Vivo Smartphone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 25 Jul 2026 12:40:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Exclusive : 27 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा vivo T5e 4G, यहां देखें कीमत और फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5e-4g-launching-in-indi-on-27-july-price-specifications-and-details-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5e-4g-launching-in-indi-on-27-july-price-specifications-and-details-exclusive/#respond Sat, 25 Jul 2026 12:40:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200725 vivo ने T5 Lite 5G मॉडल को पेश किया था। वहीं अब कंपनी इसका छोटा वर्जन vivo T5e 4G को लेकर आ रही है जो 27 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा।

The post Exclusive : 27 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा vivo T5e 4G, यहां देखें कीमत और फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह ही मोबाइल कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में vivo T5 Lite 5G मॉडल को पेश किया था। वहीं अब कंपनी इसका छोटा वर्जन vivo T5e 4G लेकर आ रही है। यह फोन 27 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा, लेकिन इससे पहले ही 91मोबाइल्स को फोन से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई है। यह जानकारी टिप्स्टर संजू चौधरी ने साझा की है, जिसमें vivo T5e 4G के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल दी गई है।

vivo T5e 4G लॉन्च डेट और कीमत

vivo T5e 4G को भारतीय बाजार में 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार, यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये होगी। यह फोन Arrow Blue और Shadow Grey सहित दो रंगों में आएगा।

vivo T5e 4G के स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो vivo T5e 4G में 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन 1600 × 720 (HD+) पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 570 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है। इसमें 1.8GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो 12nm फैब्रिकेशन पर बना है।

कैमरे की बात करें तो vivo T5e 4G में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, रियर पैनल पर 8MP का सिंगल कैमरा मिलता है, जो f/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है।

फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W FlashCharge तकनीक को सपोर्ट करती है।

डिजाइन की बात करें तो फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से बनी है। इसकी मोटाई 8.19mm है, जबकि वजन 199 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी ने इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। यूजर्स इसमें 2TB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2, डुअल-बैंड Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Android 16 आधारित यह फोन OriginOS 6 पर काम करता है। फोन के साथ आपको एआई कटआउट, आएई क्रियेशन और अल्ट्रा एचडी डॉक्यूमेंट जैसे आॅप्शन मिलते हैं।

The post Exclusive : 27 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा vivo T5e 4G, यहां देखें कीमत और फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5e-4g-launching-in-indi-on-27-july-price-specifications-and-details-exclusive/feed/ 0
vivo T5 Pro डिटेल्स लीक! 9020mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन, Snapdragon प्रोसेसर सहित प्राइस रेंज आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5-pro-specifications-price-in-india-and-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5-pro-specifications-price-in-india-and-launch-timeline-leaked/#respond Mon, 30 Mar 2026 08:01:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193124 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में vivo T5x 5G फोन लॉन्च किया है जो 18,999 रुपये में 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर देता है। अब अप्रैल में कंपनी इसी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल vivo T5 Pro 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग विवो […]

The post vivo T5 Pro डिटेल्स लीक! 9020mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन, Snapdragon प्रोसेसर सहित प्राइस रेंज आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में vivo T5x 5G फोन लॉन्च किया है जो 18,999 रुपये में 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर देता है। अब अप्रैल में कंपनी इसी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल vivo T5 Pro 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग विवो फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, स्मार्टप्रिक्स वेबसाइट ने वीवो टी5 प्रो की प्राइस रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम डिटेल्स शेयर कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार vivo T5 Pro 5G फोन मिड अप्रैल में लाया जाएगा। लीक में कोई तय तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि 15 अप्रैल या 17 अप्रैल को वीवो टी5 प्रो इंडिया में लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि vivo T5x 17 मार्च को इंडिया में लॉन्च हुआ था। लीक में अनुमान जताया गया है कि टी5 प्रो की कीमत 30 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक यह वीवो 5जी फोन भारतीय बाजार में Glacier Blue और Cosmic Black कलर में बिकेगा।

vivo T5x

वीवो टी5 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 9,020mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी वीवो फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में नहीं आया है। अगर vivo T5x की ही बात करें तो इसमें 7200mAh बैटरी दी गई है। इस फोन को लेकर कंपनी ने दावा किया था कि फुल चार्ज के बाद टी5एक्स में 40 घंटे का वीडियो देखी जा सकती है। यानी टी5 प्रो का बैकअप से बहुत ज्यादा होगा।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस बड़ी बैटरी वाले फोन में Reverse charging टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है जिसके चलते T5 Pro से दूसरे मोबाइल व अन्य डिवाइसेज का चार्ज किया जा सकेगा। यह तकनीक वीवो टी5एक्स में भी दी गई है और यह मोबाइल 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

vivo T5x

लीक के अनुसार वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इस अपकमिंग विवो फोन को कंपनी द्वारा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं लीक की मानें तो स्मार्टफोन में IP68 + IP69 Pro रेटिंग भी मिल सकती है।

vivo T5 Pro 5G फोन को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि vivo T4 Pro को इसी प्रोसेसिंग स्पीड वाले Snapdragon 7 Gen 4 पर लाया गया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में नए स्मार्टफोन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं किया गया है। टी5 प्रो OriginOS 6 के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

vivo T4 Pro

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 प्रो में 50MP Sony IMX882 का मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। अभी कंपनी की ओर से इस फोन को पर्दे में ही रखा गया है। लेकिन उम्मीद है कि 2 अप्रैल को vivo V70 FE इंडिया में लॉन्च होने के बाद ब्रांड द्वारा अपकमिंग vivo T5 Pro को टीज़ कर दिया जाए।

The post vivo T5 Pro डिटेल्स लीक! 9020mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन, Snapdragon प्रोसेसर सहित प्राइस रेंज आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5-pro-specifications-price-in-india-and-launch-timeline-leaked/feed/ 0
Vivo T4 Lite इंडिया लॉन्च कंफर्म! 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा यह नया 5G Smartphone https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-vivo-t4-lite-launch-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-vivo-t4-lite-launch-in-india-confirmed/#respond Mon, 16 Jun 2025 09:38:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175827 Vivo T4, T4x और T4 Ultra के बाद यह सीरीज का चौथा स्मार्टफोन बनेगा।

The post Vivo T4 Lite इंडिया लॉन्च कंफर्म! 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा यह नया 5G Smartphone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo T4, T4x और T4 Ultra के बाद यह सीरीज का चौथा स्मार्टफोन बनेगा।
  • यह वीवो 5जी फोन 6,000mAh Battery के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • कंपनी की ओर से फिलहाल वीवो टी4 लाइट लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है।

वीवो ने ​पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में Vivo T4 Ultra 5G फोन लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए एक और नया 5जी स्मार्टफोन Vivo T4 Lite लेकर आ रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर वीवो टी4 लाइट की माइक्रो साइट लाइव हो गई है जहां कई मोबाइल फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

Vivo T4 Lite इंडिया लॉन्च डिटेल

वीवो टी4 लाइट 5जी फोन इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस वीवो स्मार्टफोन का पेज लाइव किया गया है जहां मोबाइल की डिटेल्स बताई गई है। यहां फोन लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन मोबाइल ‘कमिंग सून’ लिखा गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि जून महीने के अंत या जुलाई के शुरुआती दिनों में Vivo T4 Lite इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। Vivo T4, T4x और T4 Ultra के बाद यह सीरीज का चौथा स्मार्टफोन बनेगा।

Vivo T4 Lite की खूबी

फोन लॉन्च टीज़ करने के साथ ही कंपनी ने बता​ दिया है कि यह मोबाइल 6,000mAh Battery के साथ आएगा। ब्रांड द्वारा इसे ‘सेग्मेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन‘ कहा गया है। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर शेयर हुई फोटो में फोन को ट्रिपल रियर कैमरा से लैस दिखाया गया है। इसके लोवर फ्रेम यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी नज़र आया है। वहीं साइड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वीवो टी4 लाइट की अन्य डिटेल्स के लिए अभी और इंंतजार करना होगा।

Vivo T4 Ultra प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • MediaTek Dimensity 9300+
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 12GB Expandable RAM
  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • 50MP+50MP+8MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 90W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery
Vivo T4 Ultra

कीमत

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके 8GB RAM + 256GB Storage का प्राइस 37,999 रुपये है। फोन के 12GB RAM मॉडल को 256GB स्टोरेज के 39,999 रुपये में और 512GB स्टोरेज के 41,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

परफॉर्मेंस

वीवो टी4 अल्ट्रा स्मार्टफोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर​ पर काम करता है। इस 64-बिट मोबाइल सीपीयू में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 कोर से लेकर 3.4GHz स्पीड वाला Cortex-X4 कोर शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 19,45,481 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Immortalis-G720 जीपीयू दिया गया है।

मेमोरी

Vivo T4 Ultra 5G फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल में 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) तक की ताकत देती है। यह वीवो 5जी स्मार्टफोन LPDDR5 RAM + UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है।

डिस्प्ले

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह On-cell टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 5,000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है। जिसे गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन LYT702 सेंसर​ दिया गया है जिसके साथ एफ/2.55 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के​ लिए Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 24 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नया वीवो 5जी फोन 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान 20% से 100% फुल चार्ज होने में 34 मिनट का समय लगा।

The post Vivo T4 Lite इंडिया लॉन्च कंफर्म! 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा यह नया 5G Smartphone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-vivo-t4-lite-launch-in-india-confirmed/feed/ 0
100x Zoom की ताकत के साथ आया Vivo T4 Ultra 5G फोन, 12GB RAM के साथ करेगा स्मूथ काम https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-smartphone-vivo-t4-ultra-5g-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-smartphone-vivo-t4-ultra-5g-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/#respond Wed, 11 Jun 2025 07:11:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175452 फोन बैटरी को 1,000 बार चार्ज करने पर भी इसकी हेल्थ मेंटेन रहेगी।

The post 100x Zoom की ताकत के साथ आया Vivo T4 Ultra 5G फोन, 12GB RAM के साथ करेगा स्मूथ काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह वीवो 5जी फोन 100x ZOOM की ताकत वाला कैमरा सपोर्ट करता है।
  • 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में इसका AnTuTu स्कोर 19,45,481 आया है।
  • इस स्मार्टफोन में 12GB Expandable RAM तकनीक दी गई है।

वीवो ने आज इंडिया में अपनी ‘टी सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन Vivo T4 Ultra लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर काम करता है। जिसकी कीमत सिर्फ 37,999 रुपये से शुरू होती है। वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित इसकी कीमत और सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 Ultra प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – 37,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 39,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 41,999 रुपये

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस 37,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 39,999 रुपये में आया है जिसमें 256जीबी मेमोरी दी गई है।

Vivo T4 Ultra 5G फोन का टॉप वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 41,999 रुपये है। इस वीवो 5जी फोन की सेल 18 जून से शुरू होगी जिसे Meteor Grey और Phoenix Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।

Vivo T4 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 9300+
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 12GB Expandable RAM
  • 50MP+50MP+8MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 90W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery

डिस्प्ले

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह On-cell टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 5,000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है। जिसे गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर​ दिया गया है। इस 64-बिट मोबाइल सीपीयू में 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A720 कोर से लेकर 3.4GHz स्पीड वाला Cortex-X4 कोर शामिल है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन में 19,45,481 AnTuTu Score अचीव किया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Immortalis-G720 जीपीयू दिया गया है।

मेमोरी

Vivo T4 Ultra 5G फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल में 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) तक की ताकत देती है। यह वीवो 5जी स्मार्टफोन LPDDR5 RAM + UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन LYT702 सेंसर​ दिया गया है जिसके साथ एफ/2.55 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के​ लिए Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 24 मिनट का रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नया वीवो 5जी फोन 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 34 मिनट का समय लिया।

Vivo T4 Ultra फीचर्स

  • यह मोबाइल एंड्ररॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर पेश किया गया है।
  • फोन स्क्रीन को Low Blue Light सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो आंखों को नुकसान से बचाती है।
  • वीवो टी4 अल्ट्रा IP64 रेटिंग वाला फोन है जो पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • मोबाइल के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है।
  • कंपनी का दावा है ​कि फोन बैटरी को 1,000 बार चार्ज करने पर भी इसकी हेल्थ मेंटेन रहेगी।
  • यह 15 5G Bands वाला फोन है जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों की सिम पर फास्ट इंटरनेट मिलेगा।
  • वीवो के इस फोन में Reverse charging तकनीक भी दी गई है जिससे दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
  • स्मार्टफोन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ OTG, NFC और NavIC का सपोर्ट भी मिलता है।

Vivo T4 Ultra के कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
realme GT 7 39,999 रुपये
iQOO Neo 10 40,999 रुपये
OnePlus 13R 42,999 रुपये
  • realme GT 7: 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ शक्तिशाली Dimensity 9400e प्रोसेसर
  • iQOO Neo 10: 144Hz स्क्रीन, 16GB RAM, Supercomputing Chip Q1 के साथ पावरफुल मोबाइल गेमिंग
  • OnePlus 13R: Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 80W SUPERVOOC + 6000mAh Battery

The post 100x Zoom की ताकत के साथ आया Vivo T4 Ultra 5G फोन, 12GB RAM के साथ करेगा स्मूथ काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-smartphone-vivo-t4-ultra-5g-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
लो बजट मोबाइल फोन Vivo Y04 हुआ पेश, 5 साल तक मेंटेन रहेगी इसकी बैटरी हेल्थ https://www.91mobiles.com/hindi/5500mah-battery-smartphone-vivo-y04-4g-official-in-egypt/ https://www.91mobiles.com/hindi/5500mah-battery-smartphone-vivo-y04-4g-official-in-egypt/#respond Wed, 26 Feb 2025 05:25:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167865 नए वीवो वाई04 4जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post लो बजट मोबाइल फोन Vivo Y04 हुआ पेश, 5 साल तक मेंटेन रहेगी इसकी बैटरी हेल्थ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने ग्लोबल मार्केट में एक नया मोबाइल फोन Vivo Y04 पेश किया है। यह लो बजट 4G Smartphone है जो वीवो इजिप्ट की वेबसाइट के ​जरिये ऑफिशियल हुआ है। इस फोन में 4GB RAM, 13MP Camera और 5,500mAh Battery सहित मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी तथा IP64 रेटिंग मिलती है। नए वीवो वाई04 4जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y04 4G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.74″ HD+ 90Hz Display
  • Unisoc T612 Processor
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 13MP Rear camera
  • 5MP Front camera
  • 15W 5,500mAh battery

स्क्रीन : वीवो वाई04 4जी फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस फोन में 260पीपीआई और 570निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होगी।

प्रोसेसर : Vivo Y04 4G फोन को एंड्रॉयड 14 पर लाया गया है जो Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में यूनिसोक टी612 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : इजिप्ट में यह विवो फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल LPDDR4x RAM तकनीक पर काम करता है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह eMMC 5.1 storage तकनीक है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई04 4जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए Vivo Y04 में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : Vivo Y04 4G मोबाइल में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। वहीं स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स : वीवो वाई04 5जी फोन को Military-grade शॉक रेजिस्टेंस बॉडी के साथ पेश किया गया है। यह IP64 मोबाइल है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

The post लो बजट मोबाइल फोन Vivo Y04 हुआ पेश, 5 साल तक मेंटेन रहेगी इसकी बैटरी हेल्थ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5500mah-battery-smartphone-vivo-y04-4g-official-in-egypt/feed/ 0
अपकमिंग Vivo 5G फोन 2025, नए साल में धमाल मचाने को तैयार है कंपनी https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-vivo-5g-phone-2025-vivo-v50-jovi-v50-x200-pro-mini-y300-5g-and-t4/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-vivo-5g-phone-2025-vivo-v50-jovi-v50-x200-pro-mini-y300-5g-and-t4/#respond Wed, 01 Jan 2025 08:56:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163276 2025 में Vivo ने बड़ी तैयारी कर रखी है और इस साल एक से बढ़कर एक फोन आने वाले हैं। इनमें कैमरा फोन से लेकर गेमिंग और बजट फोन तक शामिल हैं। इस लेख में हमने अपकमिंग Vivo 5G फोन 2025 की लिस्ट तैयार की है जिसे आप देख सकते हैं।

The post अपकमिंग Vivo 5G फोन 2025, नए साल में धमाल मचाने को तैयार है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में Vivo 10 साल पूरे कर चुका है। अपने इस लंबे सफर में कंपनी ने एक से बढ़कर एक फेन बाजार में उतारे और जिसमें कई तरह के नए इनोवेशन देखने को मिले। यही वजह है कि आज वीवो फोंस की अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि शुरुआत कंपनी ने वीवो वी सीरीज से की थी लेकिन आज कंपनी के पास वी सीरीज के अलावा वाई सीरीज, टी सीरीज और एक्स सीरीज में फोन की लंबी कतार है।

2025 में भी कंपनी ने बड़ी तैयारी कर रखी है और इस साल एक से बढ़कर एक फोन आने वाले हैं। इनमें कैमरा फोन से लेकर गेमिंग और बजट फोन तक शामिल हैं। इस लेख में हमने अपकमिंग वीवो 5जी फोन 2025 की लिस्ट तैयार की है जिसे आप देख सकते हैं।

2025 में आने वाले Vivo 5G फोन की लिस्ट

Vivo V50 5G

सबसे पहले V सीरीज की बात करते हैं। 2025 में आपको सबसे पहले वीवो वी सीरीज में 50 मॉडल देखने को मिलेगा। हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इसे EEC डाटा बेस में देखा गया है जहां यह मॉडल नंबर V2427 लिस्ट हुआ था। आशा है कि यह फोन फरवरी के अंत तक आपको देखने को मिले। हालांकि इतना तो तय है कि फोन में आपको zeiss लेंस के साथ iP69 कर रेटिंग देखने को मिल सकती है।

Vivo V50e 5G
vivo-v40-pro-nbtc-listing-details

पिछले साल कंपनी ने Vivo V40 के बाद Vivo V40e मॉडल को पेश किया था और इस बार भी ऐसी ही एक लीक सामने आई है। EEC डाटा बेस और इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट (IMEI) डाटा बेस में वीवो वी50ई को देखा गया है जहां यह फोन V2428 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी फिलहाल जानकारी नहीं है।

Vivo Jovi V50 और Vivo Jovi V50 Lite
Jovi-sub-brand

2025 में Vivo एक नए ब्रांड Jovi की शुरुआत कर सकती है। जोवी ब्रांड के फोन कई लिस्टिंग में अब तक आ चुके हैं। इस सीरीज में कंपनी दो फोन Vivo Jovi V50 और Vivo Jovi V50 Lite को ला सकती है। ये दोनों फोन मिड रेंज में होंगे। हाल में जोवी वी50 लाइट गीकबेंच पर भी आया था जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। लीक के अनुसार कंपनी इसे MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर ला सकती है। वहीं फोन में आपको 12GB तक की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल वीवो जोवी वी50 के स्पेसिफिकेशन उजागर नहीं हुए हैं।

Vivo X200 Pro Mini
vivo-x200-x200-pro-mini-x200-pro-china-price-leaked

पिछले साल Vivo ने चीन में एक्स सीरीज के तहत तीन मॉडल पेश किए थे Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini। इनमें दो मॉडल X200 और X200 Pro तो भारत में लॉन्च हो गए लेकिन X200 Pro Mini अब तक नहीं आया है और ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे मार्च तक भारत में पेश कर सकती है।

वीवो एक्स 200 प्रो मिनी को मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर डायमेंसिटी 9400 पर पेश किया गया है। फोन में 50 एमपी के ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 32 एमपी का फ्रंट कैमरा है। वहीं इसमें 6.31 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन और 5700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo X200 Ultra

माना जा रहा है कि X200 सीरीज में कंपनी इस साल चौथा फोन Vivo X200 Ultra को पेश कर सकती है। यह फोन अप्रैल 2025 में चीन में लॉन्च हो सकता है और इसके बाद भारत में भी दस्तक देने की उम्मीद है। जहां इससे पहले के तीनों मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर पर लॉन्च हुए थे, वहीं वीवो एक्स200 अल्ट्रा को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट पर पेश किया जा सकता है।

Vivo X Fold 4 Pro
Vivo X Fold 3 and Vivo X Fold 3 Pro listed on MIIT site

अप्रैल या मई के दौरान ही कंपनी अपने नए जेनरेशन के फोल्ड फोन Vivo X Fold 4 Pro को पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि इस फोन में X Fold 3 Pro के मुकाबले बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी होगी। वहीं कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर पेश कर सकती है।

Vivo T4 Series

2024 में Vivo ने T सीरीज में पांच फोन Vivo T3, Vivo T3X, Vivo T3 Lite, Vivo T3 Pro और Vivo T3 Ultra को पेश किया था। वहीं नए साल में भी कंपनी के टी सीरीज के फोन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि हो सकता है कि इस बार Vivo T4 से लॉन्च करे या फिर सीधा Vivo T5 मॉडल को पेश करे। क्योंकि चीन में 4 नंबर को सही नहीं माना जाता है। खैर यह तो सिर्फ उम्मीद है आने वाले कुछ दिनों में काफी चीजें साफ हो जाएंगी।

The post अपकमिंग Vivo 5G फोन 2025, नए साल में धमाल मचाने को तैयार है कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-vivo-5g-phone-2025-vivo-v50-jovi-v50-x200-pro-mini-y300-5g-and-t4/feed/ 0
Breaking : 21,999 रुपये में बिकेगा Vivo Y300 5G फोन, लॉन्च से पहले प्राइस हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y300-5g-price-in-india-and-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y300-5g-price-in-india-and-specifications-details/#respond Tue, 19 Nov 2024 05:11:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159713 फोन लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत की जानकारी मिल गई है। आप भी आगे पढ़ सकते हैं कि इंडिया में वीवो वाई300 कितने रुपये में बिकेगा।

The post Breaking : 21,999 रुपये में बिकेगा Vivo Y300 5G फोन, लॉन्च से पहले प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Vivo Y300 5G फोन की प्राइस रेंज और इसके कलर ऑप्शन्स सहित फोन की फुल स्पेक्स शीट शेयर की थी। वहीं आज हम इस मोबाइल का सेलिंग प्राइस भी ले आए हैं। सूत्रों के हवाले से हमें फोन लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत की जानकारी मिल गई है। आप भी आगे पढ़ सकते हैं कि इंडिया में वीवो वाई300 कितने रुपये में बिकेगा।

Vivo Y300 5G का रेट

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 21,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,999 रुपये

वीवो वाई300 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिसे 128जीबी तथा 256जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार फोन के 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये होगी तथा 256GB मॉडल को 23,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। वाई300 5जी फोन बाजार में टाइटेनियम सिल्वर (Titanium Silver), फैंटम पर्पल (Phantom Purple) और एमराल्ड ग्रीन (Emerald Green) कलर में बिकेगा।

Vivo Y300 5G की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz AMOLED Screen
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Back Camera
  • Snapdragon 4 Gen 2
  • 80W FlashCharge
  • 5,000mAh Battery
  • IP64

कैमरा

वीवो वाई300 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह पोर्ट्रेट लेंस होगा जिसका सिंगल पिक्सल साईज़ 0.7μm रहेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा। यह SONY IMX882 सेंसर होगा जो एफ/1.79 अपर्चर पर काम करेगा। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर भी मौजूद रहेगा।

परफॉर्मेंस

वीवो वाई300 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इस सीपीयू में दो 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A78 कोर तथा छह 2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर शामिल हैं। यह मोबाइल एंडरॉयड 14 ओएस पर काम करेगा।

स्क्रीन

वीवो वाई300 5जी फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी स्क्रीन मिलेगी। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जो AMOLED पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी दी जाएगी जिसपर 2.5डी ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर भी मौजूद होगी।

बैटरी व चार्जिंग

Vivo Y300 5G को कंपनी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वाई300 5जी फोन को 80वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि Vivo Y200 को 4,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था जिसके साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग मिली थी। ऐसे में वाई300 को बेहतर अपग्रेड कहा जा सकता है।

आईपी रेटिंग

91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार वीवो वाई300 स्मार्टफोन आईपी64 सर्टिफाइड होगा। यह रेटिंग दर्शाती है कि मोबाइल धूल तथा पानी फुहारों से सुरक्षित रहेगा। वीवो फैंस को यह आईपी रेटिंग देखकर खुशी हो सकती है क्योंकि Y300 5G फोन को IP सर्टिफिकेशन नहीं मिला था।

The post Breaking : 21,999 रुपये में बिकेगा Vivo Y300 5G फोन, लॉन्च से पहले प्राइस हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y300-5g-price-in-india-and-specifications-details/feed/ 0
Vivo फोन हो जाएंगे और भी स्मार्ट, इन्हें मिलेगा नया और एडवांस FunTouchOS 15 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-smartphone-list-with-funtouch-os-15-timeline/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-smartphone-list-with-funtouch-os-15-timeline/#respond Mon, 30 Sep 2024 11:38:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=155354 Vivo और iQOO ने नए FunTouchOS 15 को पेश कर दिया है।

The post Vivo फोन हो जाएंगे और भी स्मार्ट, इन्हें मिलेगा नया और एडवांस FunTouchOS 15 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंड्रॉयड स्मार्टफोन और एप्पल आईफोन का अंतर तो सभी को पता है। लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि विभिन्न ब्रांड्स के एंड्रॉयड मोबाइल एक दूसरे से अलग-अलग कैसे होते हैं? Samsung, OnePlus, Redmi, Vivo, Tecno और Motorola जैसी कंपनियों के Android Smartphones को जो चीज अलग बनाती है, वह है इनका यूजर इंटरफेस। कंपनियां इसे UX, UI या OS भी कह देती है। अपने इसी यूजर इंटरफेस को एडवांस करते हुए आज Vivo और iQOO ने नए FunTouchOS 15 को पेश कर दिया है।

Vivo स्मार्टफोन FunTouch OS 15 टाइमलाइन

सबसे पहले इन वीवो स्मार्टफोंस को मिलेगा फनटचओएस 15

Vivo X Fold3 Pro
Vivo X100 Pro
Vivo X100

उपरोक्त तीनों स्मार्टफोन इसी महीने यानी अक्टूबर में ही फनटच ओएस 15 अपडेट प्राप्त कर लेंगे जिसे Andorid 15 Beta के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

नवंबर 2024

Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन को दिवाली के बाद FunTouch OS 15 की अपग्रेड प्राप्त होगी। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के बाद मिड रेंज वीवो फोन भी नई ओएस/यूआई अपडेट पा सकेंगे।

दिसंबर 2024

Vivo V40 Pro
Vivo V40
Vivo V40e

Vivo V30 Pro
Vivo V30
Vivo V30e

Vivo V29
Vivo V29e

Vivo Y200 Pro 5G
Vivo T3 Ultra

जनवरी 2025

Vivo X80 Pro
Vivo X80

Vivo V27 Pro
Vivo V27

Vivo T3 Pro 5G
Vivo T3 5G

फरवरी 2025

Vivo Y300 5G
Vivo Y200 Plus 5G

Vivo T3x 5G

मार्च 2025

Vivo Y200e 5G
Vivo Y100
Vivo Y100A

Vivo T2 Pro 5G
Vivo T2 5G

अप्रैल 2025

Vivo Y200 5G

मई 2025

Vivo Y58 5G
Vivo Y56 6G
Vivo Y29 5G
Vivo Y28s 5G

Vivo T3 Lite 5G
Vivo T2x 5G

जून 2025

Vivo Y36
Vivo Y28 5G

Funtouch OS 15 के फीचर्स

1) फनटच ओएस 15 फोन की लुक को बदल देगी। इनमें नए एनिमेशन और आइकन जोड़ेे गए हैं। ऐप आइकन का स्टाइल, डिजाइन व साइज बदला जा सकेगा। कई नए और अटरेक्टिव वॉलपेपर्स भी मिलेंगे।

2) वीवो यूजर्स को ऑप्टिमाइज्ड आइकन लाइब्रेरी मिलेगी। इसमें फ़िंगरप्रिंट एनिमेशन के साथ ही ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले की ट्रांजिशन भी बदली जाएगी।

3) Funtouch OS 15 में ‘कॉल बैकग्राउंड’ फीचर प्राप्त होगा। यह कॉल ऐप के लिए होगा जिसमें ऑन गोइंग कॉल में बैकग्राउंड को कस्टमाइल किया जा सकेगा।

4) इस बार फनटच ओएस 15 में Origin Animation को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने इसे New Era of Smooth कहा है। मोबाइल यूजर जब ऐप्स को होम स्क्रीन के ओपन या क्लोज करेंगे तो ब्लर प्लस वॉलपेपर स्केलिंग नजर आएगी।

5) AI Image Lab के नाम से ही पता चलता है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता से लैस फोटो एडिटिंग प्लेटफॉर्म होगा जो फोन गैलरी में मौजूद फोटोज़ को इन्हांस करेगा।

6) S-Capture फीचर के जरिये वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ऑब्जेक्ट्स को मार्क किया जा सकेगा, उसपर टेक्स्ट लिखा जा सकेगा तथा रिकॉर्डिंग के वक्त अन्य सुविधाएं भी मिलेगी।

7) Funtouch OS 15 में Ultra Game Mode भी लाया गया है जो मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन टेम्परेचर को मैंटेन रखेगा तथा बैटरी खपत को कम करेगा। इसमें ग्राफिक्स बैलेंस्ड रहेंगे तथा परफॉर्मेंस बूस्ट होगी।

8) कंपनी की मानें तो नए फनटच ओएस 15 में ऐप स्टार्टअप रिस्पॉन्स टाइम में पहले से तकरीबन 20% फास्ट हो गया है। ऐप्स के जल्दी लोड होने से मल्टी टास्किंग और भी फास्ट हो जाएगी।

9) Vivo Smartphone में ऑप्टिमाइज्ड परफ़ॉर्मेंस मिलेगी। फनटचओएस 15 में 40% फास्ट मेमोरी कम्प्रेशन मिलेगा। यानी फोन में कई सारी ऐप्स को एक साथ खोला जा सकेगा तथा उनके बैकग्राउंड में रन करने से प्रोसेसिंग पर दबाव नहीं बनेगा।

10) Funtouch OS 15 यूजर डाटा सिक्योरिटी तथा सेफ्टी से लिहाज से पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा तथा फोन में सेव निजी जानकारियां तथा बैंकिंग डिटेल्स सिक्योर रहेगी।

The post Vivo फोन हो जाएंगे और भी स्मार्ट, इन्हें मिलेगा नया और एडवांस FunTouchOS 15 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-smartphone-list-with-funtouch-os-15-timeline/feed/ 0
[Exclusive] 17 अगस्त को लॉन्च होगा vivo v25 Pro, 25 अगस्त से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-pro-launch-date-sale-date-and-offers-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-pro-launch-date-sale-date-and-offers-details/#respond Wed, 03 Aug 2022 04:25:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85515 Vivo V25 Pro को 17 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा और 25 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू होगी। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक अधिकारी के माध्यम से मिली है

The post [Exclusive] 17 अगस्त को लॉन्च होगा vivo v25 Pro, 25 अगस्त से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V25 Pro को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा जारी है। हाल में एक फोटो लीक हुई थी जिसमें विराट कोहली इस फोन के साथ दिखाई दे रहे थे। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। सूत्रों के हवाले से हमें खबर मिली है कि Vivo V25 Pro को 17 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा और 25 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू होगी। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक अधिकारी के माध्यम से मिली है जिन्होंने पहले भी कंपनी से संबंधित कई खास जानकारियां उपलब्ध कराई हैं जो सटीक साबित हुई हैं। फोन के बारे में अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार इसमें 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा और कंपनी इस बार भी Vivo 23 pro की तरह कलर चेंजिंग बैक पैनल पेश करेगी।

Vivo V25 Pro की लीक स्पेसिफिकेशन

  • लॉन्च 17 अगस्त
  • सेल 25 अगस्त
  • Full HD + 3D कर्व्ड AMOLED
  • MediaTek डायमेंसिटी 1300 प्रोसेसर
  • 8 GB रैम के साथ 128 GB
  • 64 MP ट्रिपल OIS कैमरा 
  • 66W की फास्ट चार्जिंग

लीक में दावा किया जा रहा है कि Vivo V25 Pro के बैक पैनल में फ्लोराइट एजी ग्लास के साथ रंग बदलने वाली टेक्नोलॉजी। वहीं, इसमें Full HD + रेजोल्यूशन के साथ 3D कर्व्ड AMOLED डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी 120Hz रिफ्रेश के साथ इसे पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन MediaTek डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट से लैस होगा जो कि हम OnePlus Nord 2T 5G में देख चुके हैं। इसे भी पढे़ें : 50MP Camera Phone इस दिन होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी बजट के अंदर

मैमोरी के लिए इस फोन में आपको 8 GB रैम के साथ 128 GB की मैमोरी देखने को मिलेगी। वहीं इसका एक वेरियंट 256 GB का भी हो सकता है। हालांकि जो खबर है उसके अनुसार रैम दोनों ऑप्शन में आपको रैम 8 GB का ही मिलेगा।  इसे भी पढे़ें : 27 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आया Nokia का सस्ता 4G फोन

वहीं हाल में आए एक लीक के अनुसार Vivo V25 Pro में आपको इस फोन में 64 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। वहीं फोन के मेन कैमरे के साथ OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया जा सकता है। वहीं इसमें EIS यानी इलेक्ट्राॅनिक इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। फ्रंट कैमरे की बात करें तो यह फोन 32 एमपी के सिंगल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही फोन में आपका सुपर नाइट मोड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

पावर बैकअप की बात की जाए तो यह फोन अपने पुराने माॅडल से अपग्रेड होगा। फोन में आपको 66W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है जबकि Vivo V23 pro में यह 44W का ही था। हालांकि प्राइस को लेकर अब तक बड़ी लीक नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 40 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध होगा।

The post [Exclusive] 17 अगस्त को लॉन्च होगा vivo v25 Pro, 25 अगस्त से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-pro-launch-date-sale-date-and-offers-details/feed/ 0
ऐसे जानें Vivo फोन की वारंटी, सिर्फ 3 स्टेप में https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-know-vivo-smartphone-warranty-and-customer-care-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-know-vivo-smartphone-warranty-and-customer-care-number/#respond Sun, 16 Jan 2022 14:36:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73957 आज मैं अपको Vivo हैंडसेट में वारंटी डेट जानने का स्टेप बता रहा हूं और विश्वास कीजिये यह तरीका बेहद ही आसान है।

The post ऐसे जानें Vivo फोन की वारंटी, सिर्फ 3 स्टेप में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप Vivo यूजर हैं तो यह खबर बड़े काम की है। महज 3 स्टेप में आप अपने फोन की वारंटी जान सकते हैं। अक्सर हम हैंडसेट तो खरीद लेते हैं और हमारे पास फोन का बिल भी आ जाता है। परंतु वह बिल हम कहां रख देते हैं या कहां खो जाता है कुछ पता नहीं चलता। इतना ही नहीं आज जिस तरह से धोका-धड़ी हो रही है उसमें यह भरोसा करना भी मुश्किल है कि जिस डेट में फोन आपको बेचा गया है वह वास्तव में उसी डेट से सेल हुआ है। कई बार कागजों पर लिखा कुछ और जाता है और यूजर्स को मिलता कुछ और है। ऐसे में जरूरी है कि आपके पास प्रोसेसर हो जिससे कि आप फोन का सही वारंटी डेट जान सकें तो ज्यादा बेहतर है। आज मैं अपको Vivo हैंडसेट में वारंटी डेट जानने का स्टेप बता रहा हूं और विश्वास कीजिये यह तरीका बेहद ही आसान है।

ऐसे जानें Vivo फोन की वारंटी

स्टेप 1- वीवो स्मार्टफोन में वारंटी जानने के लिए सबसे पहले आपको ​नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करना है।

स्टेप 2- इसे स्कैन करते ही आपके सामने एक नया वींडो खुलकर सामने आ जाएगा जहां आपको अपने Vivi Smartphone का IMEI नंबर भरना है और नीचे दिए गए सूचना में आई ऐग्री को चेक कर नीचे दिए गए सबमिट में ओके करना है।

how to know vivo smartphone warranty and customer care number

स्टेप 3- इसके साथ ही आपको स्क्रीन पर सिक्योरिटी के लिए कैप्चा दिखाई देगा और जैसे ही आप कैप्चा को भर कर ओके करेंगे स्क्रीन पर आपको अपने फोन का मॉडल नंबर, स्टोरेज वेरियंट के साथ कलर ऑप्शन को भी बताएगा। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi नंबर को जानें कैसे करें BSNL में पोर्ट, पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

वहीं नीचे में आपको अपने Vivo फोन की वारंटी की अवधि दिखाई देगी। इस तरह महज ​तीन स्टेप में आप अपने फोन की वारंटी जान सकते हैं।

कैसे जानें फोन का IMEI नंबर

यदि आप अपने vivo फोन का IMEI नंबर नहीं जान रहे हैं तो QR कोड को स्कैन करने पर नीचे में आईएमईआई नंबर जानने का तरीका भी बताया गया है। हालांकि यहां मैं बता दूं कि आपके पास कोई भी ब्रांड का स्मार्टफोन है आप अपने फोन से *#06# प्रेस कर अपने फोन का यूनिक आईडेंटीटी नंबर जान सकते हैं। आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन के सेटिंग में जाकर अबाउट फोन से भी IMEI नंबर का पता कर सकते हैं। यहां आपको जानना जरूरी है कि यदि फोन में डुअल सिम सपोर्ट है तो उसमें दो IMEI नंबर होंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel यूजर्स के काम की खबर, मिनटों में ऐसे चेक करें डाटा बैलेंस, वैलिडिटी और टॉकटाइम

Vivo कस्टमर केयर नंबर

इतना ही नहीं ​यदि आपको अपने Vio हैंडसेट से कोई शिकायत है या फिर अपने फोन के बारे में किसी और तरह की जानकारी चाहते हैं तो इस QR कोड को स्कैन करने पर नीचे कस्टमर केयर नंबर भी दिया गया है। यहां पर आप वीवो एक्जिक्यूटिव से चैट पर बात कर सकते हैं या फिर चाहें तो टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंपनी ने 3 टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर दिया है जिसमें 1800-208-3388 और 1800-102-3388 नंबर सभी Vivo स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है जबकि 1800-208-4488 सिर्फ Vivo X सीरीज के यूजर्स के लिए दिए गए हैं।

इस तरह अंत में यही कहूंगा कि यदि आप Vivo यूजर हैं तो फिर यह QR कोड आपके लिए बड़े काम का है। इसमें अपने फोन की वारंटी से लेकर कस्टमर केयर नंबर तक उपलब्ध है।

The post ऐसे जानें Vivo फोन की वारंटी, सिर्फ 3 स्टेप में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-know-vivo-smartphone-warranty-and-customer-care-number/feed/ 0