Vivo T1 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Jul 2023 11:12:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5G की ताकत के साथ 10GB रैम वाला Vivo का दमदार फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं फीचर्स और प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-launch-in-india-10gb-ram-price-sale-offer-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-launch-in-india-10gb-ram-price-sale-offer-flipkart/#respond Wed, 04 May 2022 07:47:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79865 फोन 8-लेयर कूलिंग और सुपर स्पीकर से लैस है।

The post 5G की ताकत के साथ 10GB रैम वाला Vivo का दमदार फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं फीचर्स और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने आज भारतीय मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन को कंपनी अपनी टी सीरीज लाइनअप का विस्तार करते हुए पेश किया है। लॉन्च किए गए दोनों फोन को कंपनी ने Vivo T1 44W और Vivo T1 Pro 5G के नाम से पेश किया है। अगर बात करें वीवो T1 44W की तो यह Vivo T1 5G के 4G मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर, T1 Pro 5G, भारत में पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गए iQOO Z6 Pro 5G रीबैज है। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में T1 Pro 5G के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस फोन में कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे।

Vivo T1 Pro 5G price in India

वीवो ने भारत में T1 Pro 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस डिवाइस के बेस मॉडल को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, हैंडसेट के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। फोन दो कलर- टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान में लाया गया है।वहीं, इस फोन की बिक्री 7 मई से फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन आउटलेट और वीवो स्टोर पर होगी।

वहीं, फोन के लिए प्री-बुकिंग 5 मई को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी एसबीआई, आईसीआईसीआई, आईडीएफसी फर्स्ट और वन कार्ड के जरिए 2,500 रुपये की छूट (इंस्टैंट ऑनलाइन और कैशबैक ऑफलाइन) दे रही है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM और 50MP Camera की पावर के साथ आया Vivo Y55 4G फोन, मिली 44W Fast Charging

vivo-t1-pro-5g

Vivo T1 Pro specifications

वीवो टी1 प्रो में 6.44 इंच का एफएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है जो 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस, एचडीआर10+, एसजीएस आई प्रोटेक्शन और सेल्फी स्नैपर के लिए वाटरड्रॉप नॉच सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 642L GPU दिया गया है। साथ ही हैंडसेट दो वेरिएंट: 6GB+128GB और 8GB+128GB में आता है। इसके अलावा फोन के छोटे वेरिएंट की रैम 4GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं, बड़े वेरिएंट की रैम को 2GB तक बढ़ा सकते हैं।

50mp camera phone Vivo T1 44W fast charging launched in India know price specs sale offer

इसके अलावा वीवो टी1 प्रो एंड्रॉइड 12 आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन को आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। साथ ही फोन में 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार्जिंग के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसे भी पढ़ें: Vivo X80 Pro सीरीज धांसू स्पेसिफिकेशन्स और धाकड़ कैमरा फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ हुए ग्रैंड एंट्री

लेटेस्ट वीडियो

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी1 प्रो 5जी में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा है। इस सेटअप में 64MP का प्राइमरी सेंसर (f/1.79 अपर्चर), 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 16MP का स्नैपर है। वहीं, फोन 8-लेयर कूलिंग और सुपर स्पीकर से लैस है।

The post 5G की ताकत के साथ 10GB रैम वाला Vivo का दमदार फोन हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं फीचर्स और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-launch-in-india-10gb-ram-price-sale-offer-flipkart/feed/ 0
Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-smartphone-will-be-launched-in-india-on-may-4/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-smartphone-will-be-launched-in-india-on-may-4/#respond Mon, 02 May 2022 12:23:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79812 Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 66W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

The post Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo भारत में 4 मई को Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T1 Pro 5G का लैंडिंग पेज लाइव किया है। vivo के इस स्मार्टफोन के लैंडिंग पेज पर कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसी जानकारी कंफर्म कर दी है। Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 66W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। वीवो T1 Pro 5G स्मार्टफ़ोन के साथ साथ T1 44W स्मार्टफ़ोन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Vivo भारत में 2022 में काफी एक्टिव है। कंपनी के सब ब्रांड iQOO ने कुछ महीने पहले ही भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब वीवो भारत में Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी अपने T सीरीज़ के Vivo T2 स्मार्टफोन पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि Vivo T2 सीरीज को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में स्लिम बैजल दिए जाएंगे। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में LED फ़्लैश दिया जाएगा। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.44-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा। aspect ratio, and 1,300-nits of peak brightness.

64MP का प्राइमरी कैमरा

vivo T1 pro 5g

Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। इसके साथ ही फोन में दो सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Snapdragon 778G प्रोसेसर

Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करेगा। वीवो के अपकमिंग फोन में 4,700mAh की बैटरी और 66W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, और Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Vivo T1 Pro 5G: कीमत

Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन की क़ीमत को लेकर फ़िलहाल कुछ भी ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालाँकि स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो वीवो का यह फ़ोन 25,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 11 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट

The post Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-smartphone-will-be-launched-in-india-on-may-4/feed/ 0
4 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए वीवो मोबाइल फोन Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W https://www.91mobiles.com/hindi/4th-may-vivo-t1-pro-5g-and-vivo-t1-44w-india-launch-know-expected-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/4th-may-vivo-t1-pro-5g-and-vivo-t1-44w-india-launch-know-expected-specs-price/#respond Wed, 27 Apr 2022 09:51:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79595 vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W इंडिया में आने वाली 4 मई को लॉन्च किए जाएंगे।

The post 4 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए वीवो मोबाइल फोन Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में कम कीमत वाला 5जी फोन Vivo T1 5G लॉन्च किया था जो इस वक्त 15,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की सफलता के बाद अब कंपनी ‘टी’ सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है तथा सीरीज़ के तहत दो नए मोबाइल फोन vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W इंडिया में आने वाली 4 मई को लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन स्टाईलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेंगे।

Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W india launch

वीवो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 4 मई को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही है जो Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होंगे। यह लॉन्च 4 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे वीवो इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव प्रसारित किया जाएगा। वीवो टी1 प्रो 5जी फोन और वीवो टी1 44वॉट का प्रोडक्ट पेज भी शॉपिंग साइट पर बना दिया गया है जो यह साफ करता है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले ये दोनों वीवो मोबाइल फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

4th may Vivo T1 Pro 5G and Vivo T1 44W india launch know expected specs price

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

कल ही मलेशिया में लॉन्च हुए वीवो टी1 5जी फोन को लेकर चर्चा है कि यही मॉडल 4 मई को भारत में Vivo T1 Pro 5G नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मलेशियन मार्केट में यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मलेशिया में तो इस फोन की कीमत 22,000 रुपये के करीब है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय बाजार में वीवो टी1 प्रो 5जी 20,000 रुपये के बजट में लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च

इस नए वीवो टी1 5जी फोन की ही बात करें तो इसमें 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट एवं 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,700एमएएच बैटरी दी गई है जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

Vivo T1 5G Snapdragon 778G phone price specifications

यह नया Vivo T1 5G फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 4 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए वीवो मोबाइल फोन Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4th-may-vivo-t1-pro-5g-and-vivo-t1-44w-india-launch-know-expected-specs-price/feed/ 0
Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 4G स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स सब हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-and-vivo-t1-4g-will-be-launched-in-india-soon-price-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-and-vivo-t1-4g-will-be-launched-in-india-soon-price-and-specifications-leaked/#respond Fri, 22 Apr 2022 11:44:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79322 Vivo T1 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर और Vivo T1 4G स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 4G स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स सब हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों Vivo X80 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Vivo होम मार्केट चीन में 25 अप्रैल को Vivo X80 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। चीन में लॉन्च होने के बाद कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके साथ ही वीवो चीन में Vivo S15 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं कंपनी भारत में T सीरीज के दो स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि Vivo T-सीरीज के दो स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। अब इंडिया टूडे ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकरी शेयर की है। वीवो भारत में मई महीने में Vivo T1 Pro और Vivo T1 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। वीवो के दोनों स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किए जाएंगे।

Vivo T1 Pro और Vivo T1 मई में होंगे लॉन्च

Vivo T सीरीज के तहत कंपनी अब तक Vivo T1 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। वीवो का यह फोन भारत में 15,990 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। Vivo जल्द ही टी सीरीज को दो और स्मार्टफोन 一 Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 4G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। Vivo T1 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 निट्स होगी। इसके साथ ही फोन में 64MP सुपर नाइट कैमरा दिया जा सकता है।

वीवो का यह स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल बैटरी कैपेसिटी को लेकर जानकारी नहीं है। वीवो के इस फोन में आठ लेयर वाला लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन को गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर Snapdragon 778 5G SoC, Android 12 और 8GB की रैम के साथ पेश किया गया है।

वहीं बात करें Vivo T1 4G स्मार्टफोन की तो यह फोन भी AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो का यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के दूसरे T सीरीज स्मार्टफोन की तरह ये दोनों फोन भी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। कीमत की बात करें तो T1 Pro स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये और T1 4G स्मार्टफोन को 15,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वीवो ने फ़िलहाल इन स्मार्टफ़ोन के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 4G स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स सब हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-and-vivo-t1-4g-will-be-launched-in-india-soon-price-and-specifications-leaked/feed/ 0
Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-smartphone-india-launch-timeline-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-smartphone-india-launch-timeline-price-and-specifications/#respond Fri, 18 Feb 2022 10:19:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75913 Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन को अप्रैल और मई महीने के बीच में लॉन्च कर सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा

The post Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने भारत में अपना Vivo Y15s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में इस महीने की शुरुआत में अपनी T सीरीज़ का Vivo T1 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। Vivo T1 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने सबसे पहले अक्टूबर 2021 में चीन में लॉन्च किया था। Vivo के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में T1 लाइनअप में दो फोन – Vivo T1 5G और Vivo T1X हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज में एक और डिवाइस Vivo T1 Pro 5G को जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है। यहां हम आपको अपकमिंग Vivo’s T1 Pro 5G स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी शेयर कर रहे हैं।

MySmartPrice की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo भारत में Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन को अप्रैल और मई महीने के बीच में लॉन्च कर सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। चीन में लॉन्च के बाद ही वीवो का यह फोन भारत में बिक्री के लिए आएगा। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में लॉन्च होने वाला Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से कुछ अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन इस सीरीज के Vivo T1 5G स्मार्टफोन के मुकाबले अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Vivo T1 5G स्पेसिफिकेशन्स

vivo-t1-5g-india-launch

Vivo T1 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। वीवो के इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसके साथ ही वीवो के इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो के इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वीवो के फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वीवो के इस फ़ोन के साइज़ की बात करें तो यह 164 X 75.84 X 8.25mm का है। इसके साथ ही फ़ोन का वजन 187 ग्राम है।

Vivo T1 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया गया है। वीवो के इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। वीवो का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित FunTouch OS 12 पर रन करता है। Vivo T1 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

vivo-t1-5g-design

 

Vivo T1 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-pro-5g-smartphone-india-launch-timeline-price-and-specifications/feed/ 0