Vivo S12 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:39:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 44MP Selfie कैमरा और 44W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Vivo S12, 12GB RAM से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s12-5g-phone-launched-with-12gb-ram-44mp-dual-selfie-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s12-5g-phone-launched-with-12gb-ram-44mp-dual-selfie-camera/#respond Thu, 23 Dec 2021 18:52:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72543 Vivo S12 5G Phone 12GB RAM, 44MP Selfie Camera और 44W Fast Charging से लैस है

The post 44MP Selfie कैमरा और 44W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Vivo S12, 12GB RAM से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में Vivo S12 Series को पेश कर चुकी है जिसमें Vivo S12 और Vivo S12 Pro लॉन्च हुए हैं। Vivo S12 Pro जहां 50MP Dual Selfie Camera, 108MP Rear Camera, Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट 44W Fast Charging तकनीक से लैस है वहीं बेहद ही शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस सीरीज़ के बेस मॉडल Vivo S12 की जानकारी आगे दी गई है।

Vivo S12 की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस12 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Vivo S12 में 16.7एम कलर, 3000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ 91.04% का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है तथा इस फोन का डायमेंशन 157.20×72.42×7.39एमएम और वज़न 179ग्राम है।

Vivo S12 launched with 12GB RAM 44MP dual Selfie camera

Vivo S12 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस ओशियन के साथ काम करता है। 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डिमेनसिटी 1100 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो फोन को माली जी77 जीपीयू से लैस किया गया है। LPDDR4X RAM और UFS3.1 Storage तकनीक सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Dual Selfie और 108MP Rear Camera के साथ Vivo S12 Pro लॉन्च, इसमें है इसमें है 44W फास्ट चार्जिंग की ताकत

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस12 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एफ/1.88 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.28 अपर्चर वाला 8मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Vivo S12 launched with 12GB RAM 44MP dual Selfie camera

Vivo S12 डुअल सिम 5जी और 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां मोबाइल में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया वहीं साथ ही यह वीवो फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए वीवो एस12 में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo S12 की कीमत

वीवो एस12 स्मार्टफोन चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिंएट की कीमत क्रमश: 2799 युआन और 2999 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 32,900 रुपये और 35,300 रुपये के करीब है। चीन में यह फोन Warm gold, Yao Hei, Yulan कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 44MP Selfie कैमरा और 44W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Vivo S12, 12GB RAM से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s12-5g-phone-launched-with-12gb-ram-44mp-dual-selfie-camera/feed/ 0
50MP डुअल सेल्फी और 108MP Rear Camera के साथ Vivo S12 Pro लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-dual-selfie-camera-phone-vivo-s12-pro-launched-with-108mp-rear-camera-dimensity-1200-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-dual-selfie-camera-phone-vivo-s12-pro-launched-with-108mp-rear-camera-dimensity-1200-soc/#respond Thu, 23 Dec 2021 05:17:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72427 Vivo S12 Pro स्मार्टफोन 50Mp Dual Selfie, 108MP Rear Camera और Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट सपोर्ट करता है।

The post 50MP डुअल सेल्फी और 108MP Rear Camera के साथ Vivo S12 Pro लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo S12 Series टेक मार्केट में दस्तक दे चुकी है। कंपनी ने सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन जोड़े हैं जो Vivo S12 और Vivo S12 Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। आगे के लेख में हमनें Vivo S12 Pro के फीचर्स, स्पेेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन 50Mp Dual Selfie Camera, 108MP Rear Camera, Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट 44W Fast Charging तकनीक से लैस 4,300mAh Battery सपोर्ट करता है।

Vivo S12 Pro का कैमरा

Vivo S12 Pro का कैमरा सेग्मेंट फोन की मुख्य यूएसपी है। फोटोग्राफी के लिए यह वीवो फोन 5 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जिनमें से तीन रियर और दो सेल्फी कैमरा सेंसर है। फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा मौजूद है जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा क्लियर प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

50MP Dual Selfie camera phone Vivo S12 Pro launched with 108mp rear camera Dimensity 1200 soc

इसी तरह वीवो एस12 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.88 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा हाई डेफिनेशन प्राइमरी दिया गया है। इसके साथ ही यह वीवो फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है।

Vivo S12 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस12 प्रो को 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2376 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ तक की टच सेंपलिंग रेट पर काम करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.39% का है तथा वीवो एस12 प्रो की डिसप्ले 16.7एम कलर, 398पीपीआई और 6000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

50MP Dual Selfie camera phone Vivo S12 Pro launched with 108mp rear camera Dimensity 1200 soc

Vivo S12 Pro को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो ओरिजनओएस ओशियन के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डिमेनसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एआरएम जी77 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 160km तक की रेंज और 90km/h की टॉप स्पीड के साथ लॉन्च हुआ यह स्टाईलिश Electric Scooter

Vivo S12 Pro की मोटाई सिर्फ 7.36एमएम और वज़न 171 ग्राम है। यह मोबाइल फोन 5जी के साथ ही 4जी भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह वीवो फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Vivo S12 Pro का प्राइस

वीवो एस12 प्रो स्मार्टफोन कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा इस वेरिएंट की कीमत 3399 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार 40,000 रुपये के करीब है। इसी तरह Vivo S12 Pro का बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो 3699 युआन यानी तकरीबन 43,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

The post 50MP डुअल सेल्फी और 108MP Rear Camera के साथ Vivo S12 Pro लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-dual-selfie-camera-phone-vivo-s12-pro-launched-with-108mp-rear-camera-dimensity-1200-soc/feed/ 0
22 दिसंबर को लॉन्च होगा पावरफुल Vivo S12, संभावित कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s12-to-launch-on-22-december-know-price-specs-features-full-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s12-to-launch-on-22-december-know-price-specs-features-full-details/#respond Fri, 17 Dec 2021 07:02:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72095 लॉन्च होने से पहले ही वीवो एस12 की ​फुल डिटेल इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

The post 22 दिसंबर को लॉन्च होगा पावरफुल Vivo S12, संभावित कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO कंपनी आने वाली 22 दिसंबर को टेक मंच पर अपनी लेटेस्ट ‘वीवो एस12’ सीरीज़ लेकर आ रही है। इस सीरीज़ के तहत Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने मोबाइल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन फोन लॉन्च होने से पहले ही वीवो एस12 की फुल डिटेल इंटरनेट पर वायरल हो गई है। आगे हमनें Vivo S12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है।

Vivo S12 की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स और लीक्स के जरिये निकलकर सामने आया है कि वीवो एस12 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन नॉच डिजाईन पर बनी होगी जिसमें दो सेल्फी कैमरा फिट होंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि काफी समय बाद मोबाइल मार्केट में फोन की डिसप्ले में कुछ नया बदलाव देखने को मिलेगा। यह डिसप्ले एमोलेड पैनल पर वाली होगी जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया गया है कि Vivo S12 का डायमेंशन 157.2 x 72.42 x 7.55एमएम और वज़न 181 ग्राम होगा।

Vivo S12 to launch on 22 december know price specs features full details

Vivo S12 को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन फिलहाल एंडरॉयड 11 ओएस पर ही लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ ओरिजनओएस ओशियन यूआई दिया जाएगा। गौरतलब है कि वीवो ए12 और वीवो एस12 प्रो ब्रांड के पहले फोन होंगे जो इस यूआई पर काम करेंगे। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वीवो एस12 में मीडियाटेक का डिमेनसिटी 1100 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। पता चला है कि फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम सपोर्ट करेगा वहीं सबसे बड़े मॉडल में 12 जीबी रैम दी जाएगी।

Vivo S12 to launch on 22 december know price specs features full details

फोटोग्राफी सेग्मेंट इस फोन की बड़ी खासियत साबित होने वाली है। Vivo S12 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एस12 के फ्रंट पैनल पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा वहीं पावर बैकअप के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,200एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

Vivo S12 की कीमत

वीवो एस12 को लेकर कहा गया है कि यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमेारी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। कीमत की बात करें तो Vivo S12 के 8GB RAM + 256GB storage को 2999 युआन (तकरीबन 35,700 रुपये) तथा 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 3339 युआन (तकरीबन 40,700 रुपये) की कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है जो Shimmering Black, Warm Gold और Lake Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 22 दिसंबर को लॉन्च होगा पावरफुल Vivo S12, संभावित कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s12-to-launch-on-22-december-know-price-specs-features-full-details/feed/ 0