Vivo V29 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Jul 2023 06:33:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-google-play-listing-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-google-play-listing-details/#respond Thu, 27 Jul 2023 06:20:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112665 मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी विवो वी 29 सीरीज का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन सीरीज के तहत कंपनी V29, V29 Pro and V29e स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

The post Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • विवो वी 29 सीरीज में तीन फोन पेश हो सकते हैं।
  • डिवाइस आने वाले अगस्त में लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • V29 में 8GB रैम मिलने की डिटेल सामने आई है।

मोबाइल निर्माता वीवो ने अपनी विवो वी 29 सीरीज का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन सीरीज के तहत कंपनी V29, V29 Pro और V29e स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, फिलहाल Vivo V29 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में सामने आया है। आइए, आगे आपको डिवाइस की लिस्टिंग डिटेल और लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo V29 गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

वीवो वी29 को गूगल प्ले कंसोल लिस्ट में देखा गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के मॉडल नंबर और नाम का पता चला है।

  • फोन V2250 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • बड़ी बात यह सामने आई है कि डिवाइस में पावरफुल स्नैपड्रेगन 778जी प्रोसेसर मिल सकता है।
  • स्टोरेज के मामले में 8GB रैम मिलने की बात सामने आई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 पर रन करेगा यह डिटेल भी दी गई है।

Vivo V29 5G लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

पिछले कुछ दिनों से Vivo V29 5G स्मार्टफोन के लीक और अन्य डिटेल सामने आ रही हैं। जबकि कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन खबर है कि डिवाइस आने वाले अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी इस सीरीज को सबसे पहले ग्लोबल बाजारों में पेश करने वाली है। जिसके बाद इसकी एंट्री भारत में भी हो सकती है।

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिस्प्ले: वीवो वी29 5जी में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसम पर 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। यह डिटेल लिस्टिंग में भी देखी गई है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 8GB रैम की डिटेल सामने आई है। जबकि कंपनी अन्य वैरियंट भी बाजार में ला सकती है। यानी फोन 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज में आने की उम्मीद है।
  • कैमरा: यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हो सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन मे 4,5000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
  • OS: यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।
  • अन्य: इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स भी होंगे।

The post Vivo V29 में मिल सकती है Snapdragon 778G की पावर, लिस्टिंग में स्पॉट हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-google-play-listing-details/feed/ 0
Exclusive: Vivo V29 Pro में मिलेगा 50MP Selfie कैमरा और 12GB RAM, होने वाला है इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-vivo-v29-pro-specifications-revealed-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-vivo-v29-pro-specifications-revealed-launch-in-india-soon/#respond Fri, 19 May 2023 12:03:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104930 Exclusive: Vivo V29 Pro में मिलेगा 50MP Selfie कैमरा और 12GB RAM, होने वाला है इंडिया में लॉन्च

The post Exclusive: Vivo V29 Pro में मिलेगा 50MP Selfie कैमरा और 12GB RAM, होने वाला है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo V29 Pro सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल होगा।
  • वीवो वी29 प्रो में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।
  • फोन 66W fast charging से लैस होगा।

Vivo V29 series लॉन्च के लिए तैयार है। अगले महीने यानी जून के शुरूआती दिनों में यह सीरीज़ ग्लोबली लॉन्च हो सकती है जिसके कुछ समय बाद ही इसकी इंडिया में एंट्री हो जाएगी। 91मोबाइल्स ने आज ही इस सीरीज़ के Vivo V29 Lite 5G फोन से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश की है। वहीं अब हमें सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल Vivo V29 Pro की भी विशिष्ट जानकारी प्राप्त हो गई है। टिपस्टर सुधांशू के हवाले से वी29 प्रो की कई स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया गया है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो वी29 प्रो लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ Curved OLED Screen
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 64MP triple rear और 50MP front Camera
  • 5000mAh battery और 66W fast charging
  • स्क्रीन – हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Vivo V29 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच की लार्ज स्क्रीन दी जाएगी। यह स्क्रीन 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली होगी जो कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। वी29 प्रो में यूजर्स को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगी।

    मैमोरी वेरिएंट – Vivo V29 Pro को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि उम्मीद कर सकते हैं कि यह वीवो स्मार्टफोन एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री लेगा।

    कैमरा – फोटोग्राफी के लिए वीवो वी29 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V29 Pro 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।

    बैटरी – Vivo V29 Pro में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वी29 प्रो में 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी।

    The post Exclusive: Vivo V29 Pro में मिलेगा 50MP Selfie कैमरा और 12GB RAM, होने वाला है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-selfie-camera-phone-vivo-v29-pro-specifications-revealed-launch-in-india-soon/feed/ 0
    Exclusive: 64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ लाॅन्च होगा Vivo V29 Lite 5G, देखें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-lite-5g-to-launch-with-64-mp-camera-and-5g-connectivity-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-lite-5g-to-launch-with-64-mp-camera-and-5g-connectivity-exclusive/#respond Fri, 19 May 2023 05:51:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104862 V29 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार कंपनी Vivo V29 Lite 5G को लाॅन्च करने वाली हैॅ जो कि एक मिड बजट सेगमेंट का फोन होगा।

    The post Exclusive: 64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ लाॅन्च होगा Vivo V29 Lite 5G, देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Vivo ने कुछ माह पहले ही भारतीय बाजार में V27 सीरीज को लाॅन्च किया था। वहीं अब V29 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार कंपनी Vivo V29 Lite 5G को लाॅन्च करने वाली है जो कि एक मिड बजट सेगमेंट का फोन होगा। हमें यह जानकारी भारत के प्रमुख टिपस्टर सुधांशु के माध्यम से मिली है। उन्होंने बताया कि यह फोन क्वालकाॅम के Snapdragon 695 प्रोसेसर पर बेस्ड होेगा और इसमें आपको 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा।

    Vivo V29 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन

    डिसप्लेः खबर के अनुसार Vivo V29 Lite 5G में आपको 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080ग2400 पिक्सल का होगा और यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध होगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन को कंपनी AMOLED पैनल के साथ पेश करने वाली है।

    कैमराः जानकारी के अनुसार इस फोन को 64MP के मेन कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में आपको दो कैमरे 2-2 मेगापिक्स्ल के मिलेंगे। मेन कैमरा F/1.79 अपर्चर के साथ उपलब्ध होगा जबकि बाकी दोनों कैमरे में F/2.4 अपर्चर का सपोर्ट होगा।

    फोन में सेल्फी कैमरा 18 मेगापिक्सल का दिया जाएगा जो F/2.45 अपर्चर के साथ उपलब्ध होंगे।

    vivo-v29-lite-5g-to-launch-with-64-mp-camera-and-5g-connectivity-exclusive

    प्रोसेसर, रैम और रोमः Vivo V29 Lite 5G को कंपनी क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। यह मीड सेगमेंट का एक अच्छा प्रोसेसर है जो काफी फोन के साथ लाॅन्च हो चुका है। इसके साथ ही फोन में आपको 8GB की रैम मैमोरी के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। ?

    ऑपरेटिंग सिस्टमः इस फोन को कंपनी एंड्राॅयड 13 के साथ लाॅन्च करने वाली है। जैसा कि आपको मालूम है वीवो फोन में आपको फनटच ओएस देखने को मिलता है। ऐसे में इस डिवाइस में भी फनटच की लेयरिंग उपलब्ध होगी।

    बैटरीः पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की उपलब्ध होगी। वहीं यह फोन 44W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

    कनेक्टिविटीः जानकारी के अनुसार फोन में डुअल सिम कार्ड स्लाॅट देखने को मिलेगा। हालांकि फोन का दूसरा स्लाॅट हाईब्रिड होगा। इसमें आप सिम कार्ड या फिर मैमोरी कार्ड में से किसी एक का उपयोग कर पाएंगे।

    इसके साथ वीवो वी29 लाइट 5जी में आपको ब्लूटूथ 5.1, वाईफाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिलेगा।

    अन्य फीचर्सःः फोन में आपको एक्सेलेरो मीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्राॅक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास, इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और जायरोस्कोप देखने को मिलेगा।

    वीवो वी29 लाइट 5जी लाॅन्च डेट (संभावित)

    अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार वीवो वी29 लाइट 5जी को कंपनी अगले महीने ग्लोबली लाॅन्च कर सकती है। वहीं उसके कुछ दिन बाद ही यह फोन भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। प्राप्त सूचना के अनुसार ग्लोबाल और इंडियन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे।

    The post Exclusive: 64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ लाॅन्च होगा Vivo V29 Lite 5G, देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v29-lite-5g-to-launch-with-64-mp-camera-and-5g-connectivity-exclusive/feed/ 0
    [Exclusive] 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Vivo V29 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5000mah-battery-and-5g-processor-are-the-leaked-specs-of-vivo-v29-pro-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5000mah-battery-and-5g-processor-are-the-leaked-specs-of-vivo-v29-pro-check-details/#respond Thu, 13 Apr 2023 10:00:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102968 वीवो जल्द ही भारत में Vivo V29 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। वीवो के इस फोन से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं।

    The post [Exclusive] 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Vivo V29 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Vivo V29 सीरीज जल्द होगी लॉन्च
    • मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ करेगा एंट्री
    • मिलेगा 64MP प्राइमरी और 50MP फ्रंट कैमरा

    वीवो का वी सीरीज भारत में बेहद ही पाॅपुलर है और कुछ महीने पहले ही कंपनी ने वी27 सीरीज को इंडिया में पेश किया था। वहीं आज 91मोबाइल्स को वीवो वी29 सीरीज से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमेें यह जानकारी भारत के प्रमुख टिपस्टर पारस गुगलानी के माध्यम से मिली है। उन्होंने बताया है कि कंपनी जल्द ही वीवो वी29 प्रो को लाॅन्च कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने फोन के स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 सीरीज के प्रोसेसर पर पेश किया जाने वाला है और इसमें आपको कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिलेगा।

    Vivo V29 Pro 5G : स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

    vivo-v29-pro-5g

    डिसप्ले और डिजाइन

    • 6.7 इंच AMOLED कर्व्ड डिसप्ले
    • इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

    टिपस्टर पारस गुगलानी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एंट्री कर सकता है। इसके साथ ही ये डिस्प्ले पैनल दोनों किनारों से कर्व होगी। इस फोन के बैक पैनल में कलर चेंजिंग पैनल दिया जा सकता है।

    प्रोसेसर, रैम-स्टोरेज और ओएस

    • Dimensity 8000 सीरीज 5G प्रोसेसर
    • 12GB रैम और 256GB स्टोरेज

    प्रोसेसर की बात करें तो वीवो की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का अपकमिंग फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। इस फोन को Mediatek Dimensity 8000 सीरीज के 5G प्रोसेसर के साथ आ सकता है। लीक स्पेक्स में दावा किया जा हा है कि यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ एंट्री करेगा। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर रन करेगा।

    कैमरा

    • 64MP प्राइमरी कैमरा
    • 50MP फ्रंट कैमरा

    फोटोग्राफी को लेकर टिपस्टर ने दावा किया है कि वीवो के अपकमिंग Vivo V29 Pro स्मार्टफोन 64MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर (OIS) फीचर्स सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

    बैटरी और चार्जिंग

    • 5000mAh बैटरी
    • 66W फास्ट चार्ज

    अपकमिंग Vivo V29 Pro स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही इस फोन में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

    Vivo V29 Pro 5G : कब होगा लॉन्च

    वीवो का यह स्मार्टफोन इंडिया और ग्लोबल मार्केट में मॉडल नंबर V2251 के साथ एंट्री करेगा। इस फोन के लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। हालांकि कंपनी के लॉन्च टाइमलाइन हिस्ट्री के मुताबिक फोन भारतीय मार्केट में अगस्त या सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। ताकि फेस्टिवल सीजन से पहले कंपनी मार्केट में अपना प्रोडक्ट प्रोफाइल तगड़ा कर पाएं।

    The post [Exclusive] 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Vivo V29 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5000mah-battery-and-5g-processor-are-the-leaked-specs-of-vivo-v29-pro-check-details/feed/ 0