The post 20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आईपीएस के खुमार के बीच सेल्फी लवर्स के लिए एक शानदार स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारते हुए आज चीनी कंपनी वीवो की ओर से वीवो वी5एस लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, जो 6 मई से क्राउन गोल्ड, मेट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान
वीवो वी5एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तों कंपनी की ओर से यह फोन मेटालिक बॉडी पर पेश किया गया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन फनटच ओएस 2.6 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर पर काम करता है।

इस फोन में 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअलटोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ तकनीक के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर मौजूद है।
डुअल कैमरे वाले जियोनी एस10 की स्पेसिफिकेन्स लीक
वीवो वी5एस के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई व 3.5एमएम जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इस फोन में मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय यूजर्स इस फोन को 18,990 रुपये की कीमत पर 6 मई से खरीद सकते हैं।
The post 20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अपने खास सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए वीवो ने अन्य देशों सहित भारत में भी नई पहचान बनाई है। वीवो वी5 को देश में पसंद किए जाने के बाद अब कंपनी इसी फोन का उन्नत वर्ज़न वीवो वी5एस लॉन्च करने जा रही है। वीवो की ओर से कल यानि 27 अप्रैल को यह फोन राजधानी में ईवेंट के माध्यम से भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
वीवो के नए सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वीवो वी5एस को कल 12:45 बजे एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो की ओर से इस ईवेंट को फेसबुक, ट्वीटर और ओपो की आॅफिशियल वेबसाइट पर लाईव भी दिखाया जाएगा। आप यूट्यूब से भी लाइव देख सकते हैं।
वीवो वी5एस को फेसबुक पर देखने के लिए यहां (क्लिक करें), ट्वीटर के लिए (यहां क्लिक) करें तथा कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।
आपको बता दें कि एक ओर जहां वीवो क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग की प्रायोजक है वहीं वीवो वी5एस पर रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए स्पेशल आॅफर भी जारी किए जाएंगे, जिसकें अतिरिक्त डाटा बेनिफिट के साथ ही अन्य सेवाएं मुफ्त मिलेगी। वीवो के इस फोन पर आईपीएल से जुड़े स्पेशन कंटेंट भी प्राप्त होंगे।
The post वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डुअल फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ माह पहले ही चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो ने वी5 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था जिसे सेल्फी के शौकिन युवाओं के बीच खास पंसद किया गया था। वी5 के कुछ समय बाद ही कंपनी की ओर से पेश किया गया इसका नया तथा उन्नत वर्ज़न वी5 प्लस का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा था। इस इंतज़ार को खत्म करते हुए वीवो ने सेल्फी लवर्स को एक और तोहफा दिया है। कंपनी द्वारा वीवो वी5 प्लस भारत में लॉन्च कर दिया गया है 1 फरवरी से 27,980 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
ताकतवर डुअल सेल्फी कैमरे से लैस वीवो वी5 प्लस कल 24 जनवरी से प्री आर्डर के लिए कंपनी की वेब पर लिए लिस्ट कर दिया गया है जहां इसकी कीमत 27,980 रुपये रखी गई है। यह फोन 1 फरवरी से सेल के लिए पेश कर दिया जाएगा। वीवो वी5 प्लस में सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो इस फोन को खास बनाता है।

वीवो वी5 प्लस में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड है तथा 1920×1080 पिक्सल स्क्रीन रेजल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन 2.0 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है।
फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार
वीवो वी5 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन फनटच यूआई 3.0 तथा फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको डाटा के लिए 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,160 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post डुअल फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 23 जनवरी को लॉन्च होगा वीवो का डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो वी5 की सफलता के बाद अब वीवो का सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वी5 प्लस लॉन्च होने को तैयार है। कंपनी द्वारा फोन की आॅफिशियल लॉन्चिंग डेट 23 जनवरी तय की गई है। जिसके लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू हो गए है। डुअल फ्रंट कैमरे से लैस यह फोन वीवो वी5 का ही अपग्रेडिड वर्जन बताया गया है।
वीवो इंडिया द्वारा जारी प्रैस इन्वाईट में वीवो वी5 प्लस की लॉन्चिंग डेट के साथ ”अब तक की सबसे बड़ी सेल्फी क्रांति के लिए तैयार रहिए” लिखा गया है जो इस बात की ओर साफ ईशारा करता है कि यह फोन बेहतरीन फ्रंट कैमरा फ़ीचर से लैस होगा। इन्वाईट पर बने दो कैमरा लैंस इसके डुअल कैमरा की भी पुष्टि करते हैं।

स्पेसिफिकेशन के मामले में यह माना जा रहा है कि वीवो वी5 प्लस में डुअल सेल्फी कैमरा के अलावा काफी हद तक वीवो वी5 के समान ही होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीवो वी5 प्लस 5.5 इंच फुलएचडी स्क्रीन वाला होगा जो स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।
सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी5 प्लस में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
मैटल डिजाइन वाले मोटोरोला मोटो एक्स की जानकारी हुई लीक, जल्द होगा प्रदर्शित
वीवो वी5 प्लस के डुअल फ्रंट कैमरे की बात करें तो टेक्नो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फोन में 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस फोन की कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन यदि यह फोन इसी स्पोसिफिकेशन्स वाले कैमरे के साथ लॉन्च होता है तो यकिनन वीवो यह डिवाइस सेल्फी के दीवानों की पहली पंसद बनना तय है।
The post 23 जनवरी को लॉन्च होगा वीवो का डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20 एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वी सीरीज के फोन्स् की बेहतरीन रेंज में वीवो ने आज अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और नया स्मार्टफोन वी5 जोड़ दिया है। वी5 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वी5 को वीवो द्वारा अप्रैल में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन वी3 का एडवांस वेरियंट माना जा रहा है। वी5 की बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है और यह 26 नवंबर से ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 17,890 रुपये रखी गई है।
चलिए अब आपको बताते है इस शानदार स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् :
शुरूआत करते हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत से। 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। इसमें मूनलाईट नाम से फ्रंट एलईडी लाईट दी गई है जो फ्लैश के अलावा टार्च का काम भी करती है।
फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का रखा गया है। फेस डिटेक्शन तथा आॅटो फोकस जैसे फीचर्स के साथ इसमें 5पी लैंस पर सोनीआईएमएक्स 376 इमेज सेंसर रखा गया है। यह यूजर्स को एफ/2.0 अपर्चर की स्पीड प्रदान करता है।
वीवो वी5 में 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना हुआ है।
वीवो वी5 की डिसप्ले पर होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंबेडेड है। जो 0.2 सेकेंड की स्पीड पर कार्य करने का दावा करता है।
यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ 1.5 आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर पर कार्य करता है।
वीवो वी5 एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है जिसमें एड्रीनो 510 का जीपीयू दिया गया है।

डाटा स्टोरेज के लिए इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज़ से नया 4जी एलटीई वीवो वी5 डुअल सिम सर्पोटिड है जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, ओटीजी यूएसबी व जीपीएस के साथ GLONASS दिया गया है।
फोन में साउंड के लिए एके4376 आॅडियो चिपसेट लगाया गया है तथा पॉवर बैकअप के लिए वीवो वी5 में 3000 एमएच की बैट्री रखी गई है।
17,890 रुपये की कीमत वाला यह फोन 26 नवंबर से क्राउन गोल्ड और स्पैस ग्रे ह्यू रंग में ब्रिक एंड मोर्टर रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि वीवी ज़ल्द ही वीवो वी5 प्लस को लेकर भी कोई घोषणा कर सकता है।
The post 20 एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो वी5, इसमें है 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल फोन में कैमरा आने के बाद से ही इसमें हर रोज नया इनोवेशन देखने को मिलता है। पहले नोकिया और सैमसंग जैसे फोन द्वारा ही ज्यादा प्रयोग किये जाते थे लेकिन आब चीनी निर्माता भी इस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। हाल में शाओमी और आॅनर ने डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया था। वहीं अब एक और चीनी फोन निर्माता कंपनी वीवो भी शानदार कैमरे वाला फोन लाने का तैयारी में है। कंपनी 15 नवंबर को वीवो वी5 को लॉन्च करने वाली है और इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया गया है।
हालांकि कंपनी ने अपने इनवाइट में फोन का नाम नहीं लिखा है लेकिन सेल्फी इवोल्यूशन का जिक्र किया गया है। इससे साफ जाहिर है कि वीवो वी5 को लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि इसे ताकतवर सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आपको फ्रंट फ्लैश होगा।
जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी
इस फोन के बारे में अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं इसके आधार पर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दी जा सकती है। वीवो वी5 मैटल यूनिबॉडी में हो सकता है। फोन में 5.2-इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड हो सकती है।

फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का 64बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि रैम आॅप्शन और भी हो सकते हैं। जैसे 3जीबी रैम वाला फोन भी आ सकता है।
इंटेक्स ने लॉन्च किया कम कीमत का बड़ी बैटरी वाला एंडरॉयड स्मार्टफोन एक्वा पावर एम
वीवो वी5 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के साथ फिंगरप्रिंटस सेंसर भी देखने को मिल सकता है। जैसा कि पहले जी जानकारी दी गई है कि इसमें 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।
वीवो वी सीरीज का यह पांचवा फोन है और भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये तक हो सकती है। फोन को ओपो एफ1 और जियो एस6एस जैसे डिवाइस से टक्कर मिलने की उम्मीद है।
The post 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो वी5, इसमें है 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>