Vivo v5s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Jan 2019 07:44:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सेल्फी एक्सपर्ट वीवो वी5एस कीमत में भारी कटौती, सिर्फ 15,990 रुपये में हुआ उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5s-price-slashed-rs-3000-now-available-at-rs-15990/ Mon, 11 Dec 2017 13:53:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14662 वीवो का यह फोन आॅनलाइलन स्टोर के अलावा आॅफलाइन स्टोर दोनों जगह उपलब्ध है।

The post सेल्फी एक्सपर्ट वीवो वी5एस कीमत में भारी कटौती, सिर्फ 15,990 रुपये में हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप सेल्फी शौकीन हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही काम की है। वीवो ने अपने सबसे लोकप्रिय सेल्फी फोन की कीमत में भारी कटौती की है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने वीवो वी5एस को भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त फोन की कीमत 18,990 रुपये थी। परंतु अब इस फोन को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह कोई आॅफर प्राइस नहीं है बल्कि कंपनी ने स्थाई रूप से इस फोन कीमत में कटौती कर दी है।

वीवो वी5एस की कीमत में कटोती की जानकारी कंपनी ने नहीं दी बल्कि मुंबई के एक रिटेल स्टोर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर के माध्यम से दी है। वीवो का यह फोन आॅनलाइलन स्टोर के अलावा आॅफलाइन स्टोर दोनों जगह उपलब्ध है। जहां इसकी कीमत 17,990 रुपये है। परंतु अब इस फोन को आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते है। 13 दिंसबर को लॉन्च हो सकता है आॅनर का मैजिकल फोन, चार कैमरा और एआई फीचर्स होगा खास

वीवो वी5एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तों कंपनी की ओर से यह फोन मेटालिक बॉडी पर पेश किया गया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन फनटच ओएस 2.6 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर पर काम करता है। जाने रिलायंस जियोफोन और माइक्रोमैक्स भारत 1 में कौन है बेस्ट

इस फोन में 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअलटोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ तकनीक के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर मौजूद है।

The post सेल्फी एक्सपर्ट वीवो वी5एस कीमत में भारी कटौती, सिर्फ 15,990 रुपये में हुआ उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो वी5एस रिव्यू: शानदार सेल्फी और बेहतर स्पेसिफिकेशन के बावजूद थोड़ी कमी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5s-review-price-specification-and-features-in-hindi/ Fri, 30 Jun 2017 12:29:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9133 भारतीय बाजार में वीवो वी5एस की कीमत 18,990 रुपये है। ऐसे में हमने यही जानने की कोशिश की क्या यह फोन वास्तव में बेस्ट सेल्फी फोन है? वहीं सेल्फी के अलावा भी दूसरे स्पेसिफिकेशन क्या इतने बेहतर हैं कि ओपो और जियोनी जैसे ब्रांड को टक्कर दे सकें?

The post वीवो वी5एस रिव्यू: शानदार सेल्फी और बेहतर स्पेसिफिकेशन के बावजूद थोड़ी कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल वीवो ने भारतीय बाजार में सेल्फी सेंट्रिक फोन वी5 को उतारा था। शानदार स्पेसिफिकेशन और बेहतरीन सेल्फी की वजह से उपभोक्ताओं ने इसे काफी सराहा। इसके बाद कंपनी ने इसी सीरीज में कई कुछ और मॉडल भी पेश किए जैसे वीवो वी5 प्लस और वी5एस। इनमें वी5एस सबसे नया है और रिव्यू के लिए यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ। वी5 सीरीज के अन्य फोंस की तरह इसे भी ताकतवर सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया गया है। भारतीय बाजार में वीवो वी5एस की कीमत 18,990 रुपये है। ऐसे में हमने यही जानने की कोशिश की क्या यह फोन वास्तव में बेस्ट सेल्फी फोन है? वहीं सेल्फी के अलावा भी दूसरे स्पेसिफिकेशन क्या इतने बेहतर हैं कि ओपो और जियोनी जैसे ब्रांड को टक्कर दे सकें?

रिव्यू के शुरुआत डिजाइन से करते हैं। वीवो वी5एस डिजाइन के मामले में अपने पुराने मॉडल वी5 और वी5प्लस से काफी मिलता जुलता है। हालांकि कहा जाए तो पहले से थोड़ा बेहतर ही हो गया है। मैटल से बनी इसकी बॉडी आपको प्रीमियम अ​हसास कराती है और बिल्ट बहुत अच्छा है। पिछले पैनल में ही आपको आईफोन की तरह एंटीना बैंड दिखाई देगा। वी5एस में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर फास्ट है और बेहतर तरीके से कार्य करता है। वहीं फोन का आकार बहुत बड़ा नहीं है ऐसे में एक हाथ से ही आराम से इसका उपयोग कर सकते हैं।

vivo-v5s-1

फोन के कोने थोड़े कर्व्ड हैं ऐसे में पकड़ने में चुभता नहीं है। हां काफी चिकना है ऐसे में गिरने का डर होता है लेकिन सेल्स पैक के साथ फोन कवर उपलब्ध है। हां हमें शिकायत फोन से नहीं बल्कि कवर से है। यह कवर फोन को गिरने पर टूटने से बचाने में सक्षम है और हाथ से फिसलता भी नहीं है लेकिन इसे आप बहुत आकर्षक नहीं कह सकते। फोन के आकर्षक लुक को यह खराब करने का ही कार्य करता है। वीवो वी5एस के डिजाइन से हमें कोई शिकायत नहीं है।

इस फोन में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें 2.5डी कर्व्ड आईपीएस डिसप्ले का उपयोग किया है तो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन का डिस्पले अच्छा है और टच रिस्पॉन्स भी बेहतर है। तेज सूरज की रोशनी में भी आसानी से आप इस फोन का उपयोग कर सकते हैं। वहीं रात में उपयोग के लिए इसमें ब्लू लाइट मोड है और वह वास्तव में काफी फायदेमंद है। इससे आंखों को काफी सुकून मिलता है। हालांकि कमी के तौर पर कहा जा सकता है इस कीमत में आप फुल एचडी डिसप्ले की आशा करते हैं लेकिन हमें डिसप्ले से कोई शिकायत नहीं है।

vivo-v5s

अच्छे लुक के बाद स्पेसिफिकेशन में भी वीवो वी5एस को कम नहीं आंका जा सकता। फोन को मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का ए53 आॅक्टाकोर प्रसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी की रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। परंतु ध्यान रहे कि इसका दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां सिम और मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग किया जा सकता है। उपयोग के दौरान ज्यादातर समय फोन 2.5जीबी तक का ही रैम उपयोग कर पा रहा था। वहीं मैमोरी में भी आपको लगभग 50जीबी खाली मिलती है।

जहां तक फोन के परफॉर्मेंस की बात है तो इसमें हमें कहीं से आपको कोई कमी नहीं मिली। यह फोन लगभग अपने सभी कार्यों को भली भांति करने में सक्षम था। फोन के उपयोग के दौरान हमने कई ऐप एक साथ खोले वहीं ब्राउजिंग के दौरान भी एक साथ कई टैब ओपेन किये लेकिन कहीं से कोई समस्या नहीं मिली। हालांकि हमारा परीक्षण यहीं तक नहीं रुका हमने प्लांट वर्सेस जॉम्बी और अस्फाल्ट एक्सट्रीम जैसे भारी भरकम गेम भी डाउनलोड किए और यह सभी को सही तरह से हैंडल करने में सक्षम था।

vivo-v5s-2

जैसा कि हमने शुरू में ही बात की कंपनी ने इसे विशेष तौर से सेल्फी फोन के रूप में पेश किया है। इसमें आपको 20—मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला सोनी आईएमएक्स378 सेंसर से लैस सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं कैमरे में फ्रंट फ्लैश भी दिया गया है ​जिसे कंपनी ने मूनलाइट ग्लो का नाम दिया है। फोन में 20-मेगापिक्स्ल कैमरे से ली गई पिक्चर की क्वालिटी अच्छी मिली। हालांकि कम रोशनी में फोटो थोड़े पिक्सलेट हो रहे थे। फ्रंट फ्लैश कुछ हद तक मददगार है लेकिन बहुत उपयोगी साबित नहीं होता। कम रोशनी में आपको समस्या होगी ही। बेहतर सेल्फी के लिए इसमें ब्यूटी मोड 6.0 ऐप भी और यह वास्तव में उपयोगी है। इस बजट में वीवो वी5एस को सबसे बेहतर सेल्फी फोन में से एक कहा जा सकता है।

vivo-v5s-3

फोन का रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। फोन का रियर कैमरा भी अच्छा है और यह काफी तेजी से फोकस करता है। हां कुछ फोटोज़ में हमें लगा जैसे यह वास्तविक रंग से अलग है। वहीं रोशनी की स्थिति बदलते ही थोड़े न्वाइस भी दिख रहे थे। ऐसे में एचडीआर मोड बहुत उपयोगी होता है। एक शब्द में फोन के रियर कैमरे के बात कही जाए तो यह कि अच्छा है बहुत अच्छा नहीं। हां यह अच्छी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

vivo-v5s-4

वीवो के स्लोगन में ही कंपनी ने कैमरा एंड म्यूजिक का जिक्र किया है। ऐसे में यहां म्यू​जिक के बारे में भी बात करना बनता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एके4375 आॅडियो डैक से लैस किया गया है जो बेहतर साउंट क्वालिटी देने में सक्षम है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि लाउडस्पीकर और ईयरफोन दोनों पर आपको अच्छी साउंड क्वालिटी मिलेगी लेकिन इसे बेस्ट आप नहीं कह सकते।

वीवो वी5एस को फनटच ओएस 3.0 के साथ पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। हालांकि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 को लॉन्च हुए काफी समय हो गयाा है। ऐसे में मार्शमेलो को पुराना कहा जाएगा। वहीं इसमें आपको गूगल असिस्टेंट फीचर भी नहीं मिलेगा। फनटच ओएस में कई चीजें आपको अलग मिलेंगी। जहां साधारण एंडरॉयड फोन में क्विक सेटिंग को उपर से स्वाइप कर खोला जाता है वहीं इसमें आपको नीचे से उपर की ओर फ्लोट करना होगा। फनटच का यूआई न​ सिर्फ देखने में एप्पल आईओएस के समान है बल्कि कंपनी ने उपयोग में भी इसे बहुत हद तक उसी के समान बनाया है। हां इसमें क्लोन ऐप का जिक्र करना जरूरी है। इसमें आप किसी भी ऐप का ग्लोन तैयार कर सकते हैं और बिना दो अकाउंट से लॉगिन किए एक ही फोन में दो व्हाट्सऐप, दो वीचैट और दो वाईबर जैसे अकाउंट चला सकते हैं।

vivo-v5s-6

इसके अलावा स्पिलट स्क्रीन और फीचर भी आपको पसंद आएगा जहां एक साथ आप दो ऐप को चला सकते हैं। हालांकि फिलहाल सभी ऐप के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। यह कुछ ही ऐप को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर ओएस में आपको कुछ नए फीचर मिलेंगे लेकिन हमें स्टॉक एंडरॉयड ज्यादा पसंद है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में दोनों स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि एक समय में एक सिम पर डाटा चलाया जा सकता है। प्रयोग के दौरान हमने वोएलटीई कॉल किया और यह सही तरह से कार्य कर रहा था। शाओमी फोन की तरह इसमें आईआर ब्ला​स्टर और एनएफसी नहीं है।

vivo-v5s-7

वीवो वी5एस में पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि आज इस रेंज में 4,000 एमएएच बैटरी वाले फोन उपलब्ध हैं ऐसे बैटरी में थोड़ी कम कही जाएगी। हालांकि बैटरी बैकअप अच्छा है। लगातार उपयोग करने के बाद भी यह एक पूरा दिन निकालने में सक्षम है।

vivo-v5s-8

सभी सेग्मेंट में देखने के बाद कहा जा सकता है कि वीवो वी5एस एक अच्छा एंडरॉयड फोन है। खास कर सेल्फी और परफॉर्मेंस आपको पसंद आएगा। वहीं बैटरी से भी बहुत ज्यादा शिकायत नहीं है। हां कमी के तौर पर आप एचडी डिसप्ले को कह सकते है। हालांकि मेरी शिकायत ओएस और ढ़ेर सारे प्रीलोडेड एप्लिकेशन से हैं। ओएस पुराना है और स्टॉक एंडरॉयड ज्यादा पसंद है। वहीं प्रीलोडेड ऐप्स भी बहुत ज्यादा हैं​ जिनकी कोई जरूरत नहीं है। बावजूद इसके वीवो वी5एस को अच्छा फोन कहा जाएगा और आप इसे ले सकते हैं। सेल्फी लवर्स के लिए यह तो बहुत जी अच्छा है। इस फोन को जियोनी ए1 और ओपो एफ3 जैसे डिवाइस से कड़ी प्रतियोगिता मिलेगी।

The post वीवो वी5एस रिव्यू: शानदार सेल्फी और बेहतर स्पेसिफिकेशन के बावजूद थोड़ी कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5s-launched-with-20mp-selfie-camera-in-hindi/ Thu, 27 Apr 2017 08:07:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7153 वीवो वी5एस 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, जो 6 मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईपीएस के खुमार के बीच सेल्फी लवर्स के लिए एक शानदार स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारते हुए आज चीनी कंपनी वीवो की ओर से वीवो वी5एस लॉन्च ​कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, जो 6 मई से क्राउन गोल्ड, मेट ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान

वीवो वी5एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तों कंपनी की ओर से यह फोन मेटालिक बॉडी पर पेश किया गया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन फनटच ओएस 2.6 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर पर काम करता है।

vivo-v5s

इस फोन में 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअलटोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ तकनीक के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर मौजूद है।

डुअल कैमरे वाले ​जियोनी एस10 की स्पेसिफिकेन्स लीक

वीवो वी5एस के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। 4जी एलटीई, ब्लूटू​थ, जीपीएस, वाईफाई व 3.5एमएम जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इस फोन में मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय यूजर्स इस फोन को 18,990 रुपये की कीमत पर 6 मई से खरीद सकते हैं।

The post 20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का https://www.91mobiles.com/hindi/live-launch-event-vivo-v5s-in-hindi/ Wed, 26 Apr 2017 08:18:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7097 वीवो के नए सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वीवो वी5एस को कल 12:45 बजे एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा।

The post वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने खास सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए वीवो ने अन्य देशों सहित भारत में भी नई पहचान बनाई है। वीवो वी5 को देश में पसंद किए जाने के बाद अब कंपनी इसी फोन का उन्नत वर्ज़न वीवो वी5एस लॉन्च करने जा रही है। वीवो की ओर से कल यानि 27 अप्रैल को यह फोन राजधानी में ईवेंट के माध्यम से भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो के नए सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वीवो वी5एस को कल 12:45 बजे एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो की ओर से इस ईवेंट को फेसबुक, ट्वीटर और ओपो की आॅफिशियल वेबसाइट पर लाईव भी दिखाया जाएगा। आप यूट्यूब से भी लाइव देख सकते हैं।

वीवो वी5एस को फेसबुक पर देखने के लिए यहां (क्लिक करें), ट्वीटर के लिए (यहां क्लिक) करें तथा कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।

आपको बता दें कि एक ओर जहां वीवो क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग की प्रायोजक है वहीं वीवो वी5एस पर ​रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए स्पेशल आॅफर भी जारी किए जाएंगे, जिसकें अतिरिक्त डाटा बेनिफिट के साथ ही अन्य सेवाएं मुफ्त मिलेगी। वीवो के इस फोन पर आईपीएल से जुड़े स्पे​शन कंटेंट भी प्राप्त होंगे।

The post वीवो वी5एस का लॉन्च ईवेंट यहां देखे लाईव और पाएं मौका आईपीएल से जुड़ने का first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
27 अप्रैल को लॉन्च होगा वीवो वी5एस, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v5s-to-launch-in-india-on-27-april-in-hindi/ Tue, 18 Apr 2017 11:03:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6879 वीवो इंडिया ने अपने आगामी फोन के लॉन्च के लिए मीडियो ईन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। आगामी 27 तारीख को राजधानी में ईवेंट के माध्यम से कंपनी इस सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन को पेश करेगी।

The post 27 अप्रैल को लॉन्च होगा वीवो वी5एस, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कुछ माह पहले वी5 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। इस फोन को काफी पसंद किया गया। इसी से उत्साहित कंपनी ने इस सीरीज में कई नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल में वीवो वी5 पल्स को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी वीवो वी5एस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

वीवो इंडिया ने अपने आगामी फोन के लॉन्च के लिए मीडियो ईन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। आगामी 27 तारीख को राजधानी में ईवेंट के माध्यम से कंपनी इस सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन को पेश करेगी। हालांकि यह फोन सेल के लिए कब उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी यह जानकारी लॉन्च के दौरान ही प्राप्त होगी।

टेक्नो मोबाइल्स ने उतारे भारत में एक साथ 5 स्मार्टफोन

वीवो वी5एस को लेकर अबतक सामनें आए लीक्स के अनुसार सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर होगा। वहीं फोन के रियर पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ तकनीक के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

अब जियो दे रहा है 168जीबी डाटा मुफ्त, जानें कैसे

कंपनी की ओर से इस फोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जा सकता है जिसके 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टिड 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले होगी। 4जीबी रैम के साथ यह मीडियोटेक एमटी6750 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

4जीबी रैम के साथ इसमें 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं 4जी वोएलटीई सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर व डुअल सिम जैसे फीचर्स के साथ इसमें 3,000एचएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post 27 अप्रैल को लॉन्च होगा वीवो वी5एस, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>