Vivo V21 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:24:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 21,000 रुपये सस्ता मिल रहा 44MP फ्रंट कैमरा, 4000mAh बैटरी वाला Vivo V21 5G, जानें क्या है ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/21000-rs-discount-on-44mp-front-camera-4000mah-battery-phone-vivo-v21-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/21000-rs-discount-on-44mp-front-camera-4000mah-battery-phone-vivo-v21-5g/#respond Mon, 29 Aug 2022 08:00:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86911 Vivo V21 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post 21,000 रुपये सस्ता मिल रहा 44MP फ्रंट कैमरा, 4000mAh बैटरी वाला Vivo V21 5G, जानें क्या है ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर शानदार सेल्फ़ी कैमरा वाला Vivo का फ़ोन सस्ते में मिल रहा है। 44W मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा वाला Vivo V21 5G स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट में दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही वीवो के इस फ़ोन में 4000mAh की बैटरी दी गई हैं। वीवो का यह फ़ोन मीडियाटेक के Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ आता है। वीवो के इस फ़ोन में फ्लिपकार्ट से फ़िलहाल सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन को को एक्सचेंज ऑफ़र के साथ भी ख़रीदा जा सकता है। यहां हम आपको Vivo V21 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स के साथ-साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V21 5G ऑफर

Vivo V21 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 27,990 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस पर HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के साथ 23,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही पुराने स्मार्टफ़ोन को एक्सचेंज करने पर 17000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफ़ोन और उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आपको पुराने स्मार्टफ़ोन की वैल्यू 17,000 रुपये होती है तो बैंक डिस्काउंट के साथ वीवो के इस फ़ोन को 6,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।

vivo-v21-5g-offer

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। वीवो के इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ 27,990 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 35,990 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। वीवो का यह फ़ोन व्हाइट, ब्लू और सनसेट डैजल कलर में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला यह ऑफ़र दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है।

Vivo V21 5G स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 6.44-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट 90Hz और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया गया है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 UI पर रन करता है।

vivo-v21-5g-image-feat

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 44MP का मेगापिक्सल का फ्रंट का कैमरा दिया गया है। यह सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : iPhone 14 लाइनअप में होंगे ये जबरदस्त फीचर्स, एप्पल यूजर्स लंबे समय से कर रहे हैं इंतजार

वीवो के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। वीवो का दावा कि यह फोन 30 मिनट में 63 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल-SIM 5G, डुअल बैंड Wi-Fi ac, Bluetooth v5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post 21,000 रुपये सस्ता मिल रहा 44MP फ्रंट कैमरा, 4000mAh बैटरी वाला Vivo V21 5G, जानें क्या है ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/21000-rs-discount-on-44mp-front-camera-4000mah-battery-phone-vivo-v21-5g/feed/ 0
44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V21 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/44mp-selfie-camera-smartphone-vivo-v21-5g-at-rs-11000-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/44mp-selfie-camera-smartphone-vivo-v21-5g-at-rs-11000-discount/#respond Tue, 26 Jul 2022 05:42:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84958 Vivo V21 5G में 44MP सेल्फी कैमरा के साथ 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

The post 44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V21 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन दिनों Big Saving Days सेल चल रही है। यह सेल 23 जुलाई को शुरू हुई थी जो 27 जुलाई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट पर चल रही इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और एक्सेसरीज पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Vivo के स्मार्टफोन पर आपको धमाकेदा डिस्काउंट मिल रहा है। 44MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान 11,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। यहां हम आपको Vivo V21 5G स्मार्टफोन पर मिल रही डील और इस फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Vivo V21 5G डील

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान 21,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन के रिटेल बॉक्स में कीमत 32,990 रुपये हैं। हालांकि वीवो का यह फोन बिक्री के लिए 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो इस फोन के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo V21 5G

 

HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बॉयर्स को 4000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा। वहीं बात करें Axis बैंक के कार्ड पर मिल रहे ऑफर की तो बॉयर्स को 10 प्रतिशत (मैक्सिमम 3000 रुपये) तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से HDFC के कार्ड से पेमेंट करने पर इस फोन को 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo V21 5G कीमत

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 27,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 30,990 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए आता है। वीवो का यह फोन सनसेट डैज्जल और डस्क ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

vivo-v21-5g-price-in-india

 

Vivo V21 5G स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 6.44-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया था, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC3 GPU दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 UI पर रन करता है।

vivo-v21-5g-series-launch

Vivo V21 5G स्मार्टफोन मिड रेंज का स्मार्टफोन है जो फ्रंट फेसिंग कैमरा इस फोन की यूएसपी है। फोन में 44MP का सेल्फी कैमरा है जो ऑटोफोकस और OIS सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट में दो LED फ्लैश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा से 4K/30fps वीडियो शूट किया जा सकता है। रियर कैमरा की बात करें तो Vivo V21 5G में 64MP ट्रिपल रियर कैमर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत है बेहद कम जानें खूबियां

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन मात्र 30 मिनट की चार्जिंग में 63 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल-SIM 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi ac, Bluetooth v5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post 44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V21 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/44mp-selfie-camera-smartphone-vivo-v21-5g-at-rs-11000-discount/feed/ 0
Vivo V21 5G या Vivo V20 Pro 5G, 30,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-vs-vivo-v20-pro-5g-camera-performance-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-vs-vivo-v20-pro-5g-camera-performance-and-price/#respond Thu, 06 May 2021 13:22:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58482 Vivo V21 5G को कंपनी ने 29,990 रुपये में पेश किया है। वहीं Vivo V20 Pro 5G भी इतने ही बजट में उपलब्ध है। ऐसे में मेरे हिसाब से V20 Pro मॉडल को लेना ज्यादा बेहतर होगा। यह फोन अच्छे परफॉर्मेंस को भरोसा देता है।

The post Vivo V21 5G या Vivo V20 Pro 5G, 30,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने हाल में भारतीय बाजार में V21 5G मॉडल को पेश किया है। इस फोन की कीमत 30,000 रुपये से कम है और इसी रेंज में कंपनी का एक और मॉडल पहले से उपलब्ध है जिसका नाम है Vivo V20 Pro 5G। और खास बात यह कही जा सकती है कि इस को लॉन्च हुए भी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और फोन का स्टाइल और कैमरा काफी खास माना जा रहा है। ऐसे में यूजर्स के मन में सवाल आना लाजमी है कि यदि दोनों में से कौन सा फोन लेना बेस्ट रहेगा। आगे हमने एक छोटा सा कम्पैरिज़न किया है जिससे कि आप जान सकें कि कौन सा फोन बेस्ट साबित होता है।

डिजाइन

the-indian-gadget-awards-2020-best-mid-range-camera-phone-2020
डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन पीछे से देखने में एक जैसे लगते हैं। ग्लाश फिनिश बॉडी है और ग्रेडियंट कलर का उपयोग किया गया है। कंपनी ने पिछले पैनल में जरा भी फर्क नहीं किया है। वहीं कैमरा प्लेसमेंट का स्टाइल भी एक जैसा ही है। फ्रंट में आते हैं तो आपको थोड़ा अंतर मिलेगा। जी हां! नॉच में फर्क है। एक फोन यानी Vivo V21 में एक कैमरे की वजह से छोटा सा वॉटर ड्रॉप नॉच वाला डिसप्ले देखने को मिलता है जबकि दूसरे फोन V20 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा होने की वजह से नॉच बड़ा हो जाता है। ऐसे में यहां किसी को आगे या पीछे नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि बैक तो एक समान है ही। यदि किसी में पंच होल भी डिसप्ले होता तो आगे पीछे कहते। वॉटर ड्रॉप नॉच पुराना ट्रेंड है और दूसरे का नॉच तो बड़ा है ही। इसे भी पढ़ेंः Vivo V21 5G Vs Realme X7 5G: एक नजर में देखें किसमें कितना है दम

डिसप्ले

vivo v20 pro 5g launch in india price specs sale offer
Vivo V21 5G और Vivo V20 Pro 5G दोनों फोन में आपको 6.44 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है। फोन का आसपेक्ट रेशियो 20:9 है और रेजल्यूशन 1080 x 2404 पिक्सल। पिक्सल डेंसिटी की बात करें तो वह भी समान है 409 पीपीआई। स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। ऐसे में कह सकते हैं कि क्या नया क्या पुराना। वीवो वी21 5जी और वीवो वी20 प्रो 5जी एक जैसा साबित होता है। इसे भी पढ़ेंः OPPO F19 vs Samsung Galaxy M31: जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

हार्डवेयर

Vivo V21 5G Quick Review Should Buy or Not in india know reason why
यहां आपको अंतर मिलता है। Vivo V21 को कंपनी ने MediaTek Dimensity 800U ऑक्टाकोर प्रोसेसर (2.4 GHz, Dual core, Cortex A76 + 2 GHz, Hexa Core, Cortex A55) पर पेश किया है। यह 5G चिपसेट है जो कि हाल में आया है। अब तक रियलमी के फोन हम इस पर देख चुके हैं। इसके साथ ही फोन में 8GB की रैम मैमोरी और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है।

वहीं Vivo V20 Pro 5G की बात की जाए तो कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर (2.4 GHz, Single core, Kryo 475 + 2.2 GHz, Single core, Kryo 475 + 1.8 GHz, Hexa Core, Kryo 475) पर पेश किया है। यह भी 5G प्रोसेसर है और अपनी परफॉर्मेंस का लोहा पहले ही मना चुका है। इस फोन में भी आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A52 रिव्यूः शानदार कैमरे के साथ देता है लंबा साथ निभाने का भरोसा

देखें लेटेस्ट वीडियोः Vivo V21 5G Review of Specifications, India Launch and Price

रही बात जीत हार की तो बता दूं कि यहां Vivo V20 Pro 5G बाजी मार जाता है। वी21 5जी मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर है और इसे हम 18 हजार के प्राइस ब्रैकेट में Realme के फोन में देख चुके हैं। वहीं 30 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में डायमेंसिटी 1000 प्रोसेसर बेहतर माना जाता है। जबकि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 इस प्राइस ब्रैकेट में बेहतर च्वाइस है।

कैमरा

vivo-v21-series-launch-time
कैमरे पर आएं तो Vivo V21 5G में आपको ट्रिपल कैमरा मिलेगा जो 64 MP का प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें f/1.79 अपर्चर वाला लेंस है जो वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसके अलावा OIS सपोर्ट भी दिया गया है। दूसरा सेंसर 8 MP का है और यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा कैमरा 2 MP का है यह f/2.4 अपर्चर के साथ आता है और यह मैक्रो शॉट के लिए है।

फ्रंट की ओर रुख करें तो आपको 44 एमपी का OIS कैमरा मिलेगा। जीं हां! इसके फ्रंट कैमरे में भी ओआईएस दिया गया है।

वहीं वीवो वी20 प्रो 5जी की बात करें तो रियर कैमरा एक समान है। सिर्फ ओआईएस का अंतर है। मेन कैमरा 64 MP का है जो f/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ और तीसरा 2 MP का मैक्रो लेंस जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। इसमे ओआईएस सापोर्ट नहीं है। वहीं सेल्फी में आपको अतिरिक्त लेंस मिलता है। फ्रंट में 44 MP + 8 MP का डुअल कैमरा है। दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल के लिए दिया गया है।

देखें लेटेस्ट वीडियोः OPPO A54 Unboxing, Specifications, First Look, Launch in India and Price Rs 13,490

रही बात जीत—हार की तो कहा जा सकता है कि ओआईएस के दम पर रियर कैमरे में V21 आगे निकल जाता है लेकिन सेल्फी के लिए तो Vivo V20 Pro 5G को ही अच्छा कहा जाएगा। आपको अतिरिक्त लेंस मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Vivo V21 5G और Vivo V20 Pro 5G बैटरी और कनेक्टिविटी में भी एक जैस हैं। दोनों फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं यह 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। डुअल सिम फोन है और दोनों में 5G यूज कर सकते हैं। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

Realme 8 5G vs Realme Narzo 30 Pro 5G vs Realme X7 5G: Speed Test

प्राइस

अब तक हमने देख लिया कि डिजाइन और डिसप्ले एक जैसा है, प्रोसेसर में Vivo V20 Pro 5G आगे है। कैमरे में रियर कैमरा Vivo V21 5G का अच्छा है तो सेल्फी रिजल्ट वी20 प्रो 5जी का। बैटरी और कनेक्टिविटी में कोई अंतर है ही नहीं।
vivo V21 5G india launch confirmed coming soon on 27 april with 44mp selfie camera 11gb ram
रही बात कीमत की तो Vivo V21 5G को कंपनी ने 29,990 रुपये में पेश किया है। वहीं Vivo V20 Pro 5G भी इतने ही बजट में उपलब्ध है। ऐसे में मेरे हिसाब से V20 Pro मॉडल को लेना ज्यादा बेहतर होगा। यह फोन अच्छे परफॉर्मेंस को भरोसा देता है।

The post Vivo V21 5G या Vivo V20 Pro 5G, 30,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-vs-vivo-v20-pro-5g-camera-performance-and-price/feed/ 0
Vivo V21 5G फोन में है रूचि तो जरूर जानें इस फोन की 4 खूबी और 4 खामी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-quick-review-should-buy-or-not-in-india-know-reason-why/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-quick-review-should-buy-or-not-in-india-know-reason-why/#respond Sat, 01 May 2021 05:30:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58165 Vivo V21 5G फोन खरीदने से पहले इन्हें जानना जरूरी है।

The post Vivo V21 5G फोन में है रूचि तो जरूर जानें इस फोन की 4 खूबी और 4 खामी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया की 5G स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ रही है। जाने माने टेक ब्रांड्स व मोबाइल कंपनियां नए नए 5जी फोंस भारत में लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में वीवो ने भी अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया Vivo V21 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया है। इस मोबाइल फोन ने 29,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में एंट्री ली है जो शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। यदि आप भी इस फोन में रूचि रखते हैं या फिर जानना चाहते हैं कि वीवो का यह नया 5जी फोन खरीदना चाहिए या नहीं, तो आगे हमने ऐसे ही सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की है और समझा है कि Vivo V21 5G में खूबियां तो काफी हैं लेकिन कुछ प्वाइंट्स ऐसे भी है जो इस फोन की खामी बनकर सामने आते हैं और यह फोन खरीदने से पहले इन्हें जानना जरूरी है।

खूबियां

1. डिसप्ले व स्टाईल

Vivo V21 5G फोन को कंपनी ने ब्रांड का सबसे पतला 5जी फोन कहा है। यह मोबाइल फोन स्लीक कटिंग ऐज डिजाइन पर लॉन्च हुआ है जिसकी मोटाई महज 7.29mm है। हालांकि यह डायमेंशन सिर्फ Dusk Blue कलर वेरिएंट में ही बनाई गई है। वहीं वीवो वी21 5जी को 2404 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो ई3 एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

Vivo V21 5G Quick Review Should Buy or Not in india know reason why

2. 8GB + 3GB RAM

वीवो वी21 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतारा है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है लेकिन इसके साथ ही फोन में 3 जीबी रैम का एडिशनल रैम मैमोरी स्पेस भी मौजूद है। यानि जरूरत पड़ने पर यह फोन 11 जीबी रैम मैमोरी पर स्वीच हो जाएगा और लैगफ्री व फास्ट प्रोसेसिंग देगा। इसके साथ ही फोन में UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है जो तेजी से डाटा रीड व राइट करती है। यह भी पढ़ें : लो बजट में खामोश VIVO, बढ़ रहा है सस्ते फोन का इंतजार

3. डुअल मोड 5G

Vivo V21 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने डायमनसिटी 800यू चिपसेट पर रन करता है। यह चिपसेट 5जी सपोर्ट करता है जो डुअल मोड SA/NSA नेटवर्क पर काम करता है। वहीं वीवो वी21 को कंपनी ने डुअल सिम सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा है तथा ये दोनों ही सिम स्लॉट 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।

Vivo V21 5G Quick Review Should Buy or Not in india know reason why

4. कैमरा

वीवो वी21 5जी फोन को कंपनी की ओर से ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का मल्टी फंक्शन कैमरा सपोर्ट करता है जो वाइड एंगल लेंस और बोका लेंस दोनों को काम करता है। वहीं इस सेटअप में तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर सपोर्ट करता है।

खामियां

1. पुराना डिजाईन

बेशक Vivo V21 5G फोन को कंपनी ने स्लीम बॉडी के साथ बाजार में उतारा है लेकिन इस फोन का डिजाईन वीवो द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके स्मार्टफोंस से काफी ज्यादा अलग नहीं है। Vivo V20 Pro या Vivo X60 की ही बात करें तो इन दोनों मोबाइल फोंस की रियर लुक Vivo V21 जैसी है। कैमरा प्लेसमेंट स्टाईल को कंपनी ने लगभग समान ही रखा है। अब फ्लैश लाईट में मामूली सा फर्क नज़र आता है। वीवो वी21 के रियर डिजाईन को बुरा तो नहीं कहा जाएगा लेकिन हॉं, कुछ अलग या नया होता तो बात ही कुछ और होती।

Vivo V21 5G Quick Review Should Buy or Not in india know reason why

2. सेल्फी

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और डुअल LED फ्रंट फ्लैश के साथ आता है। यकिनन यह लेंस बेहद ही शानदार फीचर से लैस किया गया है लेकिन आपको याद दिला दें कि इस सीरीज़ के ओल्ड मॉडल Vivo V20 Pro को डुअल सेल्फी कैमरे पर लॉन्च किया गया था जिसमें 44MP + 8MP दो फ्रंट कैमरे थे। एक साल पहले डुअल सेल्फी का स्वाद ले चुके वीवो फैन्स को सिंगल सेल्फी लेंस वाला वीवो वी21 फोन फीका लग सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V21 5G Vs Realme X7 5G: एक नजर में देखें किसमें कितना है दम

3. बैटरी

उपर बताए गए दोनों प्वाइंट्स की तरह वीवो ने इस फोन में की बैटरी में भी कोई अपग्रेड नहीं किया है। Vivo V21 5G में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आज लो बजट में भी जहां 6,000एमएएच बैटरी वाले फोन आने लगे हैं वहीं इस 5जी फोन में सिर्फ 4,000एमएएच की बैटरी को भी एक खामी ही कहा जाएगा। कम पावर के साथ ही अगर चार्जिंग तकनीक भी थोड़ा एडवांस होती तो ज्यादा अच्छा था।

Vivo V21 5G Quick Review Should Buy or Not in india know reason why

4. प्राइस

5G फोन अब धीरे धीरे आम होते जा रहे हैं। मोबाइल कंपनियों को भी प्रयास रहता है कि उपभोक्ताओं को कम कीमत पर 5जी स्मार्टफोन मुहैया कराए जाए। भारत में 20,000 रुपये से कम के बजट में 5G स्मार्टफोन उपलब्ध होने लगे हैं। वीवो ने अपने नए मोबाइल वी21 को 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है जिसके बड़े स्टोरेज वेरिएंट का दाम 32,990 रुपये है। स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से फोन बहुत ज्यादा महंगा तो नहीं कहा जाएगा, लेकिन हां इसे सस्ता या फिर बजट में फिट भी कहना गलता होगा। हमारे हिसाब से फोन का शुरूआती प्राइस 25,000 रुपये के करीब होना चाहिए था।

The post Vivo V21 5G फोन में है रूचि तो जरूर जानें इस फोन की 4 खूबी और 4 खामी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-quick-review-should-buy-or-not-in-india-know-reason-why/feed/ 0
Vivo V21 5G Vs Realme X7 5G: एक नजर में देखें किसमें कितना है दम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-vs-realme-x7-5g-comparison-specs-price-camera-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-vs-realme-x7-5g-comparison-specs-price-camera-features/#respond Thu, 29 Apr 2021 11:08:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58085 दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस हैं।

The post Vivo V21 5G Vs Realme X7 5G: एक नजर में देखें किसमें कितना है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में आज (गुरुवार) को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) के साथ 44 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। आपको याद दिला दें कि यह फोन Vivo V20 का सक्सेसर है, जो कि भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपने अन्य मॉडल्स की तुलना में कुछ बदलावों के सा पेश किया है। लेकिन, क्या इन बदलावों के बाद भी इंडिया में इस फोन को आसानी से सक्सेस मिल जाएगी? यह सवाल इसलिए भी वाजिब है क्योंकि मार्केट में इस समय 5G और दमदार फीचर्स के साथ कई फोन मौजूद हैं जो अभी भी ग्राहकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया में वीवो वी21 5G को रियलमी एक्स7 5G से कड़ी चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। इसी को देखते हु हमने इन दोनों ही फोन के डिजाइन, फीचर्स , कीमत और दूसरे पहलुओं को एक साथ रख यह जानने की कोशिश की है कि कौन किस पर भारी पडे़ागा।

दोनों स्मार्टफोन कई ऐसी चीज़े हैं जो इन दोनों ही स्मार्टफोन को एक-दूसरे से अलग बनाती हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि आगे हम आपकी सहूलियत के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Vivo V21 5G और Realme X7 5G की तुलना की है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन्स, सभी की कीमत Rs 12,000 से भी कम

लुक और डिस्प्ले

वीवो का लेटेस्ट Vivo V21 5G स्मार्टफोन का शानदार स्लीक और कटिंग ऐज डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह वीवो का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। वीवो के इस फोन की मोटाई महज 7.29mm है। बैक पैनल के बात करें तो इसमें अलग अलग कलर की फिनिश के साथ पेश किया गया है, जिसमें बैक में रेक्टेंगूलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन के स्लीक होने के कारण इस फोन का कैमरा बंप थोड़ा ज्यादा दिखाई देता है। सेल्फी के लिए इस फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। वीवो के इस फोन में 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080p है। इस फोन में सैमसंग का E3 एमिसिव डिस्प्ले दिया गया है।

वीवो से अलग रियलमी एक्स7 में पंच-होल है जो कि डिसप्ले पर टॉप लेफ्ट की ओर है। फोन के राइट और लेफ्ट में काफी कम बेजल्स हैं। लेकिन, बॉटम में थोड़ा मोटा बेजल दिखाई देते हैं। इसके अलाव रियलमी एक्स 7 प्रो में बॉटम में न के बराबर बेजल दिए गए हैं। वहीं, दोनों ही फोन में पावर ऑन-ऑफ बटन राइट साइट है और वॉल्यूम रॉकर बटन लेफ्ट में प्लेस्ड है। बैक पैनल की ओर रुख करें तो दोनों ही फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में चार सेंसर वर्टिकली एक के नीचे एक प्लेस हैं। वहीं, तीनों सेंसर के बराबर में ऊपर की ओर एक मैक्रो सेंसर और नीचे एलईडी लाइट है। रियलमी एक्स 7 के बैक में रियलमी की ब्रांडिंग लेफ्ट की ओर नीचे दी गई है। इसके अलावा रियलमी एक्स 7 प्रो के रियर में दाईं ओर वर्टिकली बड़े अक्षरों मे कंपनी की टैग लाइन ‘Dare to Leap’ लिखा है। Realme X7 में जहां 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है। रियलमी एक्स7 की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती और इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

दमदार कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V21 5G स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP OIS का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही Vivo V21 5G स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और डुअल LED फ्रंट फ्लैश के साथ आता है। यानी इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा सेंसर में OIS सपोर्ट मिलता है।

Realme X7 f/1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, अपर्चर f/2.3 के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल 8 मेगापिक्सल सेंसर, अपर्चर /2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का ब्लैक और वाइट पोर्टेट सेंसर व अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Realme X7 में अपर्चर f/2.5 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 20,000 रुपए के बजट में बेस्ट 5G फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

परर्फोमेंस

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 800U प्रोसेर दिया है। वीवो ने इस स्मार्टफोन 11GB तक की रैम के साथ पेश किया है, जिसमें 8GB ऑरिजन RAM और 3GB एक्सटेंड RAM दिया गया है। फोन में 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन में Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है।

Realme X7 5G स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस के साथ रियलमी यूआई पर काम करता है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए रियलमी एक्स7 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक डायमनसिटी 800यू चिपसेट दिया गया है। चिपसेट 5G सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए Realme X7 में माली-जी57 जीपीयू मौजूद है। इसके अलावा फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Vivo V21 5G में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमीटर सेंसर मौजूद है। इनमें इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वहीं, पावर बैकअप के लिए Vivo V21 5G में 4,000mAh की बैटरी है जो कि 33W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आकार और भार में फोन 159.68×73.90×7.29mm और 176 ग्राम के साथ आता है।

Realme X7 में मौजूद बैटरी 65W स्मार्ट प्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस है। इस तकनीक की मदद से फोन्स को फास्ट चार्ज किया जा सकता है। यह टेक्नॉलजी वोल्टेज को कम करके चार्जिंग पावर को बढ़ा देती है और इसमें हीट को भी कम रखा जाता है। वहीं, Realme X7 में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो कि टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्टैंडर्ड 10V / 6.5A फ्लैश चार्ज एडाप्टर के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में बेसिक फीचर्स मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: चाइनीज फोन इंडिया में कब आए और कैसे छाए? जानें पूरी कहानी

कीमत

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन को भारत में 8+3GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत है। इस फोन का 256GB वेरिएंट 32,990 रुपये है। वहीं, Realme X7 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post Vivo V21 5G Vs Realme X7 5G: एक नजर में देखें किसमें कितना है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-vs-realme-x7-5g-comparison-specs-price-camera-features/feed/ 0
Vivo V21 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, 44MP सेल्फी कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-launched-in-india-check-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-launched-in-india-check-price-specifications-and-features/#respond Thu, 29 Apr 2021 07:17:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58059 Vivo ने भारत में Vivo V21 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

The post Vivo V21 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, 44MP सेल्फी कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने आखिरकार आज भारतीय मार्केट में अपनी V21 series के अन्तर्गत नए फोन Vivo V21 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर पिछले साल से लीक खबरें सामने आ रहीं थीं। 91मोबाइल्स ने ही सबसे पहले एक्सक्लूसिव तौर पर इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी अपनी वीवो वी21 सीरीज पर काम कर रही है और जल्द ही इस सीरीज में नए फोन्स को पेश करेगी। हालांकि, इंडिया से पहले कंपनी मलेशिया की मार्केट में इस फोन को Vivo V21, और Vivo V21e के साथ पेश कर चुकी है। हालांकि, इंडिया में सिर्फ वीवो वी21 5G को ही पेश किया गया है। अगर वीवो वी21 5जी फोन की खासियत की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। आइए आगे इस फोन के डिजाइन, फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी आपको देते हैं।

Vivo V21 5G लुक और डिस्प्ले

वीवो का लेटेस्ट Vivo V21 5G स्मार्टफोन का शानदार स्लीक और कटिंग ऐज डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह वीवो का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। वीवो के इस फोन की मोटाई महज 7.29mm है। बैक पैनल के बीत करें तो इसमें अलग अलग कलर की फिनिश के साथ पेश किया गया है, जिसमें बैक में रेक्टेंगूलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन के स्लीक होने के कारण इस फोन का कैमरा बंप थोड़ा ज्यादा दिखाई देता है। सेल्फी के लिए इस फोन में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। वीवो के इस फोन में 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 1080p है। इस फोन में सैमसंग का E3 इमिसिव डिस्प्ले दिया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

Vivo V21 5G full specification details before india launch

Vivo V21 5G परफॉर्मेंस

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 800U प्रोसेर दिया है। वीवो ने इस स्मार्टफोन 11GB तक की रैम के साथ पेश किया है, जिसमें 8GB ऑरिजन RAM और 3GB एक्सटेंड RAM दिया गया है। फोन में 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी और 33W फ्लैश चार्ज के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन में Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है।

Vivo V21 5G

Vivo V21 5G कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V21 5G स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP OIS का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही Vivo V21 5G स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और डुअल LED फ्रंट फ्लैश के साथ आता है। यानी इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा सेंसर में  OIS सपोर्ट मिलता है। यह भी पढ़ें : लो बजट में जल्द एंट्री करेगा Vivo Y12s 2021, लॉन्च से पहले गूगल पर हुआ लिस्ट

Vivo V21 5G कीमत

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन को भारत में 8+3GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का 256GB वेरिएंट 32,990रुपये में पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन ऑनलाइन Vivo की वेबसाइट और ऑनलाइस शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इस फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। ऑफर की बात करें तो HDFC कार्ड से पेमेंट पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वीवो का यह फोन तीन कलर Sunset Dazzle, Dusk Blue और Arctic White में पेश किया गया है।

The post Vivo V21 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, 44MP सेल्फी कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-launched-in-india-check-price-specifications-and-features/feed/ 0
44MP सेल्फी कैमरा और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च हुई Vivo V21 सीरीज, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-and-vivo-v21e-launched-check-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-and-vivo-v21e-launched-check-price-specifications/#respond Tue, 27 Apr 2021 12:27:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57965 वीवो ने Vivo V21 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। वहीं Vivo V21e स्मार्टफोन को Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

The post 44MP सेल्फी कैमरा और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च हुई Vivo V21 सीरीज, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपनी V-series को बढ़ाते हुए Vivo V21 सीरीज के तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वीवो ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Vivo V21, Vivo V21 5G और Vivo V21e तीन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है। वीवो ने फिलहाल V21 सीरीज को मलेशिया में लॉन्च किया है। कंपनी ने मलेशिया में सिर्फ Vivo V21 5G और Vivo V21e दो स्मार्टफोन ही लॉन्च किए हैं। हालांकि Vivo V21 और Vivo V21 5G दोनों स्मार्टफोन्स में ज्यादा अंतर नहीं है। Vivo V21 सीरीज के स्मार्टफोन स्लिम डिजाइन के साथ पेश किए हैं। इन फोन की मोटाई 7.29mm है। वीवो ने Vivo V21 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। वहीं Vivo V21e स्मार्टफोन को Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Vivo V21 5G और  Vivo V21e दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Vivo V21 5G : स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21 और Vivo V21 5G स्मार्टपोन में 6.44 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है, जो HDR 10+ सपोर्ट और SGS डिस्प्ले सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया है। वीवो के इस फोन में सेल्फी के लिए 44MP OIS कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसमें डुअल सेल्फी LED फ्लैश भी दिया है।

Vivo V21 5G

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में MediaTek 800U SoC दिया है जो 8GB RAM + 3GB एक्सटेंड RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी है। इस फोन को 33W फ्लैश चार्ज के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन में Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V21 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में प्राइमेरी कैमरा 64MP OIS का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और LED फ्लैश दिया है। यह भी पढें : ये चाइनीज कंपनी लेकर आ रही 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, क्या सैमसंग छूट जाएगा पीछे!

Vivo V21e स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21e स्मार्टफोन में 6.44 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और मैक्सिमम ब्राइटनेस 570 निट्स की है जो HDR 10 सपोर्ट करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 720G SoC के साथ आता है जो 8GB RAM + 3GB एक्सटेंड RAM सपोर्ट करता है। वीवो के इस फोन में 128GB की स्टोरेज दी है जिसे बढ़ा कर 1TB तक किया जा सकता है। Vivo V21e स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी और 33W फ्लैश चार्ज दिया है।

Vivo V21e

Vivo V21e स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP AI है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस स्मार्टफोन में 44MP का फ्रंट कैमरा दिया है। यह भी पढें : Realme के बाद इस चाइनीज कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, Xiaomi को घर में मिल रही कड़ी टक्कर

Vivo V21 5G और Vivo V21e : कीमत

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को मलेशिया में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 1,599 RM (करीब 29,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन को सनसेट डेजल और डस्क ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है।

Vivo V21e स्मार्टफोन को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ मलेशिया में 1,299 RM (करीब 23,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन डायमंड फ्लेयर और रोमन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

 

The post 44MP सेल्फी कैमरा और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च हुई Vivo V21 सीरीज, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-and-vivo-v21e-launched-check-price-specifications/feed/ 0
29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-launch-date-april-29-price-specification-vivo-v21-se/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-launch-date-april-29-price-specification-vivo-v21-se/#respond Sat, 24 Apr 2021 09:15:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57835 इस सीरीज में तीन फोन लॉन्च हो सकते हैं।

The post 29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल नवंबर में हमने 91मोबाइल्स ने इस बात की खबर दी थी कि वीवो अपनी नई और अपकमिंग सीरीज V21 पर काम कर रही है। वहीं, VIVO ने हाल ही में इस बाक की पुष्टी की थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘वी’ सीरीज़ को पेश करते हुए Vivo V21 5G स्मार्टफोन लाॅन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने वीवो वी21 5जी के लाॅन्च से पहले ही इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया था, जहां 8GB रैम के साथ ही 44MP सेल्फी और 64MP रियर कैमरे का खुलासा हुआ था। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ आ गई थी। आइए आगे जानते हैं फोन के बारे में सबकुछ।

Vivo V21 5G लॉन्च डेट

अपकमिंग Vivo V21 5G की लॉन्च डेट 29 अप्रैल है। वहीं, ई-कॉमर्स साइट प्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट बना दी गई है। इस साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फोन 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लाइ इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस फोन का इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल के साथ सोशल मीडिया चैनल पर देख सकेंगे।  इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Vivo Y20s [G] स्मार्टफोन

vivo-v21-5g-teaser

Vivo V21 5G की स्पेसिफिकेशन और लुक

वीवो इंडिया ने फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव करते हुए बताया है कि यह फोन वाॅटरड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर बनाया जाएगा तथा फोन की मोटाई 7.29एमएम होगी। वीवो ने फोन डिजाईन को अल्ट्रा स्लीम मैट ग्लास डिजाईन का नाम दिया है। मार्केट में यह फोन 3 कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Sunset Dazzle, Arctic White और Dusk Blue कलर शामिल रहेंगे। कंपनी के बताया है कि Vivo V21 5G फोन 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा जो ओआईएस फीचर से लैस होगा।

Vivo V21 5G के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी फ्लैश भी मौजूद रहेगी। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर भी ओआईएस फीचर से लैस रहेगा। वीवो का यह फोन 8 जीबी रैम सपोर्ट करेगा जिसके साथ 3 जीबी का एडिशनल रैम मैमोरी स्पेस भी मौजूद रहेगा। वीवो वी21 डुअल मोड 5G (SA/NSA) सपोर्ट करेगा।

Vivo V21 5G full specification details before india launch

Vivo V21 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा लीक की गई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.44 इंच की ई3 एमोलेड डिसप्ले पर लाॅन्च किया जा सकता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं एंडराॅयड 11 ओएस के साथ इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का डायमनसिटी 800यू चिपसेट दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

टिपस्टर के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 64एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो यह फोन 29 अप्रैल को इंडिया में लाॅन्च हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

Vivo V21 5G का प्राइस

वीवो V21 5G भारत में लॉन्च हुई V20 सीरीज का अपग्रेडेड होगी। V20 स्मार्टफोन 22,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश की गई थी। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन एक 5 जी डिवाइस होगा इसलिए इसकी कीमत इंडिया में 23,000 रुपये से 25,000 रुपये के अंदर हो सकती है।

Vivo V21 5G full specification details before india launch

Vivo V21 सीरीज में होंगे तीन फोन

हाल ही में सामने आई कुछ अफवाहों की मानें तो नई वीवो वी 21 सीरीज में एक बेहतर कैमरा सेटअप होगा। मलेशिया में Vivo V21 और V21 SE के लॉन्च की जानकारी मिल चुकी है। लेकिन, संभावना है कि इस लाइन-अप में कंपनी Vivo V21 Pro को भी पेश कर सकती है। इसलिए उम्मीद है कि पिछले साल की V20 सीरीज़ की तरह ही नए V21 लाइन-अप में तीन फोन होंगे।

The post 29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-launch-date-april-29-price-specification-vivo-v21-se/feed/ 0
लाॅन्च से पहले की सामने आई Vivo V21 5G की फुल स्पेसिफिकेशन, देखें कब होगा इंडिया में लाॅन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-full-specification-details-before-india-launch-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-full-specification-details-before-india-launch-2/#respond Tue, 20 Apr 2021 17:34:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57547 फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

The post लाॅन्च से पहले की सामने आई Vivo V21 5G की फुल स्पेसिफिकेशन, देखें कब होगा इंडिया में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO बता चुकी है कि कंपनी भारत में अपनी ‘वी’ सीरीज़ को पेश करते हुए Vivo V21 5G स्मार्टफोन लाॅन्च करेगी। वीवो ने अभी किसी पुख्ता तारीख पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि इस महीने के अंतिम दिनों में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। वीवो वी21 5जी के लाॅन्च से पहले ही कंपनी इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर चुकी है जहां 8GB रैम के साथ ही 44MP सेल्फी और 64MP रियर कैमरे का खुलासा हो गया है। वहीं अब फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

वीवो का खुलासा

वीवो इंडिया ने फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव करते हुए बताया है कि यह फोन वाॅटरड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर बनाया जाएगा तथा फोन की मोटाई 7.29एमएम होगी। वीवो ने फोन डिजाईन को अल्ट्रा स्लीम मैट ग्लास डिजाईन का नाम दिया है। मार्केट में यह फोन 3 कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Sunset Dazzle, Arctic White और Dusk Blue कलर शामिल रहेंगे। कंपनी के बताया है कि Vivo V21 5G फोन 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा जो ओआईएस फीचर से लैस होगा।

Vivo V21 5G full specification details before india launch

Vivo V21 5G के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी फ्लैश भी मौजूद रहेगी। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर भी ओआईएस फीचर से लैस रहेगा। वीवो का यह फोन 8 जीबी रैम सपोर्ट करेगा जिसके साथ 3 जीबी का एडिशनल रैम मैमोरी स्पेस भी मौजूद रहेगा। वीवो वी21 डुअल मोड 5G (SA/NSA) सपोर्ट करेगा।

लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा लीक की गई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.44 इंच की ई3 एमोलेड डिसप्ले पर लाॅन्च किया जा सकता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं एंडराॅयड 11 ओएस के साथ इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का डायमनसिटी 800यू चिपसेट दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

Vivo V21 5G full specification details before india launch

टिपस्टर के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 64एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो यह फोन 29 अप्रैल को इंडिया में लाॅन्च हो सकता है।

The post लाॅन्च से पहले की सामने आई Vivo V21 5G की फुल स्पेसिफिकेशन, देखें कब होगा इंडिया में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-full-specification-details-before-india-launch-2/feed/ 0
कंफर्म : Vivo V21 5G इंडिया में भी होगा लॉन्च, देखें इस फोन में क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-india-launch-confirmed-coming-soon-on-27-april-with-44mp-selfie-camera-11gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-india-launch-confirmed-coming-soon-on-27-april-with-44mp-selfie-camera-11gb-ram/#respond Mon, 19 Apr 2021 12:55:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57459 वीवो ने इस मोबाइल फोन का टीज़र भी जारी कर दिया है जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली को भी देखा जा सकता है।

The post कंफर्म : Vivo V21 5G इंडिया में भी होगा लॉन्च, देखें इस फोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही न्यूज़ ब्रेक की थी कि टेक कंपनी Vivo इंडिया में अपनी ‘वी’ सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Vivo V21 सीरीज़ को पेश करेगी। हमनें बताया था कि यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी से लैस होगी और इसमें Vivo V21 5G भी शामिल रहेगा। वहीं आज वीवो इंडिया ने हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी बेहद जल्द वीवो वी21 को भारत में लॉन्च कर देगी। वीवो ने इस मोबाइल फोन का टीज़र भी जारी कर दिया है जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली को भी देखा जा सकता है।

Vivo V21 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि यह मोबाइल फोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। वीवो इंडिया ने हालांकि अभी तक इस मोबाइल फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन आशा है कि आने वाले दिनों में फोन के लॉन्च की तारीख भी सामने आ जाएगी। फोन को टीज़ करने के साथ ही कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि Vivo V21 5G स्मार्टफोन 44MP OIS Night Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा।

रियर डिजाईन आया सामने

वीवो वी21 के लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने टीज़र में फिलहाल फोन के बैक पैनल को ही दिखाया है। रियर लुक की बात करें तो Vivo V21 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो कि रियर पर लेफ्ट में ट्राइंगल शेप में है। इसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट है। Vivo V21 सीरीज को कंपनी अल्ट्रा स्लिम डिजाइन पर पेश करेगी। वहीं लीक की चर्चा करें तो इस फोन को वॉटर-ड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के तीनों किनारे बेजल लैस रहेंगे तथा नीचे हल्का सा चिन पार्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : नया ट्रेंड सेट करने आ रहे हैं Under-Display Camera Phone, देखें कौन-कौन सा ब्रांड लॉन्च करेगा अनूठी तकनीक वाला स्मार्टफोन

लीक स्पेसिफिकेशन

ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि कंपनी Vivo V21 सीरीज़ में 44 मेगापिक्सल का स्पॉटलाइट सेल्फी कैमरा पेश करेगी। वहीं, फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया जाएा। खबर है कि इस डिवाइस में 8GB की इंटरनल रैम होगी जिसके साथ 3GB की अतिरिक्त रैम यूज़ की जा सकेगी, यानि 11 जीबी रैम। हालांकि इस तकनीक की फुल डिटेल फोन लॉन्च के साथ ही सामने आ पाएगी।

vivo V21 5G india launch confirmed coming soon on 27 april with 44mp selfie camera 11gb ram

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं यह फोन MediaTek Dimensity 800 आधारित हो सकता है जो 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। गौरतलब है कि यह फोन 27 अप्रैल को मलेशियन मार्केट में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि समान दिन यानि 27 अप्रैल को ही Vivo V21 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

The post कंफर्म : Vivo V21 5G इंडिया में भी होगा लॉन्च, देखें इस फोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-india-launch-confirmed-coming-soon-on-27-april-with-44mp-selfie-camera-11gb-ram/feed/ 0