The post दिवाली के लिए वीवो की खास तैयारी, लॉन्च करेगी नई Vivo T1 5G Series! जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो कंपनी इंडिया में अपनी ‘टी सीरीज़’ भी शुरू कर चुकी है जिसमें अभी तक सिर्फ चार स्मार्टफोन Vivo T1, Vivo T1x, Vivo T1 5G और Vivo T1 Pro 5G लॉन्च किए गए हैं। लेकिन वीवो अब इस सीरीज़ को और भी मजबूत करने की योजना बना रही है। कंपनी बेहद जल्द भारत में नई Vivo T1 5G Series पेश करने वाली है जिसके तहत नए वीवो 5जी मोबाइल फोन लॉन्च होगे।
वीवो टी1 5जी सीरीज़ को कंपनी की ओर से ब्लागिंग साइट ट्वीटर पर टीज़ किया गया है। वीवो ने 07 सेकेंड की एक छोटी की वीडियो शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी नई भारत में लाने वाली है। इस ट्वीट में फिलहाल सिर्फ ‘कमिंग सून’ ही लिखा गया है तथा फोन कब लॉन्च होगा और क्या स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी इसके लिए वीवो इंडिया की अगली अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।
Blink and you’ll surely miss it.
It’s time to power up your Turbo because something’s coming.#vivoT15GSeries #ComingSoon pic.twitter.com/hEtjTTvsku— Vivo India (@Vivo_India) September 9, 2022
दो महीने पहले ही इंडिया में लॉन्च हुए वीवो टी1एक्स की बात करें तो इस फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा Vivo T1x 4GB RAM + 128GB Storage 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर रन करता है।

Vivo T1x स्मार्टफोन में 6.58-इंच का Full HD+ 2.5D LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वीवो टी1एक्स में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : Vivo को चुनौती देने जल्द लॉन्च होगा OPPO F21s Pro 5G
लगे हाथ बता दें कि वीवो कंपनी आने वाली 15 सितंबर को Vivo V25 5G Phone भी इंडिया में लॉन्च करेगी। इस फोन को कंपनी 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारेगी।

वहीं फोटोग्राफी के लिए वीवो वी25 5जी के फ्रंट पैनल पर 50MP Selfie Camera कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Vivo V25 5G स्मार्टफोन की बड़ी खूबी Color Changing Fluorite AG Glass design होगा।
The post दिवाली के लिए वीवो की खास तैयारी, लॉन्च करेगी नई Vivo T1 5G Series! जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ नया Vivo T1 5G Phone, पावरफुल Snapdragon 778G पर करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने फरवरी 2022 में भारत में अपनी ‘टी’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए Vivo T1 5G Phone लॉन्च किया था। इंडिया में यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। वहीं अब एक और नया वीवो टी1 5जी फोन मलेशिया में पेश किया गया है जो अलग चिपसेट Snapdragon 778G के साथ लॉन्च हुआ है। एक ही नाम वाला Vivo T1 5G दोनों देशों में अलग-अलग चिपसेट के साथ लाया गया है जो 90Hz display और 50 megapixel triple camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि इंडिया में यह वाला मॉडल 4 मई को Vivo T1 Pro 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
वीवो टी1 5जी फोन मलेशियन मार्केट में 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1300निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। Vivo T1 5G को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है। यह भी पढ़ें : 16GB RAM और 5000mAh Battery के साथ iQOO ने लॉन्च किए दो बाहुबली स्मार्टफोन, मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट
Vivo T1 5G लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। मलेशिया में यह वीवो मोबाइल 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन का दाम MYR 1,299 यानी भारतीय करंसी अनुसार 22,800 रुपये के करीब है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 20MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ POCO F4 GT, जानें क्या है प्राइस
Vivo T1 5G फोन 4जी एलटीई पर भी काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए इस वीवो मोबाइल में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो टी1 5जी फोन 4,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। मलेशिया में यह फोन Turbo Black और Turbo Cyan कलर में लॉन्च हुआ है।
The post 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ नया Vivo T1 5G Phone, पावरफुल Snapdragon 778G पर करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo T सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, 25,000 रुपये से कम होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने कुछ हफ़्तों पहले भारत में Vivo T1 5G को लॉन्च किया था। यह vivo T-सीरीज का देश में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन था। अब Vivo अपनी टी सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 91mobiles की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि वीवो भारत में T सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। संभव है कि ये अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T2 और Vivo T2 Pro के नाम से भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं।
Vivo T सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन को मार्केट में किस नाम से लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी तो फिलहाल नहीं है, लेकिन यह तय है कि ये Vivo T1 के सक्सेसर होंगे।

Vivo T1 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया था, जिसका रेजलूशन 2408×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 240Hz है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर और 619 GPU के साथ पेश किया गया है। फोन में 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। वीवो का यह फोन Android 12 OS पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का साइज 164 X 75.84 X 8.25mm और वजन 187 ग्राम है। इस फोन में साइड माउंड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5 लेयर टर्बो कूलिंग और 2.5D कर्व एज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Pad Mini टैबलेट भारत में जल्द होगा लॉन्च, Ask Madhav के लेटेस्ट एपिसोड में इस तरह किया टीज
Vivo T1 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। वीवो के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO A55s 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ चीन में हुआ लॉन्च, जानें क्या है खासियत
The post Vivo T सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, 25,000 रुपये से कम होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post POCO M4 Pro 5G Vs Vivo T1 5G: जानें कौन किस पर भारी, 50MP कैमरा और 8GB रैम वाले से हैं लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
POCO M4 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह डिवाइस 90Hz FHD+ डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। दूसरी ओर एक हफ्ते पहले इस फोन को चुनौती देने के लिए चीन की एक और कंपनी Vivo ने अपने नए 5G फोन Vivo T1 को पेश किया था। इस हैंडसेट में 6.58-इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695, 5000mAh की बैटरी, Android 11 OS और 50MP का प्राइमरी कैमरा जैसे पावरफुल फीचर्स हैं। दोनों में मिलने वाले समान फीचर्स और एक जैसी कीमत होने के चलते ही हमने POCO M4 Pro 5G की तुलना Vivo T1 5G से की है। इससे हम यह पता लगा पाएंगे कि दोनों में से कौन सा बेहतर है।
POCO M4 Pro 5G और Vivo T1 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन 4GB/64GB, 6GB/128GB और 8GB/128GB यूनिट में आते हैं। इसके अलावा पोको एम4 प्रो 5जी तीन कलर ऑप्शन- पावर ब्लैक, कूल ब्लू और POCO येलो में उपलब्ध है। वहीं, T1 5G दो कलर ऑप्शन- Starlight Balck और Rainbow Fanty में उपलब्ध है। POCO M4 Pro 5G की कीमत 14,999 रुपए और वीवो T1 के बेस वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपए से शुरू होती है। नीचे देखें दोनों डिवाइस की कीमत और स्टोरेज ऑप्शन।
| MODEL | VARIANT | PRICE |
| POCO M4 Pro 5G | 4GB+64GB | Rs 14,999 |
| 6GB+128GB | Rs 16,999 | |
| 8GB+128GB | Rs 18,999 | |
| Vivo T1 5G | 4GB+64GB | Rs 15,990 |
| 6GB+128GB | Rs 16,990 | |
| 8GB+128GB | Rs 19,990 |
अगर बात करें POCO M4 Pro 5G की तो इसमें घुमावदार किनारे और एक प्लास्टिक बैक है। स्मार्टफोन में एक आयताकार डुअल-कैमरा द्वीप है जिसमें एक द्वितीयक कैमरा इकाई के लिए एक अन्य वर्ग मॉड्यूल के साथ जोड़ा गया एक वर्ग प्राथमिक कटआउट और बाईं ओर एलईडी टॉर्च और दाईं ओर POCO ब्रांडिंग है। फोन में एक पावर बटन होता है जो बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर के साथ जोड़े गए फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में दोगुना हो जाता है। इसमें स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और नीचे की तरफ 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। POCO M4 Pro में सामने की तरफ पतले बेजल के साथ एक केंद्रित पंच-होल कटआउट है।
अगर बात करें वीवो टी1 5जी में फ्लैट फ्रेम और प्लास्टिक बैक के साथ बॉक्सी डिजाइन है। डिवाइस में पीछे की तरफ चौकोर कैमरा बंप है और वीवो की ब्रांडिंग है। हैंडसेट में एक वॉल्यूम रॉकर है जिसे पावर बटन के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और नीचे की तरफ 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। वीवो टी1 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसके फ्रंट में मोटे बेज़ल हैं।
POCO M4 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट, 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 399 PPI और पंच-होल कटआउट के साथ 6.6-इंच का फुल-HD+ IPS LCD पैनल है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। इसके अलावा दूसरी ओर, वीवो टी1 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी पैनल 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 395 पीपीआई और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।
POCO M4 Pro 5G एक MediaTek डाइमेंशन 810 5G चिपसेट के साथ आता है जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है। जबकि, वीवो टी1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर के साथ आता है जिसे एड्रेनो 619 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।
दोनों डिवाइस तीन स्टोरेज ऑप्शन- 4GB/64GB, 6GB/128GB और 8GB/128GB यूनिट में आते हैं। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की परफॉर्मेंस बेंचमार्क के मामले में मीडियाटेक डाइमेंशन 810 चिपसेट से थोड़ी बेहतर है। हालांकि, उपयोगकर्ताओं को वास्तविक जीवन में दैनिक उपयोग में अधिक अंतर नहीं दिखाई देगा।
POCO M4 Pro पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एक 50MP f / 1.8 प्राइमरी कैमरा और एक 8MP f / 2.2 अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जो 1080p HD वीडियो को 60fps तक शूट करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट में 16MP का f/2.5 कैमरा है जो 30fps पर फुल एचडी 1080p पर सेल्फी और वीडियो शूट करता है।
Vivo T1 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 2MP f/2.4 डेप्थ सेंसर और 2MP f/2.4 मैक्रो सेंसर है, जो 1080p HD वीडियो शूट करने में सक्षम है लेकिन केवल 30fps तक सीमित है। . इसमें सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 16MP का f/2.0 कैमरा है जो 30fps पर 1080p फुल एचडी पर कैप्चर होता है।
Poco M4 Pro और Vivo T1 दोनों में 5,000mAh की बैटरी है जो आसानी से पूरे दिन के मध्यम उपयोग तक चल सकती है। T1 5G 18W चार्जर के साथ आता है। जबकि, M4 Pro 33W फास्ट चार्जर के साथ आता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह डिवाइस को 59 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर देता है।
लेटेस्ट वीडियो
कनेक्टिविटी के लिहाज से, दोनों समान कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं, जिसमें चार्जिंग के लिए 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। दोनों बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 11 बूट करते हैं। POCO MIUI 12.5 स्किन पर चलता है और वीवो टॉप पर Funtouch 12 स्किन पर चलता है।
The post POCO M4 Pro 5G Vs Vivo T1 5G: जानें कौन किस पर भारी, 50MP कैमरा और 8GB रैम वाले से हैं लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सबसे फास्ट और स्लिम 5G Smartphone, हर यूजर के बजट में होगा फिट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड Vivo ने आखिरकार अपने नए और सबसे फास्ट व स्लिम 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Vivo T1 5G नाम के इस फोन को कंपनी ने एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान अपनी टी सीरीज के तहत पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Vivo T1 5G युवा मिलेनियल्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी-डायमेंशनल टर्बो परफॉर्मेंस और ट्रेंडी डिजाइन के साथ आता है। वहीं, वीवो टी1 5जी सेल के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और इसके शानदार फीचर्स के बारे में सबकुछ।
Vivo T1 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल को रेनबो इफेक्ट में देखा जा सकता है। इसके अलावा के फ्रंट पर वाटरड्रॉप नॉच है, जिससे डिवाइस के तीनों किनारे बैजल लेस मिलते हैं। डिवाइस के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर बटन और उसके नीचे पावर बटन मिलता है, जिससे फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह उपयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट के नीचे टाइप-सी चार्जिंग प्वाइंट और स्पीकर ग्रिल मिलेंगे। वहीं, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक एलईडी मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Vivo Y7x होने वाला है इंडिया में लॉन्च, फोन में मिलेगी 8GB RAM और Helio G96 चिपसेट, जानें क्या होगा प्राइस
Vivo T1 5G में 6.58-इंच FHD+ LCD स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। यह 5G Phone Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यहां बता दें कि चीन में लॉन्च हुए विवो टी1 में स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया था। Vivo T1 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस 4GB रैम, 6GB रैम और 8GB रैम के साथ ही 128GB स्टोरेज में आता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Vivo Y33s 5G Phone का प्राइस, देखें कितने रुपये में होगी मार्केट में एंट्री

Vivo T1 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 4GB रैम और 128GB स्टोरेेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपए, 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपए है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के साथ कई खास ऑफर की पेशकश की है। अगर ग्राहक HDFC बैंक के कार्ड से इस फोन को खरीदते हैं तो उन्हें 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। डिवाइस की सेल 14 फरवरी से Flipkart. Vivo ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर की जाएगी।
The post 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सबसे फास्ट और स्लिम 5G Smartphone, हर यूजर के बजट में होगा फिट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000mAh बैटरी के साथ 9 फरवरी को इंडिया आ रहा Vivo T1 5G फोन, कीमत होगी 20,000 रुपए से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने पिछले साल अक्टूबर माह में चीनी बाजार में ‘T’ Series को पेश किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने घरेलू बाजार में दो मोबाइल फोन Vivo T1 5G और Vivo T1x 5G को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के अंदर लाए गए Vivo T1 5G को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी दे दी है कि 9 फरवरी को इंडियन मार्केट में Vivo T1 को पेश किया जाएगा। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार वीवो टी1 इंडिया में 20,000 रुपये से कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने Vivo T1 5G की लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही इस बात का खुलासा किया है कि फोन लॉन्च होने के बाद ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल किया जाएगा। साथ ही फ्लिपकार्ट पर फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी गई है। इस माइक्रोसाइट पर 3 फरवरी से धीरे-धीरे फोन के फीचर्स का खुलासा किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Vivo Y33s 5G Phone का प्राइस, देखें कितने रुपये में होगी मार्केट में एंट्री

वहीं, कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह 5G Phone Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यहां बता दें कि चीन में लॉन्च हुए विवो टी1 में स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया था लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Vivo T1 के इंडियन मॉडल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया जाएगा।

चीन में लॉन्च हो चुके वीवो टी1 5जी फोन की बात करें तो इसे कंपनी की ओर से 6.57 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस बेजल लेस स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस है। Vivo T1 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Vivo Y75 5G भारत में 50MP कैमरा, Dimensity 700 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post 5,000mAh बैटरी के साथ 9 फरवरी को इंडिया आ रहा Vivo T1 5G फोन, कीमत होगी 20,000 रुपए से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo T1 5G Phone इंडिया में Snapdragon 695 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें लीक प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर पिछले महीने ही यह खबर आई थी कि कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Vivo ‘T’ Series पेश करने वाली है। कंपनी ने हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन चर्चा है कि विवो इस सीरीज़ के तहत दो मोबाइल फोन Vivo T1 और Vivo T1x लॉन्च कर सकती है। वहीं आज एक नई रिपोर्ट में आने वाले विवो मोबाइल Vivo T1 की कीमत का भी खुलासा हो गया है। खबर है कि विवो टी1 इंडिया में 20,000 रुपये से कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा।
विवो टी1 से जुड़ी यह बड़ी खबर इंडिया टूडे के जरिये सामने है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo T1 स्मार्टफोन बेहद जल्द इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा और इस फोन की कीमत 20,000 रुपये के करीब देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह एक 5G Phone होगा जो Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यहां बता दें कि चीन में लॉन्च हुए विवो टी1 में स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया था लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार Vivo T1 के इंडियन मॉडल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया जाएगा।

चीन में लॉन्च हो चुके वीवो टी1 5जी फोन की बात करें तो इसे कंपनी की ओर से 6.57 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस बेजल लेस स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस है। Vivo T1 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post Vivo T1 5G Phone इंडिया में Snapdragon 695 चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें लीक प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Y Series को रिप्लेस करने इंडिया आ रही है Vivo T Series, सबसे पहले इस फोन की हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo कंपनी ने अक्टूबर महीने में टेक मार्केट में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Vivo ‘T’ Series की शुरूआत करते हुए दो शानदार स्मार्टफोन Vivo T1 और Vivo T1x लॉन्च किए थे जो फिलहाल सिर्फ चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हैं। इन मोबाइल फोंस के आने के बाद 91मोबाइल्स ने खबर प्रकाशित की थी कि साल 2022 में वीवो टी सीरीज़ भारत में भी एंट्री लेगी और इंडिया में यह स्मार्टफोन सीरीज़ मौजूदा Vivo ‘Y’ Series के स्मार्टफोंस को रिप्लेस करेगी। वहीं अब इस नई सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की डिटेल्स सामने आ गई है।
Vivo T Series इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कुछ नहीं कहा है लेकिन 91मोबाइल्स को टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा इसकी कई अहम डिटेल्स मिली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नई स्मार्टफोन मार्च महीने में भारतीय बाजार में एंट्री लेगी और इसके तहत नया वीवो फोन Vivo T1 नाम के साथ ही लॉन्च होगा। बताया गया है कि यह वीवो मोबाइल एक 5जी फोन के रूप में इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा।

Vivo T1 5G को लेकर बताया गया है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह उम्मीद भी जा सकती है कि शायद कंपनी अपने इस नए वीवो मोबाइल को 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस कर के भी बाजार में उतार दे। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन आशा है कि कुछ दिनों बाद वीवो अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ और फोन को टीज़र करना शुरू कर देगी।
चीन में लॉन्च हो चुके वीवो टी1 5जी फोन की बात करें तो इसे कंपनी की ओर से 6.57 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस बेजल लेस स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस है। Vivo T1 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post Vivo Y Series को रिप्लेस करने इंडिया आ रही है Vivo T Series, सबसे पहले इस फोन की हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वीवो ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन Vivo T1 5G और Vivo T1x 5G, 12GB RAM के साथ पावरफुल है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने आज टेक मंच पर अपनी लेटेस्ट ‘टी1’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहद दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Vivo T1 5G और Vivo T1x 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये नए वीवो मोबाइल कंपनी ने फिलहाल चीनी बाजार में उतारे हैं जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य देशों में दस्तक दे सकते हैं। ये 5जी फोन 12GB RAM और 5,000mAh battery की पावर से लैस है। आगे दोनों मोबाइल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का ब्यौरा दिया गया है।
वीवो टी1 5जी फोन को कंपनी की ओर से 6.57 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस बेजल लेस स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस है। Vivo T1 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
वीवो ने अपने इस मोबाइल फोन को 6.53 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ही ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। एंडरॉयड 11 आधारित यह मोबाइल फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसकी सेंसर डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
Vivo T1 5G फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1999 yuan (तकरीबन 21,000 रुपये) है। इसी तरह फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट को 2199 yuan (तकरीबन 25,700 रुपये) तथा सबसे बड़े 12GB + 256GB वेरिएंट को 2,499 yuan (तकरीबन 29,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Vivo T1x 5G को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1699 युआन है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 19,800 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यानी तकरीबन 21,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
The post वीवो ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन Vivo T1 5G और Vivo T1x 5G, 12GB RAM के साथ पावरफुल है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>