vivo S50t Vitality Edition | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Aug 2026 06:45:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12GB RAM वाला vivo 5G फोन, 50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s50t-vitality-edition-launched-in-china-with-50mp-selfie-camera-6500mah-battery-and-snapdragon-8s-gen-3/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s50t-vitality-edition-launched-in-china-with-50mp-selfie-camera-6500mah-battery-and-snapdragon-8s-gen-3/#respond Thu, 13 Aug 2026 06:45:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201959 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। ब्रांड की ओर से यह मोबाइल ‘एस50 सीरीज’ में जोड़ा गया है जो Vivo S50t Vitality Edition नाम से लॉन्च हुआ है। यह 50MP Selfie Camera वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6500mAh battery, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत […]

The post 12GB RAM वाला vivo 5G फोन, 50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। ब्रांड की ओर से यह मोबाइल ‘एस50 सीरीज’ में जोड़ा गया है जो Vivo S50t Vitality Edition नाम से लॉन्च हुआ है। यह 50MP Selfie Camera वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6500mAh battery, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इस नए वीवो 5जी फोन की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo S50t Vitality Edition स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस50टी विटालिटी एडिशन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

vivo S50t Vitality Edition को 2750 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000Hz तक की हाई टच सैंपलिंग रेट के साथ 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया वीवो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V OIS सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 50-मेगापिक्सल periscope Telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo S50t एडिशन 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस वीवो फोन में 100x digital zoom मिलता है।

पावर बैकअप के लिए vivo S50t Vitality Edition को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर चीनी मार्केट में उतारा गया है। फोन में Bypass Charging तकनीक दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

vivo S50t Vitality Edition प्राइस

चीन में वीवो एस50टी विटालिटी एडिशन 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 3299 युआन यानी 46,650 रुपये के करीब है। वहीं इस वीवो 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 3599 युआन यानी 50,900 रुपये के करीब है।

The post 12GB RAM वाला vivo 5G फोन, 50MP Selfie, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s50t-vitality-edition-launched-in-china-with-50mp-selfie-camera-6500mah-battery-and-snapdragon-8s-gen-3/feed/ 0