Vivo V5 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:17:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का https://www.91mobiles.com/hindi/live-launch-event-vivo-v5s-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 08:18:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7097 वीवो के नए सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वीवो वी5एस को कल 12:45 बजे एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा।

The post वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने खास सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए वीवो ने अन्य देशों सहित भारत में भी नई पहचान बनाई है। वीवो वी5 को देश में पसंद किए जाने के बाद अब कंपनी इसी फोन का उन्नत वर्ज़न वीवो वी5एस लॉन्च करने जा रही है। वीवो की ओर से कल यानि 27 अप्रैल को यह फोन राजधानी में ईवेंट के माध्यम से भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो के नए सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वीवो वी5एस को कल 12:45 बजे एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो की ओर से इस ईवेंट को फेसबुक, ट्वीटर और ओपो की आॅफिशियल वेबसाइट पर लाईव भी दिखाया जाएगा। आप यूट्यूब से भी लाइव देख सकते हैं।

वीवो वी5एस को फेसबुक पर देखने के लिए यहां (क्लिक करें), ट्वीटर के लिए (यहां क्लिक) करें तथा कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।

आपको बता दें कि एक ओर जहां वीवो क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग की प्रायोजक है वहीं वीवो वी5एस पर ​रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए स्पेशल आॅफर भी जारी किए जाएंगे, जिसकें अतिरिक्त डाटा बेनिफिट के साथ ही अन्य सेवाएं मुफ्त मिलेगी। वीवो के इस फोन पर आईपीएल से जुड़े स्पे​शन कंटेंट भी प्राप्त होंगे।

The post वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5-plus-ipl-edition-launched-in-india-exculisiv-on-flipkart-in-hindi/ Mon, 10 Apr 2017 04:32:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6595 वीवो आईपीएल लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने मैट ब्लैक फिनिश में पेश किया है जिसकी बॉडी मैटल की बनी है। फोन के पिछले पैनल में आपको 18 कैरेट का इनग्रेव ​आईपीएल लोगो दिखाई देगा।

The post आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जनवरी में चीनी मोबाइल फोन निर्माता ​वीवो ने वी5 प्लस स्मार्टफोन को भारत में पेश किया ​था। ताकतवर डुअल सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन को लोगों ने काफी सराहा। वहीं आईपीएल के इस खुमार में कपंनी ने वीवो वी5 का नया आईपीएस एडिशन पेश किया है। खास बात यह कही जा सकती है कि आईपीएल एडिशन वाला वीवो वी5 प्लस पहले मॉडल की अपेक्षा कम कीमत में उपलब्ध होगा। जहां वीवो वी5 प्लस की कीमत 27,980 रुपये है। वहीं वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन वाले के लिए आपको सिर्फ 25,990 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि यह फोन सिर्फ आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध है और इसे आज से खरीदा जा सकता है। सेल के लिए यह फोन आॅफलाइल में उपलब्ध नहीं होगा।

वीवो आईपीएल लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने मैट ब्लैक फिनिश में पेश किया है जिसकी बॉडी मैटल की बनी है। फोन के पिछले पैनल में आपको 18 कैरेट का इनग्रेव ​आईपीएल लोगो दिखाई देगा। आईपीएल के दस साल पूरा होने पर कंपनी ने इस एडिशन को लॉन्च किया है। गौरतबल है कि वीवो इस बार आईपीएल का आॅशियल पार्टनर भी है।

6.4-इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी में है शाओमी

इस फोन के लॉन्च के दौरान सीएमओ वीवो इंडिया, वीवेक जैंग का कहना था ​कि मेरा दावा है कि क्रिकेट क्रेजी आॅडियंस के बीच फोन के ध्यान आकर्षित करने में जरूर कामयाब होगा।

लॉन्च से पहले जानिए शाओमी मी6 के बारे में सब कुछ

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं अपको 20-मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा जो सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ उपलब्ध है। वीवो वी5 प्लस आईपीएल एडिशन में 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है।

वीवो वी5 प्लस फनटच ओएस 3.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको डाटा के लिए 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,055 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5-new-smartphones-to-be-launch-next-week-in-hindi/ Fri, 31 Mar 2017 11:44:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6377 आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एक ओर जहां नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स को इंतजार कराने के बाद अब स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं।

The post ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल शुरू होते ही जहां मौसम गर्म होने लगा है वहीं मोबाईल बाजार में भी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एक ओर जहां नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स को इंतजार कराने के बाद अब स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इसी सूची में सैमसंग, सोनी से लेकर मोटो, वीवो और जियोनी भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे फोन जो आने वाले दिनों में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड एस
सोनी की ओर से आने वाली 4 तारीख को एक्सपीरिया एक्सजेड एस पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को 5.2-इंच की फुलएचडी ट्राईल्युमिनियस डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 510 एड्रिनो जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर काम करता है।

sony-xperia-xzs-1

यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी व 64जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-एक्सिस ओआईएस साथ 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एवं 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 2,900एमएएच की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 4 अप्रैल को ही सामने आएगी।

मोटो जी5
इसी माह भारत में मोटो जी5 प्लस पेश करने के बाद अब कंपनी 4 अप्रैल को ही मोटो जी5 लॉन्च करने वाली है। 5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन वाला यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।

moto-g5

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट पर पेश जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई सपोर्टेड इस फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि इसे 13 हजार तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो वी5 प्लस स्पेशल एडिशन
जैसा की विदित है क्रिकेट का महाकुंभ कही जाने वाली ​इंडियन प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होने वाली है, और इसका आयोजक है वीवो। तो ऐसे में आईपीएल से जुड़ कर कंपनी फरवरी में लॉन्च किए गए वीवो वी5 प्लस को फिर से लॉन्च करने वाली है। आईपीएल के चलते यह स्मार्टफोन कुछ हटके ही होगा।

vivo-v5-plus-front

वीवो वी5 प्लस स्पेशल एडिशन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन हो सकती है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी के साथ यह फोन स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

इस फोन में भी वीवो वी5 प्लस की तरह सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फनटच यूआई 3.0 तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बैकअप के लिए इसमें 3,160 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

जियोनी ए1
इसी माह जियोनी ने ए1 को भारत में लॉन्च किया है। 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है फोन अप्रैल के पहले सप्ताह से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जियोनी ए1 बॉडी मैटल से बना है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है।

gionee-a1

जियोनी ए1 में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा 4,010 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
सैमसंग का गैलेक्सी सी7 प्रो भी इसी माह लॉन्च किया जाना है। यह फोन मैटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ 5.7-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। गैलेक्सी सी7 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है।

samsung-galaxy-c7-pro

सैमसंग के इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व इतने का ही सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 4जी एलटीई सपो​र्टेड है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल फ्रंट कैमरे के सा​थ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/dual-front-camera-smartphone-vivo-v5-plus-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 23 Jan 2017 07:41:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4019 वीवो वी5 प्लस में सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो इस फोन को खास बनाता है। कंपनी द्वारा वीवो वी5 प्लस भारत में लॉन्च कर दिया गया है जो 27,980 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post डुअल फ्रंट कैमरे के सा​थ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले ही चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने वी5 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था जिसे सेल्फी के शौकिन युवाओं के बीच खास पंसद किया गया था। वी5 के कुछ समय बाद ही कंपनी की ओर से पेश किया गया इसका नया तथा उन्नत वर्ज़न वी5 प्लस का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा था। इस इंतज़ार को खत्म करते हुए वीवो ने सेल्फी लवर्स को एक और तोहफा दिया है। कंपनी द्वारा वीवो वी5 प्लस भारत में लॉन्च कर दिया गया है 1 फरवरी से 27,980 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

टॉप सेल्फी एडिटिंग ऐप्लिकेशन

ताकतवर डुअल सेल्फी कैमरे से लैस वीवो वी5 प्लस कल 24 जनवरी से प्री आर्डर के लिए कंपनी की वेब पर लिए लिस्ट कर दिया गया है जहां इसकी ​कीमत 27,980 रुपये रखी गई है। यह फोन 1 फरवरी से सेल के लिए पेश कर दिया जाएगा। वीवो वी5 प्लस में सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो इस फोन को खास बनाता है।

vivo-v5-plus-front

वीवो वी5 प्लस में 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड है तथा 1920×1080 पिक्सल स्क्रीन रेजल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन 2.0 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है।

फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार

वीवो वी5 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन फनटच यूआई 3.0 तथा फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको डाटा के लिए 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,160 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post डुअल फ्रंट कैमरे के सा​थ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे के वीवो के दो दमदार सेल्फी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5-plus-and-v5-lite-launched-specification-and-feature/ Thu, 19 Jan 2017 13:33:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3970 जैसा कि लाइट नाम से ही आप समझ सकते हैं कि स्पेसिफिकेशन आपको वी5 की अपेक्षा थोड़े हल्के मि​लेंगे। वीवो वी5 लाइट में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

The post 23 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे के वीवो के दो दमदार सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी मोबाइल फोन निर्माता कपंनी ने हाल ही में दो नए फोन लॉन्च किए हैं। हालांकि इन फोंस को कंपनी ने चीन, थाईलैंड और मलेशिया सहित कुछ बाजार में लॉन्च किया था लेकिन 23 को इन्हें भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी भारत में एक इवेंट कर रही है। कंपनी ने वीवो वी5 प्लस और वीवो वी5 लाइट को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने वी5 को पेश किया था जिसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

जहां तक वीवो वी5 लाइट की बात है तो इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तो नहीं मिलेगा लेकिन लेकिन कंपनी ने 16-मेगापिकल के सेल्फी कैमरे से लैस किया है। इसके साथ ही फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

जैसा कि लाइट नाम से ही आप समझ सकते हैं कि स्पेसिफिकेशन आपको वी5 की अपेक्षा थोड़े हल्के मि​लेंगे। वीवो वी5 लाइट में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

क्रेडिट कार्ड के बराबर के इस 4जी फोन की कीमत है मात्र 1,999 रुपये

इसके साथ ही 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। हालांकि साधारण एंडरॉयड फोन से इसे अलग बनाने के लिए कंपनी ने फनटच यूआई 3.0 से लैस किया है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फिं​गरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
vivo-v5-plus

वहीं वीवो वी5 प्लस की बात करें तो यह थोड़ा अडवांस है। वी5 प्लस में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें एक लेंस 20-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा लेंस 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही सॉफ्टलाइट फ्लैश भी मिलेगा। फोन का रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। वीवो वी5 प्लस में 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी नोट 4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है और फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है और इसमें आपको फनटच यूआई 3.0 देखने को मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है जो होम बटन पर ही दिया गया है।

The post 23 जनवरी को भारत में लॉन्च होंगे के वीवो के दो दमदार सेल्फी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20-मेगापिक्सल के डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी5 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5-plus-launched-with-20mp-and-8mp-dual-selfie-camera-specification-and-feature/ Thu, 19 Jan 2017 03:43:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3956 5 मॉडल में जहां 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। वहीं वी5 प्लस में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें एक लेंस 20-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा लेंस 8-मेगापिक्सल का दिया गया है।

The post 20-मेगापिक्सल के डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी5 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले ही चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने 20 मेगापिक्स्ल सेल्फी कैमरे वाले वी5 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। वहीं आज कंपनी ने इसका नया संस्करण वी5 प्लस को उतारा है। हालांकि यह फोन फिहलाल मलेशिया में प्रीआॅर्डर के लिए उपलब्ध है लेकिन 23 जनवरी को इसे भारत में भी उपलब्ध होने की बात कही गई है।

वीवो वी5 प्लस में खास है इसका ताकतवर डुअल सेल्फी कैमरा। वी5 मॉडल में जहां 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। वहीं वी5 प्लस में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें एक लेंस 20-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा लेंस 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही सॉफ्टलाइट फ्लैश भी मिलेगा। फोन का रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का दिया गया है।
vivo-v5-plus-front
वीवो वी5 प्लस में 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है और फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है और इसमें आपको फनटच यूआई 3.0 देखने को मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है जो होम बटन पर ही दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको डाटा के लिए 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,160 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 20-मेगापिक्सल के डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी5 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>