Vivo V25 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:15:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V25 5G vs OPPO F21s Pro 5G : प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न, पढ़ें और चुनें कौन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-5g-vs-oppo-f21s-pro-5g-price-specifications-features-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-5g-vs-oppo-f21s-pro-5g-price-specifications-features-comparison/#respond Thu, 15 Sep 2022 12:18:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88300 OPPO F21s Pro 5G और Vivo V25 5G Phone दोनों की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस का कंपेरिज़न

The post Vivo V25 5G vs OPPO F21s Pro 5G : प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न, पढ़ें और चुनें कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में आज दो नए 5जी फोन लॉन्च हुए हैं। एक मोबाइल ओप्पो का है और दूसरा फोन वीवो लेकर आया है। ओपो मोबाइल का नाम OPPO F21s Pro 5G है और वीवो स्मार्टफोन का नाम Vivo V25 5G है। ये दोनों ही 5G Phone हैं जो मिडबजट में लॉन्च हुए हैं। दिवाली के मौके पर बहुत से लोग नया मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं और ऐसे में ओपो एफ21एस प्रो तथा वीवो वी25 दोनों ही अच्छे ऑप्शन हैं। लेकिन अगर बात आती है इन दोनों में से किसी एक को चुनने की तो किस स्मार्टफोन को खरीदना बेहतर रहेगा, यही सवाल उठता है। आगे हमनें OPPO F21s Pro 5G और Vivo V25 5G दोनों की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस का कंपेरिज़न करते हुए पाठकों के सामने डिटेल्स पेश की है जिससे यह फैसला करना आसान रहेगा कि ओपो और वीवो में से किसका फोन लेना बेस्ट रहेगा।

Display

ओपो एफ21एस प्रो 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन 600निट्स ब्राइटनेस, 409पीपीआई और 16.7 कलर डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस फोन की मोटाई 7.66एमएम है।

वीवो वी25 स्मार्टफोन 2040 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन भी एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की मोटाई 7.79एमएम है। वीवो वी25 की बड़ी खूबी यह है कि इसका वाला बैक पैनल Color Changing Fluorite AG Glass वाला है जो सूरज की रोशनी में रंग बदलता है।

Processor

Vivo V25 5G एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट दिया गया है। यह वीवो मोबाइल 8जीबी एक्सटेंडेड रैम से लैस है जिसमें इंटरनल रैम में अतिरिक्त 8जीबी की पावर जोड़ी जा सकती है।

OPPO F21s Pro 5G एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन मे 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसेर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट चिपसेट मौजूद है। इस फोन में 5जीबी वर्चुअल रैम दी गई है। यह भी पढ़ें: Tecno Mobile Phones Under 7000 : कम बजट में दमदार फीचर वाले जबरदस्त स्मार्टफोन

Camera

फोटोग्राफी के लिए OPPO F21s Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तथा इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO F21s Pro 5G एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo V25 5G के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ काम करता है। इसी तरह रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ काम करता है।

Battery

पावर बैकअप के लिए यह OPPO F21s Pro 5G मोबाइल 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं Vivo V25 5G स्मार्टफोन में भी 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन यह 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

OPPO F21s Pro series launched in india price specifications sale details revealed

OPPO F21s Pro 5G Price in India

ओपो एफ21एस प्रो 5जी फोन को इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। OPPO F21s Pro 5G Price 25,999 रुपये है। इस फोन को Starlight Black और Dawnlight Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।

50 mp selfie camera phone vivo v25 launched in india know price specifications offer sale discount deals

Vivo V25 5G Price in India

वीवो वी25 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 27,999 रुपये है। वहीं Vivo V25 5G 12GB RAM + 128GB Storage 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वीवो वी25 को Elegant Black और Surfing Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Vivo V25 5G vs OPPO F21s Pro 5G : प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न, पढ़ें और चुनें कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-5g-vs-oppo-f21s-pro-5g-price-specifications-features-comparison/feed/ 0
दिवाली के लिए वीवो की खास तैयारी, लॉन्च करेगी नई Vivo T1 5G Series! जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-5g-series-coming-soon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-5g-series-coming-soon-india/#respond Sun, 11 Sep 2022 08:13:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87925 Vivo T1, Vivo T1x, Vivo T1 5G और Vivo T1 Pro 5G के बाद कंपनी बेहद जल्द भारत में नई Vivo T1 5G Series पेश करने वाली है।

The post दिवाली के लिए वीवो की खास तैयारी, लॉन्च करेगी नई Vivo T1 5G Series! जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो कंपनी इंडिया में अपनी ‘टी सीरीज़’ भी शुरू कर चुकी है जिसमें अभी तक सिर्फ चार स्मार्टफोन Vivo T1, Vivo T1x, Vivo T1 5G और Vivo T1 Pro 5G लॉन्च किए गए हैं। लेकिन वीवो अब इस सीरीज़ को और भी मजबूत करने की योजना बना रही है। कंपनी बेहद जल्द भारत में नई Vivo T1 5G Series पेश करने वाली है जिसके तहत नए वीवो 5जी मोबाइल फोन लॉन्च होगे।

Vivo T1 5G Series

वीवो टी1 5जी सीरीज़ को कंपनी की ओर से ब्लागिंग साइट ट्वीटर पर टीज़ किया गया है। वीवो ने 07 सेकेंड की एक छोटी की वीडियो शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी नई भारत में लाने वाली है। इस ट्वीट में फिलहाल सिर्फ ‘कमिंग सून’ ही लिखा गया है तथा फोन कब लॉन्च होगा और क्या स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी इसके लिए वीवो इंडिया की अगली अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Vivo T1x

दो महीने पहले ही इंडिया में लॉन्च हुए वीवो टी1एक्स की बात करें तो इस फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा Vivo T1x 4GB RAM + 128GB Storage 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर पर रन करता है।

Vivo T1 5G Series coming soon india

Vivo T1x स्मार्टफोन में 6.58-इंच का Full HD+ 2.5D LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वीवो टी1एक्स में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : Vivo को चुनौती देने जल्द लॉन्च होगा OPPO F21s Pro 5G

Vivo V25 5G

लगे हाथ बता दें कि वीवो कंपनी आने वाली 15 सितंबर को Vivo V25 5G Phone भी इंडिया में लॉन्च करेगी। इस फोन को कंपनी 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारेगी।

15 september vivo v25 india launch date know specifications price offer deal

वहीं फोटोग्राफी के लिए वीवो वी25 5जी के फ्रंट पैनल पर 50MP Selfie Camera कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Vivo V25 5G स्मार्टफोन की बड़ी खूबी Color Changing Fluorite AG Glass design होगा।

The post दिवाली के लिए वीवो की खास तैयारी, लॉन्च करेगी नई Vivo T1 5G Series! जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t1-5g-series-coming-soon-india/feed/ 0
Exclusive : लॉन्च से एक दिन पहले सामने आया Vivo V25 Pro पोस्टर, Vivo V25e और Vivo V25 5G का भी हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-pro-poster-and-specs-leak-before-global-debut-along-with-vivo-v25e-and-v25/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-pro-poster-and-specs-leak-before-global-debut-along-with-vivo-v25e-and-v25/#respond Tue, 16 Aug 2022 08:17:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86183 Vivo V25 Series में Vivo V25 5G, Vivo V25e और Vivo V25 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

The post Exclusive : लॉन्च से एक दिन पहले सामने आया Vivo V25 Pro पोस्टर, Vivo V25e और Vivo V25 5G का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Update 17//08/2022: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन V25 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन 64 MP के OIS कैमरा, 12GB रैम और 66W चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन में भी आपको Vivo V23 pro की तरह चेंजेबल कलर बैक पैनल देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा भी फोन दूसरी खूबियों से लैस है। Vivo V25 Pro की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

वीवो कल यानी 17 अगस्त को भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo V25 Series पेश करने जा रही है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस के नाम, उनकी स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी नहीं दी है लेकिन ग्लोबल लॉन्च से एक दिन पहले ही वीवो वी25 सीरीज़ की कई अहम डिटेल्स प्राप्त हुई है। इस सीरीज़ में Vivo V25 5G, Vivo V25e और Vivo V25 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Vivo V25 Series

वीवो थाईलैंड का पोस्टर हमें टिपस्टर पारस के जरिये प्राप्त हुआ है। यह कंपनी का ऑफिशियल पोस्टर है जो अभी तक भारत में जारी नहीं किया गया है। इस पोस्टर में वीवो वी25 सीरीज़ के तीनों फोंस की फोटो दिखाते हुए उनके नाम का खुलासा किया गया है जिसमें Vivo V25 5G, Vivo V25e और Vivo V25 Pro शामिल हैं। इस पोस्टर से साफ हो गया है कि Vivo V25 Series में तीन स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। हमें टिपस्टर के जरिये सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल Vivo V25 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स भी प्राप्त हुई है जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।

Vivo V25 Pro poster and specs leak before global debut along with vivo V25e and V25

Vivo V25 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

प्राप्त जानकारी अनुसार वीवो वी25 प्रो 5जी फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जाएगी जो शानदार पिक्सल रेज्लयूशन सहित हाई क्वॉलिटी निट्स ब्राइटनेस व कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करेगी। साफ तो नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस हो सकता है। Vivo V25 Pro Surfing Blue और Starlight Back कलर में लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें: 8GB RAM, 50MP Camera और 44W 5,000mAh Battery के साथ सस्ता Vivo Y35 4G फोन हुआ लॉन्च

Vivo V25 Pro स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 8जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट करेगा। यानी हैवी प्रोसेसिंग टॉस्ट के दौरान जरूरत पड़ने पर यह वीवो मोबाइल फोन 20जीबी तक की रैम पावर प्रदान करने में सक्षम होगा। वहीं वीवो वी25 प्रो मार्केट में एक से अधिक वेरिएंट्स में एंट्री लेगा।

Vivo V25 Pro 5G

वीवो वी25 प्रो 5जी फोटोग्राफी के मामले में भी शानदार होगा। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह OIS Ultra-Sensing फीचर वाला होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo V25 Pro में 4,830एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 66W Flash Charge तकनीक से लैस होगी।

The post Exclusive : लॉन्च से एक दिन पहले सामने आया Vivo V25 Pro पोस्टर, Vivo V25e और Vivo V25 5G का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v25-pro-poster-and-specs-leak-before-global-debut-along-with-vivo-v25e-and-v25/feed/ 0