The post Vivo V23 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में वीवो, वेबसाइट पर लिस्ट हुआ नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एक तरफ हम Vivo V21 प्रो के इंडिया लॉन्च की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ऐसा लग रहा है कि कंपनी Vivo V23 सीरीज़ पर भी काम कर रही है। दरअसल, इस सीरीज के फोन Vivo V23e को मॉडल नंबर V2116 के साथ IMEI डाटाबेस वेबसाइट पर देखा गया। लिस्टिंग से फोन के नाम की पुष्टि होती है और पता चलता है कि वीवो वी23 सीरीज पर कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है। याद दिल दें कि वीवो वी23 सीरीज इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई वी21 सीरीज की जगह लेगी। वीवो वी21 और वी21ई को भारत में लॉन्च कर दिया गए हैं और वी21 प्रो के इस महीने के अंत में आने की उम्मीद है।
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने आईएमईआई डाटाबेस पर वीवो वी23ई स्मार्टफोन को देखा। लिस्टिंग में नाम और मॉडल नंबर के अलावा कुछ भी नहीं बताया गया है। यह पहली बार है जब हम वीवो वी23 सीरीज के किसी फोन के बारे में सुन रहे हैं, इसलिए हार्डवेयर और डिजाइन के मामले में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, यह साफ है कि वीवो वी23ई पहले लॉन्च हो चुके वी21ई से बेहतर होगा। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] Vivo V21 Pro और Vivo Y72 5G स्मार्टफोन की कीमत सामने आई, जल्द लॉन्च होगी Vivo Smartwatch
vivo V23E visits the IMEI database website. vivo V23 series launch seems imminent.#vivo #vivoV23E pic.twitter.com/624dG5N6VP
— Mukul Sharma (@stufflistings) July 12, 2021
Vivo V21 Pro की कीमत की बात करें तो ये स्मार्टफोन भारत में 32,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि वीवो के इस स्मार्टफोन की असली कीमत कुछ अलग हो सकती है। Vivo V21 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि ये इस महीने लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo V21 का प्रीमियम वर्जन होगा। हालांकि Vivo V21 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स अभी पर्दे पर ही है। अटकलें लगाई जा रहे हैं कि ये स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, 33W फास्ट चार्जिंग, 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo V21 5G या Vivo V20 Pro 5G, 30,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है बेस्ट
Vivo जल्द ही अपनी पहली स्मार्टवॉच को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हमें जानकारी मिली है कि कंपनी ने हाल में ही रिटेल पार्टनर्स के साथ मिलकर स्मार्टवॉच को लेकर एक सर्वे किया है। यह सर्वे कंपनी ने मार्केट की डिमांड और अलग-अलग सेग्मेंट की ज़रूरत जानने के लिए किया होगा। मिली जानकारियों के मुताबिक कंपनी अगले दो से तीन महीने के अंदर अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है।
The post Vivo V23 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में वीवो, वेबसाइट पर लिस्ट हुआ नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: Vivo V21 Pro के इंडिया लॉन्च का टाइम आया सामने, जानें कब होगी इस दमदार फोन की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘वी’ सीरीज़ का नया डिवाइस Vivo V21e 5G फोन लॉन्च किया था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि कंपनी अपने नए फोन वी21 प्रो को इंडिया में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, हमें टिपस्टर योगेश से पता चला है कि फोन जल्द ही देश में लॉन्च होने वाला है। अब तक वीवो भारत में V21 5G और V21e 5G को पेश कर चुकी है। वहीं, अब इस सीरीज के अंदर प्रो मॉडल को लाने वाली है। हालांकि, वीवो वी21 प्रो के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा भारत में वीवो वी 21 प्रो लॉन्च की सटीक तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
टिपस्टर योगेश के मुताबिक, वीवो वी21 प्रो भारत में जुलाई में लॉन्च होगा। उनका मानना है कि फोन जुलाई के अंत में लॉन्च होगा। हमें जुलाई की शुरुआत में फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में जानकारी मिल सकती है। योगेश ने कुछ हफ़्ते पहले कंपनी के 3 महीने के प्रोडक्शन रोडमैप से वीवो वी 21 प्रो इंडिया लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानने का दावा किया है। रोडमैप से यह भी पता चला है कि वीवो X70 सीरीज़ भारत में लॉन्च होगी जब आईपीएल 2021 सितंबर में फिर से शुरू होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo X60T Pro+ स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

अगर बात करें Vivo V21e 5G फोन की तो इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 11 ओएस के साथ फनटच ओएस 11.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना MediaTek Deimensity 700 चिपसेट दिया गया। ग्राफिक्स के लिए यह वीवो मोबाइल माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन को 8GB+3GB RAM के साथ लॉन्च किया है जो LPDDR4X RAM टेक्नोलॉजी से लैस है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वी21ई 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: क्या है Vivo का लॉन्च प्लान, ला रही है Vivo S10, Vivo X70 और iQOO 9 जैसे बड़े डिवाईस, यहां देखें फुल डिटेल
Vivo V21e 5G Phone में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही पावरफुल बैटरी भी दी गई है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो ने अपने इस मोबाइल फोन को 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 44W Flash Charge तकनीक से भी लैस किया गया है जो 30 मिनट में ही फोन को 70 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।
The post Exclusive: Vivo V21 Pro के इंडिया लॉन्च का टाइम आया सामने, जानें कब होगी इस दमदार फोन की एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo का नया 5G फोन आया सामने, क्या यह Vivo V21 Pro 5G है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले माह Vivo V21 को भारत में पेश किया गया था। वैसे तो यह फोन अच्छा है लेकिन इसके साथ ही मोबाइल जगत में चर्चा होने लगी कि Pro सीरीज कब जाएगा। क्योंकि इससे पहले ज्यादातर समय में कंपनी ने V सीरीज के साथ Pro मॉडल को भी पेश किया था। परंतु इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हाल में ही गीकबेंच पर वीवो का नया फोन लिस्ट हुआ है जो Mediatek Dimensity 900 चिपसेट पर काम करता है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह फोन Vivo V21 Pro 5G हो सकता है। क्योंकि इस बार कंपनी ने V21 मॉडल को Mediatek Dimensity 800U चिपसेट पर काम करता है और नए मॉडल को लेकर हम आशा तो कर ही सकते हैं।
Vivo का यह फोन V2123A मॉडल नंबर के साथ Geekbench 4 पर आया है। वैसे तो फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन प्रोसेसर और रैम की सूचना उपलब्ध है। इसमें यह फोन MT6877 चिपसेट बेस्ड है और यह चिपसेट नंबर Dimensity 900 का है। गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर पर 3,467 तक का स्कोर करने और मल्टीकोर पर 8,852 तक का स्कोर कर पाया यह स्कोर काफी अच्छा परफॉर्मेंस बता रहा है। लिस्ट हुआ फोन में एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और उसमें 8 GB की रैम मैमोरी दी गई है। अब तक स्क्रीन और कैमरे आदि को लेकर सूचना नहीं है। इस खबर को सबसे पहले mysmartprice ने प्रकाशित किया है। इसे भी पढ़ेंः Realme ने चला बड़ा दांव, लॉन्च कर दिया इंडिया का सबसे सस्ता 5G फोन

गौरतलब है कि Dimensity 900 6nm फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर तैयार एक प्रोसेसर है जो जिसमें Cortex-A78 आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है। वहीं यह 2.4 GHz के डुअलकोर और 2 GHz के हेक्सा कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है। इससे पहले कंपनी Dimensity 800 यू प्रोसेसर को पेश कर चुकी है जो कि मीड सेग्मेंट में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसे भी पढ़ेंः 14,999 रुपये में Redmi Note 10S या Redmi Note 10 Pro है बेस्ट, जानें
लेटेस्ट वीडियो: Redmi Note 10S vs Redmi Note 10 vs Redmi Note 10 Pro: Comparison Overview
Vivo V21 5G में 6.44 इंच की AMOLED स्क्रीन है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ फुल FHD+ डिसप्ले का उपयोग किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर पर काम करता है और फोन में 8 GB की रैम मैमोरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने नई तकनीक का उपयोग किया है जिसमें 3GB एक्सटेंड RAM को प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 128 GB की इंटरनल स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसे भी पढ़ेंः Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा फुल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन, सेल्फी और रियर कैमरा के लिए मिलेगा अनोखा डिजाइन
कैमरे की बात करें तो Vivo V21 5G में ट्रिपल रियर कैमरा है और मेन सेंसर 64 MP का है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। फोन में 44 MP OIS सेल्फी कैमरा दिया गया है।
The post Vivo का नया 5G फोन आया सामने, क्या यह Vivo V21 Pro 5G है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सस्ते Vivo V21 SE की भी है तैयारी, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo V21 सीरीज को लेकर काफी पहले ही जानकारी आ गई थी। वहीं अब खबर है कि कंपनी वी20 सीरीज की ही तरह एक साथ तीन मॉडल पेश कर सकती है। Vivo V21, Vivo V21 Pro और Vivo V21SE को लॉन्च किया जा सकता है। हाल में वीवो वी21 एसई की जानकारी इंडियन आईएमाईआई डाटा बेस में आई है। हालांकि वहां फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी तो नहीं है लेकिन जिस नंबर से लिस्ट किया गया है वह आईकू यू3 से मिलता है। ऐसे में आशा की जा सकती है कि आईकू यू3 को ही भारत में रिब्रांड करके Vivo V21SE के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी के इस नए फोन की जानकारी मोबाइल टिप्सर मुकुल शर्मा ने लीक की है। जहां उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिस पर फोन का मॉडल नंबर और नाम को स्पष्ट किया गया है। इस फोन को V2061 नाम से लिस्ट किया गया है और साथ में ही फोन के नाम को भी स्पश्ट किया गया है। इसे भी पढ़ेंः Poco X3 Pro: 30 मार्च आ रहा इंडिया, लॉन्च से पहले जानें क्या होगा इसमें खास
Vivo V21 सीरीज

गौरतलब है कि सबसे पहले 91मोबाइल्स खबर दी थी कि कंपनी Vivo V21 हैंडसेट की तैयारी कर रही है जिसे मार्च के बाद लॉन्च किया जा सकता है। हमें यह खबर वीवो के ही एक अधिकारी द्वारा दी गई थी और उसके बाद से ही फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि अब तक फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत कुछ सामने नहीं आया है लेकिन इतना तो तय है कि कंपनी इस बार अपनी 5G पोर्टफोलियों को और मजबूत कर सकती है। यानी कम रेंज वाले मॉडल में भी हो सकता है कि 5G सपोर्ट देखने को मिले। इसे भी पढ़ेंः Samsung के दो कम रेंज वाले 5G फोन इंडियन साइट पर हुए लिस्ट, जल्द करेंगे एंट्री
So yes, Vivo V21 series isn’t too far away from now. I can confirm that there will be a Vivo V21 SE.
The same device has already been registered on the Indian IMEI database.
Plus, the model number resonates with the iQOO U3, which has a Dimensity 800U SoC.#Vivo #VivoV21SE pic.twitter.com/74k19qy3qu— Mukul Sharma (@stufflistings) March 20, 2021
रही बात Vivo V21SE की तो यदि Iqoo U3 को ही रिब्रांड करके यदि पेश किया जा रहा है तो फिर इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।
वहीं यह फोन MediaTek Dimensity 800 आधारित हो सकता है जो 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। हां फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। इसे भी पढ़ेंः Global chip shortage: बढ़ सकते हैं सभी मोबाइल के दाम, Xiaomi ने भी कर दिया है ऐलान
कैमरे पर गौर करें तो आईकू यू3 में 48 MP का डुअल कैमरा है। हालांकि हो सकता है कि यदि यह फोन जब इंडिया में Vivo V21SE नाम से आए तो कैमरा सेग्मेंट में कंपनी थोड़ा बदलाव करे और आपको 3 या चार कैमरा सेटअप रियर पैनल में देखने को मिले। क्योंकि फिलहाल वी20एसई भी ट्रिपल कैमरे के साथ आता है। ऐसे में नए मॉडल में कंपनी डुअल कैमरे का जोखिम नहीं ले सकती।
पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ पेश् किया जा सकता है। रही बात कीमत की तो इस स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी इसे 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च कर सकती है।
The post सस्ते Vivo V21 SE की भी है तैयारी, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>