vivo S2 FE 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 21 Sep 2026 03:53:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 vivo S2 FE की RAM और प्रोसेसर का खुलासा! लॉन्च से पहले ही सामने आई अपकमिंग वीवो 5जी फोन की डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-fe-5g-phone-ram-and-processor-details-revealed-in-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-fe-5g-phone-ram-and-processor-details-revealed-in-geekbench-listing/#respond Mon, 21 Sep 2026 03:53:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204535 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

vivo S series की भारत में शुरुआत हो चुकी है जिसमें बीते महीने ही vivo S2 5G फोन लॉन्च हुआ था। इस मिडबजट 5जी मोबाइल के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया सस्ता 5जी फोन भी जोड़ने की तैयारी कर ही है। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन का नाम vivo S2 FE बताया […]

The post vivo S2 FE की RAM और प्रोसेसर का खुलासा! लॉन्च से पहले ही सामने आई अपकमिंग वीवो 5जी फोन की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

vivo S series की भारत में शुरुआत हो चुकी है जिसमें बीते महीने ही vivo S2 5G फोन लॉन्च हुआ था। इस मिडबजट 5जी मोबाइल के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया सस्ता 5जी फोन भी जोड़ने की तैयारी कर ही है। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन का नाम vivo S2 FE बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह जहां वीवो एस2 एफई ने इंडियन सर्टिफिकेशन BIS पास किया था। वहीं अब यह फोन रैम और प्रोसेसर की डिटेल्स के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।

vivo S2 FE गीकबेंच डिटेल्स

वीवो एस2 एफई 5जी फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है जिसे टिपस्टर एनविन ने स्पॉट किया गया है। गीकबेच 7 पर यह मोबाइल V2640 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है और बीआईएस पर भी यही मॉडल नंबर था। इस नई लिस्टिंग में साफ हो गया है कि अपकमिंग vivo 5G Phone मार्केट में एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जिसके साथ OriginOS 6 मिल सकता है।

गीकबेंच पर यह वीवो फोन 6GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में vivo S2 FE 8GB RAM पर भी लॉन्च होगा। वहीं गीकबेंच पर खुलासा हो गया है कि यह वीवो 5जी फोन MediaTek MT6858 प्रोसेसर पर आएगा। अभी चिपसेट का नाम को कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन यह यह Dimensity 7300e प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

vivo S2 FE 5G में मिलने वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक जाती है। वहीं गीकबेंच पर मिली जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन Mali-G615 MC2 जीपीयू से लैस होगा। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस अपकमिंग वीवो फोन को सिंगल-कोर में 868 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर में 2887 स्कोर प्राप्त हुआ है।

vivo S2

vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 एफई की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन बड़ी 10000mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। यानी vivo S2 FE भारतीय बाजार में बिकने वाला वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

vivo S2

लीक्स के अनुसार vivo S2 FE 5G फोन 6.84-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद रहेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post vivo S2 FE की RAM और प्रोसेसर का खुलासा! लॉन्च से पहले ही सामने आई अपकमिंग वीवो 5जी फोन की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-fe-5g-phone-ram-and-processor-details-revealed-in-geekbench-listing/feed/ 0