The post Vivo T1 vs Vivo T2 : कैमरे से लेकर स्पेसिफिकेशन्स कौन-सा फोन है बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo T2 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Vivo T1 का सक्सेसर है। वीवो के ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आते हैं। वीवो ने T1 स्मार्टफोन को जहां 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। वहीं लेटेस्ट Vivo T2 को 18,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको बताएंगे कि वीवो का यह फोन पिछले वेरिएंट्स से कितना अपग्रेड किया गया है
वीवो के लेटेस्ट Vivo T2 स्मार्टफोन के डिसप्ले की बात करें तो इसमें 6.38 इंच का FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है। वहीं पिछले साल लॉन्च किए T1 स्मार्टफोन में 6.58 इंच का FHD+ IPS LCD डिसप्ले मिलता है। हालांकि इन दोनों फोन के डिसप्ले का रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। डिसप्ले के मामले में वीवो ने T2 के बड़ा अपग्रेड दिया है।

Vivo T1 और T2 दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फोन में 128GB की स्टोरेज मिलती है। बात करें रैम ऑप्शन की तो T1 स्मार्टफोन को कंपनी ने 4GB, 6GB और 8GB के ऑप्शन में पेश किया था। वहीं T2 को कंपनी ने सिर्फ दो – 6GB और 8GB के ऑप्शन में पेश किया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो पिछले साल पेश किए T1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का था, जिसके साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर दिए गए थे। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
T2 में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। लेटेस्ट फोन में प्राइमरी कैमरा अपग्रेड करते हुए 64MP का कर दिया है। फोन में अब 2MP का एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अब भी 16MP का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T1 स्मार्टफोन को कंपनी ने 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया था। इसके साथ ही वीवो का यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा गया था। वहीं बात करें लेटेस्ट T2 स्मार्टफोन की तो इसमें 4500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Vivo T1 5G बैंड
5G NSA : n77/78
5G SA : n77/78
Vivo T2 5G बैंड
5G NSA : n77/n78
5G SA : n1/3/8/28A/77/78
Vivo T1 और T2 दोनों ही स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। लेकिन T1 में जहां यूजर्स को सिर्फ दो 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। वहीं T2 में छह बैंड का सपोर्ट मिलता है। 5G बैंड के मामले में भी वीवो ने लेटेस्ट फोन को काफी अपग्रेड किया है।
वीवो के पिछले साल लॉन्च हुए T1 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5 लेयर टर्बो कूलिंग फीचर भी दिया गया था। यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

लेस्टेस्ट T2 स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन लेटेस्ट Android 13 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
Vivo T1 और Vivo T2 स्मार्टफोन में भले ही एक जैसा Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया हो लेकिन T2 स्मार्टफोन को काफी अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया गया है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग, ज्यादा 5G बैंड सपोर्ट और बेहतर कैमरा अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसे में Vivo T2 स्मार्टफोन बेहतर ऑप्शन नजर आता है।
The post Vivo T1 vs Vivo T2 : कैमरे से लेकर स्पेसिफिकेशन्स कौन-सा फोन है बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo T1 इंडिया में लॉन्च! यहां देखें इस सस्ते और शानदार फोन के सभी फीचर्स और प्राइस, Xiaomi को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों वीवो मोबाइल कंपनी ने अपनी ‘टी’ सीरीज़ में जोड़े हैं जो Vivo T1 और Vivo T1 Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। अटरेक्टिव लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन अगले सप्ताह से ही शॉपिग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। आगे वीवो टी1 स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस, सेल और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी दी गई है।
वीवो कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 14,499 रुपये है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा वेरिएंट Vivo T1 44W 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसका दाम 17,999 रुपये है। इस फोन की सेल 8 मई से शुरू हो जाएगी।

वीवो टी1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2404 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Vivo T1 की डिसप्ले 408पीपीआई और डीसीआई-पी3 कलर गामुट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। इस फोन का डायमेंशन 160.80×73.79×8.42एमएम और वजन 182 ग्राम है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM और 50MP Camera की पावर के साथ आया Vivo Y55 4G फोन, मिली 44W Fast Charging
Vivo T1 स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन को 4जीबी एक्सटेंडेड रैम 2.0 वर्जन से लैस किया है जो स्मार्टफोन की इंटरनल रैम मैमोरी में 4जीबी एक्स्ट्रा पावर जोड़ देता है। यानी यह वीवो मोबाइल 12जीबी तक रैम पर परफॉर्म कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी1 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सुपर बोका लेंस तथा इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 11GB रैम और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 9 हजार से भी कम
Vivo T1 स्मार्टफोन 3डी प्लास्टिक बॉडी पर बना है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो टी1 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वीवो टी1 स्मार्टफोन Midnight Galaxy, Starry Sky और Ice Dawn कलर में लॉन्च हुआ है।
The post Vivo T1 इंडिया में लॉन्च! यहां देखें इस सस्ते और शानदार फोन के सभी फीचर्स और प्राइस, Xiaomi को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo T1 Pro और Vivo T1 44W स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च ऑफिशियली कंफर्म, क्वालकॉम प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के साथ करेंगे एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने भारत में फरवरी महीने में T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Vivo T1 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने T सीरीज को एक्सपेंड करने की प्लानिंग कर रही है। खबरों की माने तो वीवो भारत में Vivo T1 Pro और T1 44W स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। Vivo ने ऑफिशियली Vivo T1 Pro और Vivo T1 44W स्मार्टफोन के लॉन्च को ट्वीटर पर एक पोस्टर शेयर कर टीज किया है। ट्विटर पोस्ट के जरिए इस स्मार्टफोनके डिज़ाइन से पर्दा उठता है।
टीजर पोस्टर से पता चलता है कि Vivo T1 44W स्मार्टफोन में कर्व बैक पैनल और फ्लैट ऐज डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो सर्कूलर कटआउट होंगे, जिसमें एक में लार्ज प्राइमरी कैमरा और दूसरे में दो कैमरा लेंस दिए जाएंगे।

Vivo T1 44W स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स पिछले हफ्ते लीक हो गए हैं। Vivo T1 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल 15,000 रुपये की कीमत में पेश किया था। वीवो का यह फोन AMOLED स्क्रीन के साथ क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। Vivo T1 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी इस स्मार्टफ़ोन के साथ Vivo T1 Pro भी लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
Vivo T1 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 8GB का रैम दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वीवो का कहना है कि यह लो लाइट में भी शानदार परफॉर्म करता है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स की माने तो Vivo T1 Pro स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 8-लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में भी AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत
The post Vivo T1 Pro और Vivo T1 44W स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च ऑफिशियली कंफर्म, क्वालकॉम प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के साथ करेंगे एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इंडिया में अब नहीं बिकेंगे Vivo Y series के स्मार्टफोन, जानें क्यों? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo Y series इंडिया में इस कंपनी की हिट स्मार्टफोन सीरीज़ में आती है। इस सीरीज़ की बड़ी खासियत यही है कि इसमें मोबाइल यूजर्स को हर बजट से स्मार्टफोन मिल जाते हैं जिसकी कीमत 10,000 रुपये के कम की भी है और 20,000 रुपये से ज्यादा की भी। लेकिन अब वीवो फैंस और वीवो वाई सीरीज़ के स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी इंडिया में अपनी Vivo Y series को बंद करने जा रही है और इसे रिप्लेस करेगी Vivo T series.
वीवो वाई सीरीज़ के इंडिया में बंद होने की खबर 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये ही मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीवो कंपनी इंडिया में अपनी नई Vivo T series लेकर आना चाहती है। यह स्मार्टफोन सीरीज़ अभी तक सिर्फ कंपनी की होम मार्केट यानी चीन में ही मौजूद है और चीनी मार्केट में ही वीवो टी सीरीज़ के स्मार्टफोंस बिकते हैं। लेकिन अब बेहद जल्द ‘टी’ सीरीज़ के वीवो फोन भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार इंडिया में ‘टी’ सीरीज़ लाने की मुख्य वजह मौजूद Vivo Y series को रिप्लेस करना है। जैसे ही यह नई सीरीज़ इंडिया में दस्तक देगी, मार्केट में ‘वाई’ सीरीज़ के नए मोबाइल लॉन्च करने बंद कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि 2022 के पहली तिमाही में ही नई वीवो टी सीरीज़ को लॉन्च कर दिया जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि वीवो कंपनी ‘टी’ सीरीज़ के जरिये मिडबजट सेग्मेंट में 5जी स्मार्टफोंस लॉन्च करेगी। बहरहाल इस खबर पर कंपनी की पुख्ता मुहर लगना बाकी है।
वीवो ‘टी’ सीरीज़ के तहत चीन में लॉन्च हो चुके मोबाइल फोंस की बात करें तो इनमें से Vivo T1 को 6.57 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस बेजल लेस स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस है। Vivo T1 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 44MP Selfie कैमरा और 44W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Vivo S12, 12GB RAM से है लैस
Vivo T1 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

इसी तरह वीवो टी1एक्स की बात करें तो यह वीवो फोन 6.53 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर बाजार में आया था जो मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। अब इंडिया में Vivo Y series की शुरूआत इन्हीं दो फोंस के साथ होगी या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है।
The post इंडिया में अब नहीं बिकेंगे Vivo Y series के स्मार्टफोन, जानें क्यों? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo ला रही है एकदम नई ‘T1’ Series, सबसे पहले लॉन्च होंगे Vivo T1 और Vivo T1x, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo कंपनी टेक मार्केट में कुछ नया करने की फिराक में है। अपनी Vivo ‘Y’ Series और Vivo ‘V’ Series को हिट बनाने के बाद अब वीवो एक ब्रांड न्यू स्मार्टफोन सीरीज़ मार्केट में लाने वाली है जो Vivo ‘T’ Series नाम के साथ एंट्री लेगी। इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ में Vivo T1 और Vivo T1x सबसे पहले जोड़े जाएंगे। वहीं अब इस सीरीज़ से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है कि वीवो टी1 सीरीज़ कल ही यानी 19 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगी और चीन में लॉन्च कर दी जाएगी।
अभी तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार वीवो टी1 स्मार्टफोन को 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी होगी। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो मार्केट में यह फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च होगा जिनमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T1 में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो टी1 स्मार्टफोन 4,005एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी रिपोर्ट्स में सामने आई है। यह भी पढ़ें : Vivo S10e का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
वीवो टी1एक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में पंच-होल डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वीवो टी1एक्स स्मार्टफोन में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन को भी मार्केट में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo T1x में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
The post Vivo ला रही है एकदम नई ‘T1’ Series, सबसे पहले लॉन्च होंगे Vivo T1 और Vivo T1x, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>