Vivo T4 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Apr 2026 09:19:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होते ही आया T4 Pro पर डिस्काउंट! महंगे हो रहे मोबाइल्स के बीच मिल रहा सस्ता 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/buy-vivo-phone-with-discount-t4-pro-5g-after-vivo-t5-pro-launch-date-in-india-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-vivo-phone-with-discount-t4-pro-5g-after-vivo-t5-pro-launch-date-in-india-announced/#respond Wed, 08 Apr 2026 09:19:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193772 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने आज ही अनाउंस किया है कि वह इंडिया में 15 अप्रैल को vivo T5 Pro 5G फोन लॉन्च करेगी। यह कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा जिसमें 9020mAh battery लगी है। वीवो टी5 प्रो के भारत में आने से पहले कंपनी ने इसके प्रेडिसेसर vivo T4 Pro पर डिस्काउंट जारी […]

The post vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होते ही आया T4 Pro पर डिस्काउंट! महंगे हो रहे मोबाइल्स के बीच मिल रहा सस्ता 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने आज ही अनाउंस किया है कि वह इंडिया में 15 अप्रैल को vivo T5 Pro 5G फोन लॉन्च करेगी। यह कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा जिसमें 9020mAh battery लगी है। वीवो टी5 प्रो के भारत में आने से पहले कंपनी ने इसके प्रेडिसेसर vivo T4 Pro पर डिस्काउंट जारी कर दिया है। इस वीवो 5जी फोन को सभी मेमोरी वेरिएंट्स को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

vivo T4 Pro 5G फोन पिछले साल अगस्त महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई थी जिसका प्राइस 27,999 रुपये है। इसी तरह मोबाइल के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 12GB RAM वाला vivo 5G फोन 31,999 रुपये में आया था जिसमें 256GB मेमोरी दी गई थी।

​अब कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह छूट सभी मुख्य बैंक कार्ड्स पर दी जा रही है और ग्राहक Credit या Debit कार्ड दोनों से ही पेमेंट करते वक्त इस एक हजार के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी वेबसाइट vivo India से फोन खरीदने वाले यूजर्स को यह बेनिफिट मिलेगा। ऑफर के तहत वीवो टी4 प्रो 5जी फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इन दिनों सभी मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रही है। हर सेग्मेंट के मोबाइल्स पर प्राइस हाइक हो रहा है। ऐसे में 7 महीने पहले लॉन्च हुए इस विवो 5जी फोन को उसके लॉन्च प्राइस से भी कम रेट पर खरीदना वाकई में फायदे का सौदा है। कंपनी वेबसाइट पर जहां सभी बैंक पर मिल रहा है वहीं फ्लिपकार्ट से Axis, HDFC और SBI ग्राहक छूट पा सकते हैं। इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T4 Pro 5G फोन एंड्रॉयड आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,10,472 आ चुका है। इस फोन में LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage तकनीक मिलती है।

यह विवो फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Quad Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है। टी4 प्रो 5जी फोन की स्क्रीन को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोन में मौजूद IP68+IP69 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।

पावर बैकअप के लिए vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आया। वीवो का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बची होने के बाद भी इस फोन से 30 मिनट की कॉल की जा सकती है। बड़ी मोबाइलको तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4 प्रो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP 3x Periscope लेेंस और 2MP Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।

The post vivo T5 Pro इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होते ही आया T4 Pro पर डिस्काउंट! महंगे हो रहे मोबाइल्स के बीच मिल रहा सस्ता 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-vivo-phone-with-discount-t4-pro-5g-after-vivo-t5-pro-launch-date-in-india-announced/feed/ 0
मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/#respond Wed, 27 Aug 2025 10:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181155 हमने वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है

The post मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने मिड-बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। एक है Vivo T4 Pro और दूसरा है OPPO K13 Turbo. दोनों की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप भी इस रेंज में कोई नया मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आगे हमने वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं वीवो और ओप्पो में से किसका स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है और कौन-सा मोबाइल आपके ज्यादा काम आ सकता है।

कीमत का कंपैरिजन

प्राइस Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
8GB RAM + 128GB Storage ₹27,999 ₹27,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹29,999 ₹29,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹31,999

ओपो के13 टर्बो और वीवो टी4 प्रो दोनों स्मार्टफोंस का शुरुआती प्राइस 27,999 रुपये है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ओपो मोबाइल जहां सिर्फ 8जीबी रैम पर लाया गया है वहीं वीवो स्मार्टफोन को 12जीबी रैम पर भी खरीदा जा सकता है। इसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसका रेट 31,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
डिस्प्ले 6.77″ 120Hz Quad Curved AMOLED 6.8″ 120Hz Flexible AMOLED
प्रोेसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 8450
रैम 12GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR5X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP OIS + 50MP Periscope + 2MP Bokeh 50MP Wide-angle + 2MP Monochrome
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 6,500mAh 7,000mAh
चार्जिंग 90W FlashCharge 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

वीवो टी4 प्रो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि मोबाइल को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओपो के13 टर्बो स्मार्टफोन में 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैक्सिबल एमोलेड ​डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है और स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें डीटी-स्टार डी+ का प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में स्पलैश टच और ग्लोव़स मोड दिया गया है।

परफॉर्मेंस

Vivo T4 Pro में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं दूसरी ओर OPPO K13 Turbo मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लाया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। प्रोसेसर के हिसाब से देखें तो ओपो मोबाइल में लगा चिपसेट वीवो स्मार्टफोन से अधिक एफिशिएंट है। दोनों प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने इनमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी किए हैं जिनका रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
एनटूटू 10,10,472 16,49,304
बर्नआउट टेस्ट 63.4% 43.9%
सिंगल-कोर गीकबेंच 1261 1462
मल्टी-कोर गीकबेंच 3641 6177
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 11,424 15,209

ऑपरेटिंग सिस्टम

वीवो टी4 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं ओपो के13 टर्बो एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर लाया गया है। दोनों ही मोबाइल फोन AI फीचर्स सपोर्ट करते हैं। वीवो जहां अपने स्मार्टफोन के साथ 4 साल की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। वहीं ओपो के फोन में 2 साल की ओएस और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। यहां Vivo T4 Pro को के13 टर्बो से बेहतर कहा जाएगा क्योंकि यह लंबे समय तो खुद को अपडेट रखने में सक्षम है।

मेमोरी

वीवो टी4 प्रो भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी पर लाया गया है ज​ब्कि ओपो के13 टर्बो सिर्फ 8जीबी रैम पर पेश हुआ है। वीवो फोन जहां LPDDR4X तकनीक पर काम करता है वहीं ओपो मोबाइल में LPDDR5X रैम टेक्नोलॉजी दी गई है। एलपीडीडीआर5एक्स एडवांस है, यह अधिक तेजी से ऐप ओपन करती है और मल्टीटास्किंग भी ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल करती है।

इसी तरह Vivo T4 Pro में UFS 2.2 और OPPO K13 Turbo में UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है। यूएफएस 3.1 होने के चलते इसमें डाटा व मीडिया फाइल्स को ज्यादा फास्ट तरीके के ट्रांसफर किया जा सकता है। कुल मिलाकर बेशक वीवो फोन में रैम बड़ी दी गई है लेकिन यहां OPPO K13 Turbo स्मार्टफोन टी4 प्रो से बेहतर और फास्ट कहा जाएगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो टी4 प्रो स्मार्टफोन को 6,500एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं ओपो के13 टर्बो स्मार्टफोन 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यूजर्स को ओप्पो मोबाइल में बड़ी बैटरी मिलेगी। वहीं चार्जिंग तकनीक की बात करें तो टी4 प्रो 90वॉट फास्ट चार्जिंग और के13 टर्बो 80वॉट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

दोनों ही बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन हैं। Vivo T4 Pro और OPPO K13 Turbo में से किसकी बैटरी और चार्जिंग तकनीक ज्यादा असरदार है यह जानने के लिए हमने इनमें आधा घंटा गेमिंग और ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की। इसका रिजल्ट क्या रहा, यह आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट Vivo T4 Pro OPPO K13 Turbo
पीसीमार्क बैटरी 15 घंटे, 12 मिनट 12 घंटे, 21 मिनट
BGMI (30 मिनट) 7% 6%
COD (30 मिनट) 7% 5%
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 3% 3%
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 40 मिनट 59 मिनट

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3एक्स पेरिस्कोप लेेंस और 2 मेगापिक्सल बोका सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO K13 Turbo में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OV50D40 OIS मेन सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ 2 मेािपक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कौन ज्यादा पावरफुल

स्पेसिफिकेशन्स देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो की टक्कर में ओपो मोबाइल वीवो फोन पर भारी पड़ता है। दोनों की तुलना में K13 Turbo का प्रोसेसर हैवी प्रोसेसिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसपर मल्टीटास्किंग भी स्मूथ मिलेगी और लैगफ्री गेमिंग की जा सकेगी। बता दें कि के13 टर्बो में खास तरह का Air-Cooling Fan लगाया गया है जो मोबाइल के अंदर और बाहर हवा प्रवाहित करता है। इससे फोन गर्म नहीं होगा।

मोबाइल चिपसेट और रैम व स्टोरेज के मामले में ओपो के13 टर्बो जहां वीवो टी4 प्रो पर भारी पड़ता है। वहीं कैमरा के मामले में T4 Pro कुछ हद तक आगे निकलता है। इसमें Periscope सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है वहीं वीवो फोन का सेल्फी कैमरा भी ओपो मोबाइल से बेहतर है। यानी अगर आप सिर्फ फोटोग्राफी के लिए फोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो टी4 प्रो आपके ज्यादा काम आ सकता है।

इसी तरह निजी तौर पर हमें वीवो टी4 प्रो की डिस्प्ले ओपो के13 टर्बो से अधिक बेहतर लगी। इसमें यूजर्स को कर्व्ड डिजाइन मिलेगा और इसकी निट्स ब्राइटनेस भी धूप व आउटडोर में बेहतर काम कर सकती है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो ओपो के13 टर्बो में कंपनी ने बड़ी बैटरी लगाई है। दोनों स्मार्टफोंस की चार्जिंग पावर में ज्यादा अंतर नहीं है, पावर बैकअप के मामले में वीवो टी4 प्रो और ओपो के13 टर्बो तकरीबन एक समान है।

The post मिडबजट में किसकी पावर ज्यादा! Vivo T4 Pro वर्सेस OPPO K13 Turbo, यहां पढ़ें मोबाइल कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-comparison-in-hindi-vivo-t4-pro-vs-oppo-k13-turbo-price-and-specifications/feed/ 0
12GB RAM वाला 5G फोन T4 Pro इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 32MP सेल्फी और दो 50MP लेंस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-5g-launched-in-india-with-12gb-ram-6500mah-battery-50mp-periscope-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-5g-launched-in-india-with-12gb-ram-6500mah-battery-50mp-periscope-camera/#respond Tue, 26 Aug 2025 06:50:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181048 नए वीवो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 12GB RAM वाला 5G फोन T4 Pro इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 32MP सेल्फी और दो 50MP लेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने आज अपनी टी-सीरीज के तहत नया 5G फोन Vivo T4 Pro लॉन्च किया है। यह Vivo T4, T4x, T4R, T4 Lite और T4 Ultra के बाद सीरीज का छठा मॉडल बनकर आया है। जिसमें बड़ी बैटरी के साथ ताकतवर कैमरा सेटअप लगाया गया है। वीवो टी4 प्रो 12GB RAM वाला स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरु होती है। इस नए वीवो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹27,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹29,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹31,999

वीवो टी4 प्रो तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 29,999 रुपये में और सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी वेरिएंट को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। मोबाइल की सेल 29 अगस्त से शुरू होगी और HDFC, SBI या Axis Bank के ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट पाने का मौका भी मिलेगा।

Vivo T4 Pro 5G फोन 6.77-इंच की फुलएचडी+ Quad Curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन साइज, रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस का तालमेल कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा। वहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। बताते चलें कि मोबाइल को गीले या तेल लगे हाथों से भी स्मूथली इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं साथ ही यह फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटरप्रूफ व डस्टप्रूफ बनाती है।

यह वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,10,472 आ चुका है।

पावर बैकअप के लिए वीवो टी4 प्रो 5जी स्मार्टफोन तगड़ी 6,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। टेस्टिंग के दौरान इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आया। वीवो का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बची होने के बाद भी इस फोन से 30 मिनट की कॉल की जा सकती है। बड़ी मोबाइल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग के दौरान 40 मिनट में इसे 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

Vivo T4 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP 3x Periscope लेेंस और 2MP Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।

vivo T4 Pro india launch date 26 august confirmed

वीवो टी4 प्रो 30 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में आया है जिसमें यूजर्स को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी, 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं तो यह आपके काम आ सकता है। वहीं फोन फोटोग्राफी का शौक रखने वाले मोबाइल यूजर्स को इसमें 50एमपी+50एमपी पेरिस्कोप सेंसर मिलता है जो बेहतरीन कैमरा रिजल्ट देने की क्षमता रखता है।

Vivo T4 Pro 5G की डिस्प्ले व डिजाइन मोबाइल यूजर्स को अटरेक्टिव लग सकती है। लेकिन वहीं जब बात आती है परफॉर्मेंस पावर की तो बजट के हिसाब से यह औसत ​ही मिलेगी। वीवो टी4 प्रो को कंपनी ने LPDDR4X RAM पर पेश किया है। फोन की कीमत को देखते हुए इसे कम कहा जाएगा। ब्रांड द्वारा LPDDR5X RAM दी जाती तो फैंस को ज्यादा खुशी मिलती। इसी तरह UFS 2.2 storage भी फोन की कमी को दर्शाती है।

इस रेंज में मीडियाटेक Dimensity 8450 चिपसेट वाले OPPO K13 Turbo, Motorola Edge 60 Pro और realme P3 Ultra जैसे स्मार्टफोन वीवो टी4 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखते हैं। बड़ी बैटरी वाले फोन के हिसाब से देखें तो मोटोरोला ऐज 60 प्रो और रियलमी पी3 अल्ट्रा जहां 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं ओपो के13 टर्बो में यूजर्स को पावरफुल 7,000एमएएच बैटरी मिलेगी।

vivo T4 Pro Price
Rs. 30,799
Go To Store
See All Prices

The post 12GB RAM वाला 5G फोन T4 Pro इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 32MP सेल्फी और दो 50MP लेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-5g-launched-in-india-with-12gb-ram-6500mah-battery-50mp-periscope-camera/feed/ 0
ये नए मोबाइल फोन इस हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेंगे मिडबजट में नए ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/new-phone-launch-in-india-this-week-vivo-t4-pro-samsung-galaxy-a17/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-phone-launch-in-india-this-week-vivo-t4-pro-samsung-galaxy-a17/#respond Sun, 24 Aug 2025 05:30:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180899 नए मोबाइल फोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post ये नए मोबाइल फोन इस हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेंगे मिडबजट में नए ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगस्त का महीना इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए खास साबित हुआ है। OPPO K13 Turbo और Pixel 10 series सहित realme P4 series और Redmi 15 5G सहित कई नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं। अब महीने का आखिरी सप्ताह भी शानदार मिडबजट स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले नए मोबाइल फोंस के नाम, लॉन्च डेट और उनमें मिलने वाले फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 Pro

लॉन्च डेट – 26 अगस्त

वीवो टी4 प्रो 26 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। यह Vivo T4, T4x, T4R, T4 Lite और T4 Ultra के बाद इस सीरीज का छठा मॉडल बनकर आ रहा है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वीवो टी4 प्रो क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। ब्रांड की मानें तो यह 10 लाख से अधिक का AnTuTu score अचीव कर चुका है। भारतीय बाजार में इसे 8GB RAM पर बेचा जा सकता है।

vivo T4 Pro india launch date 26 august confirmed

Vivo T4 Pro कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा जिसके बैक पैनल पर दो सेंसर दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट में वीवो का पहला 3x Portrait Zoom वाला फोन बनकर रहा है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony OIS मेन सेंसर के साथ 50MP 3x Portrait + 10x Telephoto लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 32MP Front कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A17

लॉन्च डेट – 29 अगस्त

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन 29 अगस्त को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB का रेट 23,499 रुपये बताया जा रहा है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें सैमसंग का ही Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 पर लॉन्च होगा जिसके साथ कंपनी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट देगी।

Samsung Galaxy A17 5G फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। सैमसंग ने अपने इस 5जी फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस किया है जो 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

The post ये नए मोबाइल फोन इस हफ्ते होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेंगे मिडबजट में नए ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-phone-launch-in-india-this-week-vivo-t4-pro-samsung-galaxy-a17/feed/ 0
8GB के रेट पर मिल रहा यह 12GB RAM वाला 5G फोन! 7300mAh बैटरी वाले मोबाइल पर आया तगड़ा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-offer-vivo-t4-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-offer-vivo-t4-know-details/#respond Thu, 21 Aug 2025 07:27:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180759 वीवो टी4 5जी फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

The post 8GB के रेट पर मिल रहा यह 12GB RAM वाला 5G फोन! 7300mAh बैटरी वाले मोबाइल पर आया तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 26 अगस्त को Vivo T4 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के मार्केट में आने से पहले ही कंपनी ने इसी सीरीज के 7,300mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन Vivo T4 5G पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। बैंक डिस्काउंट के साथ यह वीवो 5जी फोन अब 20 हजार रुपये से कम कीमत पर सेल के​ लिए उपलब्ध हो गया है। वीवो टी4 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो टी4 5जी फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर यह डिस्काउंट जारी किया है जो बैंक कार्ड्स के जरिये प्राप्त होगा। वीवो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 बैंकों की लिस्ट जारी की गई जिनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2 हजार रुपये की छूट मिलेगी। इन बैंक्स में Federal, SBI, Axis, IDFC, HDFC, Indusind, Kotak, BOB, SCB, ICICI, RBL, HSBC, Yes, IDBI और AU Small finance Bank सहित OneCard शामिल है।

Vivo T4 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹21,999 ₹2,000 ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹23,999 ₹2,000 ₹21,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹25,999 ₹2,000 ₹23,999

देखा जाए तो डिस्काउंट मिलाकर इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन के 256GB मेमोरी वेरिएंट को अब 128GB मेमोरी के रेट पर ही खरीदा जा सकता है। इसी तरह यह वीवो का 12GB RAM 5G फोन अब 8GB RAM मॉडल के प्राइस पर ही पाया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदने या ऑफर की डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

Vivo T4 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें दी गई पावरफुल 7,300mAh बैटरी है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 18 घंटे, 1 मिनट PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है जो इंडियन मार्केट में मौजूद सेगमेंट के किसी भी दूसरे फोन में अब तक नहीं आया है। यानी बड़ी बैटरी और तगड़े बैकअप वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो वीवो टी4 आपके काम आ सकता है।

बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने फोन को 45 मिनट में 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया था। अन्य स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो यह मोबाइल Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि यह मोबाइल IP65 सर्टिफाइड है जो पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।

vivo-t4-5g-specs-flipkart-microsite-details

वीवो टी4 5जी फोन में 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ ​डिस्प्ले दी गई है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट व 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। अगर आप बड़ी और ब्राइट स्क्रीन वाले मोबाइल पसंद करते हैं तो यह वीवो फोन आपको पसंद आ सकता है। धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट को आसानी से देखा जा सकेगा।

इसी रेंज में 6,600mAh बैटरी वाला Honor X9c और वीवो टी4 का ही आइडेंटिकल ट्विन iQOO Z10 भी आप अपनी ब्रांड प्रेफरेंस के हिसाब से चुन सकते हैं। वहीं 19,999 रुपये में बिक रहा realme Narzo 80 Pro भी आपके काम का सकता है जिसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ 4500nits ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है।

vivo T4 Pro Price
Rs. 30,799
Go To Store
See All Prices

The post 8GB के रेट पर मिल रहा यह 12GB RAM वाला 5G फोन! 7300mAh बैटरी वाले मोबाइल पर आया तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-5g-phone-with-discount-offer-vivo-t4-know-details/feed/ 0
Vivo T4 Pro स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-india-launch-date-26-august-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-india-launch-date-26-august-confirmed/#respond Wed, 20 Aug 2025 08:00:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180645 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने भारत में अपने नए टी-4 सीरीज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह प्रीमियम मिड-रेंज डिवाइस आने वाले 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसे लेकर फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। जिसमें फोन का डिजाइन […]

The post Vivo T4 Pro स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने भारत में अपने नए टी-4 सीरीज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह प्रीमियम मिड-रेंज डिवाइस आने वाले 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसे लेकर फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। जिसमें फोन का डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स देखने को मिले हैं। उम्मीद है कि ब्रांड नए मोबाइल के साथ कम कीमत में फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि Vivo T4 Pro प्रीमियम फिनिश के साथ आने वाला है। जिस पर वर्टिकल पैटर्न दिए गए हैं। बैक पैनल पर कैमरा सेटअप एक ग्लॉसी ब्लैक वर्टिकल मॉड्यूल में है। जिसमें कलर आउटलाइन भी दिख रही है। कैमरा मॉड्यूल पर “Tele Lens” की मार्किंग नजर आती है, जो फोन में 3x Periscope टेलीफोटो कैमरा होने की पुष्टि करती है। इसके अलावा फोन में Vivo का सिग्नेचर Aura Light पोर्ट्रेट सिस्टम भी है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर अनुभव दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo T4 Pro में डिस्प्ले Quad Curved AMOLED तकनीक पर आधारित मिलेगा। जो फोन को और भी प्रीमियम लुक दे सकता है। परफॉर्मेंस के लिहाज से फोन में नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। यह चिपसेट पिछले वर्जन की तुलना में बेहतर AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी दे सकता है। इसके साथ ही लंबे बैकअप के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। हालांकि चार्जिंग स्पीड के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vivo T4 Pro का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप बन सकता है। जिसमें 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा के साथ 50MP Periscope टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। ब्रांड के अनुसार यह 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। यानी यह फीचर इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल सकता है। यही नहीं फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

कीमत को लेकर कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है कि Vivo T4 Pro भारत में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये में लॉन्च होगा। इस प्राइस रेंज में यह फोन Realme GT 6TiQOO Neo 10 और Motorola Edge 60 Fusion जैसे मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। हालांकि Vivo T4 Pro का Periscope Telephoto कैमरा, Aura Light पोर्ट्रेट तकनीक व क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले इसे अलग बना सकता है।

Vivo T4 Pro उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो 30 हजार रुपये से कम बजट में प्रीमियम अनुभव पसंद करते हैं। यानी यह फोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीन, नए यूजर्स, प्रीमियम डिजाइन, डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहने वालों को टारगेट कर सकता है।

यदि आपका का बजट 25 से 30 हजार रुपये की रेंज में है और आपकी इच्छा ऊपर बताई गई जानकारी के अनुसार है तो Vivo T4 Pro का इंतजार करना सही फैसला हो सकता है। वहीं, अगर आपको हाई-एंड गेमिंग करना है तो आप अन्य विकल्प iQOO Neo 10 या Realme GT 6T में से किसी को चुन सकते हैं। हम आपको 26 अगस्त के दिन लॉन्च पोस्ट के साथ आगामी वीवो टी4 प्रो की फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post Vivo T4 Pro स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-india-launch-date-26-august-confirmed/feed/ 0
Vivo T4 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 3X पेरिस्कोप जूम कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-india-launch-confirmed-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-india-launch-confirmed-know-details/#respond Thu, 14 Aug 2025 09:55:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180329 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पिछले महीने ही Vivo ने भारत में Vivo T4R 5G पेश किया था। वहीं, अब इस सीरीज का प्रीमियम फोन Vivo T4 Pro आने के लिए तैयार है। इसे लेकर ब्रांड ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के जरिए पुष्टि की है। इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा को लेकर मिलने वाला है। उम्मीद है […]

The post Vivo T4 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 3X पेरिस्कोप जूम कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही Vivo ने भारत में Vivo T4R 5G पेश किया था। वहीं, अब इस सीरीज का प्रीमियम फोन Vivo T4 Pro आने के लिए तैयार है। इसे लेकर ब्रांड ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के जरिए पुष्टि की है। इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा को लेकर मिलने वाला है। उम्मीद है कि इसे मिड बजट में एंट्री दी जाएगी। आइए, आगे टीजर में सामने आई जानकारी और अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Vivo T4 Pro की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। जिसमें कमिंग सून के साथ फोन का डिजाइन दर्शाया गया है। आप इमेज में देख सकते हैं कि इसमें प्रीमियम गोल्ड फिनिश है, जिस पर बारीक वर्टिकल पैटर्न दिए गए हैं। कैमरा सेटअप ग्लॉसी ब्लैक वर्टिकल मॉड्यूल में है। जिसमें गोल्ड आउटलाइन से हाइलाइट देखने को मिलती है। आप देख सकते हैं कि फोन में डुअल-लेंस कैमरा और “Tele Lens” मार्किंग की गई है, जो इसके फ्लैगशिप-लेवल 3x Periscope जूम को दर्शाता है। साथ ही Vivo का सिग्नेचर Aura Light भी नजर आया है। जो पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में लाइट को बैलेंस करने में मदद करती है।

लीक्स के अनुसार Vivo T4 Pro में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव दे सकती है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जो AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी में सुधार ला सकता है। Vivo T4 Pro का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में के रियर कैमरा 50MP का Sony IMX882 OIS मेन लेंस + 50MP Periscope टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट हो सकता है। जो वीडियो मेकिंग करने वालों के लिए खास बन सकता है।

कंपनी ने अभी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक के मुताबिक यह फोन 30,000 रुपये से कम में आ सकता है। इस मिड-रेंज प्राइसिंग के साथ यह कैमरा फीचर्स, डिस्प्ले और डिजाइन के कारण पावरफुल ऑप्शन बन सकता है। वहीं, उम्मीद है कि फोन का लॉन्च इसी महीने के अंत तक हो सकता है।

यदि हम मार्केट की बात करें तो Vivo T4 Pro अन्य ब्रांड्स के Realme GT 6T, iQOO Neo 10 और Motorola Edge 60 Fusion जैसे मोबाइल्स को चुनौती दे सकता है। Vivo T4 Pro की 3x Periscope टेलीफोटो कैमरा और Aura Light पोर्ट्रेट टेक्नोलॉजी इसे फोटोग्राफी-फोकस्ड यूजर्स के लिए खास बना सकती है।

इस फोन के अपग्रेड और इसके जल्द आने की खबर से लगता है कि ब्रांड ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो 30 हजार रुपये से कम में फ्लैगशिप-जैसा कैमरा अनुभव, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में प्रोफेशनल आउटपुट, प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी पसंद करते हैं।

यदि आप मिड-रेंज सेगमेंट में ऐसा फोन खोज रहे हैं जिसमें फ्लैगशिप लेवल कैमरा सेटअप, डिजाइन और अच्छा परफॉर्मेंस मिले तो Vivo T4 Pro के लिए रुक सकते हैं। वहीं, हम लॉन्च डेट और अन्य फीचर्स की जानकारी आते ही आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट देंगे।

The post Vivo T4 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 3X पेरिस्कोप जूम कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-india-launch-confirmed-know-details/feed/ 0
Vivo T4 Pro लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस रेंज, फीचर्स आ गए सामने, जानें क्या मिलेगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-launch-timeline-price-range-and-key-features-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-launch-timeline-price-range-and-key-features-leaked/#respond Sat, 09 Aug 2025 04:40:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180069 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo जल्द ही अपने नए T-सीरीज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro को भारत में लॉन्च कर सकता है। यह पूर्व में आए Vivo T3 Pro मॉडल का सक्सेसर बनकर आने वाला है। हालांकि अभी ब्रांड की और से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है इससे पहले नए लीक में कुछ प्रमुख फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन […]

The post Vivo T4 Pro लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस रेंज, फीचर्स आ गए सामने, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही अपने नए T-सीरीज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro को भारत में लॉन्च कर सकता है। यह पूर्व में आए Vivo T3 Pro मॉडल का सक्सेसर बनकर आने वाला है। हालांकि अभी ब्रांड की और से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है इससे पहले नए लीक में कुछ प्रमुख फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी डिवाइस में क्या खास हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिप्सटर योगेश बरार के अनुसार, Vivo T4 Pro को भारत में अगस्त 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि कंपनी इस फोन को 30,000 रुपये से कम कीमत में पेश कर सकती है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले कई मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है।

लीक के अनुसार अपकमिंग Vivo T4 Pro में 50MP का Sony IMX882 सेंसर मिलने की बात सामने आई है। जो 3x Periscope टेलीफोटो कैमरा के साथ लाया जा सकता है। यह सेगमेंट में एक अलग फीचर हो सकता है, जो फोन को फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास बना सकता है। इसके अलावा मोबाइल में फ्रंट और रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी भी दी गई है। जिसे आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं।


मौजूदा लीक में ज्यादा स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं है। केवल कीमत और कैमरा डिटेल्स ही बताई गई है। इस लिहाज से लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को मिड बजट में कैमरा अनुभव में खास बदलाव कर ग्रहकों को आकर्षित करना चाहती है। हालांकि आने वाले दिनों में और भी डिटेल्स मिलेंगी और हम इसके बारे में ज्यादा अच्छा सुझाव दे पाएंगे।

यदि पूर्व मॉडल Vivo T3 Pro की बात करें तो यह 6.77-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस में 5500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 मेन लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। अन्य फीचर्स में WiFi 6, Bluetooth 5.4, IP64 रेटिंग, AI फीचर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स हैं।

अगर बात करें Vivo ने भारत में T4 सीरीज में अब तक कितने मॉडल पेश किए हैं तो इनमें Vivo T4Vivo T4xVivo T4 Lite,  Vivo T4 Ultra और Vivo T4R 5G शामिल हैं। यह अलग-अलग रेंज में आते हैं। इन फोंस की कीमत लगभग 11,000 से 39,999 रुपये तक जाती है। इनमें से सबसे लेटेस्ट 31 जुलाई को आया Vivo T4R है। इसके 8GB रैम +128GB की कीमत 19,499 रुपये है। जबकि 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल 21,499 रुपये का है। वहीं, सबसे बड़ा मॉडल 12GB +256GB स्टोरेज 23,499 रुपये में आता है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी Vivo T4 Pro 5G उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो 30 हजार रुपये से कम में शानदार कैमरा फीचर्स देख रहे हैं। खासकर 3x Periscope जूम और 4K रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स इसे फोटोग्राफी और वीडियो बनाने वाले यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन दर्शा रहे हैं। अगर कंपनी और भी बड़े अपग्रेड करती है, तो यह फोन Realme, iQOO और Motorola जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। वहीं, आगे और भी जानकारी आते ही हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।

The post Vivo T4 Pro लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस रेंज, फीचर्स आ गए सामने, जानें क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t4-pro-launch-timeline-price-range-and-key-features-leaked/feed/ 0