The post Vivo Y20 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स भी आई सामने, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने हाल ही अपनी ‘एस सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन Vivo S1 Prime लॉन्च किया था। यह फोन इस सीरीज़ के तहत आया तीसरा डिवाईस है जिसे अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया है। एस सीरीज़ के विस्तार के बाद अब वीवो अपनी ‘वाई सीरीज़’ को भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo Y20 इंटरनेट पर सामने आया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है। उम्मीद है कि वीवो जल्द ही वाई20 स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा करेगी।
Vivo Y20 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन्स साइट और बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इन दोनों साइट्स पर फोन को V2027 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की बात करें तो वीवो वाई20 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं गीकबेंच पर इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।
वीवो वाई20 को गीकबेंच पर 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है तथा बेंचमार्किंग साइट के अनुसार यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट के साथ बाजार में लॉन्च होगा। गीकबेंच पर Vivo Y20 को सिंगल-कोर में जहां 252 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में 1239 प्वांइट्स मिले हैं। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस फोन को ब्लूटूथ 5.0 से लैस बताया गया है।
Vivo V19
वीवो वी19 की बात करें तो यह फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को जहां 24,990 रुपये खरीदा जा सकता है। वहीं Vivo V19 का 8 जीबी रैम व 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Realme X7 सीरीज़ 1 सितंबर को होगी लॉन्च, इसमें मिलेगी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिसप्ले
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V19 में 6.44-इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC दिया गया है। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आया है। पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करता है।

Vivo V19 क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें f/1.79 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल-पंच होल कैमरा मौजूद है। इसमें अपर्चर f/2.08 वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया गया है।
The post Vivo Y20 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स भी आई सामने, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6 कैमरे और 4500mAh बैटरी वाला Vivo V19 स्मार्टफोन हुआ 4 हजार रुपए सस्ता, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और इसी को देखते हुए ई-कॉर्मस साइट अमेजन इंडिया ने अपनी सेल की घोषणा कर दी है। वहीं, वीवो ने इस सेल से पहले हीअपने शानदार फोन Vivo V19 को सस्ता कर दिया है। कंपनी की ओर से फोन के दाम में 4 हजार रुपए तक की कटौती की गई है। वीवो वी19 को कंपनी ने इस साल मई में लॉन्च किया था। वीवो इस फोन को 8जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी के स्टोरेज वेरिएंट बेच रही है। आइए आगे जानते हैं कि डुअल सेल्फी के साथ आने वाले इस फोन की नई कीमत कितनी है।
वीवो V19 की कीमत में की गई कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा दी गई है। वहीं, फोन ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट भी कम कीमत के साथ सेल किया जा रहा है। इसके अलावा फोन के साथ जियो यूजर्स को 10 हजार रुपये के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरा वाला Vivo S7 स्मार्टफोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, होंगी ये खूबियां

नई कीमत
Vivo V19 के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 27,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कटौती के बाद फोन 24,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब 27,990 रुपए में बेचा जा रहा है जो कि 31,990 रुपए में लॉन्च किया गया था।
कैमरा
Vivo V19 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर f/1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का का सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसे भी पढ़ें: देखें Vivo X50 और Realme X50 Pro में कौन है दमदार, दोनों में है 4,200mAh की बैटरी और 8GB रैम

वहीं, इस फोन की सबसे खास बात फोन का फ्रंट पर डुअल-पंच होल कैमरा है। वीवो वी19 में अपर्चर f/2.08 के साथ 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का लेंस है। फ्रंट में सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा स्टेबल सेल्फी वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सेल्फी सॉफ्टलाइट बैंड और आर्ट पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो वीवो वी19 में 6.44-इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC दिया गया है। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आया है।
पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 4G और टाइप-सी पोर्ट है।
The post 6 कैमरे और 4500mAh बैटरी वाला Vivo V19 स्मार्टफोन हुआ 4 हजार रुपए सस्ता, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 32MP सेल्फी और 48MP क्वॉड कैमरे के साथ Vivo V19 Neo लॉन्च, इसमें है 8GB RAM और 4500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘वी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo V19 लॉन्च किया था। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 27,990 रुपये है। इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होने के बाद अब वीवो ने इसी सीरीज़ का एक नया फोन Vivo V19 Neo भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। वीवो वी19 नियो पंच-होल डिसप्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा और क्वॉलकॉम प्रोसेसर सपोर्ट करता है।
लुक व डिजाईन
Vivo V19 Neo को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। वी19 नियो स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ बाजार में आएगा। यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है।

वीवो वी19 नियो का रियर कैमरा सेटअप L-शेप वाला है जिसमें तीन कैमरा सेंसर जहां एक ही लाईन में वर्टिकल शेप में स्थित हैं वहीं चौथा कैमरा सेंसर दाई साईड मौजूद है। इस चौथे सेंसर के उपर फ्लैश लाईट लगी हुई है। कैमरा सेटअप के नीचे सेंसर डिटेल भी लिखी गई है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V19 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड अल्ट्रा ओ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो वी19 नियो को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 10 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। फिलिपिंस में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे वाला यह शानदार फोन, सिर्फ 9,999 रुपये में 17 जून को होगा लॉन्च
वीवो का यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V19 Neo में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo V19 Neo एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए वी19 नियो में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फिलिपिंस में यह फोन क्रिस्टल व्हाईट और एडमाईरल ब्लू कलर में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत PHP 17,999 यानि इंडियन करंसी अनुसार 27,000 रुपये के करीब है।
The post 32MP सेल्फी और 48MP क्वॉड कैमरे के साथ Vivo V19 Neo लॉन्च, इसमें है 8GB RAM और 4500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8 जीबी रैम के साथ सामने आया नया Vivo फोन, चिपसेट का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया फोन Vivo V19 लॉन्च किया है। यह डिवाईस 27,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो कल यानि 15 मई से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी हफ्ते कंपनी ने Vivo G1 नाम का एक फोन इंटरनेशनल मार्केट में भी उतारा है जो सैमसंग के एक्सनॉस 980 चिपसेट से लैस है। वीवो जी1 के इंडिया लॉन्च की स्थिति तो अभी साफ नहीं है लेकिन इन दो बड़े लॉन्च के बाद वीवो का एक और नया फोन सामने आ गया है। Vivo का यह बेनाम स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन को गीकबेंच पर Vivo TD2003F_EX मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 13 मई की है जिसे सबसे पहले 91मोबाइल्स ने ही स्पॉट किया है। यहां वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन के नाम की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन फोन की रैम व चिपसेट के साथ की अन्य अहम डिटेल्स का खुलासा भी जरूर हो गया है। बता दें कि गीकबेंच पर यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है।

इस आगामी वीवो फोन को गीकबेंच पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है। फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ का आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है वहीं साथ ही लिस्टिंग में Vivo TD2003F_EX मॉडल नंबर वाले फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिए जाने की बात भी सामने आई है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो वीवो के इस आगामी डिवाईस को सिंगल-कोर में 2637 स्कोर और मल्टी-कोर में 6493 स्कोर प्राप्त हुआ है।
Vivo V19
यहां वीवो वी19 की बात करें तो इस फोन में 6.44-इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC दिया गया है। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आया है। पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करता है।

फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर f/1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का का सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, इस फोन की सबसे खास बात फोन का फ्रंट पर डुअल-पंच होल कैमरा है। वीवो वी19 में अपर्चर f/2.08 के साथ 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का लेंस है। यह भी पढ़ें : Vivo Y70s हो सकता है Exynos 880 5G चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन
Vivo V19 को दो कलर ऑप्शन Piano Black और Mystic Silver में पेश किया गया है तथा फोन के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,990 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 31,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
The post 8 जीबी रैम के साथ सामने आया नया Vivo फोन, चिपसेट का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy A71 और Vivo V19 में देखें कौन है बेहतर, इनमें से कौन-सा ब्रांड आप करेंगे पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने कल भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Vivo V19 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन मिडबजट में उतारा गया है जिसकी शुरूआती कीमत 27,990 है। यह फोन डुअल पंच होल सेल्फी कैमरे के साथ ही शानदार डिजाईन पर बना हुआ है। वीवो वी19 की सेल तो 15 मई से शुरू होने वाली है लेकिन देश के स्मार्टफोन यूजर्स वीवो वी19 की तुलना Samsung Galaxy A71 से कर रहे हैं। यूूजर्स का सवाला है कि वीवो वी19 और सैमसंग गैलेक्सी ए71 में से कौन सा फोन अधिक बेहतर है और किस फोन को खरीदने में फायदा है। समान प्राइस सेग्मेंट में लॉन्च हुए सैमसंग और वीवो ने इन स्मार्टफोंस की लुक व डिजाईन, डिसप्ले, कैमरा, बैटरी व प्रोसेसर जैसी सभी स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न करते हुए हमने जानने की कोशिश की है कि Samsung Galaxy A71 और Vivo V19 में से कौन-सा फोन आगे निकलता है और कौन-सा पीछे छूटता है।
लुक व डिजाईन
दोनों स्मार्टफोेंस के डिजाईन की बात करें तो Vivo V19 को जहां कंपनी ने डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया था वहीं Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन ने सिंगल पंच-होल के साथ एंट्री ली है। वीवो वी19 में यह पंच-होल जहां डिसप्ले के उपरी दाईं ओर स्थित है वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए71 में पैनल पर उपरी ओर ठीक बीच में यह होल दिया गया है। दोनों फोन ही ग्लॉसी व शाइनी डिजाईन पर बने हैं और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।
Vivo V19 और Samsung Galaxy A71 का रियर कैमरा डिजाईन लगभग एक जैसा ही है। दोनों फोन में उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप स्क्वायर शेप में है जिसमें L-शेप में कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। फोन साईड पैनल्स पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा लोवल पैनल यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है। Vivo V19 को Sleek Silver और Gleam Black कलर में लॉन्च किया गया है तथा Samsung Galaxy A71 को Prism crush black, crush blue तथा crush silver कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।
डिसप्ले
Vivo V19 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर दो सेल्फी कैमरा फिट है। वीवो ने इसे डुअल आईव्यू डिसप्ले का नाम दिया है। वीवो ने फोन की स्क्रीन को E3 पैनल से कोटेड रखा है जो आंखों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने से रोकता है। यह फोन एचडीआर 10 के साथ ही 1200निट्स ब्राइटनेस फीचर भी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A71 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपरएमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसे सैमसंग ने इनफिनिटी-ओ डिसप्ले का नाम दिया है। यह फोन ऐज-टू-ऐज स्क्रीन सपोर्ट करता है जो जिसकी सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी
Vivo V19 में कुल 6 कैमरे दिए गए हैं जिनमें चार बैक पैनल और दो फ्रंट पैनल पर मौजूद है। फोन के रियर पैनल की बात करें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन वीवो वी19 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.08 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A71 की बात करें तो यह फोन भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्ल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए71 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे की पावर जहां सैमसंग में ज्यादा है वहीं सेल्फी के मामले में वीवो वी19 आगे निकलता है।
प्रोसेसिंग
Vivo V19 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जिसके साथ यह फोन फनटच ओएस 10 पर काम करता है। यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए वीवो वी19 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दिया गया है। कंपनी की ओर से Vivo V19 को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ यह फोन 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy A71 की बात करें तो यह फोन भी एंडरॉयड 10 पर पेश किया हुआ है जो सैमसंग के ही वनयूआई 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 8एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ परफॉर्म करता है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 8 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध है।
बैटरी
Vivo V19 को कपंनी की ओर से 4,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ वीवो फ्लैशचार्ज 2.0 तकनीक सपोर्ट करता है। वीवो का दावा है कि यह फोन 40 मिनट में 0 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। वहीं Samsung Galaxy A71 की बात करें तो यह फोन भी 4,500एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए71 को 25वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक के जरिये चार्ज किया जा सकता है। ये दोनों ही फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करते हैं।
कौन आगे कौन पीछे
Vivo V19 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 31,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह फोन आने वाली 15 मई से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Samsung Galaxy A71 का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरज वेरिएंट बाजार में 29,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यहां सैमसंग गैलेक्सी ए71 की कीमत 2,000 हजार रुपये अधिक है, लेकिन यह फोन वीवो वी19 की तुलना में बड़ी डिसप्ले, ताकतवर रियर कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर भी प्रदान करता है। वहीं डिजाईन और डुअल सेल्फी कैमरे में वीवो वी19 को अधिक पंसद किया जा रहा है।
The post Samsung Galaxy A71 और Vivo V19 में देखें कौन है बेहतर, इनमें से कौन-सा ब्रांड आप करेंगे पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V19 स्मार्टफोन 32MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो वी19 स्मार्टफोन को लंबे समय से भारत में लॉन्च किए जाने का इंतजार हो रहा था, जो कि आज खत्म हो गया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर भारतीय मार्केट में अपने डुअल सेल्फी कैमरा वाला Vivo V19 को लॉन्च कर दिया है। Vivo की ‘V’ सीरीज के अंदर पेश किए इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने काफी समय पहले ही दे दी थी। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत में दो बार इस स्मार्टफोन के लॉन्च को टाला गया था। लेकिन, 4 मई से सरकार द्वारा ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्मार्टफोन की बिक्री खोलने के बाद अब आखिरकार Vivo V19 से पर्दा उठा दिया गया है।
डिजाइन
फोन के लुक और डिजाइन की बात करें तो वीवो वी19 को कंपनी ने डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया है। स्क्रीन के उपरी दाईं ओर डुअल पंच होल स्थित है। इसके अलावा फोन के रियर पर बाईं ओर कैमरा सेटअप दिया गया है जो L शेप में है। क्वाड कैमरा और फ्लैश लाईट वर्टिकल शेप में है। बैक पैनल नीचे बाईं ओर Vivo की ब्रांडिंग लगी है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। फोटो में Vivo V19 ब्लैक कलर का है जिसके साथ ही यूएसबी टाईपी सी वाला चार्जर दिया गया है। फोन को Sleek Silver और Gleam Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung के चिपसेट पर लॉन्च हुआ वीवो का 8जीबी रैम वाला फोन Vivo G1, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

शानदार कैमरा
Vivo V19 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर f/1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का का सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।

वहीं, इस फोन की सबसे खास बात फोन का फ्रंट पर डुअल-पंच होल कैमरा है। वीवो वी19 में अपर्चर f/2.08 के साथ 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का लेंस है। फ्रंट में सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा स्टेबल सेल्फी वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सेल्फी सॉफ्टलाइट बैंड और आर्ट पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Vivo X50 Lite की स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा इस फोन में खास

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो वीवो वी19 में 6.44-इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC दिया गया है। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आया है।
पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 4G और टाइप-सी पोर्ट है।
कीमत और सेल डिटेल
vivo V19 को दो कलर ऑप्शन Piano Black और Mystic Silver में पेश किया गया है। डिवाइस के 8+128GB वेरिएंट को कंपनी ने 27,990 रुपए और 8+256GB वेरिएंट को 31,990 रुपए में पेश किया है। डिवाइस की सेल 15 मई से वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और दूसर मेजर ऑनलाइन साइट पर होगी। इसके अलावा सभी ऑफलाइन रिटेलर्स पर भी यह फोन खरीदा जा सकेगा।
ऑफर्स
ऑफलाइन ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई पर 10% कैशबैक, एक बार स्क्रीन रिपलेसमेंट, Jio की ओर से 40,000 रुपए का लाभ, एयरटेल की ओर से डबल डाटा ऑफ़र, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को एडिशनल 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। ऑनलाइन ग्राहकों को सिर्फ वोडाफोन आइडिया ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।
The post Vivo V19 स्मार्टफोन 32MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V19 इंडिया में 12 मई को होगा लॉन्च, यह होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने बहुत पहले ही यह साफ कर दिया था कि कंपनी भारत में अपनी ‘वी सीरीज़’ को बढ़ाने जा रही है और इस सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo V19 इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। कोरोना वायरस के चलते कंपनी फोन को बाजार में उतारने में असमर्थ थी, लेकिन अब सरकार द्वारा स्मार्टफोंस की सेल और प्रोडक्शन में कुछ रियायत दिए जाने के बाद वीवो ने अपने फोन लॉन्च की घोषणा कर दी है। वीवो ने अनाउंस कर दिया है कि कंपनी आने वाली 12 मई को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V19 लॉन्च करने जा रही है।
Vivo V19 को कंपनी ऑनलाईन मंच पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये लॉन्च करेगी। इस लॉन्च ईवेंट का लाईव प्रसारण किया जाएगा, जिसे हर व्यक्ति अपने फोन में देख सकेगा। वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Vivo V19 के लॉन्च को लाईव दिखाया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट 12 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। गौरतलब है कि 12 मई को भारत में Honor 9X Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा और इसी दिन ग्लोबल मार्केट में POCO F2 Pro भी कदम रखेगा।
Vivo V19
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो वीवो वी19 में 6.44-इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 2.3GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC दिया गया है। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आया है।

Vivo V19 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर f/1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का का सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसके अलावा फोन की सबसे खास बात फोन का फ्रंट पर डुअल-पंच होल कैमरा है। वीवो वी19 में अपर्चर f/2.08 के साथ 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
हैंडसेट में ट्रिपल कार्ड स्लॉट होगा, जिसमें दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकेगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 4G और टाइप-सी पोर्ट है। माना जा रहा है कि इंडिया में Vivo V19 की शुरूआती कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है।
The post Vivo V19 इंडिया में 12 मई को होगा लॉन्च, यह होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo का योगदान, 15000 PPE किट और 50,000 लीटर सेनेटाइज़र के साथ देश में बांटे 9,00,000 मास्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरोनावायरस की वजह से पूरा भारत लॉकडाउन झेल रहा है। इस लॉकडाउन की वजह देश की अर्थव्यवस्था भी डगमगा गई है। टेक जगत और स्मार्टफोन बाजार में भी इससे अछूता नहीं रहा है। कोरोना लॉकडाउन के चलते मोबाईल के निर्माण से लेकर उनकी बिक्री भी बंद है। लॉकडाउन 3.0 ने हालांकि हल्की सी राहत दी है लेकिन अभी भी स्मार्टफोन ब्रांड फोन के लॉन्च से लेकर नई योजनाएं बनाने से कतरा रहे हैं। इसी बीच 91मोबाइल्स ऑनलाईन मुखातिब हुआ वीवो इंडिया, डायरेक्टर ऑफ ब्रांड स्ट्रेटजी निपुण मार्या से, जिन्होंने न सिर्फ वीवो की प्लानिंग, नए लॉन्च के बारे में बताया बल्कि साथ ही स्मार्टफोन बाजार पर पड़े रहे कोरोना के दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी।
9,00,000 मास्क और 50,000 लीटर सेनेटाइज़र का निर्माण
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में Vivo ने भी अपना रोल बखूबी निभाया है। वीवो इंडिया अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने coronavirus के देश को बचाने के लिए 15,000 PPE किट यानि Personal Protective equipment बनवाई है। आपको बता दें कि पीपीई किट में गाउन, ग्लव्ज़ और कैप शामिल रहती है ,जो हमारे डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के लिए बेहद ही आवश्यक होती है। इसके साथ ही Vivo ने 50,000 लीटर सेनेटाइज़र लिक्विड भी सरकार को दिया है। वहीं निपुण मार्या ने बताया कि वीवो इंडिया अभी तक पूरे देश में 9,00,000 मास्क का वितरण भी कर चुकी है।

भारत में करते हैं सवा तीन करोड़ फोन का निर्माण, देश में ही होती है सभी की सेल
निपुण मार्या ने बताया है कि Vivo फोन का निमार्ण भारत में भारतीय कारीगरों के हाथों से ही होता है और वीवो फैक्ट्री में 10 हजार के करीब लोग काम करते हैं। निपुण के अनुसार Vivo ने भारत में साढ़े सात हजार करोड़ का निवेश किया है। पहले वीवो की कैपेसिटी 25 मिलियन यानि ढ़ाई करोड़ फोन बनाने की थी लेकिन अब कंपनी करीब सवा तीन करोड़ फोन भारत में बना सकती है। निपुणा मार्य के अनुसार Vivo जितने फोंस का निर्माण कर रही है उतनी ही खपत भारत में ही हो जा रही है।
Vivo V19 की तैयारी, स्थिति सामान्य होने का इंतजार
निपुण मार्या ने 91मोबाइल्स को बताया है कि कंपनी देश में सबसे पहले वीवो वी19 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जैसे ही स्थिति नॉर्मल होगी वीवो इस फोन को बाजार में उतार देगी। निपुण का कहना है कि अभी चीजें साफ नहीं हो पाई है कि देश में कितनी क्षमता के साथ फैक्ट्री निर्माण करेगी। कौन से बाजार खुलेंगे और कौन से बंद होंगे और साथ ही किस तरह से कस्टमर्स तक फोन डिलीवर किए जाएंगे। ये सब जैसे ही साफ हो जाएगा तभी कंपनी Vivo V19 को लॉन्च करने के साथ ही अपने अन्य प्रोडक्ट्स व प्लानिंग को भी सामने लाएगी।
The post Vivo का योगदान, 15000 PPE किट और 50,000 लीटर सेनेटाइज़र के साथ देश में बांटे 9,00,000 मास्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V19, Mi 10 और Realme Narzo 10 समेत इंडिया में ये 8 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Corona महामारी के कारण देश में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मार्केट में को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। हालांकि, दूसरे चरण का लॉकडाउन 3 मई को समाप्त होने वाला है। लेकिन, 3 मई को पूरी तरह से लॉकडाउम समाप्त होगा या नहीं इसपर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो मोबाइल शॉप और ई-कॉर्मस साइट्स के माध्यम से फोन्स की सेल शुरू हो जाएगी।
वहीं, कुछ समय पहले काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर नील शाह ने कहा था कि मार्केट जब फिर से खुलेगा तो लगभग सभी बड़ी कंपनियां घाटे को पूरा करने के लिए पूरा करने के लिए आकर्षक कीमतों और नई स्ट्रैटिजी की मदद ले सकती हैं। इसे भी पढ़ें: JioMeet ऐप से ऐसे करें 100 लोगों को वीडियो कालिंग, देखें पूरा तरीका
लॉकडाउन के कारण सभी शाओमी, रियलमी, वीवो और सैमसंग जैसी सभी स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च तो टाल दिया है। जैसा कि हमने आपको उपर बताया कि हो सकता है कि 3 मई के बाद सरकार स्मार्टफोन की सेल को ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से मंजूरी दे सकती है। इसलिए इस पोस्ट में हम आपको उन फोन्स के बारे में बताएंगे जो मई महीने में लॉन्च किए जाएंगे और सेल किए जाएंगे।
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro
सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस 8 सीरीज की, जिसे हाल ही में कंपनी ग्लोबली लॉन्च किया था। इस सीरीज के अंदर पेश किए OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro का इंतजार काफी ग्राहकों को है। वहीं, कंपनी ने अमेजन के माध्यम से डिवाइस की प्री-बुकिंग लेना शुरु कर दिया, जिससे यह साफ हो गया है कि लॉकडाउन में रिहायत मिलते के साथ ही डिवाइस की सेल की जाेगी। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत क्रमश: 41,999 रुपए व 54,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A21s हुआ सर्टिफाइड, जल्द होने वाला है लॉन्च, लो बजट में होगी एंट्री

Realme Narzo 10 और Narzo 10A
एक बार नहीं बल्कि दो बार Realme Narzo सीरीज की लॉन्चिंग को टाला जा चुका है। लॉकडाउन के चलते Realme इस सीरीज़ को लॉन्च नहीं कर पा रही है, लेकिन लॉकडाउन के खुलते ही हम Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को भारत में देखेंगे। वहीं, लॉन्च के बाद ही डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जा सकताहै। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी इस साल और भी कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है।

Vivo V19
वीवो वी19 भी अगले महीने मई में लॉन्च होने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। यह फोन पहले ही दूसरे देश में लॉन्च हो चुका है। वहीं, इस साल मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च किया जाना था। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण वीवो को भी अपनी लॉन्चिंग टालनी पड़ी। वीवो वी19 स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ आता है। वहीं, इसके फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप है बैक में क्वाड-कैमरा सेटअप है।

Xiaomi Mi 10
108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले शाओमी मी 10 को भी हम अगल महीने लॉन्च होते हुए देख सकते हैं। इस डिवाइस के लॉन्चिंग का इंतजार इंडिया में पिछले साल से हो रहा है। Xiaomi ने भारत में Mi 10 को लॉन्च करने के लिए पहले 31 मार्च की तारीख तय की थी, लेकिन इसे लॉन्च नहीं किया गया। अब अगले महीने यानी मई में इस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 Ultra
लॉकडाउन से पहले सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 सीरीज में दो मॉडल गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20 प्लस सेल के लिए उपलब्ध हो गए थे। लेकिन, इस सीरज में हाई-एंड गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की बिक्री नहीं हो पाई। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को अगले महीने सेल के लिए पेश किया जा सकता है।

Motorola Razr
सबसे खास डिजाइन के साथ पिछले साल आया मोटोरोला रेज़र 2019 इस साल इंडिया में लॉन्च हो चुका है। लेकिन, सेल के लिए नहीं आ पाया है। दूसरे चरण के लॉकडाउन के खत्म होने के बाद डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जा सकता है।

नोट: बता दें कि अभी तक किसी भी कंपनी ने अगले महीन किसी भी डिवाइस की लॉन्चिंग और सेल को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि 3 मई के बाद सरकार की ओर से मोबाइल फोन की सेल को अनुमति ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकती है।
The post Vivo V19, Mi 10 और Realme Narzo 10 समेत इंडिया में ये 8 स्मार्टफोन होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 32MP डुअल सेल्फी, 8GB रैम और 4500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo V19, क्या दे पाएगा Xiaomi को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफो बनाने वाली कंपनी Vivo ने चुपचाप ग्लोबली अपनी वी सीरीज के अंदर नए फोन Vivo V19 को पेश कर दिया है। हाल ही में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते Vivo V19 की इंडिया लॉन्चिंग को रद्द करना पड़ा था। लेकिन, अब तक कंपनी ने इंडिया में डिवाइस के लॉन्च करने की नई डेट का खुलासा नहीं किया है। आइए आगे जानते हैं फोन के बारे में सबकुछ।
डिजाइन
फोन के लुक और डिजाइन की बात करें तो वीवो वी19 को कंपनी ने डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया है। स्क्रीन के उपरी दाईं ओर डुअल पंच होल स्थित है। इसके अलावा फोन के रियर पर बाईं ओर कैमरा सेटअप दिया गया है जो L शेप में है। क्वाड कैमरा और फ्लैश लाईट वर्टिकल शेप में है। इसे भी पढ़ें: रिटेल बॉक्स के साथ लीक हुई Vivo V19 रियल फोटोज़, लुक, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

बैक पैनल नीचे बाईं ओर Vivo की ब्रांडिंग लगी है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। फोटो में Vivo V19 ब्लैक कलर का है जिसके साथ ही यूएसबी टाईपी सी वाला चार्जर दिया गया है। फोन को Sleek Silver और Gleam Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
दमदार कैमरा
Vivo V19 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर f/1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का का सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का बोके लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसके अलावा फोन की सबसे खास बात फोन का फ्रंट पर डुअल-पंच होल कैमरा है। वीवो वी19 में अपर्चर f/2.08 के साथ 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/2.28 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का लेंस है। फ्रंट में सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा स्टेबल सेल्फी वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सेल्फी सॉफ्टलाइट बैंड और आर्ट पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ इस कीमत में आया Vivo Y50, जानें क्या हैं शानदार फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो वीवो वी19 में 6.44-इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में 2.3GHz ऑक्ट-कोर स्नैपड्रैगन 712 SoC दिया गया है। वहीं, फोन 8GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB व 256GB के साथ आया है।
हैंडसेट में ट्रिपल कार्ड स्लॉट होगा, जिसमें दो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकेगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए Vivo V19 में 4,500mAh की बैटरी 33W वीवो फ्लैश चार्ज 2.0 के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10-बेस्ड फनटच OS 10 पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 4G और टाइप-सी पोर्ट है।
The post 32MP डुअल सेल्फी, 8GB रैम और 4500mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo V19, क्या दे पाएगा Xiaomi को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>