Vivo अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। दरअसल कंपनी की Y और V सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo Y05e 4G और Vivo V70 Lite 4G FCC डेटाबेस पर स्पॉट किए गए हैं। लिस्टिंग्स के जरिए दोनों स्मार्टफोंस के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। आइए, आगे डिटेल्स […]
The post Vivo Y05e 4G और Vivo V70 Lite 4G FCC पर लिस्ट, 7920mAh बैटरी और फीचर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। दरअसल कंपनी की Y और V सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo Y05e 4G और Vivo V70 Lite 4G FCC डेटाबेस पर स्पॉट किए गए हैं। लिस्टिंग्स के जरिए दोनों स्मार्टफोंस के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
सबसे पहले बात Vivo Y05e 4G की बात करें तो यह स्मार्टफोन FCC पर “V2606” मॉडल नंबर और “2AUCY-V2606” FCC ID के साथ सामने आया है। लिस्टिंग से पता चला है कि इस फोन में “BA60” मॉडल नंबर वाली 5050mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो इस सेगमेंट के हिसाब से स्टैंडर्ड है, लेकिन अच्छी बैटरी मानी जा सकती है। इसके साथ USB Type-C पोर्ट भी मिलेगा। जिसका मॉडल नंबर “BK-C-50-B” बताया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y05e 4G डिवाइस OriginOS 6 पर रन कर सकता है। जिसकी पुष्टि FCC डेटाबेस में दिए गए वर्जन PD2577BF_EX_A_16.0.3.20.W30” से होती है। इससे लगता है कि फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आएगा। मेमोरी की बात करें तो फिलहाल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला ऑप्शन सामने आया है, हालांकि उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च के समय इससे ज्यादा स्टोरेज ऑप्शंस भी दे सकती है।
कनेक्टिविटी के मामले में Vivo Y05e 4G में GSM, UMTS, LTE, Bluetooth और WiFi 5 जैसे जरूरी फीचर्स मिल सकते हैं। IMEI डिटेल्स के जरिए यह भी कंफर्म हुआ है कि “V2606” मॉडल नंबर वाला यह डिवाइस Vivo Y05e 4G नाम से ही बाजार में आ सकता है। यह फोन एंट्री-लेवल या बजट सेगमेंट में आ सकता है। ।
यदि बात करें तो Vivo V70 Lite 4G की तो यह डिवाइस “V2604” मॉडल नंबर और “2AUCY-V2604” FCC ID के साथ एफसीसी डेटाबेस में लिस्ट हुआ है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी बैटरी है। लिस्टिंग के अनुसार इसमें “BB65” मॉडल नंबर वाली 7920mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस प्राइस सेगमेंट में ग्राहकों को बढ़िया लग सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो बैटरी बैकअप को आगे रखते हैं।
मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो Vivo V70 Lite 4G में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट सामने आया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें भी GSM, UMTS, LTE, Bluetooth और WiFi 5 का सपोर्ट मिल सकता है। यानी यह डिवाइस भी बेसिक नेटवर्क और वायरलेस जरूरतों को अच्छे से पूरा करेगा।
डिजाइन और अन्य फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन FCC लिस्टिंग से इतना जरूर साफ है कि Vivo इस बार बैटरी और स्टोरेज जैसे अहम मामलों में ध्यान दे रहा है। Vivo V70 Lite 4G को उन यूजर्स के लिए आ सकता है जो कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें लंबा बैटरी बैकअप, अच्छा स्टोरेज और स्मूद परफॉरमेंस मिल सके।
दोनों स्मार्टफोंस के FCC प्लेटफॉर्म पर आने से लगता है कि कंपनी जल्द ही इन्हें ऑफिशियल तौर पर पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक लॉन्च डेट, कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में Vivo की तरफ से इन डिवाइस को लेकर ऐलान देखने को मिल सकती है।
Vivo Y05e 4G बजट यूजर्स के लिए आ सकता है। वहीं, Vivo V70 Lite 4G बड़ी बैटरी और बेहतर स्टोरेज के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में आ सकता है। यदि आप इन फोंस को लेना चाहें तो आगे के अपडेट के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।(सोर्स)
The post Vivo Y05e 4G और Vivo V70 Lite 4G FCC पर लिस्ट, 7920mAh बैटरी और फीचर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>