The post बेहद सस्ता हुआ Vivo का 8GB RAM वाला दमदार स्मार्टफोन, ये रहा न्यू प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo भारत में ग्राहकों के लिए एक या फिर दो नहीं बल्कि ढेर सारे नए स्मार्टफोन्स को उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें फ्लैगशिप Vivo X60 series को 25 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी जल्द ही Vivo X50 सीरीज और Vivo V21 सीरीज के स्मार्टफोन्स को भी पेश कर सकती है। इसी बीच 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए गए Vivo V20 की कीमत में कटौती कर दी है। हमें फोन की कीमत में कटौती की जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स द्वारा मिली है। आइए आगे जानते हैं कि इस फोन की नई कीमत क्या है और एक नजर डालते हैं फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर…
Vivo V20 इंडिया में दो वेरिएंट्स में आता है और दोनों ही वेरिएंट की कीमत में यहां कटौती की गई है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की नई कीमत अब 22,990 रुपए हो गई है जो कि पहले 24,990 रुपए थी। वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की नई कीमत 25,990 रुपए हो गई है जो कि पहले 27,990 रुपए थी। इसका मतलब कंपनी ने फोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की है। हालांकि, कंपनी की साइट पर फोन पुरानी कीमत में ही सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता 5G फोन Vivo Y72

वीवो वी20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले के साथ आता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है।

Vivo V20 में सेल्फी के लिए 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, रियर पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। वीवो वी20 का थर्ड रियर कैमरा एक 2-मेगापिक्सल वाला मोनोक्रोम लेंस है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ काम करता है। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर के साथ जल्द इंडिया आ रहा Vivo V21 SE, लॉन्च नजदीक
Vivo V20 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। Vivo V20 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है।
The post बेहद सस्ता हुआ Vivo का 8GB RAM वाला दमदार स्मार्टफोन, ये रहा न्यू प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज जब आप अपने लिए नया फोन लेने जा रहे हैं तो यह जरूर सोचेंगे कि उसमें 5G सपोर्ट हो। क्योंकि फोन हर रोज खरीदारी का चीज नहीं है और एक बार खरीद लिया तो फिर दो-तीन साल साथ निभाता ही है। आज भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये के बजट में 5G फोन उपलब्ध हैं और ठीक-ठाक कहे जा सकते हैं। परंतु कुछ ऐसे भी फोन हैं जो परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा कैपेबिलिटी में बहुत ही धाकड़ हैं लेकिन उनमें 5G नहीं होना एक बड़ी कमी बन जाती है। आगे हमने ऐसे ही 5 शानदार स्मार्टफोन का जिक्र किया है जिनमें अगर 5G होता तो वे Super phone फोन बन जाते।

सैमसंग गैलेक्सी एफ62 को कंपनी ने 25 हजार रुपये से कम के बजट में पेश किया है और यह फोन इस प्राइस रेंज में सबसे ताकतवर फोन में से एक है। आप फोन में गेमिंग कर लें, फोटोग्राफी कर लें या फिर बैटरी और डिसप्ले की बात करे लें कफी शानदार है। बेंचमार्क स्कोर में गैलेक्सी एफ६२ अपने प्रतियोगियों को बड़े मार्जिन से हराता है। परंतु इसमें 5जी नहीं होना यूजर्स को थोड़ी निराशा जरूर देती है। यह फोन एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर पर काम करता है जो काफी ताकतवर है। इसके साथ ही 64 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप है और 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे 7,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। फोन वास्तव में कमाल का है। इसे भी पढ़ें: 64 MP कैमरे वाले ये 5 अच्छे फोन जल्द होंगे लॉन्च, कीमत भी होगी कम

शाओमी ने हाल में रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स को इंडिया में लॉन्च किया है। यह फोन अपने शानदार डिजाइन और 108 मेगापिक्स्ल के कैमरे की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसके साथ ही आपको 8जीबी तक की रैम मैमोरी मिलेगी। कंपनी ने 6.6 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले से लैस किया और पावर बैकअप के लिए 33 वॉट की चार्जिंग है। सबकुछ अच्छा होने के बाद भी फोन में 5जी नहीं है और यह कमी बड़ी इसलिए भी हो जाती है क्योंकि इसी रेंज में शाओमी का मी10आई उपलब्ध है और उसमें भी आपको 108 एमपी कैमरे के साथ 5जी सपोर्ट मिल जाता है। इसे भी पढ़ें: मार्च 2021 में लॉन्च हो रहे हैं ये 22 बड़े फोन, बढ़ेगी मोबाइल बाजार की गर्मी

इस श्रेणी में एक नाम सैमसंग गैलेक्सी एम51 का भी है। यह फोन भी काफी अच्छा है। अगर 20-25 हजार रुपये के प्राइस में सबसे बेस्ट कैमरा फोन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम51 सबसे उपर आता है। 64 एमपी के क्वाड कैमरा सेटअप के अलावा आपको 32 का दमदार सेलफी भी मिल जाता है। इसके अलावा डिसप्ले तो शानदार है ही और प्रोसेसिंग भी काफी अच्छा है। फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट और 7000 एएमएच की बैटरी मिल जाती है। परंतु इसमें भी आपको 5जी नहीं मिलेगा और यही कारण है कि यह भी सुपरफोन बनते-बनते रह गया। इसे भी पढ़ें: बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देखें Netflix, जानें कैसे उठाएं फायदा

30 हजार रुपये के प्राइस में एक और फोन है जो अपने स्पेसिफिकेशन की बात बदौलत सुपरफोन तो साबित होता है लेकिन 5जी की कमी उस फोन को बेस्ट फोन बनने से रोक देता है। वह फोन है रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम। कंपनी ने इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया है और प्रोसेसर बहुत ही ताकतवर है। इसके साथ ही 6.6 इंच की 120 हर्ट्ज रिफ्रश रेट वाली स्क्रीन दी गई है और 8जीबी की रैम मैमोरी उपलबध है। इसके साथ ही 64 एमपी का क्वाड कैमरा 5एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। सब कुछ अच्छा होने के बाद 5जी न होने की कमी खलती है।

इसी सीरीज में एक और फोन है जिसमें 5जी की कमी काफी बड़ी कही जा सकती है और यह है वीवो का वी20 मॉडल। जबकि कंपनी ने इसके बड़े वेरियंट वीवो वी20 प्रो में 5जी सपोर्ट दिया है। परंतु वी 20 में आपको यह नहीं मिलेगा। फोन देखने में काफी अच्छा है और 64 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप आपको इम्प्रेस भी करेगा। वहीं 8जीबी रैम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.44 इंच की एमोलेड डिसप्ले इस फोन की उपयोगिता को बढ़ते हैं। सबकुछ अच्छा होन के बाद 5जी न होना इस फोन को पीछे ले जाता है। वरना ऑफलाइन स्टोर का इसे सुपर फोन कहा जाता।
The post 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 44MP सेल्फी कैमरे और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Vivo V20 (2021), जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी V-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे V20 (2021) के नाम से पेश किया जाएगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले फोन गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट हुआ था, जहां फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई थी। वहीं, अब यह फोन बिना की आधिकारिक घोषणा के ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है। इस फोन से पहले अक्टूबर महीने में इंडियन मार्केट में कंपनी ने Vivo V20 और Vivo V20 SE स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे।
V20 (2021) और Vivo V20 में अंतर
V20 (2021) लुक के मामले में बिल्कुल Vivo V20 की तरह ही है। अगर बात अंतर की करें तो इन दोनों ही फोन में फर्क सिर्फ प्रोसेसर का देखने को मिलेगा। वीवो वी20 (2021) मॉडल में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोरेससर दिया है। वहीं, वीवो वी20 मे कंपनी ने स्नैपड्रैगन 720G एसओसी दिया था। वहीं, स्टोरेज के मामले में भी दोनों फोन में अंतर देखने को मिलेगा। कंपनी ने वीवो वी20 को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया था। वहीं, वीवो वी 20 (2021) को कंपनी ने 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही पेश किया है। लुक के मामले में दोनों एक जैसे ही हैं। इसे भी पढ़ें: आ गया Jio एक्सक्लूसिव Vivo का सबसे सस्ता 4G फोन, साथ में मिल रहा है 4,550 रुपये का ऑफर

V20 (2021) का लुक व डिजाइन
इस फोन को नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है, जिससे फोन के तीनों किनारे बेजल लैस बन जाते हैं और बॉटम में मोटो चिन पार्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी चार्चिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। वहीं, फोन के रियर पर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है जिसमें एक बड़े साईज़ सेंसर सहित तीन सेंसर मौजूद है। साथ ही फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलता है।

फोटोग्राफी
Vivo V20 (2021) में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ काम करता है। यह एक आई ऑटोफोकस लेंस है जो डिसप्ले के उपरी ओर दी गई वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है जिसमें एक बड़े साईज़ सेंसर सहित तीन सेंसर मौजूद है। फोन का रियर कैमरा सेटअप एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो बोका इफेक्ट और मोनो शॉट लेने में सक्षम है। वीवो वी20 (2021) का थर्ड रियर कैमरा एक 2-मेगापिक्सल वाला मोनोक्रोम लेंस है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी20 (2021) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत का है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo Y31 गूगल पर हुआ लिस्ट, 4GB रैम, स्नैपड्रैगन 662 और एंडरॉयड 11 के साथ होगा लॉन्च
Vivo V20 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया गया है। Vivo V20 (2021) एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन की स्क्रीन पर ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो 20 (2021) में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

कीमत
वीवो वी 20 (2021) को कंपनी ने 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही पेश किया है। इस फोन को अमेजन इंडिया से 24,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन दो कलर ऑप्शन Sunset Melody और Midnight Jazz में आता है।
The post 44MP सेल्फी कैमरे और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Vivo V20 (2021), जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एंडरॉयड 11 और 8 जीबी रैम के साथ Vivo V20 (2021) वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
VIVO ने अक्टूबर महीने में इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘वी20 सीरीज़’ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत VIVO V20 और VIVO V20 SE स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे जो ऑनलाईन व ऑफलाईन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो कंपनी इस सीरीज़ में एक और नए स्मार्टफोन को जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे Vivo V20 (2021) नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने हालांकि इस फोन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन यह मोबाइल बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।
Vivo V20 (2021) को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह आगामी स्मार्टफोन यहां vivo V2040 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है जिसे एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 से लैस बताया गया है। गीकबेंच के अनुसार यह वीवो फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च होगा। बेंचमार्किंग साइट पर फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट लिस्ट हुआ है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Vivo V20 (2021) को सिंगल-कोर में 553 तथा मल्टी-कोर में 1765 स्कोर प्राप्त हुआ है।
Vivo V20
वीवो वी20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत का है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : बॉक्स से iPhone निकालकर रखते थे ईंट और साबुन, एक-एक करके उड़ा दिए 1 करोड़ के 78 फोन
Vivo V20 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए वीवो वी20 स्मार्टफोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है।

वीवो वी20 स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : 5G आने से पहले जानें 4जी और 5जी में खास अंतर, सिर्फ 10 प्वाइंट में
Vivo V20 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट जहां 24,990 रुपये में लॉन्च हुआ है वहीं 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को 27,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
The post एंडरॉयड 11 और 8 जीबी रैम के साथ Vivo V20 (2021) वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 2 नवंबर को इंडिया आ रहा 8GB रैम वाले ये धांसू स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo V-सीरीज के अंदर अपने लेटेस्ट डिवाइस Vivo V20 SE को 2 नवंबर को भारत में लॉन्च करने वाली है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से यह जानकारी मिली है। V20 सीरीज में इस महीने पेश किए गए Vivo V20 के लॉन्च के समय कंपनी ने Vivo V20 SE की घोषणा भी की थी। लेकिन, फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है कि 2 नवंबर को इस फोन से पर्दा उठा दिया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस मिड-रेंज फोन की भारतीय कीमत का खुलासा हो चुका है। दरअसल, फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत के साथ लिस्ट हो गया है।
प्री-बुकिंग ऑफर
वीवो वी 20 एसई प्री-बुकिंग ऑफर में आईसीआईसीआई, कोटक, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक, 1-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, Jio और वोडाफोन आइडिया के लाभ 10 हजार रुपये तक के बोनस और बोनस डेटा और वीवो अपग्रेड प्रोग्राम शामिल हैं।

Vivo V20 SE स्मार्टफोन को कीमत के साथ Croma और Reliance Digital रिटेलर प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया था। ई-स्टोर पर 8 GB RAM + 128 GB के साथ 20,990 रुपए में लिस्ट था। वहीं, फोन Gravity Black कलर में देखा गया था। बता दें कि ‘Vivo V20 सीरीज़’ के अंदर Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के विभिन्न बाजारों में पहले ही उतार चुकी है। हालांकि, इंडिया में अभी तक सिर्फ वीवो वी20 को इंडियन मार्केट में पेश किया गया था। लेकिन, अब वीवो वी20 एसई भी मार्केट में पेश कर दिया जाएगा। इसे भी पढें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लो बजट में लॉन्च हुआ Vivo Y3s स्मार्टफोन

Vivo V20 SE
वीवो वी20 एसई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत का है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का काम करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।
Vivo V20 SE को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 11नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला आक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। मलेशिया में वीवो वी20 एसई 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला Vivo Y30 हुआ और भी सस्ता, आज से ही लागू हुआ प्राइस कट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वी20 एसई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है
Vivo V20 SE डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए वी20 एसई में 33वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 161 x 7.48 x 7.83एमएम और वज़न 171 ग्राम है।
The post 2 नवंबर को इंडिया आ रहा 8GB रैम वाले ये धांसू स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8GB रैम और 32MP सेल्फी वाले Vivo V20 SE के इंडिया लॉन्च से पहले जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस महीने की शुरुआत में Vivo ने अपने नए और शानदार फोन Vivo V20 को इंडिया में पेश किया था। वहीं, इस फोन को लॉन्च करने के लिए आयोजित किए गए वर्चुअल इवेंट के दौरान कंपनी ने Vivo V20 SE की घोषणा भी की थी। लेकिन, फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया था। वहीं, अब फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस मिड-रेंज फोन की भारतीय कीमत का खुलासा हुआ है। दरअसल, फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत के साथ लिस्ट हो गया है, जिससे साफ है कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है।
बता दें कि ‘Vivo V20 सीरीज़’ के अंदर Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के विभिन्न बाजारों में पहले ही उतार चुकी है। हालांकि, इंडिया में अभी तक सिर्फ वीवो वी20 को इंडियन मार्केट में पेश किया गया था। लेकिन, हाल ही में वीवो इंडिया के सीईओ जेरोम चेन ने पुष्टि की थी कि कंपनी अगले महीने यानी नंवबर में विवो वी 20 प्रो और वीवो वी20 एसई स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसे भी पढें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लो बजट में लॉन्च हुआ Vivo Y3s स्मार्टफोन

वहीं, MySmartPrice के अनुसार Vivo V20 SE स्मार्टफोन को कीमत के साथ Croma और Reliance Digital रिटेलर प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। न्यूज को लिखते समय हमें Croma लिस्टिंग में फोन नहीं दिखाई दिया। लेकिन, वेबसाइट का दावा है कि फोन ई-स्टोर पर 8 GB RAM + 128 GB के साथ 20,990 रुपए में लिस्ट था। वहीं, फोन Gravity Black कलर में देखा गया था। इसके अलावा Vivo V20 SE उसी कलर और उसी कीमत में Reliance Digital पर देखा गया था। हालांकि, अभी फोन सोल्ड आउट दिखआ गया है।

Vivo V20 SE
वीवो वी20 एसई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत का है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का काम करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।
Vivo V20 SE को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 11नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला आक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। मलेशिया में वीवो वी20 एसई 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला Vivo Y30 हुआ और भी सस्ता, आज से ही लागू हुआ प्राइस कट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वी20 एसई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है
Vivo V20 SE डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए वी20 एसई में 33वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 161 x 7.48 x 7.83एमएम और वज़न 171 ग्राम है।
The post 8GB रैम और 32MP सेल्फी वाले Vivo V20 SE के इंडिया लॉन्च से पहले जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V20 खरीदने का है प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि स्मार्टफोन को ज्यादा से ज्यादा ताकत प्रदान करने के चलते कंपनियां जाने-अनजाने में अपने फोन्स को भारी करती जा रही हैं। यदि आपको भी ज्यादा मोटाइ और वजन वाले फोन पसंद नहीं हैं तो आप हाल ही में लॉन्च हुए Vivo के नए स्लिम Vivo V20 को देख सकते हैं। वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन में डिज़ाइन पर ज्यादा फोकस किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन Vivo X50 की तरह है, इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल के लिए स्टेप्ड डिज़ाइन दिया गया है।
Vivo V20 बेहद ही ताकतवर फीचर्स से लैस है। लेकिन, कुछ ग्राहकों को थोड़ी निराशा भी मिल सकती है। लॉन्च से पहले फोन को लेकर कई आशाएं थीं। लेकिन, लॉन्च के बाद इसमें कुछ खामियां भी सामने आई हैं। आइए आगे इस फोन की ऐसे ही 5 कमियों का जिक्र करते हैं, जिससे आप इस फोन को खरीदने से पहले विचार कर सकते हैं। आप यहां क्लिक कर फोन की पूरी स्पसेिफिकेशन्स हासिल कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 बनाम Oppo F17 Pro: जानें धांसू कैमरा और फीचर्स में कौन है आगे
हाई रिफ्रेश रेट की कम:
Vivo V20 को कंपनी ने 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है जो कि काफी पुराना हो गया है। लेकिन, उम्मीद थी की फोन को 90 हार्ट्ज या 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, आज के समय में इस कीमत में मार्केट में रियलमी 6 मौजूद है, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। रिफ्रेश रेट को समझें तो इसका सीधा मतलब है की आपके फोन की डिसप्ले एक सेकंड में कितनी बार इमेज को रिफ्रेश करती है जिसको सामान्य तौर पर Hz में मेजर किया जाता है। वहीं, आप 90fps गेम और विडियो को 90hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले पर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, 90fps गेम को 60hz रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर नहीं चला सकते।

नाइट फोटोग्राफी में कमी:
Vivo में ट्रिप रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि कई मामले में शानदार फोटोग्राफी करता है। लेकिन, जब बात आती है नाइट फोटोग्राफी की तो इसमें स्मार्टफोन का प्रदर्शन काफी एव्रेज हो जाता है। क्योंकि आमतौर पर स्मार्टफोन नाइट में अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला Vivo Y30 हुआ और भी सस्ता, आज से ही लागू हुआ प्राइस कट

चिपसेट है कमजोर:
Vivo V20 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ पेश किया है। वहीं, इससे पहले वीवो वी19 में Snapdragon 712 का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, परर्फोमेंस के मामले में वीवो वी19 अपने प्रतिद्वंदी से कम शक्तिशाली प्रतीत होता है। इस कीमत में OnePlus Nord पावरफुल स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और Realme X3 पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ SoC से लैस है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि वीवो वी20 अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती नहीं ले सकता। फिर भी, दिन-प्रतिदिन के इस्तेमाल में फोन को इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं मिलती है।

ब्लोटवेयर है समस्या:
वीवो वी20 में कुछ प्रीलोडेड ब्लोटवेयर मिलते हैं, जिनमें कई ऐसे ऐप्स शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल शायद आप डेली यूज में नहीं करेंगे। इन प्रीलोडेड ऐप्स के कारण फोन में मिलने वाली स्टोरेज पर भी असर पड़ता है। हालांकि, कंपनी के नए FunTouch स्किन के साथ यूजर्स को स्टॉक एंडरॉयड का अहसास मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M51 रिव्यू: 7000 mAh बैटरी, sAmoled Plus डिसप्ले और 64 MP कैमरे के बाद वजन पड़ता है भारी

इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है स्लो:
ऑथेंटिकेशन के लिए Vivo V20 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि आज के समय में लगभग सभी मिड-रेंज सेगमेंट में देखने को मिलता है। यह अन्य ऑप्टिकल सेंसर के रूप में काम करता है। हालांकि, यह इतना फास्ट नहीं है। कई बार फोन को अनलॉक करने में समस्या का सामना भी करना पड़ता है।
The post Vivo V20 खरीदने का है प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo V20 बनाम Oppo F17 Pro: जानें धांसू कैमरा और फीचर्स में कौन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने सिंतबर की शुरूआत में बताया था कि टेक कंपनी Vivo भारतीय बाजार में अपनी ‘वी सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है जिसके तहत ‘Vivo V20’ स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, आज कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट के विभिन्न बाजारों में इस फोन को पेश करने के बाद इंडिया में भी उतार दिया है। अगर बात करें वीवो वी20 की तो यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 पर कार्य करता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। लेकिन, इन दमदार फीचर्स होने के बाद भी इस फोन का सफर इंडिया में आसान नहीं होगा। वी20 को मार्केट में पहले से मौजूद Oppo F17 Pro फोन से चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों हैंडसेट की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Vivo V20 की तुलना Oppo F17 Pro से की है। आइए पता करते हैं कि कौनसा फोन ज्यादा बेहतर है।
लुक व डिजाइन
कंपनी का दावा है कि Vivo V20 का डिजाइन हर बार नए एंगल से देखने पर एक नए कलर में नजर आता है। फोन को नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है, जिससे फोन के तीनों किनारे बेजल लैस बन जाते हैं और बॉटम में मोटो चिन पार्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी चार्चिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। वहीं, फोन के रियर पर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है जिसमें एक बड़े साईज़ सेंसर सहित तीन सेंसर मौजूद है। साथ ही फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलता है। फोन Midnight Jazz, Sunset Melody और Moonlight Sonata कलर में आता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M51 रिव्यू: 7000 mAh बैटरी, sAmoled Plus डिसप्ले और 64 MP कैमरे के बाद वजन पड़ता है भारी
दूसरी ओर Oppo F17 Pro डिजाइन के मामले में काफी अलग है। OPPO F17 Pro में नॉच की जगह डुअल पंच-होल (‘पिल शेप’) डिसप्ले है। फ्रंट पैनल के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं। वहीं, नीचे Vivo V20 की तरह ही हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है जो स्क्वायर शेप में फिट है। ओपो एफ17 प्रो को Magic Blue, Matte Black और Metallic White कलर में आता है।
आकर्षक डिसप्ले
वीवो वी20 में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह डिसप्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.12 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनी है। इस फोन स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। वीवो वी20 सिर्फ 7.38एमएम मोटा है तथा इसका वज़न 171 ग्राम है।
वहीं, OPPO F17 Pro को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है। यह हैंडसेट 7.48एमएम मोटो और इसका वजन 164 ग्राम है। इसके अलावा दोनों ही फोन में की डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है जो शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41 बनाम Realme 7 Pro: जानें कौन किस पर भारी
शानदार कैमरा
Vivo V20 का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें डुअल व्यू कैमरा दिया गया है यानी आप एक ही समय में रियर और फ्रंट दोनों कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ काम करता है। खास बात यह है कि आप फ्रंट कैमरे से भी 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। वहीं, Vivo V20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है जो बोका इफेक्ट और मोनो शॉट लेने में सक्षम है। वहीं, स्मार्टफोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला एक 2-मेगापिक्सल वाला मोनोक्रोम लेंस है।
दूसरी ओर Oppo F17 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा है, जिसमें एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस है, जो आब्जेक्ट को कलर रखकर बैकग्रांउड को ब्लैक एंड व्हाईट कर सकता है। इसके अलावा OPPO F17 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2एम मोनो लेंस दिया गया है।
हार्डवेयर
प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए वीवो वी20 स्मार्टफोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
दूसरी ओर ओपो में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी95 चिपसेट दिया गया है। इंडिया में ओपो एफ17 प्रो को 8 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 FE vs OnePlus 8 Pro: जानें किस फ्लैगशिप फोन में है ज्यादा दम
बैटरी और कनेक्टिविटी
Vivo V20 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वहीं, Oppo F17 Pro में 4,015एमएएच पावर वाली बैटरी 30वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा दोनों ही फोन डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के आते हैं।
कीमत
वीवो वी20 को इंडिया में दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपए और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपए है। डिवाइस सेल के लिए 20 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन आएगा। वहीं, Oppo F17 Pro स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज (8 जीबी रैम और 128 जीबी) कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसके साथ भारत में इसकी कीमत 22,990 रुपए है। यह ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
The post Vivo V20 बनाम Oppo F17 Pro: जानें धांसू कैमरा और फीचर्स में कौन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post VIVO V20 सीरीज़ की इंडिया में एंट्री, 44MP सेल्फी और 64MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यह शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
VIVO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘वी सीरीज़’ की नेक्स्ट जेनरेशन को पेश किया है। कंपनी की ओर से वीवो वी20 सीरीज़ का आगाज़ इंडियन मार्केट में कर दिया गया है। शानदार डिजाईन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस सीरीज़ में VIVO V20 और VIVO V20 SE स्मार्टफोन को जोड़ा गया है। वीवो वी20 जहां 20 अक्टूबर से देश के ऑनलाईन बाजार के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा, वहीं वीवो वी20 एसई के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
धांसू फोटोग्राफी
Vivo V20 की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन का कैमरा सेग्मेंट ही है। पहले सेल्फी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वी20 स्मार्टफोन 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ काम करता है। यह एक आई ऑटोफोकस लेंस है जो डिसप्ले के उपरी ओर दी गई वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा स्टेडीफेस और स्लोमोशन सेल्फी वीडियो के साथ ही सुपर नाईट मोड जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo V20 का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है जिसमें एक बड़े साईज़ सेंसर सहित तीन सेंसर मौजूद है। फोन का रियर कैमरा सेटअप एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो बोका इफेक्ट और मोनो शॉट लेने में सक्षम है। वीवो वी20 का थर्ड रियर कैमरा एक 2-मेगापिक्सल वाला मोनोक्रोम लेंस है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ काम करता है।
Vivo V20
वीवो वी20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत का है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। वीवो वी20 सिर्फ 7.38एमएम मोटा है तथा इसका वज़न 171 ग्राम है

Vivo V20 को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फ्रेबिकेशन पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए वीवो वी20 स्मार्टफोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है।
Vivo V20 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां वीवो 20 के स्क्रीन पर ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो 20 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Vivo V20 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट जहां 24,990 रुपये में लॉन्च हुआ है वहीं 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को 27,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वीवो वी20 की सेल आने वाली 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। फोन को Midnight Jazz, Moonlight Sonata और Sunset Melody कलर में खरीदा जा सकेगा।
The post VIVO V20 सीरीज़ की इंडिया में एंट्री, 44MP सेल्फी और 64MP ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यह शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 13 अक्टूबर को इंडिया में एंट्री करेगी Vivo V20 सीरीज, 8GB रैम और 64MP कैमरे से लैस होंगे स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी VIVO भारतीय बाजार में अपनी ‘V’ सीरीज का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी इस महीने 13 अक्टूबर को ‘Vivo V20 सीरीज़’ को लॉन्च करेगी। इस सीरीज के अंदर Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। वहीं, कंपनी इंडिया से पहले इस सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट के विभिन्न बाजारों में उतार चुकी है। लॉन्च से पहले वीवो इंडिया की वेबसाइट पर सीरीज़ का ही एक स्मार्टफोन Vivo V20 स्पॉट किया गया था। वहीं, फ्लिपकार्ट पर ‘Vivo V20’ सीरीज़ को लेकर ‘कमिंग सून’ लिखा हुआ है, जिससे साफ है कि फोन की सेल फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी और इसकी कीमत 20 हजार से 30 हजार रुपए के बीच होगी।
बता दें कि 91मोबाइल्स ने इस महीने की शुरूआत में बताया था कि वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी ‘वी 20 सीरीज़’ को पेश करने वाली है। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी दे दी है कि 13 अक्टूबर को इंडिया में Vivo V20 सीरीज को पेश किया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस सीरीज में कौनसे फोन इंडिया आएंगे। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे साथ Vivo X50e 5G फोन हुआ लॉन्च

इस महीने की शुरुआत में Vivo V20 Pro के साथ फोन को यूरोप में पेश किया गया था, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा उस समय नहीं किया गया था। हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाज़ार में वीवो वी20 को लॉन्च करने से पहले Vivo ने अपनी ग्लोबल साइट पर Vivo V20 के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी थी।
Vivo V20
इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले है। साथ ही फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा Vivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।
Vivo V20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.89 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसके अलावा इसमें एफ/2.0 ऑटोफोकस लेंस के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 Pro लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम के साथ 44MP डुअल सेल्फी और 64MP रियर कैमरा

Vivo V20 Pro और Vivo V20 SE
Vivo V20 Pro की बात करें तो यह फोन थाईलैंड में लॉन्च हुआ है जो 5G के साथ ही 4G वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत THB 14,999 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 35,000 रुपये है। फोन ने Midnight Jazz, Moonlight Sonata और Sunset Melody कलर में एंट्री ली है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: 6GB रैम के साथ आया Vivo Y20 का ताकतवर वेरिएंट, जानें क्या है प्राइस
इसी तरह Vivo V20 SE को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मलेशिया में वी20 एसई को RM 1,199 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 22,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
The post 13 अक्टूबर को इंडिया में एंट्री करेगी Vivo V20 सीरीज, 8GB रैम और 64MP कैमरे से लैस होंगे स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>