Vivo T2 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Apr 2023 11:36:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo T2 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स, जानें कौन है वैल्यू फॉर मनी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-vs-oneplus-nord-ce-3-lite-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-vs-oneplus-nord-ce-3-lite-5g/#respond Tue, 11 Apr 2023 11:36:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102844 वीवो और वनप्लस के इन दोनों स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है।

The post Vivo T2 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स, जानें कौन है वैल्यू फॉर मनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वीवो और वनप्लस के दोनों फोन 20 हजार के बजट में आते हैं।
  • दोनों फोन में मिलता है क्वालकॉम का 5G प्रोसेसर
  • यहां जानें कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट ऑप्शन

Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Vivo T2 को लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन 20 हजार रुपये के बजट में पेश किया गया है। क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आने वाले वीवो के इस स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर वनप्लस के हालिया लॉन्च Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन से होनी है। दोनों ही फोन एक से बढ़कर एक खूबियों के साथ आते हैं। यहां हम आपको वनप्लस और वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तुलना कर बताएंगे कि कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

Vivo T2 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : कीमत और लॉन्च ऑफर

  • Vivo T2 5G शुरुआती कीमत 18,999 रुपये
  • OnePlus Nord CE 3 Lite शुरुआती कीमत 19,999 रुपये

Vivo T2 की तो इसे भी दो वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी फोन की कीमत 18,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ रुपये की 20,999 कीमत में लॉन्च हुआ है। वहीं बात करें OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 21,999 रुपये लॉन्च किया गया है।

वीवो के इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो की वेबसाइट पर 18 अप्रैल से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस फोन पर कंपनी 1500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट (आईसीआईसीआई, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक) ऑफर कर रही है। वहीं वनप्लस का फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन पर कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo T2 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन

  • प्लास्टिक बिल्ड
  • डुअल कैमरा रिंग

डिजाइन की बात करें तो Vivo T2 5G और OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन करीब-करीब एक जैसे हैं। दोनों फोन के बैक पैनल में दो कैमरा रिंग मिलते हैं। वीवो के फोन में कैमरा रिंग एक हाइलाइटेट पैनल में है तो वनप्लस में यह पैनल नहीं है। इसके साथ ही वीवो के फोन में LED फ्लैश सेकेंडरी कैमरा के साथ ही दिया गया है। वहीं वनप्लस में अलग से LED फ्लैश दिया गया है।

onelus-nord-se-3-lite-5g-price

वीवो और वनप्लस दोनों फोन प्लास्टिक बैक पैनल के साथ आते हैं। इसके साथ ही दोनों फोन फ्लैट डिजाइन के साथ आते हैं। इसके साथ ही वीवो के फोन के दाएं को पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलते हैं। वहीं वनप्लस के फोन में दाएं ओर पावर और बाएं ओर वॉल्यूम बटन मिलते हैं। दोनों फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल मिल जाता है।

डिस्प्ले

  • एमोलेड डिस्प्ले पैनल
  • इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Vivo T2 स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.38-इंच का FHD+ AMOLED डिसप्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300निट्स, कॉन्ट्रास्ट रेश्यो brightness, 6000000:1, टच सैंपलिंग रेट 360Hz, रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। डिसप्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच मिलता है। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

Vivo T2 5G launch in india with 64mp camera Snapdragon 695 5G price sale specification

वनप्लस के फोन में 6.72-इंच का IPS LCD डिसप्ले मिलता है, जिनका रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही मैक्सिमम ब्राइटनेस 700निट्स है और यह गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

  • Snapdragon 695 प्रोसेसर
  • 8GB तक रैम

वीवो टी2 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Adreno 619GB GPU मिलता है। वीवो का यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ 6GB और 8GB रैम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम और माइक्रोएसडी का सपोर्ट दिया गया है। बात करें वनप्लस के अफोर्डेबल फोन की तो इसमें भी क्वालकॉम का यही प्रोसेसर मिलता है, जो 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्रॉयड 13 ओएस

बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित Funtouch OS पर रन करता है। वहीं वनप्लस का फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर रन करता है।

कैमरा

  • मल्टी कैमरा सेंसर

फोटोग्राफी के मामले में वीवो के इस फोन पर वनप्लस थोड़ा भारी पड़ता दिखाई देता है। वीवो टी2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं वनप्लस में 108MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है।

vivo t2 5g

इसके साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करें तो इन दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। वनप्लस और वीवो के फोन में फोटोग्राफी के लिए कैमरा ऐप में कई सारे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Vivo T2 स्मार्टफोन में कंपनी ने 4500 mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी वनप्लस का फोन वीवो पर भारी पड़ता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही दोनों फोन के रिटेल बॉक्स में आपको चार्जर मिलेगा।

vivo-t2-5g

5G सपोर्ट

  • मल्टीपल 5G बैंड

वीवो और वनप्लस के ये दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम के 5G प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 695 के साथ आते हैं। लेकिन 5G सपोर्ट की बात करें तो वीवो के फोन में कुल 8 5G बैंड मिलतें हैं, जिनमें 5G SA : n1/3/8/28A/77(3300-3800MHz)/78 और NSA : n77 (3300-3800MHz), n78 हैं। इसके साथ ही वनप्लस के फोन में 13 5G बैंड मिलते हैं। इनमें 5G SA : n1/3/5/8/40/41/77/78/28A(703~733MHz) और NSA : n1/3/41/78 बैंड शामिल हैं।

निष्कर्ष

वनप्लस का फोन वीवो के मुकाबले 1000 रुपये महंगा है। OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन कई मोर्चों पर वीवो पर भारी पड़ता है। वीवो के फोन में जहां 64MP डुअल रियर कैमरा मिलता है, वहीं वनप्लस के फोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ ही वनप्लस में 67W फास्ट चार्ज के साथ बड़ी बैटरी और ज्यादा 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। अगर आप 1000 रुपये खर्च कर सकते हैं तो हमारी सलाह रहेगी कि आपको वनप्लस के साथ जाना चाहिए। कुल मिलकार दोनों फोन फीचर पैक और वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन हैं।

The post Vivo T2 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स, जानें कौन है वैल्यू फॉर मनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-vs-oneplus-nord-ce-3-lite-5g/feed/ 0
64MP कैमरा, Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo T2 5G, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-launch-in-india-with-64mp-camera-snapdragon-695-5g-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-launch-in-india-with-64mp-camera-snapdragon-695-5g-price-sale-specification/#respond Tue, 11 Apr 2023 06:39:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102795 फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है।

The post 64MP कैमरा, Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo T2 5G, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इस फोन की सेल ई-कॉमर्स साइट प्लिपकार्ट पर की जाएगी।
  • Vivo T2 5G के डिसप्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वीवो ने अपनी टी-सीरीज स्मार्टफोन्स पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Vivo T2 5G सीरीज को पेश कर दिया है। एक ऑनलाइन इवेंट में Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G स्मार्टफोन को उतारा गया है। हालांकि, इस आर्टिकल में हम आपको T2 5G फोन के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आगे बढ़ने से पहले अगर इस हैंटसेट की खासियत की बात करें तो यह फुल एचडी + AMOLED डिसप्ले, Snapdragon 695 5G SoC और 64MP डुअल रियर कैमरा से लैस है। आइए अब बिना देर करे आगे आपको इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और सेल की फुल डिटेल देते हैं।

Vivo T2 5G की कीमत, सेल और ऑफर डिटेल

  • 6GB RAM + 128GB Storage = 18,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Storage = 20,999 रुपये

Vivo T2 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके अलावा डिवाइस को Velocity Wave और Nitro Blaze कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी 1,500 रुपये की तत्काल छूट और 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रही है। फोन की बिक्री 18 अप्रैल 2023 से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की वेबसाइट के जरिए शुरू होगी। इसे भी पढ़ें: Vivo T2X स्मार्टफोन 64MP रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

4 प्वाइंट्स में जानें Vivo T2 की स्पेसिफिकेशन्स

  1. डिसप्ले: वीवो टी2 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.38 इंच का एफएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। वहीं, फोन में 1300 निट्स ब्राइटनेस, 6000000:1 कंट्रास्ट रेशियो, 360 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है।
  2. प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC है, जिसके साथ Adreno 619GB GPU दिया गया गै। वहीं, फोन में 6GB / 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें चार्जिंग और डाटा सिंक के लिए 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
  3. कैमरा: वीवो टी2 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जिसमें ओआईएस और ईआईएस के साथ F/1.79 अपर्चर वाला 64एमपी प्राइमरी सेंसर और F/2.4 अपर्चर वाला 2एमपी बोकेह सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में F/2.0 अपर्चर वाला 16MP का स्नैपर है।
  4. बैटरी और ओएस: इसके अलावा फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन एंडरॉयड 13-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

The post 64MP कैमरा, Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo T2 5G, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-launch-in-india-with-64mp-camera-snapdragon-695-5g-price-sale-specification/feed/ 0
वीवो ला रही है दो नए 5जी फोन, Vivo T2 और T2x 5G होंगे 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/11-april-vivo-t2-5g-t2x-5g-phone-launch-date-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/11-april-vivo-t2-5g-t2x-5g-phone-launch-date-in-india/#respond Wed, 05 Apr 2023 07:33:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102403 वीवो ला रही है दो नए 5जी फोन, Vivo T2 और T2x 5G होंगे 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च

The post वीवो ला रही है दो नए 5जी फोन, Vivo T2 और T2x 5G होंगे 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo T2 Series 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगी।
  • सीरीज़ में T2 5G और T2x 5G फोन शामिल रहेंगे।
  • वीवो टी2 सीरीज़ की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी।

वीवो भारतीय बाजार में दो नए 5जी फोन लेकर आ रही है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि आने वाली 11 अप्रैल को इंडिया में Vivo T2 Series लॉन्च होगी जिसके तहत टी2 5जी तथा टी2एक्स 5जी फोन मार्केट में उतारे जाएंगे। इस सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है जहां इंडिया लॉन्च से पहले ही Vivo T2 और T2x 5G फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया गया है।

वीवो टी2 सीरीज़ इंडिया लॉन्च डिटेल

  • फ्लिपकार्ट पर Vivo T2 Series का प्रोडक्ट पेज हुआ लाइव
  • वर्चुअल ईवेंट में होगा लॉन्च

कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि आने वाली 11 अप्रैल को Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G इंडिया में लॉन्च होंगे। कंपनी वर्चुअल ईवेंट के माध्यम से अपने नए फोंस को भारतीय बाजार में उतारेगी जो 11 अप्रैल की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह लॉन्च ईवेंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व वीवो इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीम होगा। फ्लिपकार्ट पर Vivo T2 Series प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है तथा दोनों 5जी फोंस की सेल इसी शॉपिंग साइट पर होगी। यह भी पढ़ें: 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है iQOO Neo 6 5G फोन, जानें कब, कहां और कैसे मिलेगा फायदा

वीवो टी2 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स

  • AMOLED Panel
  • FHD+ Display
  • 50MP Camera (लीक)
  • Snapdragon 695 (लीक)

लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही कंपनी ने बता दिया है कि इस सीरीज़ में एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगी। फोन स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन पर काम करेगी। वहीं वीवो टी2 सीरीज़ स्मार्टफोन पर 1300निट्स ब्राइटनेस, 6000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

vivo-t2-5g-specs

फोटोग्राफी के लिए Vivo T2 Series में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। लीक में सामने आई जानकारी की बात करें तो इस सीरीज़ के मोबाइल फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं फोंस में 8जीबी तक की रैम और 128जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है।

मार्केट में मौजूद Vivo T Series के फोंस

वीवो टी2 5जी और टी2एक्स 5जी फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी 11 अप्रैल को ही सामने आएगी। इस सीरीज़ के तहत कंपनी इंडिया में चार मोबाइल फोन लॉन्च कर चुकी है जिनमें Vivo T1 Pro 5G, Vivo T1x, Vivo T1 5G और Vivo T1 4G शामिल है। इनकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू होकर 23,999 रुपये तक जाती है। उपरोक्त सभी फोंस की डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।

The post वीवो ला रही है दो नए 5जी फोन, Vivo T2 और T2x 5G होंगे 11 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11-april-vivo-t2-5g-t2x-5g-phone-launch-date-in-india/feed/ 0
Vivo T2 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कॉन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-india-launch-confirmed-in-india-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-india-launch-confirmed-in-india-sale-on-flipkart/#respond Tue, 04 Apr 2023 06:43:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102281 इस सीरीज को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।

The post Vivo T2 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कॉन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo T2 5G सीरीज में Vivo T2 और Vivo T2x को पेश किया जा सकता है।
  • उम्मीद की जा रही है कि फोन को मिड-अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।
  • माना जा रहा है कि यह iQOO Z7 सीरीज स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन होंगे।

वीवो की VT2 सीरीज को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं, अब फ्लिपकार्ट पर Vivo T2 सीरीज की माइक्रो-साइट को लाइव कर दिया गया है। लिस्टिंग पुष्टि करती है कि स्मार्टफोन का लॉन्च बेहद करीब है। लेकिन, अभी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, लिस्टिंग से साफ है कि आने वाले दिनों में डिवाइस के फीचर्स का खुलासा किया जाएगा। आइए आगे आपको इस सीरीज के बारे में अब तक सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं।

फोन में होंगे ये शानदार फीचर्स

फ्लिपकार्ट पर माइक्रो-साइट से पता चलता है कि वीवो टी2 5जी सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। इसके अलावा लिस्टिंग से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन में टर्बो डिस्प्ले होगा, जो हाई रिफ्रेश रेट का संकेत देता है। इससे यह भी पता चलता है कि अपकमिंग डिवाइस एक टर्बो कैमरा और टर्बो प्रोसेसर को स्पोर्ट करेंगे जो क्रमशः एक हाई रिजोल्यूशन कैमरा और शक्तिशाली चिपसेट का संकेत दे रहा है।

vivo-t2

फ्लिपकार्ट में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 5 अप्रैल, 7 अप्रैल और 9 अप्रैल को प्रोडक्ट के फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करेगी। इसके अलावा टीजर इमेज से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। टर्बो डिस्प्ले के पास लॉक बॉक्स में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन और टर्बो प्रोसेसर बॉक्स के पास क्वालकॉम 5G चिपसेट का पता चलता है। वहीं, आने वाले स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

इसके अलावा हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि Vivo T2 5G सीरीज के अंदर Vivo T2 और Vivo T2x स्मार्टफोन्स को पेश किया जाएगा। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि T2 में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। वहीं, डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट से लैस होगा, जिसका खुलासा Google Play कंसोल लिस्टिंग से हुआ था। इसके अलावा डिवाइस में 6 / 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, वीवो T2 स्मार्टफोन को OIS सपोर्ट के साथ 64MP के प्राइमरी कैमरे से लैस होगा। प्राइमरी सेंसर के साथ एक सेकेंडरी डेप्थ या मैक्रो सेंसर होगा।

The post Vivo T2 5G सीरीज का इंडिया लॉन्च कॉन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-5g-india-launch-confirmed-in-india-sale-on-flipkart/feed/ 0
Vivo T2 सीरीज की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-series-india-launch-timeline-price-and-key-spec-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-series-india-launch-timeline-price-and-key-spec-leak/#respond Tue, 28 Mar 2023 09:29:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101853 शुरुआत में सीरीज के अंदर दो फोन्स को पेश किया जा सकता है।

The post Vivo T2 सीरीज की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • रिपोर्ट के अनुसार Vivo T2 सीरीज को अप्रैल में इंडिया लाया जाएगा।
  • शुरुआत में सीरीज के अंदर दो मोबाइल फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Vivo T2 5G और T2x को हाल ही में गूगगल प्ले कंसोल पर देखा गया था।

काफी समय से अफवाह है कि चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo अपनी Vivo T2 सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले मोबाइल फोन पर काम कर रही है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं हुई है। लेकिन, इस बीच टेक वेबसाइट Pricebaba ने इस अपकमिंग सीरीज की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन के बारे में खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में T2 series को अप्रैल में पेश किया जाएगा। कंपनी शुरु में दो T2-ब्रांडेड स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है।

वीवो टी2 सीरीज अप्रैल में हो सकती है लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो टी2 सीरीज भारत में अप्रैल के मध्य तक लॉन्च होगी। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट द्वारा संचालित दो डिवाइस सीरीज में शामिल किए जाएंगे। अभी फोन के सटीक नाम की जानकारी तो नहीं आई है। लेकिन, इन्हें वीवो टी2 और वीवो टी2एक्स नाम के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इन दोनों की कीमत देश में 20,000 रुपये से कम हो सकती है।

गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुए वीवो टी2 सीरीज के फोन

इन दोनों हैंडसेट को कुछ हफ्ते पहले Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया था। लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन FHD + डिसप्ले के साथ एक ड्यूड्रॉप नॉच और Android 13 से लैस होंगे। वहीं, वीवो टी2 (वी2222) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 एसओसी द्वारा संचालित होगा, जबकि वीवो टी2एक्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिप से लैस होगा। वहीं, इन दोनों के बाद आने वाला मॉडल संभवतः सबसे किफायती होगा।

आपको याद दिला दें कि पिछले साल वीवो ने भारत में वीवो टी1 सीरीज की शुरुआत की थी। लाइनअप में तीन मॉडल-वीवो टी1, वीवो टी1 44डब्ल्यू और वीवो टी1एक्स शामिल किए गए थे। यह सभी फोन iQOO Z6 डिवाइस के रीब्रांडेड थे। लेकिन, इस बार कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि वीवो टी2 लाइनअप मार्केट में पहले से आ चुकी iQOO Z7 सीरीज से अलग होगी।

The post Vivo T2 सीरीज की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t2-series-india-launch-timeline-price-and-key-spec-leak/feed/ 0
Vivo T2 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-smartphone-vivo-t2-5g-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-smartphone-vivo-t2-5g-specifications-leaked/#respond Tue, 14 Feb 2023 05:57:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97833 Vivo T2 की कई डिटेल्स इंटरनेट पर सामने आ चुकी है। आगे वीवो टी2 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।

The post Vivo T2 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo T2 गूगल प्ले कंसोल पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हुआ है।
  • यह मोबाइल फोन 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।
  • फोन में 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 695 दिया जा सकता है।

वीवो कंपनी इंडिया में अपनी ‘टी’ सीरीज़ के तहत अभी तक चार मोबाइल फोन लॉन्च कर चुकी है जो Vivo T1 4G, T1 5G, T1x और T1 Pro 5G नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी इसी सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन लाने के लिए तैयार हो चुकी है। यह नया फोन Vivo T2 नाम के साथ लॉन्च हो सकता है जिसकी कई डिटेल्स इंटरनेट पर सामने आ चुकी है। आगे वीवो टी2 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।

8gb ram smartphone Vivo T2 5G specifications leaked

वीवो टी2 स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर ​लिस्ट किया गया है जिसे सबसे पहले माय स्मार्ट प्राइस ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर Vivo V2222 बताया गया है। बड़ी बात यह है कि मॉडल नंबर के साथ फोन का नाम भी लिखा गया है जो Vivo T2 5G है। गूगल प्ले कंसोल पर फोन की प्रोसेसिंग डिटेल्स के साथ ही इसकी फोटो को भी शेयर कर दिया गया है जिसे लुक व डिजाईन का खुलासा भी हो गया है।

Vivo T2 5G

Vivo T2 5G को वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर बना दिखाया गया है। यह नॉच ‘यू’ शेप वाली है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस फोन का पिक्सल रेज्ल्यूशन 1080 x 2400 बताया गया है यानी वीवो टी2 5जी फोन में फुलएचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलेगी। वहीं स्क्रीन पर 440पीपीआई पिक्सल डेनिसिटी फीचर दिए जाने की बात भी कही गई है। यह भी पढ़ें: भारतीय मोबाइल कंपनी लावा का 5जी फोन होने वाला है लॉन्च, देगा चीनी को चुनौती?

Vivo T2 5G का 8 जीबी रैम वेरिएंट गूगल प्ले कंसोल पर सामने आया है। हालांकि हो सकता है कि मार्केट में यह स्मार्टफोन एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में लाया जाए। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो मोबाइल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। यह आक्टाकोर प्रोसेसर 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करेगा।

8gb ram smartphone Vivo T2 5G specifications leaked
Vivo T1x 5G

वीवो टी2 5जी फोन को इस लिस्टिंग में एंडरॉयड 13 ओएस से लैस बताया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में एड्रेनो 619 जीपीयू दिए जाने का खुलासा भी गूगल प्ले कंसोल पर हो गया है। यह वीवो फोन कब तक मार्केट में आएगा, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले महीनों में कंपनी इसकी अनाउंसमेंट कर देगी।

The post Vivo T2 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लो बजट में जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-smartphone-vivo-t2-5g-specifications-leaked/feed/ 0