Vivo V30 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 Feb 2024 08:27:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V30 और V30 Pro का रिटेल पोस्टर इंडिया लॉन्च से पहले लीक, जल्द हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v30-v30-pro-indian-retail-poster-leaked-phones-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v30-v30-pro-indian-retail-poster-leaked-phones-may-launch-soon/#respond Fri, 16 Feb 2024 08:19:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=130977 वीवो भारत में अपनी V30 श्रृंखला को लाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें Vivo V30 और Vivo V30 Pro जैसे दो फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि अभी भारतीय लॉन्च को लेकर ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही माय स्मार्ट प्राइस ने मोबाइल्स के इंडिया रिटेल पोस्टर और कुछ प्रमुख कैमरा स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं।

The post Vivo V30 और V30 Pro का रिटेल पोस्टर इंडिया लॉन्च से पहले लीक, जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo V30 श्रृंखला जल्द भारत में पेश हो सकती है।
  • इसमें Vivo V30 और V30 Pro पेश किए जा सकते हैंं।
  • Vivo V30 Pro में ZEISS लेंस सपोर्ट मिल सकता है।

वीवो भारत में अपनी V30 श्रृंखला को लाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें Vivo V30 और Vivo V30 Pro जैसे दो फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि अभी भारतीय लॉन्च को लेकर ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही माय स्मार्ट प्राइस ने मोबाइल्स के इंडिया रिटेल पोस्टर और कुछ प्रमुख कैमरा स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। आइए, आगे पूरी लीक जानकारी को डिटेल में जानते हैं।

Vivo V30 और V30 Pro का रिटेल पोस्टर (लीक)

  • लीक के अनुसार विवो V30 प्रो मोबाइल में छह अलग-अलग ZEISS स्टाइल पोर्ट्रेट मोड मिलने की बात सामने आई है। जिसकी मदद से दिन और रात में शानदार कैमरा अनुभव मिल सकता है।
  • बताया गया है कि इन मोड में ZEISS सिने-फ्लेयर पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक, बायोटार, प्लानर, डिस्टैगन और सोनार शामिल हो सकते हैं।
  • पोर्ट्रेट मोड केवल फोटो ही नहीं वीडियो में भी मिल सकता है। Vivo V30 Pro डिवाइस पर ZEISS सिनेमैटिक वीडियो बोकेह और ZEISS नेचुरल कलर मोड दिए जा सकते हैं।
  • आप नीचे दी गई इमेज में यह भी देख सकते हैं कि Vivo V30 सीरीज को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। यानी की जल्द ही भारत में फोंस का लॉन्च संभव हो सकता है।

Vivo V30 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: वीवो V30 प्रो फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2800×1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: Vivo V30 Pro मोबाइल में संभावित तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • मैमोरी: यह मोबाइल फोन 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है।
  • कैमरा: Vivo V30 Pro में ZEISS लेंस सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Vivo V30 Pro में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • ओएस: स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 आधारित फनटचओएस 14 के साथ लाया जा सकता है।
  • अन्य: डिवाइस में डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, डस्ट और वॉटर से बचाव वाली IP54 रेटिंग सहित कई फीचर्स मिल सकते हैं।


vivo V30 Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices

The post Vivo V30 और V30 Pro का रिटेल पोस्टर इंडिया लॉन्च से पहले लीक, जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v30-v30-pro-indian-retail-poster-leaked-phones-may-launch-soon/feed/ 0
[Exclusive] Vivo V30 के बाद आएगा Vivo V40, V31 और V33 जैसे मॉडल नहीं होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-launching-in-india-after-v30-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-launching-in-india-after-v30-exclusive/#respond Thu, 11 Jan 2024 11:11:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=127555 Vivo V30 के बाद सीधा vivo V40 मॉडल को लॉन्च करने वाली है यानी Vivo V31, Vivo V33 और V35 जैसे मॉडल लॉन्च नहीं होंगे

The post [Exclusive] Vivo V30 के बाद आएगा Vivo V40, V31 और V33 जैसे मॉडल नहीं होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिड बजट सेगमेंट में vivo का V सीरीज काफी लोकप्रिय है। हर बार लॉन्च से पहले इसकी खूब चर्चा होती है। पिछले साल कंपनी ने Vivo V29 सीरीज को उतारा था, लेकिन अब Vivo V30 को लेकर लीक्स आने लगे हैं। वहीं 91मोबाइल्स को वीवो के वी-सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी मिली है। कंपनी Vivo V30 के बाद सीधा vivo V40 मॉडल को लॉन्च करने वाली है यानी Vivo V31, Vivo V33 और V35 जैसे मॉडल लॉन्च नहीं होंगे। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक एग्जीक्यूटिव से मिली है, जिन्होंने 91मोबाइल्स को पहले भी कंपनी से जुड़ी कई जानकारी दी हैं,जो सही साबित हुई हैं।

कब लॉन्च होगा Vivo V40

हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार Vivo V40 को कंपनी इसी साल यानी 2024 में ही लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इस फोन को फेस्टिव सीजन के पहले लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जिन्होंने हमें यह जानकारी दी है उनका कहना है कि ‘कंपनी Vivo V40 को अगस्त के अंत या सितंबर के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।’

कैसा होगा Vivo V40

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है, तो इस बारे में ज्यादा जानकारी उन्होंने नहीं दी है, लेकिन इतना जरूर कहा कि ‘Vivo V30 में आपको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, मगर Vivo V40 पूरी तरह से अलग फोन होगा। कंपनी इसमें डिजाइन सहित कई बदलाव लेकर आ सकती है जैसे कि बड़ा कैमरा सेंसर और आईपी रेटिंग आदि प्रमुख हैं।’

Vivo V सीरीज

जहां तक वीवो वी-सीरीज की बात है, तो देख सकते हैं कि कंपनी अब तक इस सीरीज में ज्यादातर विषम नंबर जिसे हम ऑड नंबर भी कहते हैं, में फोन लॉन्च करती आई है, जैसे- V3, V7, V9, V11, V15, V17, V19, V21, V23, V25, V27 और V29। अब तक इवन नंबर यानी कि सम नंबर में Vivo 20 ही उपलब्ध था और अब V30 को लेकर चर्चा हो रही है और इसके बाद कंपनी सीधा Vivo V40 को लॉन्च करने वाली है। Vivo V31, V33 और V35 जैसे मॉडल नहीं आएंगे।

Vivo V30 के लीक स्पेसिफिकेशन

Vivo V40 से पहले कंपनी Vivo V30 सीरीज को लॉन्च करने वाली है और उसे लेकर अब तक कई लिक्स आ चुके हैं। कई सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन V2318 नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लीक के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन को कंपनी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है, जिसमें एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट देखने को मिलेगा।

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर आ सकता है और इसमें एड्रीनो 720 जीपीयू देखने को मिलेगा। साथ ही, कंपनी इसे 8GB और 12GB की रैम मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। अब तक जो लीक मिले हैं उसके अनुसार, Vivo V30 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित फन टच ओएस 14 के साथ लॉन्च हो सकता है और इसमें 5000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है।

The post [Exclusive] Vivo V30 के बाद आएगा Vivo V40, V31 और V33 जैसे मॉडल नहीं होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-launching-in-india-after-v30-exclusive/feed/ 0