Vivo V21 SE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Jul 2021 03:02:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB RAM और Snapdragon 720G चिपसेट के साथ सामने आया Vivo V21 SE, लेटेस्ट Android पर करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21e-se-listed-with-snapdragon-720g-soc-8gb-ram-and-android-11/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21e-se-listed-with-snapdragon-720g-soc-8gb-ram-and-android-11/#respond Wed, 07 Jul 2021 03:02:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62247 Vivo V21 5G, V21e और V21e 5G के बाद यह सीरीज़ का चौथा डिवाईस होगा।

The post 8GB RAM और Snapdragon 720G चिपसेट के साथ सामने आया Vivo V21 SE, लेटेस्ट Android पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo कंपनी अपनी ‘वी’ सीरीज़ के तहत अभी तक तीन पावरफुल स्मार्टफोन जोड़ चुकी है। इन वीवो मोबाइल फोंस ने Vivo V21 5G, Vivo V21e और Vivo V21e 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन सीरीज़ में कंपनी अब एक और नया सदस्य जोड़ने की तैयारी कर रही है जो Vivo V21 SE नाम के साथ एंट्री लेगा। वीवो फोन वी21 एसई को लेकर कंपनी ने तो अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह मोबाइल सार्टिफिकेशन्स साइट AI Benchmark पर स्पॉट हुआ है।

Vivo V21 SE को एआई बेंचमार्क पर फोन के नाम के साथ लिस्ट किया गया है जहां इसके एंडरॉयड ओएस और चिपसेट की जानकारी भी मौजूद है। वेबसाइट पर वीवो वी21एसई में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट दिया जाने की बात सामने आई है तथा इसके साथ ही फोन में 8GB RAM भी दिखाई गई है। चिपसेट को देखकर साफ हो गया है कि वीवो वी21 एसई एक 4G फोन होगा। बहरहाल फोन के लॉन्च और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी इंजार किया जा रहा है।

Vivo V21e SE listed with Snapdragon 720G SoC 8GB RAM and android 11

Vivo V21e 5G Phone की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो 5जी फोन V21e को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट से लैस 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11.1 के साथ इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना MediaTek Deimensity 700 चिपसेट दिया गया। कंपनी ने इस फोन को 8GB+3GB RAM के साथ लॉन्च किया है जो LPDDR4X RAM टेक्नोलॉजी से लैस है। टेक जगत की लेटेस्ट खबर : 6GB RAM, 6000mAh Battery और क्वॉड कैमरे के साथ Samsung Galaxy F22 इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 12,499 रुपये

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वी21ई 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo V21e 5G Phone में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही पावरफुल बैटरी भी दी गई है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो ने अपने इस मोबाइल फोन को 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 44W Flash Charge तकनीक से भी लैस किया गया है जो 30 मिनट में ही फोन को 70 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है। इंडिया में Vivo V21e 5G फोन का प्राइस 24,990 रुपये है।

The post 8GB RAM और Snapdragon 720G चिपसेट के साथ सामने आया Vivo V21 SE, लेटेस्ट Android पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21e-se-listed-with-snapdragon-720g-soc-8gb-ram-and-android-11/feed/ 0
Breaking: Vivo V21 5G की पहली झलक आई सामने, 11GB रैम व 64MP कैमरा और बहुत कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-v21-se-listed-on-vivo-malaysia-website-with-these-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-v21-se-listed-on-vivo-malaysia-website-with-these-specification/#respond Tue, 13 Apr 2021 10:10:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57070 वीवो एस21 सीरीज के अंदर दो फोन्स को पेश किया जा सकता है।

The post Breaking: Vivo V21 5G की पहली झलक आई सामने, 11GB रैम व 64MP कैमरा और बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V21 5G को लेकर हाल ही में हमने खबर दी थी कि इस फोन को Bureau of Indian Standard (BIS) सर्टिफिकेशन मिला है। इससे संकेत मिले थे कि कंपनी जल्द ही वीवो वी21 5जी फोन को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब Vivo V21 सीरीज को वीवो मलेशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ ही फुल डिजाइन का खुलासा किया है। वी21 सीरीज़ कंपनी द्वारा पहले लॉन्च की जा चुकी V20 सीरीज़ की तुलना में नए फीचर्स, बेहतर कैमरा व पावरफुल हार्डवेयर से लैस होगी। आइए आगे आपको बताते हैं कि Vivo V21 सीरीज कब और किन फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।

डिजाइन

अगर बात करें लुक की तो फोन में फ्रंट पर वॉटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा वीवो वी21 सीरीज के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। रियर लुक की बात करें तो Vivo V21 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो कि रियर पर लेफ्ट में ट्राइंगल शेप में है। इसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट है। Vivo V21 सीरीज को कंपनी अल्ट्रा स्लिम डिजाइन पर पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Vivo Y20s [G] स्मार्टफोन

vivo-v21-series

Vivo V21 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि कंपनी वीवो वी21 सीरीज में 44एमपी का स्पॉटलाइट सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, रियर पर फोन में 64एमपी कैमरा का प्राइमरी सेंसर होगा। इतना ही नहीं डिवाइस में 8GB+3GB की रैम होगी। इसके अलावा वेबसाइट फोन की कोई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

vivo-v21-series-launch-time

Vivo V21 सीरीज में होंगे तीन फोन

हाल ही में सामने आई कुछ अफवाहों की मानें तो नई वीवो वी 21 सीरीज में एक बेहतर कैमरा सेटअप होगा। मलेशिया में Vivo V21 और V21 SE के लॉन्च की जानकारी मिल चुकी है। लेकिन, संभावना है कि इस लाइन-अप में कंपनी Vivo V21 Pro को भी पेश कर सकती है। इसलिए उम्मीद है कि पिछले साल की V20 सीरीज़ की तरह ही नए V21 लाइन-अप में तीन फोन होंगे। इसे भी पढ़ें: Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

vivo-v21-new

Vivo V21 SE

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि Vivo V21SE को कंपनी iQOO U3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। यदि इस फोन को पेश किया जा रहा है तो फिर इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं यह फोन MediaTek Dimensity 800 आधारित हो सकता है जो 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। हां फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

 

The post Breaking: Vivo V21 5G की पहली झलक आई सामने, 11GB रैम व 64MP कैमरा और बहुत कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-v21-se-listed-on-vivo-malaysia-website-with-these-specification/feed/ 0
वीवो का नया और पावरफुल Vivo V21 5G (V2050) वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-indonesia-telecom-certification-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-indonesia-telecom-certification-launch-soon/#comments Fri, 09 Apr 2021 03:41:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56802 वीवो के इस नए फोन में कई शानदार फीचर्स होंगे।

The post वीवो का नया और पावरफुल Vivo V21 5G (V2050) वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले साल नवंबर में इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि Vivo अपने नई सीरीज V21 पर काम कर रही है जो कि लॉन्च हो चुकी वीवो वी20 के अपग्रेडेड वर्नज के तौर पर मार्केट में लाई जाएगी। हालांकि, अभी तक इस नई सीरीज की लॉन्च डेट की पक्की जानकारी हमारे पास नहीं आई है। लेकिन, Vivo V21 सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स को लेकर अब तक ऑनलाइन कई बार जानकारी सामने आ चुकी है। इस नई सीरीज के अंदर Vivo V21, Vivo V21 Pro और Vivo V21SE को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा हाल में वीवो वी21 एसई की जानकारी इंडियन आईएमाईआई डाटा बेस में आई थी। वहीं, अब मॉडल नंबर V2050 के साथ Vivo V21 5G को इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसका मतलब शायद यह है कि फोन का लॉन्च नजदीक पहुंच गया है। उम्मीद है कि इस सीरीज के फोन 5G के साथ एक नए स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ चिपसेट, बेहतर कैमरे और डिजाइन पर पेश किए जाएंगे।

Vivo V21 5G launch

इंडोनेशियाई टेलीकॉम साइट ने अपने डेटाबेस पर आगामी वीवो वी21 5 जी स्मार्टफोन को लिस्ट किया है। हालांकि लिस्टिंग में फोन के संबंध में कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब हम जानते हैं कि फोन के लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। फोन को मॉडल नंबर V2050 के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo X70 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888 चिपसेट और Zeiss optics के होगा लॉन्च

vivo-v21-5g-indonesia

5G सपोर्ट

5 जी ब्रांडिंग ने पुष्टि की है कि फोन 5 जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। लेकिन यह वास्तव में आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि इन दिनों ज्यादातर मिड-रेंज और किफायती फोन 5G सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है। लेकिन, अगर लॉन्च की तारीख पास है, तो हमें उम्मीद है कि कंपनी जल्द फोन को लेकर ऑफिशियल घोषणा कर सकती है।

Vivo V21 सीरीज में होंगे तीन फोन

हाल ही में सामने आई कुछ अफवाहों की मानें तो नई वीवो वी 21 सीरीज में एक बेहतर कैमरा सेटअप होगा। अभी इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स के डिजाइन को लेकर भी हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। हमें उम्मीद है कि पिछले साल की V20 सीरीज़ की तरह ही नए V21 लाइन-अप में तीन फोन होंगे। इसे भी पढ़ें: Vivo X60T लॉन्चः 5G कनेक्टिविटी के साथ शानदार कैमरा फीचर से है लैस

Vivo V20 2021 on geekbench with 8gb ram android 11

Vivo V21 SE

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि Vivo V21SE को कंपनी iQOO U3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। यदि इस फोन को पेश किया जा रहा है तो फिर इस फोन में आपको 6.5 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं यह फोन MediaTek Dimensity 800 आधारित हो सकता है जो 2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा 6जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। हां फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

The post वीवो का नया और पावरफुल Vivo V21 5G (V2050) वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च बेहद नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-5g-indonesia-telecom-certification-launch-soon/feed/ 1
5G की पावर के साथ जल्द इंडिया आ रहा Vivo V21 SE, लॉन्च नजदीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-se-dimensity-800u-launch-soon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-se-dimensity-800u-launch-soon-india/#respond Mon, 22 Mar 2021 10:07:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55583 फोन की ऑफिशियल जानकारी जल्द सामने आएगी।

The post 5G की पावर के साथ जल्द इंडिया आ रहा Vivo V21 SE, लॉन्च नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो की अपकमिंग V21 सीरीज को लेकर पिछले साल नवंबर से खबरें सामने आ रही हैं। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Vivo इस सीरीज में तीन फोन- Vivo V21, Vivo V21 SE और Vivo V21 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। वहीं, अब टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी है कि वीवो वी21 सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मुकुल ने भारत में V21 SE स्मार्टफोन की IMEI डाटाबेस लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे इस बात की संभावना लगाई जा रही है कि भारतीय मार्केट वीवो वी21 एसई को जल्द पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नई सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में वीवो वी21 एसई का मॉडल नंबर V2061 गदेखा गया है। टिप्स्टर का कहना है कि नया वीवो फोन चीन में लॉन्च हुए iQOO U3 फोन का रीब्रैंडेड वर्ज़न होगा। iQOO U3 का मॉडल नंबर V2061A है। फिलहाल वीवो ने वीवो वी21 सीरीज के लॉन्च से जुड़ी कोई डेट या लीक शेयर नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज अप्रैल में लॉन्च हो सकती है।

iQOO U3

आईक्यू यू3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20.07:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया था जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 401पीपीआई और एचडीआर 10 का सपोर्ट है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है।

iQOO U3 एंडरॉयड 10 पर काम करता है जो आईक्यू यूआई 1.5 पर कार्य करती है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस अलावा फोन में डाइमेंसिटी 800U चिपसेट है। वहीं, फोन में 6 जीबी/8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपॉर्ट भी मिलता है।

दमदार कैमरा और पावर

फोटोग्राफी के लिए आईक्यू यू3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO U3 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO U3 डुअल सिम फोन है जो वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू यू3 में 18वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 5G की पावर के साथ जल्द इंडिया आ रहा Vivo V21 SE, लॉन्च नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21-se-dimensity-800u-launch-soon-india/feed/ 0