Vivo V29 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Aug 2023 11:01:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP Selfie Camera वाला Vivo V29 5G आने वाला है इंडिया! भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-vivo-v29-5g-listed-on-bis-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-vivo-v29-5g-listed-on-bis-india-launch-soon/#respond Wed, 09 Aug 2023 11:01:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114224 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo V29 5G हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ 8GB RAM, 80W Fast Charging और 50MP Camera दिया गया है। वीवो अपने इस स्मार्टफोन को अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी ला सकती है। वीवो वी29 5जी दरअसल भारतीय […]

The post 50MP Selfie Camera वाला Vivo V29 5G आने वाला है इंडिया! भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V29 5G हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ 8GB RAM, 80W Fast Charging और 50MP Camera दिया गया है। वीवो अपने इस स्मार्टफोन को अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी ला सकती है। वीवो वी29 5जी दरअसल भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हुआ है जो मोबाइल फोंस लॉन्च के ​लिए इंडिया में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करती है।

Vivo V29 5G BIS लिस्टिंग

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर वीवो वी29 5जी फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के किसी फीचर या स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सर्टिफिकेशन सामने आने से यह जरूर साफ हो गया है कि यह मोबाइल फोन अब जल्द इंडिया में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही Vivo V29 5G को इंडिया में टीज़ करना शुरू कर सकती है और फोन लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।

Vivo V29 5G

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.78″ 120Hz AMOLED display
  • Qualcomm Snapdragon 778G
  • 50MP Rear Camera
  • 50MP Front Camera
  • 80W fast charging

स्क्रीन : इस फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: वीवो वी29 5जी एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर बना है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 642एल जीपीयू मौजूद है।

फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी29 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

रियर कैमरा : इसके बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर मौजूद है जिनमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo V29 5G फोन में 4,600एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

फीचर्स : फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, आईपी68 रेटिंग सहित बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

The post 50MP Selfie Camera वाला Vivo V29 5G आने वाला है इंडिया! भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-vivo-v29-5g-listed-on-bis-india-launch-soon/feed/ 0
Vivo V29 5G हुआ ग्लोबल लॉन्च, इसमें है 80W चार्जिंग, 8GB रैम और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-global-launched-with-50-mp-camera-and-80w-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-global-launched-with-50-mp-camera-and-80w-fast-charging/#respond Tue, 01 Aug 2023 09:53:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113128 मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी वी29 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इसमें कंपनी ने Vivo V29 5G मॉडल को यूरोप में पेश किया है। फोन में यूजर्स को 6.78 इंच बड़ा डिस्प्ले, कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप जैसी कई सुविधाएं दी जा रही हैं।

The post Vivo V29 5G हुआ ग्लोबल लॉन्च, इसमें है 80W चार्जिंग, 8GB रैम और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वी29 सीरीज में वीवो वी29 5जी पेश किया गया है।
  • इसमें 6.78 इंच बड़ा एमोलेड डिस्प्ले है।
  • यह मोबाइल 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है।

मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी वी29 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इसमें कंपनी ने Vivo V29 5G मॉडल को यूरोप में पेश किया है। फोन में यूजर्स को 6.78 इंच बड़ा डिस्प्ले, कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप जैसी कई सुविधाएं दी जा रही हैं। आइए, आगे आपको इस पोस्ट में डिवाइस की पूरी डिटेल बताते हैं।

Vivo V29 5G

कंपनी ने Vivo V29 5G को सिंगल स्टोरेज वैरियंट में बाजार में उतारा है जिसमें 8GB रैम की सुविधा दी जा रही है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह पीक ब्लू और नोबेल ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही डिटेल्स वेबसाइट पर लिस्ट हो सकती है। बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत सहित अन्य बाजारों में भी आने की उम्मीद है।

Vivo V29 5G global launched price Specifications

Vivo V29 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Vivo V29 5G फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1.5के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट, 452 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट मिल जाता है। यही नहीं स्क्रीन में DCI-P3 कलर गमट तकनीक और आंखो के बचाव के लिए एसजीएस रेटिंग भी है।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस है। शानदार ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 642एल जीपीयू लगा हुआ है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने डिवाइस में वीसी बायोनिक कूलिंग सिस्टम लगाया है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में कंपनी ने बताया है कि डिवाइस 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है, लेकिन इंटरनल स्टोरेज की जानकारी अभी वेबसाइट पर मौजूद नहीं है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में इसमें 4600mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी मात्र 18 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें फोन लेटेस्ट एंड्राइड पर बेस्ड है।
  • अन्य: मोबाइल में डुअल सिम 5जी सपोर्ट, IP68 रेटिंग, ब्लूटूथ, वाईफाई, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post Vivo V29 5G हुआ ग्लोबल लॉन्च, इसमें है 80W चार्जिंग, 8GB रैम और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-global-launched-with-50-mp-camera-and-80w-fast-charging/feed/ 0
Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-google-play-listing-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-google-play-listing-details/#respond Thu, 27 Jul 2023 06:20:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112665 मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी विवो वी 29 सीरीज का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन सीरीज के तहत कंपनी V29, V29 Pro and V29e स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

The post Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • विवो वी 29 सीरीज में तीन फोन पेश हो सकते हैं।
  • डिवाइस आने वाले अगस्त में लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • V29 में 8GB रैम मिलने की डिटेल सामने आई है।

मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी विवो वी 29 सीरीज का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन सीरीज के तहत कंपनी V29, V29 Pro और V29e स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, फिलहाल Vivo V29 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में सामने आया है। आइए, आगे आपको डिवाइस की लिस्टिंग डिटेल और लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo V29 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

वीवो वी29 को गूगल प्ले कंसोल लिस्ट में देखा गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के मॉडल नंबर और नाम का पता चला है।

  • फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • बड़ी बात यह सामने आई है कि डिवाइस में पावरफुल स्नैपड्रेगन 778जी प्रोसेसर मिल सकता है।
  • स्टोरेज के मामले में 8GB रैम मिलने की बात सामने आई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 पर रन करेगा यह डिटेल भी दी गई है।

Vivo V29 5G लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

पिछले कुछ दिनों से Vivo V29 5G स्मार्टफोन के लीक और अन्य डिटेल सामने आ रही हैं। जबकि कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन खबर है कि डिवाइस आने वाले अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी इस सीरीज को सबसे पहले ग्लोबल बाजारों में पेश करने वाली है। जिसके बाद इसकी एंट्री भारत में भी हो सकती है।

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिस्प्ले: वीवो वी29 5जी में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसम पर 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। यह डिटेल लिस्टिंग में भी देखी गई है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB रैम की डिटेल सामने आई है। जबकि कंपनी अन्य वैरियंट भी बाजार में ला सकती है। यानी फोन 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज में आने की उम्मीद है।
  • कैमरा: यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन मे 4,5000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
  • OS: यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।
  • अन्य: इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स भी होंगे।

The post Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-google-play-listing-details/feed/ 0
Vivo V29 5G की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, देखें कितने का होगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-price-revealed-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-price-revealed-before-launch/#respond Thu, 20 Jul 2023 08:35:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=111654 मोबाइल निर्माता वीवो जल्द ही अपनी V-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V29 5G लॉन्च हो सकता है।

The post Vivo V29 5G की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, देखें कितने का होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo V29 5G अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।
  • यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है।
  • डिवाइस में स्नैपड्रैगन 778जी प्लस प्रोसेसर मिल सकता है।

मोबाइल निर्माता वीवो जल्द ही अपनी V-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V29 5G लॉन्च हो सकता है। बता दें कि पिछले कुछ समय से डिवाइस को अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। वहीं, अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है। आइए, आगे पोस्ट में लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।

Vivo V29 5G कीमत (लीक)

विवो के नए Vivo V29 5G को लेकर टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने प्राइस लीक शेयर किया है।

  • टिपस्टर के मुताबिक Vivo V29 5G को 256 जीबी स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है।
  • कीमत की बात करें तो यह CZK 11,990 यानी कि करीब 46,000 रुपये का होगा।
  • फोन के लिए यूजर्स को ब्लू और ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
  • हालांकि आगे देखना होगा की कंपनी की ओर से क्या ऐलान किया जाता है।

Vivo V29 5G लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

पिछले कुछ दिनों से Vivo V29 5G स्मार्टफोन के लीक और अन्य डिटेल सामने आ रही हैं। जबकि कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन खबर है कि डिवाइस आने वाले अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकता है।

Vivo V29 Lite 5G phone launched globally know price features specifications

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिस्प्ले: वीवो वी29 5जी में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: तगड़े 5G परफॉरमेंस के लिए यूजर्स को इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर मिल सकता है।
  • कैमरा: Vivo V29 5G में कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा दे सकती है। जो 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस वाला हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4,5000एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

The post Vivo V29 5G की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, देखें कितने का होगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-price-revealed-before-launch/feed/ 0
ग्लोबल लॉन्च से पहले Vivo V29 5G आईएमडीए साइट पर आया सामने, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-imda-certification-listing-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-imda-certification-listing-specifications/#respond Mon, 19 Jun 2023 08:59:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107464 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल निर्माता वीवो जल्द अपनी ‘वी29 सीरीज’ का विस्तार कर सकता है जिसमें Vivo V29, Vivo V29 Pro और Vivo V29 Lite एंट्री कर सकते हैं। हालांकि लॉन्चिंग का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सीरीज के वनिला मॉडल को गीकबेंच, ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट के साथ अब आईएमडीए सर्टिफिकेशन पर भी मौजूदगी मिल गई है। […]

The post ग्लोबल लॉन्च से पहले Vivo V29 5G आईएमडीए साइट पर आया सामने, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo V29 5G में 8जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है।
  • इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
  • डिवाइस एंड्राइड 13 ओएस पर रन कर सकता है।

मोबाइल निर्माता वीवो जल्द अपनी ‘वी29 सीरीज’ का विस्तार कर सकता है जिसमें Vivo V29, Vivo V29 Pro और Vivo V29 Lite एंट्री कर सकते हैं। हालांकि लॉन्चिंग का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सीरीज के वनिला मॉडल को गीकबेंच, ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन वेबसाइट के साथ अब आईएमडीए सर्टिफिकेशन पर भी मौजूदगी मिल गई है। आइए, आपको लिस्टिंग की पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Vivo V29 5G आईएमडीए लिस्टिंग

वीवो वी29 5जी फोन को IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर V2250 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग के अनुसार नए वीवो फोन में WLAN, ब्लूटूथ और NFC सपोर्ट देखने को मिल जाएगी। आईएमडीए में इसके अलावा अन्य कोई जानकारी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि यह कहा जा सकता है कि इस लिस्टिंग से ग्लोबल लॉन्च जल्द संभव हो सकता है।

Vivo V29 5G IMDA listing

Vivo V29 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • गीकबेंच पर यह फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।
  • इसमें 8जीबी रैम का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई थी।
  • प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस चिपसेट दिए जाने की बात कही गई थी।
  • इसके अलावा डिवाइस एंड्राइड 13 ओएस पर रन करेगा यह भी सामने आया था।
  • मोबाइल फोन ने सिंगल-कोर में 1000 और मल्टी कोर में 2803 स्कोर हासिल किए थे।

Vivo V29 5G के लीक स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: लीक के मुताबिक वीवो वी29 5जी फोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: बेहतर परफॉरमेंस के लिए डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
  • कैमरा डिटेल: V29 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4,500 एमएएच बैटरी के साथ पेश हो सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग कितनी होगी यह डिटेल नहीं मिली है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा।

The post ग्लोबल लॉन्च से पहले Vivo V29 5G आईएमडीए साइट पर आया सामने, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-5g-imda-certification-listing-specifications/feed/ 0