Vivo S15 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 07:41:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मार्केट में तहलका मचाने आए Vivo S15 Pro और Vivo S15 स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे कि रह जाएंगे दंग https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-pro-and-vivo-s15-smartphone-launch-check-specifications-features-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-pro-and-vivo-s15-smartphone-launch-check-specifications-features-and-price/#respond Thu, 19 May 2022 19:57:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80748 Vivo S15 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और Vivo S15 स्मार्टफोन को Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post मार्केट में तहलका मचाने आए Vivo S15 Pro और Vivo S15 स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे कि रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने होम मार्केट चीन में Vivo S15 सीरीज के दो स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। वीवो के मिड रेंज के लेटेस्ट दो स्मार्टफोन Vivo S15 Pro और Vivo S15 हैं। वीवो ने अपनी S15 सीरीज़ का पहला स्मार्टफ़ोन अप्रैल में लॉन्च किया था। नए स्मार्टफ़ोन Vivo S15e को जॉइन करेंगे। लेटेस्ट Vivo S15 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। वहीं Vivo S15 स्मार्टफोन को Snapdragon 870 प्रोसेसर और 4500mAh बैटरी 66W फ्लैश चार्ज के साथ पेश किया गया है। यहां हम वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo S15 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S15 Pro स्मार्टफोन को 6.56-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.7 प्रतिशत है। वीवो का यह फोन HDR कंटेंट सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर को 2.85GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। फोन में LPDDR5 RAM और UFS3.1 स्टोरेज मिलती है। वीवो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Vivo S15 Pro and Vivo S15 Smartphone Launch Check Specifications Features and Price

Vivo S15 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा कैमरा सेंसर 2MP का पोर्टेट कैमरा लेंस है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। वीवो के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 12 पर आधारित OriginOS Ocean, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3 (v5.2 on S15), WiFi6, Type-C पोर्ट, और NFC का सपोर्ट दिया गया है।

Vivo S15 स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S15 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का 120Hz AMOLED स्क्रीन दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ है। वीवो का यह फोन Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया गया है। इस फोन में LPDDR4X RAM और UFS3.1 स्टोरेज दी गई है। वीवो के इस फोन में 4400mAh की बैटरी और 66W फ़्लैश चार्ज के साथ पेश किया गया है। यह फोन Android 12 पर रन करता है। Vivo S15 Pro and Vivo S15 Smartphone Launch Check Specifications Features and Price

 

Vivo S15 स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में फोन सेल्फी कैमरा के लिए 32MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन की दूसरी अन्य स्पेसिफिकेशन्स Vivo S15 Pro जैसी ही हैं।

Vivo S15 Pro : कीमत और उपलब्धता

Vivo S15 Pro and Vivo S15 Smartphone Launch Check Specifications Features and Price

Vivo S15 Pro स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB+256GB के साथ CNY 3399 (करीब 39,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत CNY 3699 (करीब 42,600 रुपये) है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च

Vivo S15: कीमत और उपलब्धता

Vivo S15 Pro and Vivo S15 Smartphone Launch Check Specifications Features and Price

Vivo S15 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन का पहला वेरिएंट 8GB+128GB को CNY 2699 (करीब 31,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन के अन्य दो वेरिएंट 8GB+256GB और 12GB+256GB को क्रमश: CNY 2999 (करीब 34,500 रुपये) और CNY 3299 (करीब 38,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022

The post मार्केट में तहलका मचाने आए Vivo S15 Pro और Vivo S15 स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे कि रह जाएंगे दंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-pro-and-vivo-s15-smartphone-launch-check-specifications-features-and-price/feed/ 0
Vivo S15 और Vivo S15 Pro स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, साथ में पेश किए जा सकते हैं Vivo Pad और Vivo Watch 2 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-and-vivo-s15-pro-smartphones-will-be-launched-on-may-19/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-and-vivo-s15-pro-smartphones-will-be-launched-on-may-19/#respond Fri, 13 May 2022 12:04:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80404 अपकमिंग Vivo S15 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसरक े साथ पेश किया जा सकता है।

The post Vivo S15 और Vivo S15 Pro स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, साथ में पेश किए जा सकते हैं Vivo Pad और Vivo Watch 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कंफर्म किया है कि Vivo S15 और Vivo S15 Pro स्मार्टफोन को चीन में 19 मई को लॉन्च किया जाएगा। वीवो एस 15 सीरीज स्मार्टफोन के साथ कंपनी इसी दिन वायरलेस इयरबड्स को Vivo Air TWS को भी लॉन्च करेगा। Vivo के 19 मई को आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी इस दिन अपना पहला टैबलेट Vivo Pad और Vivo Watch 2 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च कर सकता है। यहां हम आपको वीवो के अपकमिंग एस15 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo S15 और Vivo S15 Pro स्पेसिफिकेशन्स

खबरों की माने तो Vivo S15 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन 12GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस फोन के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

50mp camera phone Vivo S15e launched with 12gb ram Exynos 1080 soc know price specifications

अपकमिंग Vivo S15 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन MediaTek Dimensity 8100 SoC के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है।

Vivo X80 सीरीज़ भारत में जल्द होगा लॉन्च

वीवो की फ्लैगशिप Vivo X80 सीरीज भारत में 18 मई को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X80 सीरीज के इंडिया लॉन्च से पहले इसे लेकर काफी ज्यादा लीक रिपोर्ट सामने आ चुके हैं। Vivo X80 स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो का यह फोन कॉस्मिक ब्लैक और अर्बन कलर में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

Vivo X80 Pro स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Vivo X80 स्मार्टफोन को भारत में 56,990 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Vivo S15 और Vivo S15 Pro स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, साथ में पेश किए जा सकते हैं Vivo Pad और Vivo Watch 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-and-vivo-s15-pro-smartphones-will-be-launched-on-may-19/feed/ 0
Vivo S15 Pro और Vivo S15 स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-pro-and-vivo-s15-smartphones-key-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-pro-and-vivo-s15-smartphones-key-specifications-leaked/#respond Mon, 11 Apr 2022 08:57:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78661 Vivo S15 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और Vivo S15 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Vivo S15 Pro और Vivo S15 स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo S12 सीरीज स्मार्टफोन को दिसंबर 2021 में चीन में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर पर काम कर रही है। इससे पहले कंपनी ने Vivo S13 और S14 सीरीज को लॉन्च नहीं किया था। कंपनी सीधे Vivo S15 सीरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत कंपनी Vivo S15 और S15 Pro को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी तीसरा स्मार्टफोन Vivo S15E को भी लॉन्च कर सकती है। Vivo S-सीरीज स्मार्टफोन चीन में मिड रेंज और प्रीमियम मिड रेंज में काफ़ी पॉपुलर है।

टिपस्टर Digital Chat Station ने अपकमिंग Vivo S15 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। Vivo S15 सीरीज कब लॉन्च होगा फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं है। संभव है कि कंपनी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। फिलहाल यह भी मालूम नहीं है कि वीवो का यह फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Vivo S15 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Vivo S15 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में OLED पैनल दिया जा सकता है। फोन की डिस्प्ले हाई रिफ़्रेश रेट के साथ आएगी। इस फ़ोन में कर्व एड डिस्प्ले दिया जाएगा। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo S15 Pro and Vivo S15 Smartphones Key Specifications Leaked

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo S15 Pro स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो के इस फ़ोन में NFC, IR Blaster और लीनियर मोटर दिया जा सकता है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि Vivo S15 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही है कि फोन फ्लैट डिस्प्ले और टोन-डाउन स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo जल्द ही Vivo X Fold, X Note और Vivo Pad टैबलेट भी लॉन्च करने वाला है। यानी कंपनी जल्द ही अपना पहला टैबलेट और फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

Vivo S12 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S12 Pro स्मार्टफोन में 6.56-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया था, जिसका रेजलूशन 1,080×2,376 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और HDR10+ सपोर्ट दिया गया था। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन 12GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित OriginOS कर सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

Vivo S12 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ पेश किया गया है वहीं Vivo S12 स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया या है। इस फोन में 4,300mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह भी पढ़ें :  108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

The post Vivo S15 Pro और Vivo S15 स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s15-pro-and-vivo-s15-smartphones-key-specifications-leaked/feed/ 0