Vivo V17 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:54:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Exclusive: 8GB रैम और क्वाड कैमरा वाला Vivo V17 Pro हुआ डिस्कंटिन्यू https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-4-camera-8gb-ram-128gb-storage-phone-discontinue-price-27990/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-4-camera-8gb-ram-128gb-storage-phone-discontinue-price-27990/#comments Thu, 20 Feb 2020 05:30:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41029 फोन के एक ही वेरिएंट को कंपनी द्वारा पेश किया गया था।

The post Exclusive: 8GB रैम और क्वाड कैमरा वाला Vivo V17 Pro हुआ डिस्कंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने पिछले साल सितंबर माह में भारतीय बाजार में अपने फोन V17 Pro को पेश किया था, जिसके कुछ समय बाद डिवाइस की कीमत में कटौती भी की गई थी। हालांकि, अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी ने इस डिवाइस को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। हालांकि, स्टॉक रहने तक ही इस डिवाइस की सेल की जाएगी।

कंपनी की ऑफिशियल साइट और ऑफलाइन बाजार में फोन 27,990 रुपए का सेल किया जा रहा है। वहीं, अमेजन इंडिया पर इस हैंडसेट को 26,490 रुपए और फ्लिपकार्ट पर फोन 26,880 रुपए में सेल किया जा रहा है। खबर लिखने तक फोन सभी साइट पर लिस्ट था।

v17-pro

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V17 Pro में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फूल व्यू डिसप्ले दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2440 x 1080 पिक्सल है और सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। इसमें आपको कोई भी नॉच देखने को नहीं मिलेागा इसके साथ ही फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है जो स्क्रीन को छोटे मोटे खरोंच से बचाता है।

exclusive tech news vivo v19 pro to launch in india before ipl 2020 match tournament
VIVO V17 Pro

Vivo V17 Pro एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्मटम 9 पाई पर कार्य करता है और इमसें फनटच ओएस 9.1 देखने को मिलेगा। रहीत बात ताकत की तो कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश किया है और इमसें 8जीबी रैम मैमोरी दी गई है। वहीं इसके साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।

Vivo V17 Pro के पॉपअप में 32 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पिछले पैनल में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा संसर 13 मेगापिक्सल, तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसमें वाइड एंगल और डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo V17 Pro में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा।

The post Exclusive: 8GB रैम और क्वाड कैमरा वाला Vivo V17 Pro हुआ डिस्कंटिन्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-4-camera-8gb-ram-128gb-storage-phone-discontinue-price-27990/feed/ 1
Vivo Christmas Carnival शुरू, आर्कषक ऑफर्स और भारी डिस्काउंट के साथ Selfie Stick भी मिल रही है फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-christmas-carnival-offers-discounts-cashback-free-selfie-stick-z1pro-z1x-u20-v17pro-u20/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-christmas-carnival-offers-discounts-cashback-free-selfie-stick-z1pro-z1x-u20-v17pro-u20/#respond Wed, 18 Dec 2019 08:14:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38974 सेल में Vivo V17, V17 Pro, V15 Pro, S1, Z1 Pro, Z1x, U20 और U10 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

The post Vivo Christmas Carnival शुरू, आर्कषक ऑफर्स और भारी डिस्काउंट के साथ Selfie Stick भी मिल रही है फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियों के साथ बाजार सज चुके हैं। इसके साथ ही तमाम स्मार्टफोन और टेक ब्रांड की इस अवसर को भुनाने के लिए नए व आर्कषक ऑफर लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भी क्रिसमस कार्निवल की घोषणा कर दी है। Vivo Christmas Carnival आज यानि 18 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल सेल की आयोजन कंपनी द्वारा सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही किया गया है और यूजर्स वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर ही सेल के तहत मिलने वाले शानदार ऑफर्स, डिस्काउंट और फ्री के गिफ्ट पा पाएंगे।

सबसे पहले Vivo Z सीरीज़ की बात करें तो क्रिसमस कॉर्निवल के तहत Vivo Z1 Pro पर कंपनी सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 13,990 रुपये की कीमत वाले फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां छूट के बाद 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा वहीं 14,990 रुपये की कीमत वाले 6 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,990 रुपये में पाया जा सकेगा। Vivo Z1 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को Vivo प्रीपेड पेमेंट पर 1,000 रुपये कम कीमत में बेच रही है।

Vivo Christmas Carnival offers discounts cashback free selfie stick z1pro z1x u20 V17pro u20

इसी तरह Vivo Z1x के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी Vivo Christmas Carnival के तहत 1,000 डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसके बाद 15,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन 14,990 रुपये में मिलेगा। वहीं Vivo Z1x के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को प्रीपेड पेमेंट के साथ खरीदने पर 1,000 का प्राइस ऑफ मिल रहा है। यह भी पढ़ें : TRAI के इस फैसले से Jio को लगा झटका, एयरटेल और वोडाफोन को अभी भी राहत

Vivo U10 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट्स को क्रिसमस कॉर्निवल के तहत 500 रुपये डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। सेल के तहत 8,990 रुपये की कीमत वाला Vivo U10 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट 8,490 रुपये में मिल रहा है तथा 9,490 रुपये की कीमत वाला Vivo U10 का 3 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट 8,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Vivo U10 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट की प्रीपेड पेमेंट करने पर यह वेरिएंट सीधे 1,000 सस्ता मिल रहा है।

Vivo Christmas Carnival offers discounts cashback free selfie stick z1pro z1x u20 V17pro u20

Vivo Christmas Carnival से जुड़ी एक ओर खास बात बता दें कि इस सेल के तहत Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x और Vivo U20 स्मार्टफोन को खरीदने पर कंपनी की ओर से मोबाइल यूजर्स को एक Selfie Stick भी बिल्कुल फ्री दी जा रही है। वहीं  Vivo V17, Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro, Vivo S1 और Vivo Y19 की खरीद पर एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़ करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त होगा। इस सेल के तहत Vivo ब्रांड के सभी स्मार्टफोन 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

The post Vivo Christmas Carnival शुरू, आर्कषक ऑफर्स और भारी डिस्काउंट के साथ Selfie Stick भी मिल रही है फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-christmas-carnival-offers-discounts-cashback-free-selfie-stick-z1pro-z1x-u20-v17pro-u20/feed/ 0
Vivo V17 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 4 रियर कैमरे, पंच-होल डिसप्ले और 4500एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-launched-punch-hole-display-design-features-specifications-price-sale-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-launched-punch-hole-display-design-features-specifications-price-sale-india/#respond Mon, 09 Dec 2019 07:04:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38668 आईये जानते हैं कैसी है Vivo V17 की लुक और कितनी दमदार है इसकी स्पेसिफिकेशन्स

The post Vivo V17 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 4 रियर कैमरे, पंच-होल डिसप्ले और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V17 Pro के हिट हो जाने के बाद आज वीवो ने इंडिया में अपनी ‘वी सीरीज़’ का एक और नया डिवाईस लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से Vivo V17 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा गया है जिसमे मीड बजट में एंट्री ली है। पंच-होल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही यह फोन शानदार डिजाईन पर बना है। Vivo फैन्स के लिए यह नया प्रोडक्ट आने वाली 17 दिसंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आईये जानते हैं कैसी है Vivo V17 की लुक और कितनी दमदार है इसकी स्पेसिफिकेशन्स।

लुक व डिजाईन

Vivo V17 को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। यह होल डिसप्ले के उपरी दाईं ओर स्थित है तथा इस होल में ही फोन का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo V17 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ बाजार में आएगा। यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है। Vivo V17 का यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है।

Vivo V17 launched punch hole display design features specifications price sale india

Vivo V17 का रियर कैमरा सेटअप L-शेप वाला है जिसमें तीन कैमरा सेंसर जहां एक ही लाईन में वर्टिकल शेप में स्थित हैं वहीं चौथा कैमरा सेंसर दाई साईड मौजूद है। इस चौथे सेंसर के उपर फ्लैश लाईट लगी हुई है। Vivo V17 कैमरा सेटअप के नीचे सेंसर डिटेल भी लिखी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है।

कैमरा डिटेल

Vivo V17 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V17 में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V17 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ ई3 सुपर एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन की पंच-होल को दुनिया का सबसे छोटा साईज़ कहा है। कंपनी की ओर से वी17 की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Vivo V17 launched punch hole display design features specifications price sale india

Vivo V17 एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस 9.2 पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 675 एआईई चिपसेट पर रन करता है। Vivo V17 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Vivo V17 मीडनाईट ओशियन और ग्लेशियर आइस कलर में 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है तथा इसे आने वाली 17 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स के साथ ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Vivo V17 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 4 रियर कैमरे, पंच-होल डिसप्ले और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-launched-punch-hole-display-design-features-specifications-price-sale-india/feed/ 0
Exclusive : लॉन्च से पहले देखें Vivo V17 की रियल वीडियो, पहली झलक आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-real-hands-on-video-exclusive-design-specs-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-real-hands-on-video-exclusive-design-specs-details/#respond Mon, 02 Dec 2019 13:38:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38434 यह वीडियो कुल 9 सेकेंड की है

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें Vivo V17 की रियल वीडियो, पहली झलक आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने आज ही Vivo के आगामी स्मार्टफोन Vivo V17 की पहली लुक सामने लाते हुए फोन का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर से फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं अब अपनी रिपोर्ट का विस्तार करते हुए हमनें Vivo V17 की लाईव हैंड्स ऑन वीडियो भी पेश कर दी है। यह वीडियो कुल 9 सेकेंड की है जिसमें Vivo V17 स्मार्टफोन को हाथ में दिखाया गया है। इस वीडियो में फोन के फ्रंट और बैक पैनल को तो दिखाया गया ही है तथा साथ ही फोन के यूजर इंटरफेस को भी इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में Vivo V17 की पहली लुक काफी शानदार नज़र आ रही है।

Vivo V17 का डिजाइन

Vivo V17 मॉडल को कुछ दिन पहले रूस में लॉन्च किया गया था और इस फोन को पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया गया था। वहीं भारत में यह फोन काफी अलग है। कंपनी इसे 6.44 इंच की पंच होल डिसप्ले के साथ पेश करने वाली है और इसका नाम आईव्यू होगा। बेहतर डिसप्ले क्वालिटी के लिए इसमें E3 OLED पैनल का उपयोग किया गया है। वहीं हमें जो पोस्टर मिला है उसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि फोन के पिछले पैनल में एल शेप वाला क्वाड कैमरा सेटअप है। फोन में आपको रियर पैनल फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा बल्कि कंपनी इसमें ​इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैन देने वाली है।

Vivo V17 के स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि इस फोन में पंच होल में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखन को​ मिलेगा। वहीं बैक पैनल की बात करें तो इमें 48—मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ होगा। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है तो एफ/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। तीसरा और चौथा सेंसर 2 एमपी का है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ है।

vivo v17 real hands on video exclusive design specs details

Vivo V17 के कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश करने वाली है और यह फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा। फोन में आपको तीन स्लॉट देखने को मिलेंगे। अर्थात आप दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर पाएंगे। 4जी आधारित इस फोन में यूएसबी टाईप—सी दिया गया है और यह 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग मुहैया कराया है।

लॉन्च व ​कीमत

हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन की कीमत 22 हजार रुपये के आस—पास हो सकती है और 9 दिसंबर को इसे इंडिया में लॉन्च किया जाना है।

The post Exclusive : लॉन्च से पहले देखें Vivo V17 की रियल वीडियो, पहली झलक आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-real-hands-on-video-exclusive-design-specs-details/feed/ 0
Exclusive: देखें Vivo V17 की झलक और जानें क्या होंगे भारत में इसके स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-first-look-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-first-look-and-specifications/#respond Mon, 02 Dec 2019 05:10:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38382 वीवो वी17 को पूरी स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आप यहां देख सकते हैं।

The post Exclusive: देखें Vivo V17 की झलक और जानें क्या होंगे भारत में इसके स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा कि देखा जाता है कि Vivo अक्सर अपने ​V सीरीज में दो मॉडल पेश करता है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Vivo V15 के साथ Vivo V15 Pro को उतारा था। वहीं ​दिवाली से पहले कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन V17 Pro को भारत में पेश तो कर दिया लेकिन V17 मॉडल का जिक्र नहीं किया। हालांकि 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली और विश्व में सबसे पहले हमने बताया कि दिसंबर में Vivo V17 मॉडल पेश किया जा सकता है। वहीं आज हमारे पास इस फोन को लेकर कई खास जानकारियां हैं। न सिर्फ फोन का लुक बल्कि पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी आ गई है।

Vivo V17 का डिजाइन
Vivo V17 मॉडल को कुछ दिन पहले रूस में लॉन्च किया गया था और इस फोन को पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया गया था। वहीं भारत में यह फोन काफी अलग है। कंपनी इसे 6.44 इंच की पंच होल डिसप्ले के साथ पेश करने वाली है और इसका नाम आईव्यू होगा। बेहतर डिसप्ले क्वालिटी के लिए इसमें E3 OLED पैनल का उपयोग किया गया है। वहीं हमें जो पोस्टर मिला है उसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि फोन के पिछले पैनल में एल शेप वाला क्वाड कैमरा सेटअप है। फोन में आपको रियर पैनल फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा बल्कि कंपनी इसमें ​इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैन देने वाली है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाने वाली है 5जी स्मार्टफोन, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस

vivo v17 first look and specifications

Vivo V17 के स्पेसिफिकेशंस
जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि इस फोन में पंच होल में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखन को​ मिलेगा। वहीं बैक पैनल की बात करें तो इमें 48—मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ होगा। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है तो एफ/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। तीसरा और चौथा सेंसर 2 एमपी का है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने बढ़ाई अपनी प्लान्स की कीमत, यहां देखें पूरा प्लान विस्तार से

vivo v17 first look and specifications
Vivo V17 के कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश करने वाली है और यह फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च होगा। फोन में आपको तीन स्लॉट देखने को मिलेंगे। अर्थात आप दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: सस्ती कॉलिंग के दिन हुए खत्म, 6 दिसंबर से इतने महंगे हो जाएंगे Jio के प्लान्स

4जी आधारित इस फोन में यूएसबी टाईप—सी दिया गया है और यह 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग मुहैया कराया है।

लॉन्च व ​कीमत
हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन की कीमत 22 हजार रुपये के आस—पास हो सकती है और 9 दिसंबर को इसे इंडिया में लॉन्च किया जाना है।

The post Exclusive: देखें Vivo V17 की झलक और जानें क्या होंगे भारत में इसके स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-first-look-and-specifications/feed/ 0
Vivo V17 की एक और लिस्टिंग आई सामने, चार रियर कैमरों के साथ बेहद लेगा बाजार में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-listing-on-nbtc-launching-soon-with-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-listing-on-nbtc-launching-soon-with-quad-rear-camera/#respond Wed, 13 Nov 2019 06:45:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37783 स्मार्टफोन को Vivo 1919 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

The post Vivo V17 की एक और लिस्टिंग आई सामने, चार रियर कैमरों के साथ बेहद लेगा बाजार में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO अपनी ‘वी सीरीज़’ को बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है और इसी सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला अगला स्मार्टफोन Vivo V17 होगा। पिछले कुछ दिनों से Vivo V17 लगातार चर्चाओं में छाया हुआ है। फोन की रियल फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है और इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई डिटेल्स लीक्स के माध्यम से सामने आ चुकी है। पिछले दिनों Vivo V17 चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब वीवो का यही स्मार्टफोन Vivo V17 थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी सामने आ गया है।

Vivo V17 की यह खबर थाईलैंड सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC की ही है। इस वेबसाइट पर वीवो वी17 स्मार्टफोन को Vivo 1919 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के मॉडल नंबर के साथ ही इसका नाम Vivo V17 भी लिखा हुआ है। एनबीटीसी पर फोन को सर्टिफिकेशन्स नंबर B38762-19 है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां यह पुख्ता हो गया है कि Vivo 1919 मॉडल नंबर वाला फोन Vivo V17 ही है, वहीं यह लिस्टिंग इस बात की ओर भी ईशारा करती है कि वीवो बेहद जल्द वी सीरीज़ के इस नए फोन को बाजार में उतारने वाली है।

Vivo V17 listing on nbtc launching soon with quad rear camera

Vivo V17

चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर इस फोन को V1945T और V1945A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार Vivo का यह आगामी स्मार्टफोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पुख्ता माना जा सकता है कि Vivo V17 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। Vivo V17 को टेना पर 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। हालांकि फोन के चिपसेट कौनसा होगा यह जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo V17 listing on nbtc launching soon with quad rear camera

Vivo V17 को टेना पर दो रैम वेरिएंट्स में दिखाया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी गई है। वहीं इस फोन को टेना पर 128 जीबी मैमोरी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस दिखाया गया है। Vivo V17 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा यह जानकारी फोन की फोटो से ही सामने आ गई थी।

यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 22 नवंबर को लॉन्च होगा Vivo U20

वहीं टेना के अनुसार Vivo V17 के रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। टेना के मुताबिक पावर बैकअप के लिए Vivo V17 में 4390एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

आपको बता दें कि हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo V17 भारत में 25,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा और हमारी टीम को यह खबर भी मिली है कि Vivo V17 को बाजार में उतारने के बाद कंपनी Vivo V17 Pro को डिस्कंटिन्यू भी कर सकती है।

The post Vivo V17 की एक और लिस्टिंग आई सामने, चार रियर कैमरों के साथ बेहद लेगा बाजार में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-listing-on-nbtc-launching-soon-with-quad-rear-camera/feed/ 0
VIVO ने इंडिया में पूरे किए 5 साल, सेलिब्रेशन के लिए दे रहा है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 2999 रुपये के हेडफोन फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-celebrates-5-years-in-india-sale-discount-free-offer-v17-v15-pro-s1-y17-y15-y12-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-celebrates-5-years-in-india-sale-discount-free-offer-v17-v15-pro-s1-y17-y15-y12-price/#respond Tue, 12 Nov 2019 06:15:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37736 अपने फैन्स के साथ यह खुशी शेयर करते हुए कंपनी ने सेल का आयोजन किया है।

The post VIVO ने इंडिया में पूरे किए 5 साल, सेलिब्रेशन के लिए दे रहा है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 2999 रुपये के हेडफोन फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी VIVO ने साल 2014 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। इस साल कंपनी इंडिया में अपने 5 साल पूरे कर रही है। इस 5 साल के दौरान VIVO ने विभिन्न बजट में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिन्हें काफी पंसद किया गया है। VIVO ने समय-समय पर भारत में अपनी एडवांस तकनीक का प्रदर्शन भी किया है और पॉप-अप कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल पॉप-अप और पंच-होल डिसप्ले भी शामिल है। VIVO की ओर से 5 सफल साल गुजरने की खुशी में सेलिब्रेट किया जा रहा है और अपने फैन्स के साथ यह खुशी शेयर करते हुए कंपनी ने सेल का आयोजन किया है।

यह है ऑफर

अपनी सालगिह के मौके पर वीवो ने Vivo Z1x का नया वेरिएंट भी भारत में लॉन्च किया है। यह वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस नए फोन वेरिएंट को 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Vivo Z1x के 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान फोन के 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 15,990 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

vivo Celebrates 5 Years in India sale discount free offer v17 v15 pro s1 y17 y15 y12 price

5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे से लैस Vivo का सस्ता स्मार्टफोन Vivo U10 इस सेल में और भी सस्ता मिल रहा है। फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन सेल के दौरान इस वेरिएंट को सिर्फ 9,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 10,990 रुपये में लॉन्च हुआ Vivo U10 के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट सेल के दौरान सिर्फ 9,990 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

एक्स्ट्रा बेनिफिट

डिस्काउंट के साथ ही Vivo शॉपिंग साइट अमेज़न, फ्लिपकार्ट पर वीवो डॉट कॉम से ब्रांड के स्मार्टफोंस की खरीद पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। यदि उपभोक्ता फोन को खरीदते वक्त प्रीपेड भुगतान करते हैं तो फोन के मूल्य में अतिरिक्त डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की खरीद पर कंपनी 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है जो प्रीपेड पेमेंट के दौरान मिलेगा। इसी तरह Vivo U10 की खरीद पर प्रीपेड पेमेंट में 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त होगा।

vivo Celebrates 5 Years in India sale discount free offer v17 v15 pro s1 y17 y15 y12 price

Vivo की ओर से Vivo V17 Pro तथा Vivo V15 Pro को खरीद पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसी तरह एक्सचेंज ऑफर के तहत Vivo S1 स्मार्टफोन खरीदने पर 700 रुपये का फायदा होगा। Vivo की ओर से एक्सचेंज ऑफर के तहत Vivo Y17, Vivo Y15 और Vivo Y12 स्मार्टफोन खरीदने पर 500 रुपये का अतिरिक्त फायदा दिया जा रहा है।

3,000 रुपये के हेडफोन भी फ्री

Vivo अपने फोन को कम कीमत पर बेच भी रही है और एक्सचेंज के तहत अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है। लेकिन इसके साथ ही वीवो एक्सचेंज ऑफर के तहत ब्लूटूथ हेडफोन भी फ्री में दे रही है। यानि पुराने फोन के बदले नया फोन खरीदने पर Vivo की ओर से फ्री हेडफोन भी दिया जा रहा है। Vivo V17 Pro तथा Vivo V15 Pro को एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर कंपनी की ओर से 2999 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री दिया जा रहा है और साथ ही 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

vivo Celebrates 5 Years in India sale discount free offer v17 v15 pro s1 y17 y15 y12 price

इसी तरह Vivo V15 और Vivo S1 की खरीद पर कंपनी 1,999 रुपये की कीमत वाले हेडफोन और 700 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। एक्सचेंज ऑफर के तहत Vivo Y17, Vivo Y15 और Vivo Y12 स्मार्टफोन खरीदने पर 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ ही 999 रुपये की कीमत वाला हेडफोन भी प्राप्त होगा। बता दें कि आईसीआईसीआई तथा एचडीएफसी बैंक कस्टमर फोन खरीद पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकेंगे। Vivo की यह सेल 30 नवंबर तक चलेगी।

The post VIVO ने इंडिया में पूरे किए 5 साल, सेलिब्रेशन के लिए दे रहा है स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और 2999 रुपये के हेडफोन फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-celebrates-5-years-in-india-sale-discount-free-offer-v17-v15-pro-s1-y17-y15-y12-price/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही सामने आई Vivo V17 की रियल फोटो,  सबसे अलग होगा इसका कैमरा डिजाईन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-real-image-diamond-shape-rear-camera-setup-design-look-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-real-image-diamond-shape-rear-camera-setup-design-look-india-launch-soon/#respond Fri, 08 Nov 2019 06:10:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37619 Vivo V17 की लाईव ईमेज इंटरनेट पर वायरल हो गई है

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Vivo V17 की रियल फोटो,  सबसे अलग होगा इसका कैमरा डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने महीने की शुरूआत में ही टेक कंपनी VIVO से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश की थी, जिसमें कंपनी की ‘वी सीरीज़’ के आगामी डिवाईस Vivo V17 की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि Vivo वी सीरीज़ के आगामी डिवाईस Vivo V17 का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है और यह स्मार्टफोन दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही भारतीय बाजार में कदम रख देगा। वहीं अब Vivo V17 की लाईव ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है जिसमें फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।

Vivo V17 की फोटोज़ को रशियन टेक पब्लिकेशन द्वारा शेयर किया गया है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे लॉन्च से पहले ही Vivo V17 की लुक और डिजाईन की पूरी जानकारी मिल गई है। Vivo V17 की रियर लुक चीन में लॉन्च होने वाले Vivo S5 स्मार्टफोन जैसी दिखाई गई है। फोन के बैक पैनल पर डायमंड शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा फ्रंट पर वॉटरड्राप नॉच है।

Vivo V17 लुक

फोन के बैक पैनल की बात पहले करें तो यहां पैनल के बीच में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो ‘डायमंड शेप’ में है। इस कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। तीन सेंसर जहां वर्टिकल शेप में मौजूद है वहीं चौथा सेंसर इन तीनों सेंसर के दाईं तरफ है। कैमरा सेंसर्स के बाईं तरफ कैमरा डिटेल लिखी गई है। कैमरा सेटअप की डायमंड शेप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर नीचे वर्टिकल शेप में Vivo Camera & Music लिखा हुआ है।

Vivo V17 real image diamond shape rear camera setup design look india launch soon

Vivo V17 के बैक पैनल पर किसी तरह का फिंगरप्रिंट या सिक्योरिटी सेंसर नहीं दिया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाईस इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है। डिसप्ले के नीचे की थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम बटन और पावर रॉकर दिखाया गया है।

Vivo V17 स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक के जरिये ही सामने आई है, जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन 6.38 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पुख्ता माना जा सकता है कि Vivo V17 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Vivo V17 में 8 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि Vivo V17 को बाजार में एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V17 real image diamond shape rear camera setup design look india launch soon

Vivo V17 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo V17 में 4500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo V17 भारत में 25,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा और हमारी टीम को यह खबर भी मिली है कि Vivo V17 को बाजार में उतारने के बाद कंपनी Vivo V17 Pro को डिस्कंटिन्यू भी कर सकती है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Vivo V17 की रियल फोटो,  सबसे अलग होगा इसका कैमरा डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-real-image-diamond-shape-rear-camera-setup-design-look-india-launch-soon/feed/ 0
जल्द लॉन्च होने वाला Vivo V17, कंपनी देने वाली है बड़ा सरप्राइज https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-launch-in-india-soon/#respond Tue, 05 Nov 2019 05:45:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37479 वीवो वी7 प्रो के बाद कंपनी इसके नए सस्करण वीवो वी17 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

The post जल्द लॉन्च होने वाला Vivo V17, कंपनी देने वाली है बड़ा सरप्राइज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिवाली से पहले ही वीवो ने एक के बाद एक फोन मॉडल लॉन्च कर सबको चौंका दिया। इससे पहले इतना अग्रेसिव कंपनी कभी नहीं थी। उसके बाद ऐसा लग रहा था जैसे महीना दो महीना कंपनी शांत रहेगी लेकिन ऐसा नहीं है। 91मोबाइल्स को वीवो के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। खबर है कि कंपनी जल्द हीVivo V17 मॉडल को इंडिया में पेश कर सकती है। हमें यह खबर वीवो के ही एक एक्जिक्यूटिव से मिली है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ”नवंबर के अखिरी सप्ताह में कंपनी V17 मॉडल को पेश कर सकती है जबकि यह फोन दिसंबर पहले सप्ताह से सेल के लिए जा सकता है।” रही बात प्राइस की तो उन्होंने जानकारी दी है कि ”इस फोन को कंपनी 25 हजार के बजट में लॉन्च कर सकती है।”

हालांकि अब तक फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं आई है लेकिन कुछ दिनों में उसका भी खुलासा हो जाएगा। उन्होंने Vivo V17 Pro मॉडल के बारे में भी काफी अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ”कंपनी को Vivo V17 Pro मॉडल को लेकर आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले। ऐसे में कंपनी अब इसे डिस्कंटिन्यू करने का प्लान कर रही है। धीरे—धीरे इसे फोन को बाजार से हटा लिया जाएगा।” इससे पहले 91मोबाइल्स ने Vivo V17 Pro को लेकर एक्लूसिव जानकारी दी थी जिसमें हमने बताया था कि कंपनी ने लॉन्च के बाद मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए इस फोन का सेल्स टारगेट ही कम कर दिया है। पहले ही सेल में कपनी ने लगभग 15 फीसदी की कटौती कर दी थी। वहीं अब नई जानकारी के अनुसार कंपनी इसे फेज आउट करने वाली है। इसे भी पढ़ें: पंच-होल डिसप्ले और पतले बेजल के साथ आएगा Vivo S5, तस्वीर हुई लीक

जहां तक बात है Vivo V17 के स्पेसिफिकेशन की तो इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन हमें बताया गया है कि यह वी17 प्रो से मिलता जुलता होगा लेकिन कंपनी कुछ नए फीचर्स के साथ थोड़ा सरप्राइज कर सकती है।

Vivo V17 Pro के स्पेसिफिकेशन
Vivo V17 Pro sale starts 1 day earlier company reduced 15 percent sales target price specs
Vivo V17 Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला और एकमात्र फोन है जिसमें पॉपअप डुअल कैमरा दिया गया है। इस फोन में फ्लैश के साथ डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो बॉडी के अंदर छुपा है। जब आप फोन को आॅन करेंगे तो यह निकलकर बाहर आता है। वहीं पिछले पैनल क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा ससर 13 मेगापिक्सल, तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसमें वाइड एंगल और डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy A51 का पैनल हुआ लीक, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन

Vivo V17 Pro में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है कंपनी ने इसे 20:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और बेहतर डिसप्ले के लिए सुपर एमोलेड स्क्रीन पैनल का प्रयोग किया गाय है। इसमें आपको कोई भी नॉच देखने को नहीं मिलेागा इसके साथ ही फोन में इन-डिसप्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर ​दिया गया है। वहीं प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है। इसे भी पढ़ें: सिक्के से भी पतला होगा Mi TV 5, लाइव फोटोज हुईं लीक

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश काम करता है और इमसें 8जीबी रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo V17 Pro में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा।

The post जल्द लॉन्च होने वाला Vivo V17, कंपनी देने वाली है बड़ा सरप्राइज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-launch-in-india-soon/feed/ 0
ब्रेकिंग: Vivo V17 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-price-cut-rs-2000-new-market-price-is-rs-27990/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-price-cut-rs-2000-new-market-price-is-rs-27990/#comments Fri, 18 Oct 2019 18:40:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37027 आपको बता दूं Vivo V17 Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है जिसमें पॉपअप डुअल कैमरा दिया गया है।

The post ब्रेकिंग: Vivo V17 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने सितंबर माह में भारतीय बाजार में अपने इस साल का सबसे बड़ा फोन V17 Pro को पेश किया था। लॉन्च के दौरान फोन की कीमत 29,990 रुपये थी लेकिन कंपनी ने अब इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। अब Vivo V17 Pro को सिर्फ 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने आज ही इस फोन की कीमत में कटौती की घोषणा की है और 19 अक्टूबर 2019 से यह लागू भी हो जाएगा। 91मोबाइल्स को इस फोन को लेकर सबसे पहले जानकारी मिली है। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक रिटेलर ने दी है। उन्होंने बताया है कि ”दिवाली को देखते हुए कंपनी ने ऐसा फैसला किया है और तत्काल प्रभव से यह नई कीमत लागू कर दी गई है।”

आपको बता दूं Vivo V17 Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है जिसमें पॉप-अप डुअल कैमरा दिया गया है। पॉपअप ​डुअल कैमरा सहित इसमें कुल छह कैमरे दिए गए हैं। बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप है। इस फोन के लॉन्च से पहले और लॉन्च होने के बाद काफी शुर्खियां भी मिली थीं लेकिन बाद में प्रोसेसर और कीमत को लेकर आलोचना भी हुई। यही वजह है कि सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने इस फोन के सेल टारगेट 15 फीसदी तक कम कर दिए थे। वहीं लॉन्च होने के महल एक महीने के दौरान ही इसकी कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

Vivo V17 Pro के स्पेसिफिकेशन
exclusive Vivo V17 Pro real photo india launch confirmed promoter training from 9 september
Vivo V17 Pro में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फूल व्यू​ डिसप्ले दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2440 x 1080 पिक्सल है और सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। इसमें आपको कोई भी नॉच देखने को नहीं मिलेागा इसके साथ ही फोन में इन-डिसप्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर ​दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है जो ​स्क्रीन को छोटे मोटे खरोंच से बचाता है।

Vivo V17 Pro एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्मटम 9 पाई पर कार्य करता है और इमसें फनटच ओएस 9.1 देखने को मिलेगा। रहीत बात ताकत की तो कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश किया है और इमसें 8जीबी रैम मैमोरी दी गई है। वहीं इसके साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है।

कैमरा
Vivo V17 Pro के पॉपअप में 32 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पिछले पैनल में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा संसर 13 मेगापिक्सल, तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसमें वाइड एंगल और डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट है।

Vivo V17 Pro sale starts 1 day earlier company reduced 15 percent sales target price specs

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo V17 Pro में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा।

The post ब्रेकिंग: Vivo V17 Pro की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v17-pro-price-cut-rs-2000-new-market-price-is-rs-27990/feed/ 1