The post Vivo 5G Phone 10000 रुपये से भी कम में, इस मोबाइल पर मिल रहा है तगड़ा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने हाल ही में अपनी ‘टी’ सीरीज के दो मिड रेंज 5जी फोंस Vivo T3 Pro और Vivo T3 Ultra की कीमत में कटौती करते हुए इनका प्राइस घटाया है। इनका नया रेट व अन्य डिटेल आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं अब इसी सीरीज के लो बजट स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G पर भी ऑफर लाया गया है जिसके तहत फोन का 6GB RAM मॉडल 11 हजार रुपये से भी कम में तथा 4GB RAM मॉडल 10 हजार रुपये से भी कम में परचेज किया जा सकता है।
सस्ता 5जी फोन Vivo T3 Lite खरीदने के लिए तथा ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक कर फ्लिपकार्ट पेज ओपन किया जा सकता है। गौरतलब है कि शॉपिंग साइट की ओर पैकेजिंग चार्ज और ऑफर हैंडलिंग फीस भी ली जा रही है जो ₹59 और ₹49 रुपये है।
प्रोसेसर : Vivo T3 Lite 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश हुआ था। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस 8-कोर CPU में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले 6 कोर शामिल हैं।
मेमोरी : वीवो टी3 लाइट 5जी दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया था जिनमें 4GB RAM और 6GB RAM शामिल है। इस फोन में 6GB Extended RAM तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। दोनों वेरिएंट 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी : वीवो टी3 लाइट 5जी फोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज के बाद 23 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक या 14 घंटे का Instagram शॉट वीडियो प्लेबैक या फिर 9 घंटे PUBG खेला जा सकता है।
कैमरा : वीवो टी3 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T3 लाइट एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले : Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट, 840nits ब्राइटनेस तथा 269PPI सपोर्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स : कनेक्टिविटी के मामले में वीवो टी3 लाइट 5जी फोन में Bluetooth 5.4 मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो भी मिलता है।

जैसा कि हमने पहले ही बताया सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इस ऑफर के साथ वीवो टी3 लाइट अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसकी बैटरी बड़ी और कैमरा अच्छा है। वहीं मीडियाटेक प्रोसेसर भी स्मूथ प्रोसेस करता है।
लेकिन इसके साथ ही आप इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद Redmi 14C 5G और Moto G45 5G सहित Tecno Spark 30C, Realme C65 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 को भी कंसीडर कर सकते हैं। ये Vivo T3 Lite से नए हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं।
The post Vivo 5G Phone 10000 रुपये से भी कम में, इस मोबाइल पर मिल रहा है तगड़ा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10,499 रुपये वाला Vivo T3 Lite 5G या 13,499 वाला Vivo T3x 5G फोन, किसे खरीदने में है फायदा? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने आज इंडिया में अपनी ‘टी3’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 10,499 रुपये में लाया गया है जो कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देता है। दो महीने पहले इसी सीरीज में Vivo T3x 5G फोन लॉन्च हुआ था जो अब सवाल खड़ा कर रहा है कि, नया टी3 लाइट खरीदना चाहिए या टी3एक्स 5जी ही बेहतर ऑप्शन है? इसी का जवाब जानने के लिए हमने दोनों Vivo 5G Phone का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो टी3 लाइट 5जी फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा इसका 6जीबी रैम मॉडल 11,499 रुपये में मार्केट में आया है। इस फोन की सेल 4 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी जहां शुरू में 1000 का डिस्काउंट भी मिलेगा। यह मोबाइल Vibrant Green और Majestic Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
वीवो टी3एक्स 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। ये मॉडल 4जीबी, 6जीबी व 8जीबी रैम सपोर्ट करते हैं जिनका रेट क्रमश: 13,499 रुपये, 14,999 रुपये तथा 16,499 रुपये है। वीवो फोन के इन तीनों ही वेरिएंट्स में 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह फोन Crimson Bliss और Celestial Green कलर में परचेज किया जा सकता है।
| स्पेसिफिकेशन्स | Vivo T3 Lite 5G | Vivo T3x 5G |
| डिस्प्ले | 6.56″ 90हर्ट्ज़ एलसीडी स्क्रीन | 6.72″ 120हर्ट्ज़ एलसीडी स्क्रीन |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 | क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 6 जेन 1 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 14 + फनटच ओएस 14 | एंड्रॉयड 14 + फनटच ओएस 14 |
| रैम + स्टोरेज | 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज | 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज |
| वचुर्अल रैम | 6जीबी एक्सटेंडेड रैम | 8जीबी एक्सटेंडेड रैम |
| बैक कैमरा | 50एमपी मेन + 2एमपी बोका | 50एमपी मेन + 2एमपी डेप्थ |
| फ्रंट कैमरा | 8एमपी सेल्फी कैमरा | 8एमपी सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 5,000एमएएच बैटरी | 6,000एमएएच बैटरी |
| फास्ट चार्जिंग | 15वॉट फ्लैशचार्ज | 44वॉट फ्लैशचार्ज |
| 5जी बैंड | 8 5जी बैंड | 8 5जी बैंड |
| वॉटर प्रूफिंग | आईपी64 | आईपी64 |
Vivo T3 Lite 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस 8-कोर CPU में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले दो कोर तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले 6 कोर शामिल हैं।
Vivo T3x 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस मोबाइल चिपसेट का निर्माण 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर किया गया है। फोन 8-कोर सीपीयू में चार कोर 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं तथा अन्य चार कोर 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करते हैं।
कितना अंतर – प्रोसेसिंग के मामले में बजट के हिसाब से दोनों स्मार्टफोन अपनी-अपनी जगह सही हैं। वीवो टी3एक्स में इस्तेमाल किए गए चिपसेट की पावर टी3 लाइट से ज्यादा है। यानी गेमिंग से लेकर मल्टी टास्टिंग इत्यादि में Vivo T3x सीरीज के T3 Lite से बेहतर साबित होगा।
वीवो टी3 लाइट 5जी दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस मॉडल में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 6GB Extended RAM मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 Storage तकनीक पर काम करता है तथा इसें 1TB का मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
वीवो टी3एक्स 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस फोन को 4GB RAM, 6GB RAM तथा 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है तथा ये तीनों ही मॉडल 128GB Storage सपोर्ट करते हैं। इस फोन में 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी दी गई है जो इसे 16GB RAM की पावर देती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। वहीं इसमें भी 1TB मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलता है।
कितना अंतर – अगर टॉप मॉडल की बात करें तो वीवो टी3एक्स 5जी फोन लाइट मॉडल के ज्यादा पावरफुल है। लेकिन वहीं अब बेस मॉडल के हिसाब से देखें तो दोनों की शक्ति लगभग एक जैसी ही है। हॉं, T3x में यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज हाई मिलती है जो फास्ट डाटा ट्रांसफर में फायदेमंद होती है।
वीवो टी3 लाइट 5जी फोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज के बाद 23 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक या 14 घंटे का Instagram शॉट वीडियो प्लेबैक या फिर 9 घंटे PUBG खेला जा सकता है।
वीवो टी3एक्स 5जी स्मार्टफोन में पावरफुल 6,000mAh Battery मिलती है। यह मोबाइल फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वीवो के अनुसार फुल चार्ज करने के बाद इस स्मार्टफोन पर 23.33 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक या 18.55 घंटे का Instagram शॉट वीडियो प्लेबैक या फिर 9.32 घंटे PUBG खेला जा सकता है।
कितना अंतर – Vivo T3 Lite बैटरी बैकअप के मामले में टी3एक्स के पीछे है। इस फोन में बैटरी पावर भी कम है तथा फास्ट चार्जिंग तकनीक भी हल्की मिलती है। Vivo T3x यूजर्स की बैटरी लंबा साथ निभाएगी और जल्दी चार्ज भी हो जाएगी।
Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट, 840nits ब्राइटनेस तथा 269PPI सपोर्ट मिलता है।
Vivo T3x 5G फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000nits पिक ब्राइटनेस और 393PPI सपोर्ट करती है।
कितना अंतर – यहां कौन छोटा है कौन बड़ा, यह साफ दिखता है। Vivo T3x 5G की डिस्प्ले लाइट मॉडल के काफी बड़ी है तथा यह हाई रेजोल्यूशन भी सपोर्ट करता है। दोनों फोन स्क्रीन एक जैसे पैनल पर बनी है लेकिन फिर भी रिफ्रेश रेट से लेकर ब्राइटनेस तक वीवो टी3एक्स में बेहतर मिलती है।
वीवो टी3 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च हुआ है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T3 लाइट एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3एक्स 5जी फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो नए टी3 लाइट जैसा ही है। इसमें भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।
कितना अंतर – यूं तो कैमरा सेंसर और लेंस के मामले में ये दोनों मोबाइल फोन एक जैसे ही हैं, लेकिन फिर भी इनमें बड़ा अंतर है 4K Video का। Vivo T3x में तो यूजर 4के क्वालिटी पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है लेकिन Vivo T3 Lite में यह सुविधा नहीं मिलती है।
अगर हम 6GB RAM वाले स्मार्टफोन की बात करें तो वीवो टी3 लाइट तथा टी3एक्स की कीमत में 3000 रुपये का अंतर आता है। देखा जाए तो 3 हजार रुपये ज्यादा देकर आप लार्ज डिस्प्ले साईज, हाई रेजोल्यूशन व रिफ्रेश रेट, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग की एक्स्ट्रा सुविधा जा सकते हैं। इस लिहाज से Vivo T3x 5G फोन Vivo T3 Lite 5G से बेहतर विकल्प बनकर सामने आता है। वहीं अगर आप अपने बजट पर फिक्स हैं तो ऑफर्स व डिस्काउंट के साथ 10 हजार रुपये से कम में वीवो टी3 लाइट 5जी एक अच्छा ऑप्शन बनता है।
The post 10,499 रुपये वाला Vivo T3 Lite 5G या 13,499 वाला Vivo T3x 5G फोन, किसे खरीदने में है फायदा? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>