Vivo Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 23 Aug 2026 09:30:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8100mAh बैटरी वाला vivo फोन हुआ पेश! 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000nits ब्राइटेस के साथ आया V70 Lite 4G https://www.91mobiles.com/hindi/8100mah-battery-and-8gb-ram-smartphone-vivo-v70-lite-4g-specifications-officially-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/8100mah-battery-and-8gb-ram-smartphone-vivo-v70-lite-4g-specifications-officially-revealed/#respond Mon, 24 Aug 2026 03:30:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202591 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने इंडिया में अपनी ‘वी70 सीरीज’ के तहत तीन 5जी फोन vivo V70, vivo V70 FE और vivo V70 Elite लॉन्च कर रखे हैं। अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक नया मोबाइल vivo V70 Lite 4G लेकर आई है। यह नया वीवो फोन यूरोशियन बाजार में उतारा गया है जिसमें बड़ी […]

The post 8100mAh बैटरी वाला vivo फोन हुआ पेश! 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000nits ब्राइटेस के साथ आया V70 Lite 4G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने इंडिया में अपनी ‘वी70 सीरीज’ के तहत तीन 5जी फोन vivo V70, vivo V70 FE और vivo V70 Elite लॉन्च कर रखे हैं। अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक नया मोबाइल vivo V70 Lite 4G लेकर आई है। यह नया वीवो फोन यूरोशियन बाजार में उतारा गया है जिसमें बड़ी 8100mAh battery, 8GB RAM, 50MP Camera और 120Hz AMOLED स्क्रीन दी गई है।

vivo V70 Lite 4G की बैटरी

वीवो वी70 लाइट 4जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में दी गई ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए vivo V70 Lite 4G स्मार्टफोन को 8100mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसमें लगातार तकरीबन 10 घंटे तक PUBG खेला जा सकता है। वहीं सिंगल चार्ज में इस वीवो फोन की बैटरी तकरीबन 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वी70 लाइट को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन Bypass Charging तकनीक से लैस है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर, करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

vivo V70 Lite 4G की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी70 लाइट 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में UniSoC T7300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3000mm vc कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह 8GB RAM वाला vivo फोन है जिसे 128GB और 256GB मेमोरी पर बेचा जाएगा।

vivo V70 Lite 4G फोन को 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन डिस्प्ले को एसजीएस low blue light सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो आंखों को नुकसान पहुंचने से रोकने में मदद करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo V70 Lite 4G स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

ये नया वीवो फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लॉन्च हुआ है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। स्मार्टफोन को डस्टा और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इस वीवो फोन के Underwater photo खींची जा सकती है। वहीं ​कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं। ग्लोबल मार्केट में इसे Silk white और Silk Blue कलर में लाया गया है जिसका प्राइस आने वाले दिनों में अनाउंस होगा।

The post 8100mAh बैटरी वाला vivo फोन हुआ पेश! 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000nits ब्राइटेस के साथ आया V70 Lite 4G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8100mah-battery-and-8gb-ram-smartphone-vivo-v70-lite-4g-specifications-officially-revealed/feed/ 0
Vivo का झटका, टी-सीरीज़ के फोंस का रेट बढ़ा! देखें कितने महंगे हुए मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-and-vivo-t4r-price-hike-in-india-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-and-vivo-t4r-price-hike-in-india-check-details/#respond Wed, 11 Feb 2026 04:05:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190094 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं! सभी कपंनियां एक एक करके अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रही है। टेक ब्रांड वीवो भी इस प्राइस हाइक की मार से अछूता नहीं रहा है। कंपनी ने अपनी टी-सीरीज़ को महंगा कर दिया है। Vivo T4, T4R, T4 Lite और T4x 5G का प्राइस बढ़ गया है। अगर […]

The post Vivo का झटका, टी-सीरीज़ के फोंस का रेट बढ़ा! देखें कितने महंगे हुए मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं! सभी कपंनियां एक एक करके अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रही है। टेक ब्रांड वीवो भी इस प्राइस हाइक की मार से अछूता नहीं रहा है। कंपनी ने अपनी टी-सीरीज़ को महंगा कर दिया है। Vivo T4, T4R, T4 Lite और T4x 5G का प्राइस बढ़ गया है। अगर इनमें से कोई भी स्मार्टफोन खरीदना है तो अब से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। टी4एक्स और टी4 लाइट प्राइस हाइक डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और टी4आर व टी4 5जी फोन की कीमत कितनी बढ़ी है इसकी जानकारी आगे दी गई है।

Vivo T4

वीवो टी4 लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक न्यू प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹22,999 ₹1000 ₹23,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹1000 ₹25,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹26,999 ₹1000 ₹27,999

Vivo T4 5G फोन उस वक्त ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया था। इस मोबाइल में तगड़ी 7,300mAh बैटरी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 18 घंटे, 1 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह वीवो 5जी फोन 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

इस फोन में 6.77 इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह मोबाइल IP65 रेटिंग के साथ आता है जो धूल और पानी से बचाने में मदद करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल OIS रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

वीवो टी4 5जी फोन 4nm प्रोसेस पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें 8GB तक की वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का भी सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इस वीवो स्मार्टफोन में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo T4R

वीवो टी4आर लॉन्च प्राइस न्यू प्राइस प्राइस हाइक
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,999 ₹1000 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹22,999 ₹1000 ₹23,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹1000 ₹25,999

Vivo T4R 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल भी रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो स्मार्टफोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM तक की ताकत दे सकती है।

वीवो टी4आर में 6.77-इंच की quad curved AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए ​इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 + 2MP बोका लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये वाला वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो टी4आर स्मार्टफो को 5,700mAh बैटरी से लैस किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग वाला है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। बताते चलें कि वीवो टी4आर में ग्राहकों को रेटिंग्स मिली हैं, जिससे यह डिवाइस धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें AI features भी मिलेंगे।

The post Vivo का झटका, टी-सीरीज़ के फोंस का रेट बढ़ा! देखें कितने महंगे हुए मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-and-vivo-t4r-price-hike-in-india-check-details/feed/ 0
किस Vivo Phone को कब मिलेगा OriginOS 6, जानें पूरा शेड्यूल और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/originos-6-rollout-schedule-india-for-vivo-phone-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/originos-6-rollout-schedule-india-for-vivo-phone-and-features/#respond Thu, 16 Oct 2025 09:38:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184459 Vivo ने नए यूजर इंटरफेस OriginOS 6 की रोलआउट टाइमलाइन का ऐलान कर दिया है।

The post किस Vivo Phone को कब मिलेगा OriginOS 6, जानें पूरा शेड्यूल और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने नए यूजर इंटरफेस OriginOS 6 की रोलआउट टाइमलाइन का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बता दिया है कि किसी वीवो फोन को ओरिजन ओएस 6 कब मिलेगा। अगले महीने यानी नवंबर 2025 से ही स्मार्टफोन यूजर इस आधुनिक फीचर्स वाले फोन ओएस को अपने वीवो मोबाइल में यूज़ कर पाएंगे। Android 16 आधारित OriginOS 6 रोलआउट टाइमलाइन आप आगे जान सकते हैं और साथ ही इस नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न के फीचर्स भी पढ़ सकते हैं।

नवंबर में इन्हें मिलेगी OriginOS 6 की अपडेट

Vivo X Fold3
Vivo X Fold3 Pro
Vivo X Flip

Vivo X100
Vivo X100 Pro
Vivo X100 Ultra
Vivo X100s
Vivo X100s Pro
Vivo X100s Ultra

Vivo V40
Vivo V40 Pro

दिसंबर महीने में ये वीवो फोन होंगे OriginOS 6 पर अपडेट

Vivo V40 Lite
Vivo V30
Vivo V30 Pro
Vivo V30 Lite

2026 की पहली तिमाही में ये मोबाइल पाएंगे OriginOS 6

वीवो एक्स सीरीज

Vivo X Fold4
Vivo X100 Pro+
Vivo X100s+

वीवो वी सीरीज

Vivo V40 SE
Vivo V40 Lite
Vivo V30e
Vivo V30 Lite+
Vivo V30 SE

वीवो टी सीरीज

Vivo T4 5G
Vivo T4 Pro 5G

Vivo T3 5G
Vivo T3 Pro 5G
Vivo T3x 5G

वीवो वाई सीरीज

Vivo Y400 Pro 5G
Vivo Y400 5G

Vivo Y200 Pro 5G
Vivo Y200e 5G
Vivo Y200t 5G

Vivo Y100 Plus 5G
Vivo Y100

Vivo Y58 5G
Vivo Y36 5G
Vivo Y31 Pro 5G

OriginOS 6 के फीचर्स

नया OriginOS 6 इंटरफेस अब पहले से ज्यादा आधुनिक और आकर्षक हो गया है। इसमें वॉलपेपर और विजेट्स कस्टमाइज़ेशन के साथ ही लेआउट स्टाइल को भी बेहतर किया गया है। फोन लॉक स्क्रीन में बदलाव मिलेंगे। मोबाइल यूजर अपनी पसंद के हिसाब से clock को कहीं भी सेट कर सकते हैं।

ओरिजनओएस 6 में Light and Shadow Space डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते इंटरफेस पारदर्शी (translucent) और स्मूथ दिखेगा। इसमें iPhone के iOS जैसा Gradual Blur इफेक्ट भी मिलेगा जिससे बैकग्राउंड हल्का धुंधला नजर आएगा।

सिस्टम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Origin Smooth Engine जोड़ा गया है। इससे ऐप्स लोडिंग स्पीड, ट्रांज़िशन और स्क्रॉलिंग अधिक स्मूद मिलेगी। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स व फ्रेम रेट स्टेबल रखने के लिए इसमें Dual Rendering Architecture का इस्तेमाल किया गया है।

OriginOS 6 AI वाला है। ऑब्जेक्ट इरेज़र से फोटो या वीडियो में दिख रहे अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटाया सकते हैं। एआई-बेस्ड फोटो एडिटर से फोटो रेजोल्यूशन बढ़ाना, ब्लरनेस हटाना और इमेज एक्सपैंड करने जैसे काम कर सकते हैं।

ओरिजनओएस 6 में नया Xiao V Memory Hub रिमाइंडर दिया गया है जो नोट्स और जरूरी डेटा को खुद अरेंज करके यूजर को फास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।

OriginOS 6 में Ecosystem Integration के साथ वीवो स्मार्टफोन को लैपटॉप या टैबलेट जैसे दूसरे डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। इसमें स्क्रीन मिररिंग, फाइल ट्रांसफर और कंटेंट शेयरिंग को भी आसान किया गया है।

इसमें BlueVolt Power Management तकनीक भी दी गई है जो चार्जिंग के दौरान ओवरहीटिंग और पावर लॉस को रोकती है। बेहतर थर्मल कंट्रोल गेमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।

The post किस Vivo Phone को कब मिलेगा OriginOS 6, जानें पूरा शेड्यूल और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/originos-6-rollout-schedule-india-for-vivo-phone-and-features/feed/ 0
200MP बैक और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 6500mAh बैटरी वाला Vivo V60e 5G फोन इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-mobile-vivo-v60e-5g-price-in-india-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-mobile-vivo-v60e-5g-price-in-india-features-and-specifications/#respond Tue, 07 Oct 2025 06:54:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183860 वीवो वी60ई के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 200MP बैक और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 6500mAh बैटरी वाला Vivo V60e 5G फोन इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने आज इंडिया में अपना पहला 200MP Main Camera वाला फोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल ब्रांड की ‘वी’ सीरीज में जोड़ा गया है जो Vivo V60e 5G नाम से बिकेगा। यह एक मिडबजट स्मार्टफोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल बैक कैमरा, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, Quad Curved स्क्रीन और 6,500mAh Battery के साथ 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। भारत में बिकने वाला यह पहला फोन है जो डाइमेंसिटी 7630 टर्बो प्रोेसेसर पर काम करता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो वी60ई के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V60e 5G ब्रांड का पहला मोबाइल फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच अल्ट्रा लार्ज सेंसर है जो OIS, 85MM Telephoto Portrait और 30x SuperZoom की क्षमता से लैस है। इस वीवो फोन का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है जिससे AI Festival Portrait फोटो क्लिक की जा सकेगी। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल Wide-Angle लेंस भी दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी60ई 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 92° वाइड-एंगल की क्षमता वाला है जिसे कंपनी ने Eye AF Selfie कैमरा का नाम दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी वाला है जिसमें AI face fix जैसे फीचर्स शामिल हैं जो फोटो गलत क्लिक होने पर भी सभी की आंखों और स्माइल को बिगड़ने से रोकते हैं।

वीवो वी60ई इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर वाला फोन है। यह मोबाइल चिपसेट पिछले महीने ही अनाउंस हुआ है जो 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है और 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन प्रोसेसर का AnTuTu score 8,82,692 आ चुका है। वीवो वी60ई एंड्रॉयड 15 आधारित FunTouch OS 15 पर काम करता है।

यह नया वीवो 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

पावर बैकअप के लिए Vivo V60e 5G फोन को तगड़ी 6,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 17 मिनट का आया है। बताते चलें कि पहले वाला वी50ई स्मार्टफोन 5,600mAh बैटरी पर लाया गया था। यानी नए फोन में वीवो फैंस को बेहतर अपग्रेड मिली है। वहीं Vivo V60e की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में सिर्फ 40 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया था।

वीवो वी60ई 5जी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में लाया गया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन बनाता है। वीवो ने अपने नए फोन को 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ मार्केट में उतारा है जो लंबे समय तक स्मूथ फोन एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी। यह मोबाइल एडवांस AI फीचर्स के साथ ही Google Gemini भी सपोर्ट करता है।

Vivo V60e 5G प्राइस:

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹29,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹31,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹33,999

वीवो वी60ई की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+256जीबी का रेट 31,999 रुपये है। इसका 12जीबी रैम वाला 5जी फोन मॉडल 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी मेमोरी दी गई है। वीवो वी60ई की सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी जिसे Elite Purple और Noble Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।

30 हजार तक के बेस्ट 5जी फोन की बात करें तो वीवो वी60ई के अलावा इस प्राइस रेंज में OPPO K13 Turbo, Motorola Edge 60 Pro और realme P3 Ultra ऐसे विकल्प हैं जो यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। ओपो के13 टर्बो Dimensity 8450 और मोटोरोला ऐज 60 प्रो व रियलमी पी3 अल्ट्रा Dimensity 8350 वर्ज़न पर काम करते हैं। ओपो मोबाइल में 7000एमएएच बैटरी व अन्यों में 6000एमएएच बैटरी दी गई है। तीनों स्मार्टफोन 120Hz AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं।

The post 200MP बैक और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 6500mAh बैटरी वाला Vivo V60e 5G फोन इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-mobile-vivo-v60e-5g-price-in-india-features-and-specifications/feed/ 0
16GB RAM के साथ आ रहा Vivo का 5G फोन एक्स300 प्रो, Android 16 और प्रोसेसर के साथ हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-vivo-x300-pro-specifications-with-android-16-and-mediatek-dimensity-9500-processor-revealed-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-vivo-x300-pro-specifications-with-android-16-and-mediatek-dimensity-9500-processor-revealed-on-geekbench/#respond Tue, 23 Sep 2025 06:52:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182942 वीवो एक्स300 प्रो को गीकबेंच पर vivo V2514 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

The post 16GB RAM के साथ आ रहा Vivo का 5G फोन एक्स300 प्रो, Android 16 और प्रोसेसर के साथ हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कल ही अनाउंस किया है कि वह आने वाली 13 अक्टूबर को अपनी नई ‘एक्स300 सीरीज’ पेश करने जा रही है। इस सीरीज के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro 5G फोन लॉन्च होंगे जिन्हें सबसे पहले चीन में लाया जाएगा। इसी सीरीज का प्रो मॉडल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जिससे बाजार में आने से पहले ही इस मोबाइल के प्रोसेसर, रैम और एंड्ररॉयड ओएस की जानकारी सामने आ गई है। वीवो एक्स300 प्रो की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो एक्स300 प्रो को गीकबेंच पर vivo V2514 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में जहां 3197 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं मल्टी-कोर में यह वीवो फोन 9341 स्कोर अचीव कर चुका है। यह बेंचमार्क स्कोर मोबाइल प्रोसेसर की क्षमता को दर्शाता है कि Vivo X300 Pro काफी फास्ट परफॉर्मेंस दे सकता है।

यह साफ हो चुका है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करेगा। गीकबेंच पर खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल सीपीयू 2.70GHz बेस फ्रिक्वेंसी से लेकर 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर फोन में मदरबोर्ड सेक्शन में ‘k6993v1_64’ कोडनेम ​लिखा गया है जो डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट है।

गीकबेंच पर Vivo X300 Pro स्मार्टफोन को 16GB RAM से लैस बताया गया है। हमारा अनुमान है कि वीवो अपने नए मोबाइल को 12GB RAM पर भी लॉन्च करेगी। बेंचमार्क में खुलासा हुआ है कि वीवो एक्स300 प्रो सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं इसके साथ ही लेटेस्ट OriginOS 6 भी फोन में मिल सकता है।

गौरतलब है कि वीवो एक्स300 सीरीज 13 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी। यह ईवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसमें एक्स300 और एक्स300 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। अगर लीक्स की बात करें तो ये दोनों अपकमिंग वीवो फोन BOE Q10 Plus आई प्रोटेक्शन पैनल वाले होंगे जो 1निट लो ब्राइटनेस, डीसी डिमिंग और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करेंगे।

लीक के अनुसार Vivo X300 और X300 Pro में 200MP Periscope telephoto कैमरा दिया जा सकता है जो 4K 60fps सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो की क्षमता से लैस होगा। सीरीज के प्रो मॉडल में ब्रांड की इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप भी दी जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के ​लिए ये स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हो सकते हैं।

vivo-x300-x300-pro-design-200mp-camera-specs-launch-soon

गौरतलब है कि वीवो एक्स300 सीरीज 13 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी। यह ईवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसमें एक्स300 और एक्स300 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। अगर लीक्स की बात करें तो ये दोनों अपकमिंग वीवो फोन BOE Q10 Plus आई प्रोटेक्शन पैनल वाले होंगे जो 1निट लो ब्राइटनेस, डीसी डिमिंग और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करेंगे।

लीक के अनुसार Vivo X300 और X300 Pro में 200MP Periscope telephoto कैमरा दिया जा सकता है जो 4K 60fps सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो की क्षमता से लैस होगा। सीरीज के प्रो मॉडल में ब्रांड की इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप भी दी जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के ​लिए ये स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हो सकते हैं।

वीवो एक्स300 सीरीज को भारतीय बाजार में आने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। चर्चा है कि कंपनी अगले साल 2026 में इसे इंडिया में लॉन्च करेगी। देश में Vivo X300 का रेट 60 हजार से 70 हजार रुपये के बीच और Vivo X300 Pro का प्राइस 1 लाख रुपये के करीब रखा जा सकता है।

वीवो एक्स300 5जी फोन को जहां मौजूदा iPhone 17 सहित अपकमिंग OnePlus 15, iQOO 15, realme GT 8 Pro और OPPO Find X9 से तगड़ी टक्कर मिल सकती है। वहीं वीवो एक्स300 प्रो के सामने iPhone 17 Pro, Samsung Galaxy S25 Ultra और Google Pixel 10 Pro सहित Xiaomi 17 Pro Max और OPPO Find X9 Pro जैसे स्मार्टफोन चुनौती पेश कर सकते हैं।

The post 16GB RAM के साथ आ रहा Vivo का 5G फोन एक्स300 प्रो, Android 16 और प्रोसेसर के साथ हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-phone-vivo-x300-pro-specifications-with-android-16-and-mediatek-dimensity-9500-processor-revealed-on-geekbench/feed/ 0
Vivo V50e हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें कहां और कैसे देखें अपने फोन पर लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v50e-launch-in-india-watch-live-stream-on-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v50e-launch-in-india-watch-live-stream-on-phone/#respond Tue, 08 Apr 2025 11:15:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171228 यहां क्लिक करके आप Vivo V50e इंडिया लॉन्च अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं।

The post Vivo V50e हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें कहां और कैसे देखें अपने फोन पर लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले महीने मार्च में ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारत में अपनी ‘वी50’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया 5जी फोन Vivo V50e लेकर आएगी। फरवरी में Vivo V50 लॉन्च किए जाने के बाद यह सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है जो 10 अप्रैल को भारतीय बाजार में कदम रखेगा। इस Vivo 5G Phone का लॉन्च ईवेंट आप अपने फोन पर भी लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। वीवो वी50ई लॉन्च इन इंडिया सहित इसकी अनुमानित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V50e इंडिया लॉन्च

वीवो वी50ई इंडिया लॉन्च डेट 10 अप्रैल है। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाएगी। फोन लॉन्च को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये पूरे देश में प्रसारित किया जाएगा। वीवो इंडिया वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह लाइव चलेगा। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोबाइल प्राइस अनाउंमेंट देखी जा सकेगी। नीचे लगी वीडियो विंडो पर क्लिक करके आप Vivo V50e इंडिया लॉन्च अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं। इसी ईवेंट में प्राइस सहित सेल डिटेल्स और ऑफर्स की जानकारी मिलेगी।

Vivo V50e प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 28,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 30,999 रुपये

वीवो वी50ई 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही सामने आए एक लीक में इस 5जी फोन की कीमत शेयर की गई है। लीक के मुताबिक यह वीवो 5जी फोन भारत में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 28,999 रुपये हो सकता है और 256जीबी स्टोरेज का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपये हो सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए 10 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

Vivo V50e का कैमरा

वीवो वी50ई कैमरा सेंट्रिक फोन होगा। यह फोटोग्राफी में माहिर होगा और कंपने इसे #PortraitSoPro हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है। वीवो के अनुसार Vivo V50e 50MP Eye-AF Group Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन का फ्रंट कैमरा अल्ट्रा एचडी फोटोग्राफी खींचने में माहिर होगा तथा इसमें एंटी-डिस्टॉर्शन सेल्फी फीचर भी मिलेगा। वीवो वी50ई के सेल्फी कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकेगी।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Sony Portrait लेंस मिलेगा जो 1X, 1.5X और 2X ज़ूम पर पोर्टरेट शॉट्स लेने में सक्षम होगा। इस वीवो 5जी फोन में स्पेशल Wedding Portrait Studio फीचर दिया जाएगा जिसमें वेडिंग फ्रेम वाले वेडिंग स्टाइल पोर्टरेट कैप्चर किए जा सकेंगे। फोन के डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल में Aura Light भी शामिल रहेगी। वहीं फोटो खींचने के बाद इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ एडिट भी किया जा सकेगा।

अन्य डिटेल्स

लगे हाथ बताते चलें वीवो वी50ई 5जी फोन में पंच-होल स्टाइल वाली Ultra-Slim Quad Curved डिस्प्ले दी गई है जिसका साइज 6.5 इंच से बड़ा होगा। यह वॉटरप्रूफ 5जी फोन है जो IP68 और IP69 रेटिंग पर बना है। यह सर्टिफिकेशन इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा। वहीं साथ ही वीवो वी50ई को गीले व चिकने हाथों से भी चलाया जा सकेगा। वीवो ने बता दिया है कि यह अपकमिंग 5जी फोन इंडिया में Sapphire Blue और Pearl White कलर में बिकेगा।

The post Vivo V50e हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें कहां और कैसे देखें अपने फोन पर लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v50e-launch-in-india-watch-live-stream-on-phone/feed/ 0
Vivo Y300 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP Selfie कैमरा, 80W चार्जिंग और 16GB RAM की पावर https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-smartphone-vivo-y300-5g-phone-launched-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-smartphone-vivo-y300-5g-phone-launched-in-india-check-price-and-specifications/#respond Thu, 21 Nov 2024 07:40:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159906 डिवाइस मिड बजट सेग्मेंट में 32MP Selfie और 50MP Back Camera, 80W फास्ट चार्जिंग तथा 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) सपोर्ट करता है।

The post Vivo Y300 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP Selfie कैमरा, 80W चार्जिंग और 16GB RAM की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo Y300 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह डिवाइस मिड बजट सेग्मेंट में लाया गया है जो 32MP Selfie और 50MP Back Camera, 80W फास्ट चार्जिंग तथा 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) सपोर्ट करता है। Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलने वाले नए वीवो 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y300 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 21,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,999 रुपये

वीवो वाई300 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 128जीबी तथा 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। मोबाइल के 128GB वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये तथा 256GB का प्राइस 23,999 रुपये है। Vivo Y300 5G की सेल 27 नवंबर से शुरू होगी तथा इसे Titanium Silver, Phantom Purple और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसका फायदा SBI, IDFC First Bank, Kotak Mahindra, BOB और Yes Bank ग्राहक उठा सकेंगे।

Vivo Y300 5G की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120हर्ट्ज़ एमोलेड स्क्रीन
  • 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर
  • 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी
  • 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक
  • 5,000एमएएच बैटरी

डिस्प्ले

Vivo Y300 5G फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले E4 AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है तथा इस 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस

वीवो वाई300 5जी फोन एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 14 के साथ​ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर करता है।

मेमोरी

Y300 5G फोन को इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल Expandable RAM टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की पावर प्रदान करती है। फोन में 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसे मेमोरी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह वीवो फोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2MP Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Vivo Y300 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh Battery दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 80W फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करता है। गौर​तलब है कि इस प्राइस रेंज में चुनिंदा ऐसे स्मार्टफोन है जो इतनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

अन्य फीचर्स

वीवो वाई300 5जी फोन IP64 रेटिंग के साथ आया है। इस फोन में 8 5G Bands मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए नए वीवो स्मार्टफोन में 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और OTG सपोर्ट मौजूद है। फोन में Wet-Hand Touch फीचर भी दिया गया है जिसके चलते मोबाइल को गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।

The post Vivo Y300 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP Selfie कैमरा, 80W चार्जिंग और 16GB RAM की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-smartphone-vivo-y300-5g-phone-launched-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 0
7999 रुपये वाले Vivo Y18e के बाद अब आ रहा है Y19e, मिल जाएगी 6GB RAM और 5000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-vivo-phone-y19e-details-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-vivo-phone-y19e-details-leak/#respond Thu, 24 Oct 2024 10:13:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157698 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने इसी साल मई महीने में अपना लो बजट स्मार्टफोन Y18e इंडिया में लॉन्च किया था जिसका रेट केवल 7,999 रुपये है। अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी 4GB RAM और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर की ताकत से लैस इस लो बजट मोबाइल का अपग्रेडेड वर्जन बना रही है जो Vivo Y19e […]

The post 7999 रुपये वाले Vivo Y18e के बाद अब आ रहा है Y19e, मिल जाएगी 6GB RAM और 5000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने इसी साल मई महीने में अपना लो बजट स्मार्टफोन Y18e इंडिया में लॉन्च किया था जिसका रेट केवल 7,999 रुपये है। अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी 4GB RAM और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर की ताकत से लैस इस लो बजट मोबाइल का अपग्रेडेड वर्जन बना रही है जो Vivo Y19e नाम से लॉन्च होगा। यह सस्ता वीवो फोन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y19e डिटेल्स

वीवो वाई19ई की जानकारी टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन V2431 मॉडल नंबर के साथ IMEI database में देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन का मार्केटिंग नेम ‘Vivo Y19e’ बता दिया गया है। लिस्टिंग में फिलहाल फोन फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि वीवो कंपनी जल्द इस लो बजट मोबाइल फोन को मार्केट में उतार सकती है।

Vivo Y19e स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.68″ HD+ 90Hz स्क्रीन
  • Unisoc T612 प्रोसेसर
  • 6GB RAM + 128GB Memory
  • 50MP Rear Camera
  • 15W 5,000mAh Battery

स्क्रीन : वीवो वाई19ई स्मार्टफोन को 6.68-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी स्क्रीन होगी जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1000निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस : लीक की मानें तो वीवो वाई19ई एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक टी612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।

मेमोरी : Vivo Y19e को 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में वचुर्अल रैम तकनीक भी देखने को मिल सकती है। लीक के मुताबिक इस मोबाइल 1टीबी तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट कर सकेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि वाई19ई वीवो फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन बैक सेंसर मिलेगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल पोट्रेट लेंस मोजूद रहेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर भी 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo Y19e में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।

Vivo Y18e प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत : वीवो वाई18ई इंडिया में 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी पर बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसे Space Black और Gem Green कलर में सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले : Vivo Y18e स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 528निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

प्रोसेसर : वीवो वाई18ई स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओएस पर बना है जो फनटच ओएस 14.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मैमोरी : Vivo Y18e में 4जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी दी गई है। यह मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। यह डिवाइस LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 ROM तकनीक पर काम करता है तथा इसमें 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई18ई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/3.0 अपर्चर वाले 0.08 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं Vivo Y18e में 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए लो बजट स्मार्टफोन Vivo Y18e में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल को 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स : वीवो वाई18ई को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में किसी फिजिकल सेंसर की जगह सिर्फ फेस अनलॉक फीचर मिलता है। फोन में Bluetooth 5.0 दी गई है।

The post 7999 रुपये वाले Vivo Y18e के बाद अब आ रहा है Y19e, मिल जाएगी 6GB RAM और 5000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-vivo-phone-y19e-details-leak/feed/ 0
Vivo ला रही है एकदम नई ‘T1’ Series, सबसे पहले लॉन्च होंगे Vivo T1 और Vivo T1x, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-and-t1x-launch-date-19-october-specs-price-sale-detail-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-and-t1x-launch-date-19-october-specs-price-sale-detail-leak/#respond Mon, 18 Oct 2021 03:56:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68829 Vivo T1 Series कल 19 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगी

The post Vivo ला रही है एकदम नई ‘T1’ Series, सबसे पहले लॉन्च होंगे Vivo T1 और Vivo T1x, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo कंपनी टेक मार्केट में कुछ नया करने की फिराक में है। अपनी Vivo ‘Y’ Series और Vivo ‘V’ Series को हिट बनाने के बाद अब वीवो एक ब्रांड न्यू स्मार्टफोन सीरीज़ मार्केट में लाने वाली है जो Vivo ‘T’ Series नाम के साथ एंट्री लेगी। इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ में Vivo T1 और Vivo T1x सबसे पहले जोड़े जाएंगे। वहीं अब इस सीरीज़ से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है कि वीवो टी1 सीरीज़ कल ही यानी 19 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगी और चीन में लॉन्च कर दी जाएगी।

Vivo T1

अभी तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार वीवो टी1 स्मार्टफोन को 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी होगी। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो मार्केट में यह फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिनमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिलेगी।

Vivo T1 and T1x launch date 19 october specs price sale detail leak

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो टी1 स्मार्टफोन 4,005एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी रिपोर्ट्स में सामने आई है। यह भी पढ़ें : Vivo S10e का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Vivo T1x

वीवो टी1एक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में पंच-होल डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वीवो टी1एक्स स्मार्टफोन में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन को भी मार्केट में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo T1 and T1x launch date 19 october specs price sale detail leak

Vivo T1x में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

The post Vivo ला रही है एकदम नई ‘T1’ Series, सबसे पहले लॉन्च होंगे Vivo T1 और Vivo T1x, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-and-t1x-launch-date-19-october-specs-price-sale-detail-leak/feed/ 0
8GB RAM और 5,000mAh battery के साथ 64MP कैमरे वाला Vivo Y53s 4G Phone हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y53s-4g-phone-launched-with-8gb-ram-5000mah-battery-helio-g80-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y53s-4g-phone-launched-with-8gb-ram-5000mah-battery-helio-g80-soc/#respond Fri, 09 Jul 2021 09:30:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62430 फोन के 4जी मॉडल को MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा गया है।

The post 8GB RAM और 5,000mAh battery के साथ 64MP कैमरे वाला Vivo Y53s 4G Phone हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले महीने अपनी होम मार्केट चीन में ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए Vivo Y53s 5G Phone लॉन्च किया गया था। यह वीवो फोन 8GB RAM, Snapdragon 480 SoC और 64MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस था। वहीं आज इसी स्मार्टफोन का 4जी मॉडल लाते हुए वीवो ने नया Vivo Y53s 4G SmartPhone भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। वाई53एस 5जी मॉडल जहां क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट सपोर्ट करता था वहीं फोन के 4जी मॉडल को MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा गया है।

Vivo Y53s 4G की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई53एस का 4जी मॉडल लुक और डिजाईन में भी 5जी मॉडल से अलग है। इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। Vivo Y53s 4G Phone का डायमेंशन 164 x 75.46 x 8.38एमएम और वज़न 190 ग्राम है।

Vivo Y53s 4G Phone एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट मौजूद है। वीवो की ओर से इस फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है। यह भी पढ़ें : 8GB RAM और 64MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया धांसू Vivo Y53s 5G फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y53s का 4जी मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo Y53s 4G Phone Launched with 8GB RAM 5000mAh battery Helio G80 SOC

Vivo Y53s 4G VoLTE और डुअल सिम सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह वीवो फोन रेपिड चार्ज तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Vivo Y53s 4जी मॉडल ने वियतनाम में Black Blue और Blue Purple कलर में एंट्री ली है जिसकी कीमत VND 6,990,000 यानी तकरीबन 22,500 रुपये है।

The post 8GB RAM और 5,000mAh battery के साथ 64MP कैमरे वाला Vivo Y53s 4G Phone हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y53s-4g-phone-launched-with-8gb-ram-5000mah-battery-helio-g80-soc/feed/ 0