Vivo V40 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Feb 2025 08:02:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V50 लॉन्च से पहले Vivo V40 5G फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-5g-purchase-with-discount-before-vivo-v50-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-5g-purchase-with-discount-before-vivo-v50-india-launch/#respond Wed, 05 Feb 2025 12:30:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166221 वीवो वी40 पर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Vivo V50 लॉन्च से पहले Vivo V40 5G फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V50 5G फोन 17 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। इस मोबाइल के भारतीय बाजार में आने से पहले कंपनी अपनी ‘वी’ सीरीज के ही Vivo V40 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसमें इस 8GB RAM और 50MP Selfie Camera वाले फोन को 2 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वीवो वी40 पर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40 5G पर ऑफर

  • वीवो वी40 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
  • शॉपिंग साइट Flipkart की ओर से इस मोबाइल पर 2,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
  • यह बैंक ऑफर है जिसमें फुल पेमेंट करने पर ₹1,000 तथा ईएमआई बनावने पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • इस हिसाब से Vivo V40 5G फोन को अगर क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट कर खरीदा जाता है तो इसका प्राइस 33,999 रुपये पड़ेगा।
  • वहीं क्रेडिट कार्ड से EMI बनावाई जाती है तो Vivo V40 5G फोन का इफेक्टिव प्राइस 32,999 रुपये (₹34999-₹2000) पड़ेगा।

वीवो वी40 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए तथा इस ऑफर की विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। गौरतलब है कि Flipkart EMI से यह मोबाइल खरीदने पर बैंक ईएमआई भी चुकानी पड़ेगी जो सभी बैंक की अलग अलग हो सकती है।

Vivo V40 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ 1.5K 3D Curved Screen
  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • 12GB Extended RAM
  • 50MP Selfie Camera
  • 50MP Dual Back Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 80W FlashCharge

डिस्प्ले

वीवो वी40 5जी फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह 3डी कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 4500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा

Vivo V40 में ZEISS लेंस का इस्तेमाल किया है जो बैक और फ्रंट दोनों कैमरा में मौजूद है। सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर तथा एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा एंगल लेंस मौजूद है।

प्रोसेसर

Vivo V40 एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हमारी टेस्टिंग में यह फोन 810653 एनूटूट स्कोर प्राप्त कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 720 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

वीवो वी40 5जी फोन 12जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की 8जीबी फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 20GB RAM (8जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है। कंपनी की मानें तो वीवो वी40 में एक साथ 40 से ज्यादा ऐप्स बैकग्राउंड में एक्टिव रह सकती है। इस फोन में 128GB Storage मिलती है।

बैटरी

Vivo V40 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 13 घंटे का पीसीमार्क बैटरी स्कोर प्राप्त कर चुका है।

vivo V40 Price
Rs. 34,999
Go To Store
See All Prices

The post Vivo V50 लॉन्च से पहले Vivo V40 5G फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट, यहां देखें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-5g-purchase-with-discount-before-vivo-v50-india-launch/feed/ 0
Vivo V40 बनाम OnePlus 12R, जानें किसका कैमरा अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oneplus-12r-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oneplus-12r-camera-comparison-in-hindi/#respond Sat, 19 Oct 2024 03:30:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157125 Vivo V40 (review) एक कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इसमें इसके पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड हैं, जिसमें Zeiss ऑप्टिक्स शामिल है, जो इसके प्रो वैरियंट की तरह कैमरा परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। दूसरी ओर, OnePlus 12R […]

The post Vivo V40 बनाम OnePlus 12R, जानें किसका कैमरा अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V40 (review) एक कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इसमें इसके पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड हैं, जिसमें Zeiss ऑप्टिक्स शामिल है, जो इसके प्रो वैरियंट की तरह कैमरा परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। दूसरी ओर, OnePlus 12R (review) इस प्राइस रेंज में एक और मजबूत विकल्प है और इसमें भी अच्छे कैमरे दिए गए हैं। आज हम दोनों फोन के कैमरा की तुलना करेंगे ताकि यह जान सकें कि कौन-सा फोन कैमरा के मामले में बेस्ट है।

Vivo V40 vs OnePlus 12R: प्राइस

वीवो वी40 वनप्लस 12आर
34,999 : 8GB+128GB 39,999 : 8GB+128GB
36,999 : 8GB+256GB 42,999 : 8GB+256GB
41,999 : 8GB+256GB 46,999 : 12GB+256GB

दिन की रोशनी

Vivo V40 और OnePlus 12R दोनों में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा है, जो दिन की रोशनी में बेहतरीन फोटो खींचते हैं। हालांकि दोनों की कलर साइंस में अंतर है। Vivo V40 अधिक सैचुरेटेड (गहरे) कलर के साथ तस्वीरें खींचता है, जिसमें हरे, लाल और नीले रंग का हाई कंट्रास्ट होता है।

Before image
Vivo V40
After image
OnePlus 12R

वहीं, OnePlus 12R की तस्वीरें अधिक नेचुरल लगती हैं, जिनमें कलर बहुत अधिक प्रोसेस्ड नहीं होते। हालांकि Vivo V40 की तस्वीरों में अधिक डिटेल्स होती हैं, लेकिन गहरे हिस्सों में थोड़ा नॉइज भी दिखाई देता है। Vivo V40 आसमान के टोनल वैरिएशन को भी बेहतर तरीके से उभारता है, हालांकि कलर थोड़े ज्यादा सैचुरेटेड होते हैं।

विजेता: Vivo V40

अल्ट्रावाइड

अल्ट्रावाइड शॉट्स की कलर साइंस दोनों फोनों में समान है, हालांकि OnePlus 12R की तस्वीरों में थोड़ा ज्यादा कंट्रास्ट होता है। Vivo V40 के अल्ट्रावाइड शॉट्स में बेहतर क्लैरिटी और डिटेल्स हैं, क्योंकि इसमें 50MP का वाइड-एंगल लेंस है, जबकि OnePlus 12R में 8MP का वाइड-एंगल लेंस है। Vivo V40 का फील्ड ऑफ व्यू भी बड़ा है, हालांकि किनारों पर हल्का डिस्टॉर्शन (distortion) दिखाई देता है।

Before image
Vivo V40
After image
OnePlus 12R

विजेता: Vivo V40

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए दोनों फोन अपने प्राइमरी कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। OnePlus 12R में कलर अधिक नेचुरल रहते हैं, लेकिन यह स्किन के कलर को थोड़ा ब्राइट करता है। Vivo V40 की तस्वीरों में कलर थोड़े बूस्टेड होते हैं, लेकिन स्किन का कलर अधिक वास्तविक लगता है। चेहरे के डिटेल्स भी Vivo V40 में बेहतर हैं, जबकि OnePlus 12R में स्किन की बनावट थोड़ी स्मूद लगती है।

Before image
Vivo V40
After image
OnePlus 12R

विजेता: Vivo V40

सेल्फी

सेल्फी के लिए OnePlus 12R में 16MP का कैमरा है, जबकि Vivo V40 में 50MP AF लेंस है। दोनों फोन अच्छी सेल्फी खींचते हैं, लेकिन कलर साइंस में अंतर है। OnePlus 12R की तस्वीरें अधिक नेचुरल लगती हैं, जबकि Vivo V40 की तस्वीरों में कलर अधिक बूस्टेड होते हैं।

Before image
Vivo V40
After image
OnePlus 12R

OnePlus 12R की स्किन कलर अधिक वास्तविक लगता है, लेकिन यह Vivo V40 जितने चेहरे के डिटेल्स कैप्चर नहीं करता। जब आप दोनों तस्वीरों को जूम करेंगे, तो Vivo V40 की क्लैरिटी बेहतर दिखाई देगी।

विजेता: Vivo V40

लो लाइट (night mode off)

कम रोशनी में दोनों फोन लंबी एक्सपोजर वाली तस्वीरें लेते हैं, भले ही नाइट मोड बंद हो। OnePlus 12R की तस्वीरें अधिक शार्प और क्लियर होती हैं, जबकि Vivo V40 अधिक रोशनी कैप्चर करता है और उसकी तस्वीर बेहतर इल्युमिनेटेड होती है।

Before image
Vivo V40
After image
OnePlus 12R

विनर: OnePlus 12R

लो लाइट (night mode on)

नाइट मोड चालू करने पर OnePlus 12R की तस्वीरों में ज्यादा बदलाव नहीं आता है, जबकि Vivo V40 की तस्वीर में बड़ा सुधार दिखता है। हालांकि कलर में थोड़ा बदलाव होता है, लेकिन डाइनामिक रेंज काफी बेहतर हो जाती है, जिससे Vivo V40 की तस्वीर अधिक आकर्षक और वाइब्रेंट लगती है।

Before image
Vivo V40
After image
OnePlus 12R

विजेता: Vivo V40

निष्कर्ष

Vivo V40 ने कैमरा कंपैरिजन में OnePlus 12R को पीछे छोड़ दिया। यह दिन की रोशनी और कम रोशनी में बेहतर रिजल्ट प्रदान करता है और पोर्ट्रेट व सेल्फी शॉट्स भी शानदार खींचता है। अगर आप ज्यादा फोटो खींचते हैं और तस्वीरों में विविधता चाहते हैं, तो Vivo V40 का कैमरा ज्यादा विकल्प देता है। OnePlus 12R का कैमरा भी अच्छा है, लेकिन इतना सक्षम नहीं है जितना Vivo V40 का।

The post Vivo V40 बनाम OnePlus 12R, जानें किसका कैमरा अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-vs-oneplus-12r-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
50MP सेल्फी कैमरा, 12जीबी रैम, 5500mAh बैटरी के साथ Vivo V40 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-5g-launched-in-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-5g-launched-in-india-price-specifications/#respond Wed, 07 Aug 2024 07:15:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=149308 वीवो ने अपनी प्रीमियम वी40 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें Vivo V40 5G और Vivo V40 Pro 5G पेश हुए हैं। ब्रांड के अनुसार यह 5500mAh बैटरी के साथ इस सेगमेंट में सबसे पतले स्मार्टफोन हैं।

The post 50MP सेल्फी कैमरा, 12जीबी रैम, 5500mAh बैटरी के साथ Vivo V40 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अपनी प्रीमियम वी40 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें Vivo V40 5G और Vivo V40 Pro 5G पेश हुए हैं। ब्रांड के अनुसार यह 5500mAh बैटरी के साथ इस सेगमेंट में सबसे पतले स्मार्टफोन हैं। अगर बात बात करें Vivo V40 की तो इसमें 12जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग जैसे कई स्पेसिफिकेशंस मौजूद हैं। आइए, आगे पोस्ट में वी40 के स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल जानते हैं।

Vivo V40 5G की कीमत और उपलब्धता

  • वीवो ने अपना नया V40 5G स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया है।
  • फोन के 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है।
  • मिड मॉडल 8GB रैम + 256GB मेमोरी ऑप्शन 36,999 रुपये का है।
  • टॉप मॉडल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज विकल्प 41,999 रुपये में आया है।
  • Vivo V40 5G स्मार्टफोन लोटस पर्पल, गांगेस ब्लू और टाइटेनियम ग्रे जैसे तीन ऑप्शन में लॉन्च हुआ है।
  • डिवाइस की सेल फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 19 अगस्त से शुरू होगी।
  • लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट प्रदान कर रही है।

Vivo V40 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

  • 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट 
  • 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस

Vivo V40 5G फोन में 6.78-इंच का 1.5K एमोलेड कर्व डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz की रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2800 × 1260 का स्क्रीन रिजॉल्यूशन मिल जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो डिवाइस शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

प्रोसेसर

  • स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट
  • 4नैनोमीटर चिप 
  • Adreno 720 जीपीयू

मोबाइल में दमदार परफॉर्मेंस के लिए ब्रांड ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट लगाया है। यह 4नैनोमीटर चिप है इसकी मदद से आपको 2.63 GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है। यानी गेमिंग सहित अन्य किसी भी ऑपरेशन में स्मूथ अनुभव मिलता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए Adreno 720 जीपीयू को सेटअप किया गया है।

स्टोरेज

  • 12GB तक LPDDR4X रैम
  • 512GB तक स्टोरेज
  • वर्चुअल रैम तकनीक

डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 12जीबी तक LPDDR4X रैम और 512जीबी तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। इसके साथ मोबाइल वर्चुअल रैम तकनीक से लैस है। जिसकी मदद से फोन की फिजिकल मेमोरी का उपयोग करके रैम बढ़ाई जा सकती है।

कैमरा

  • 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा
  • OIS तकनीक
  • अल्ट्रावाइड Zeiss लेंस
  • ऑरा लाइट
  • 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo V40 स्मार्टफोन में ऑरा लाइट फीचर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें OIS टेक वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड Zeiss लेंस लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

  • 5500mAh बैटरी
  • 80W फास्ट चार्जिंग

स्मार्टफोन में यूजर्स को 5,500 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। यह इस बड़ी बैटरी के साथ भी काफी पतला है। जबकि चार्जिंग के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स

  • IP68 रेटिंग
  • फिंगरप्रिंट सेंसर

अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo V40 5G स्मार्टफोन में पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल 5जी, 4जी LTE कनेक्टिविटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • एंड्राइड 14
  • फनटच ओएस 14

Vivo V40 5G मोबाइल फोन लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर आधारित है। फोन में आपको ब्रांड का फनटच ओएस 14 उपयोग करने का मौका मिलेगा। फोन के साथ 3 साल तक ओएस अपडेट और 4 साल तक सुरक्षा पैच मिलेंगे।


vivo V40 Price
Rs. 34,999
Go To Store
See All Prices

The post 50MP सेल्फी कैमरा, 12जीबी रैम, 5500mAh बैटरी के साथ Vivo V40 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v40-5g-launched-in-india-price-specifications/feed/ 0