कंपनी टेक मंच पर अपनी NEX सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और आने वाली 16 सितंबर को सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo NEX 3 बाजार में दस्तक दे देगा। Vivo NEX 3 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की वॉटरफॉल डिसप्ले और इसकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले Vivo NEX 3 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। इन रियल फोटोज़ को देखकर की पता चलता है कि Vivo NEX 3 बेहद ही स्टाईलिश और आर्कषक डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा।

Vivo NEX 3 की रियल फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में फोन को हाथ में पकड़े ​दिखाया गया है जिनमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही साईड पैनल्स भी दिखाए गए हैं। फोन के डिजाईन का ब्योरा देने से पहले आपको बता दें कि Vivo NEX के Product Manager Li Xiang पहले ही बता चुके हैं कि Vivo NEX 3 में कर्व्ड नॉच-लेस डिसप्ले दी जाएगी और इसमे 99.6 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिलेगा।

ऐसा होगा डिजाईन

Vivo NEX 3 की लीक हुई फोटो में फोन को फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। इसी वजह से Vivo NEX 3 की डिसप्ले को वॉटरफॉल डिसप्ले कहा जा रहा है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन, सेंसर या नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले का उपरी व नीचला हिस्सा भी बेजल लेस है। Vivo NEX 3 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है यानि यह डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : OPPO ला रही है दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन Reno Ace, 65W SuperVOOC टेक्नोलॉजी के साथ होगा आगाज

Vivo NEX 3 सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें दो सेंसर फिट है। दो फ्रंट कैमरा सेंसर होने की वजह से Vivo NEX 3 का पॉप-अप मॉड्यूल भी चौड़ा रखा गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो बेहद ही शाईनी और ग्लॉसी है जो ग्लास पैनल पर बना है। Vivo NEX 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो राउंड शेप में है। बैक पैनल पर बीच में एक रिंग दी गई है और इसी रिंग में तीन सेंसर फिट है। कैमरा सेटअप रिंग के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है।

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

Vivo NEX 3 की रियल ईमेज में पता चला है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 9 पाई ओएस पर पेश किया जाएग। Vivo NEX 3 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा और फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5जी सपोर्ट भी करता है। वहीं प्रोसेसर की जानकारी सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि Vivo NEX 3 फ्लैगशिप सेग्मेंट में पावरफुल फोन बनकर आएगा।

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार फोन में 1080 × 2256 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.89 इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी की ओर से इस फोन को 12 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo NEX 3 में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Exclusive: जल्द इंडिया में लॉन्च होगा Samsung का 64 MP कैमरे वाला Galaxy A70s

Vivo NEX 3 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही नेक्स 3 में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो Vivo NEX 3 डुअल कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में 16 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 16 सितंबर का इं​तजार किया जा रहा है।

The post लॉन्च से पहले सामने आई Vivo NEX 3 की रियल ईमेज, वॉटरफॉल ​स्क्रीन और डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा बनाते हैं इसे खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3-real-image-leaked-waterfall-display-dual-pop-up-camera/feed/ 0
स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-launch-soon-company-give-hint/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-launch-soon-company-give-hint/#respond Thu, 23 May 2019 04:13:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31162 Vivo Nex 2 की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो अपने स्मार्टफोन को नई तकनीक के साथ पेश किए जाने के लिए जानी जाती है। कंपनी की नेक्स सीरीज के फोन को इसी का एक उदहारण कहा जा सकता है। Vivo ने अपनी Nex सीरीज़ के अंदर अब तक Vivo NEX और Vivo NEX Dual स्क्रीन एडिशन को पेश कर चुकी है। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज़ के अंदर नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कहा है कि Vivo Nex 2 अब ग्राहकों से ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, इस पोस्ट में कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस साल के आखिर तक फोन पेश कर देगी। इसे भी पढ़ें: पंच होल डिजाइन के साथ Vivo Z5X स्मार्टफोन 24 मई को होगा लॉन्च, सामने आया ऑफिशियल टीजर

screenshot-2019-05-23-at-9-35-47-am
बता दें कि Vivo NEX 2 कंपनी द्वारा पेश किए गए Vivo NEX का अपग्रेेडेड वर्जन है जो कि साल 2018 दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Vivo Nex Dual Display Edition की प्राइमरी स्क्रीन 6.39 इंच की अल्ट्रा फुलव्यू सुपर अमोल्ड डिसप्ले स्क्रीन है और इसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.63 प्रतिशत है।

वहीं इसके पीछे की तरफ की स्क्रीन 5.49-इंच की सुपर अमोल्ड डिसप्ले स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है, जिसके चारों तरफ एक रिंग है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: जल्द लॉन्च होगा Vivo Y15 और Y12, 5,000 एमएएच बैटरी के साथ होगा ट्रिपल कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर कैमरों से ही सेल्फी ली जा सकती है। इसमें 12-मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो कि ओआईएस के साथ आता है। इसमें एफ/1.79 का अपर्चर लेंस है, जबकि सेकंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर एफ1.8 है।

The post स्मार्टफोन की दुनिया बदलने Vivo NEX 2 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-2-launch-soon-company-give-hint/feed/ 0
वीवो ला रहा है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन, 20 फरवरी को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-launch-new-pop-up-selfie-camera-phone-in-20-february-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-launch-new-pop-up-selfie-camera-phone-in-20-february-in-hindi/#respond Tue, 29 Jan 2019 09:45:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26865 वीवो इंडिया ने पिछले साल भारतीय बाजार में ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच से लैस स्मार्टफोन वी11 प्रो लॉन्च किया था।

The post वीवो ला रहा है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन, 20 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक एक्सक्लूसिव खबर में बताया था वीवो अपने हिट स्मार्टफोन वी11 प्रो के अपग्रेडेड वर्ज़न पर काम कर रही है। वहीं, एक खबर सामने आई कि कंपनी अपने पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। अब ऑफिशियल तौर पर वीवो ने नए सेल्फी पॉप-अप कैमरे वाले फोन लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस वीवो अपने हिट स्मार्टफोन वी11 प्रो के अपग्रेडेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया जाएगा। इनवाइट में पॉप-अप सेल्फी कैमरे का डिजाइन दिखाया गया है, जिससे यह बात साफ हो गई है कि कंपनी स्मार्टफोन को फुल-डिजाइन के साथ पेश करेगी।

vivo-pop-up-camera

आपको बता दें कि वीवो ने पिछले साल वीवो नेक्स स्मार्टफोन के जरिये पॉप-अप कैमरे की शुरूआत की थी। यह कैमरा सेटअप फोन की डिसप्ले पर न होकर फोन बॉडी के अंदर रहता है जो बाहर से दिखाई नहीं देता। सेल्फी की कमांड देने पर ही यह कैमरा सेटअप फोन बॉडी से बाहर निकलता है और फोटो क्लिक करता है।

एक्सक्लूसिव : भारत का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन वीवो नेक्स हुआ डिस्कंटिन्यू, अब वी15 प्रो की है तैयारी

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस फोन को फ्लैगशिप डिवाईस के रूप में ही लॉन्च करेगी तथा इसकी कीमत 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी। उम्मीद है कि वीवो का यह फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

12जीबी रैम पर पेश हुआ वीवो का अपेक्स 2019, यह फोन है पूरी तरह से बटन और होल लेस

गौरतलब है कि वीवो इंडिया ने पिछले साल भारतीय बाजार में ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच से लैस स्मार्टफोन वी11 प्रो लॉन्च किया था। वी11 प्रो में मौजूद नॉच को कंपनी द्वारा ‘हेलो नॉच’ नाम दिया गया था। वीवो वी11 प्रो में सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया था। वहीं इस फोन के नए वर्ज़न में पॉप-अप कैमरे की बात सामने आने पर यह माना जा सकता है कि वीवो का आागामी स्मार्टफोन भी एक ही सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च होगा।

The post वीवो ला रहा है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन, 20 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-launch-new-pop-up-selfie-camera-phone-in-20-february-in-hindi/feed/ 0
एक्सक्लूसिव : भारत का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन वीवो नेक्स हुआ डिस्कंटिन्यू, अब वी15 प्रो की है तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-discontinue-in-india-v15-pro-to-launch-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-discontinue-in-india-v15-pro-to-launch-in-hindi/#respond Fri, 25 Jan 2019 12:25:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26727 वी15 प्रो कंपनी के मौजूदा वीवो नेक्स की जगह लेने वाला है।

The post एक्सक्लूसिव : भारत का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन वीवो नेक्स हुआ डिस्कंटिन्यू, अब वी15 प्रो की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने इसी हफ्ते अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना पहला बटन लेस और होल लेस स्मार्टफोन अपेक्स 2019 पेश किया है। यह फोन ​कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए वीवो अपेक्स का ही अपडेटेड वर्ज़न है। कंपनी की ओर वीवो अपेक्स को वीवो नेक्स नाम के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। वीवो नेक्स इंडिया में लॉन्च हुआ ऐसा पहला स्मार्टफोन था जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया था। लेकिन अब जल्द ही वीवो का आगामी स्मार्टफोन वी15 प्रो कंपनी के मौजूदा वीवो नेक्स की जगह लेने वाला है।

91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि वीवो इंडिया की ओर से वीवो नेक्स स्मार्टफोन भारत में डिस्कंटिन्यू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से वीवो नेक्स स्मार्टफोन का निर्माण व ​आयात बंद कर दिया गया है और अब बाजार में इस स्मार्टफोन की नई खेप पर बैन लगा दिया गया है। वीवो ने हालांकि नेक्स स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बंद किए जाने की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है लेकिन हमें सूत्रों के हवाले से पुख्ता हो गया है कि अब वीवो नेक्स भारतीय बाजार में नहीं आएगा।

vivo nex discontinue in india v15 pro to launch in hindi

वीवो इंडिया की ओर से वीवो नेक्स डिस्कंटिन्यू कर दिए जाने के बाद अब बाजार व स्टोर्स पर मौजूद इस फोन का स्टॉक खत्म किया जाएगा। आपको बता दें कि नए साल की शुरूआत में ही कंपनी की ओर से वीवो नेक्स की कीमत सीधे 5,000 रुपये कम की गई थी। यह फोन 44,990 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब 39,990 रुपये में बिकता है। वहीं पिछले दिनों विभिन्न शॉपिंग साइट्स में आयोजित हुई सेल में भी वीवो नेक्स को भारी डिस्काउंट के साथ बेचा गया ​था।

32-एमपी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा वी15 प्रो, साथ में आएगा वी15

वीवो नेक्स को कम कीमतों पर बेचा जाना कंपनी की स्ट्रेटजी माना जा रहा है ताकि फोन के मौजूदा स्टॉक को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। वहीं वीवो अगले महीने भारत में अपनी वी सीरीज़ को बढ़ाते हुए वी15 और वी15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वी15 प्रो में भी वीवो नेक्स की ही तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो 32 मेगापिक्सल का होगा। ऐसे में साफ हो जाता है कि देश में वी15 प्रो की सफलता के लिए कंपनी बिना झिझक वीवो नेक्स को डिस्कंटिन्यू कर रही है।

The post एक्सक्लूसिव : भारत का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन वीवो नेक्स हुआ डिस्कंटिन्यू, अब वी15 प्रो की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-discontinue-in-india-v15-pro-to-launch-in-hindi/feed/ 0
भारत आ रहा है वीवो का पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, अगले महीने होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-to-launch-successor-of-v11-pro-pop-up-selfie-camera-phone-in-february-under-rs-30000-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-to-launch-successor-of-v11-pro-pop-up-selfie-camera-phone-in-february-under-rs-30000-in-hindi/#comments Wed, 23 Jan 2019 11:47:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26602 यह स्मार्टफोन फरवरी के अंतिम सप्ताह में देश में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post भारत आ रहा है वीवो का पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक एक्सक्लूसिव न्यूज़ कवर की थी जिसमें बताया गया था कि टेक कंपनी वीवो अपने हिट स्मार्टफोन वी11 प्रो के अपग्रेडेड वर्ज़न पर काम कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया था कि यह फोन अगले महीने ही बाजार में दस्तक दे देगा। वहीं आज फिर से इस फोन की नई जानकारी सामने आई है। नई रिपोर्ट में पता चला है कि वीवो का यह आगामी स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा।

वीवो के आगामी स्मार्टफोन की यह जानकारी बीजीआर द्वारा दी गई है। वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वीवो वी11 प्रो का नया वर्ज़न पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस होगा। आपको बता दें कि वीवो ने पिछले साल वीवो नेक्स स्मार्टफोन के जरिये पॉप-अप कैमरे की शुरूआत की थी। यह कैमरा सेटअप फोन की डिसप्ले पर न होकर फोन बॉडी के अंदर रहता है जो बाहर से दिखाई नहीं देता। सेल्फी की कमांड देने पर ही यह कैमरा सेटअप फोन बॉडी से बाहर निकलता है और फोटो क्लिक करता है।

वीवो वी11 प्रो प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में

वीवो वी11 प्रो के इन नए वर्ज़न का नाम क्या होगा यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बीजीआर ने भी अपनी रिपोर्ट में पॉप-अप कैमरे के अतिरिक्त अन्य कोई नई अपडेट नहीं दी है। हमें मिली जानकारी के अनुसार वीवो का यह आगामी स्मार्टफोन फरवरी के अंतिम सप्ताह में देश में लॉन्च कर दिया जाएगा। वीवो अपने इस फोन को फ्लैगशिप डिवाईस के रूप में ही लॉन्च करेगी तथा इसकी कीमत 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी। उम्मीद है कि वीवो का यह फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो नेक्स प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में

गौरतलब है कि वीवो इंडिया ने पिछले साल भारतीय बाजार में ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच से लैस स्मार्टफोन वी11 प्रो लॉन्च किया था। वी11 प्रो में मौजूद नॉच को कंपनी द्वारा ‘हेलो नॉच’ नाम दिया गया था। वीवो वी11 प्रो में सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया था। वहीं इस फोन के नए वर्ज़न में पॉप-अप कैमरे की बात सामने आने पर यह माना जा सकता है कि वीवो का आागामी स्मार्टफोन भी एक ही सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च होगा।

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला फोन जिसमें नहीं है कोई भी छेद और न ही कोई बटन, सोचें कैसे करेगा यह काम ?

वीवो इंडिया की ओर से अभी तक इस आने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है। तथा साथ ही यह फोन कब तक बाजार में दस्तक देगा यह जानकारी भी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। यह फोन वीवो की वी सीरीज़ में ही लॉन्च होगा तथा अगले महीने तक बाजार में दस्तक दे देगा। लेकिन फोन की लॉन्च डेट और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी वीवो इंडिया की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

91मोबाइल्स को ट्वीटर पर फॉलो करने के लिए (यहां क्लिक करें)
91मोबाइल्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post भारत आ रहा है वीवो का पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, अगले महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-to-launch-successor-of-v11-pro-pop-up-selfie-camera-phone-in-february-under-rs-30000-in-hindi/feed/ 2
सस्ते हुए ये 8 पॉपुलर स्मार्टफोन्स, शाओमी, ओपो, सैमसंग के साथ शामिल हैं वीवो के हैंडसेट https://www.91mobiles.com/hindi/8-popular-smartphones-got-price-cut-including-xiaomi-oppo-samsung-vivo-handset/ Tue, 08 Jan 2019 09:30:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25800 यह साफ है कि इस साल नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने को लेकर ही पिछले साल के स्मार्टफोन की कीमतें कम की गई हैं।

The post सस्ते हुए ये 8 पॉपुलर स्मार्टफोन्स, शाओमी, ओपो, सैमसंग के साथ शामिल हैं वीवो के हैंडसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप नए साल पर स्मार्टफोन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं। हालांकि यह ऑप्शन पहले भी मौजूद थे लेकिन उस वक्त प्राइस थोड़ा ज्यादा था। अब कई कंपनियों ने अपने फोन की कीमत में काफी कटौती की है। इनमें शाओमी, सैमसंग, पोको और वीवो जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि उन मॉडल्स की कीमत में कटौती की गई है जो काफी डिमांड में हैं। इनमें बजट स्मार्टफोन और महंगे फोन का कॉम्बिनेशन शामिल है। हमने आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें वह स्मार्टफोन शामिल हैं जिनकी कीमत में हाल ही में कटौती की गई है।

शाओमी मी ए2
xiaomi-mi-a2-1
शाओमी ने पिछले साल भारत में अपनी मी ए स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए मी ए2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में कंपनी ने मी ए2 की कीमत में कटौती की है। मी ए2 के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 13,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इस वेरिएंट की पहले कीमत 15,999 रुपए थी। वहीं, 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत कटौती के बाद 15,999 रुपए हो गई है। इससे पहले यह डिवाइस 18,999 रुपए में बेचा जा रहा था। इस कटौती के बाद उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी 15-20 हजार रुपये के रेंज में नया फोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस बारे में को लीक व जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

जानें फुल डिटेल – किस चैनल की है कितनी कीमत और केबल ऑपरेटर को देने होंगे कितने पैसे

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi
शाओमी ने चंद कुछ दिनो के अंदर ही अपने दूसरे डुअल कैमरा से लैस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। इस बात की जानकारी खुद शाओमी इंडिया के एमडी और ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने दी। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन, कुछ महीने पहले ट्रैक्स स्ट्रक्चर में हुए बदलाव के कारण डिवाइस की कीमत में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी कर 14,999 रुपए में इसे सेल किया जा रहा था। हालांकि, अब इस कटौती के बाद डिवाइस 12,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 15,999 रुपए में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत में अब 2,000 रुपए की कटौती की गई है। अब यह वेरिएंट 13,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की पहली झलक : लुक शानदार लेकिन औसत स्पेसिफिकेशन्स रखती है रेस में पीछे

पोको एफ1
poco-f1-3
शाओमी पोको एफ1 क्वॉलकॉम के प्लैगशिप प्रोसेसर यानी स्नैपड्रैगन 845 के साथ आने वाला अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। शाओमी के सब-ब्रांड पोको ने हाल ही में पोको एफ1 की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की थी। इस प्राइस कट के बाद 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी ने इस डिवाइस को 28,999 रुपए में लॉन्च किया था। इसके अलावा काफी समय से पोको एफ2 को लेकर अफवाह सामने आ रही है। लीक्स में अब तक पोको एफ2 का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिले हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे6+ रिव्यू: बेहतरीन लुक और दमदार फीचर्स के बावजूद साधारण परफॉर्मेंस

असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1
ASUS Zenfone Max Pro M1
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने साल 2018 में अपने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 और मैक्स एम2 को पेश किया था। लेकिन, कंपनी ने इनके छोटो वर्जन को डिस्कन्टिन्यू न करते हुए असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी नए साल में लॉन्च किए जाने से पहले शायद अपने पुराने डिवाइस का स्टॉक खाली करना चाहती है, जिसके चलते असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज मॉडल को अब 9,999 रुपए, 4जीबी+64जीबी मॉडल को 11,999 रुपए और हाई-एंड वेरिएंट यानी 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज मॉडल को अब 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट से लैस है।

ओपो ए3एस

Oppo A3s
Oppo A3s

बता दें कि ओपो ए3एस के 3जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं, कुछ महीने पहले इस डिवाइस की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई थी, जिसके बाद से यह डिवाइस 11,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, कुछ समय पहले एक बार फिर इस डिवाइस की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद आप इस शानदार स्मार्टफोन को 10,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। पिछले साल जुलाई में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने अपने ओपो ए3एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

सैमसंग गैलेक्सी जे4+
samsung-galaxy-j4-plus-2
सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी जे4+ के एक ही वेरिएंट पर कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी जे4+ के 2जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 8,490 रुपए हो गई है इससे पहले डिवाइस 9,990 रुपए में बेचा जा रहा था। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी जे4+ को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर आधारित है। इसमें 512जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे6+
सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस का प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में
सैमसंग गैलेक्सी जे4+ के साथ ही कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे6+ के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की थी। इस कटौती के बाद स्मार्टफोन 12,990 रुपए में सेल किया जा रहा है। इससे पहले यह डिवाइस 14,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। बेहतरीन म्यूजिक अनुभव के लिए कंपनी ने इसे डॉल्बी एटमॉस इंटीग्रेशन के साथ पेश किया है। फोन में आप 360 डिग्री सराउंड साउंड का अनुभव कर सकते हैं।

वीवो नेक्स
वीवो नेक्स प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में
अब तक अगर किसी कंपनी ने सबसे ज्यादा अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है तो वह वीवो है। वीवो ने अपने फ्लैगशिप नेक्स की कीमत में पूरे 5,000 रुपए की कटौती की थी। जिस समय वीवो नेक्स को लॉन्च किया था तो कीमत 44,990 रुपए थी। वहीं, अब इस डिवाइस को 39,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। अगर आप भी फुल व्यू डिसप्ले फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक दम सही मौका है। अपने पॉप-अप सेल्फी कैमरे के चलते अंर्तराष्ट्रीय बाजार में सुर्खियां बटोरने वाला यह स्मार्टफोन नए साल में किसी करीबी को तोहफे के रूप में देने के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है।

The post सस्ते हुए ये 8 पॉपुलर स्मार्टफोन्स, शाओमी, ओपो, सैमसंग के साथ शामिल हैं वीवो के हैंडसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-gets-price-cut-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-gets-price-cut-in-india/#comments Wed, 02 Jan 2019 04:27:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25595 अपने पॉप-अप सेल्फी कैमरे के चलते अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस डिवाइस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

The post 5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने पिछले साल अपनी लेटेस्ट और हाईएंड तकनीक वाले स्मार्टफोन वीवो नेक्स को लॉन्च किया था, जिस समय इसकी कीमत 44,990 रुपए थी। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत में 5,000 रुपए की कटौती की गई है। अगर आप भी फुल व्यू डिसप्ले फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक दम सही मौका है।

अपने पॉप-अप सेल्फी कैमरे के चलते अंर्तराष्ट्रीय बाजार में सुर्खियां बटोरने वाला यह स्मार्टफोन नए साल में किसी करीबी को तोहफे के रूप में देने के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है।

vivo-nex-price-drop
जानें 10जीबी रैम वाले वीवो नेक्स डुअल डिस्पले एडिशन की 10 बड़ी खूबियां
91मोबाइल्स को वीवो नेक्स की कीमत की कटौती की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा मिली है। हालांकि, अमेजन इंडिया पर भी डिवाइस 5,000 रुपए की कटौती के साथ बेचा जा रहा है। लेकिन, कंपनी की ओर से वीवो नेक्स की कीमत में कटौती को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2316 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.59-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। वीवो नेक्स को 8जीबी रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड पर रन करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें कोरियो 385 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू मौजूद है।

8जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ वीवो नेक्स 2, भारत में भी जल्द हो सकता है लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो नेक्स के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें वर्टिकल शेप में 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर शामिल हैं। इसी तरह फोन की बॉडी में मौजूद फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। वीवो ने अपने कैमरा सेटअप को आईएमएक्स सेंसर्स का सपोर्ट दिया है। वीवो नेक्स में सिक्योरिटी के लिए अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है।

हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट टेना पर वीवो को दो स्मार्टफोन्स को स्पॉट किया गया है। वीवो द्वारा V1820A और V1820T मॉडल को लिस्ट किया गया है। साथ ही लिस्टिंग में डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है थी। उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन वीवो नेक्स 2 के नाम से भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकते हैं।

The post 5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-gets-price-cut-in-india/feed/ 2