Vivo V70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 Jun 2026 12:45:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V70, V70 Elite और Y400 हुए महंगे, भारत में बढ़ीं Vivo स्मार्टफोंस की कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-v70-elite-y400-y21-price-hike-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-v70-elite-y400-y21-price-hike-india/#respond Mon, 15 Jun 2026 11:50:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198195 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने भारत में अपने कुछ चर्चित स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह पहली बार नहीं है क्योंकि हाल के महीनों में कई मोबाइल ब्रांड्स अपने फोन महंगे कर चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कंपनी ने अपनी प्रीमियम V-सीरीज और मिड-रेंज Y-सीरीज के कुछ मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं। जिनमें Vivo […]

The post Vivo V70, V70 Elite और Y400 हुए महंगे, भारत में बढ़ीं Vivo स्मार्टफोंस की कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने भारत में अपने कुछ चर्चित स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह पहली बार नहीं है क्योंकि हाल के महीनों में कई मोबाइल ब्रांड्स अपने फोन महंगे कर चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कंपनी ने अपनी प्रीमियम V-सीरीज और मिड-रेंज Y-सीरीज के कुछ मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं। जिनमें Vivo V70, Vivo V70 Elite, Vivo Y400 और Vivo Y21 5G शामिल हैं। नई कीमतें Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव हो चुकी हैं। आइए, आगे आपको सभी मॉडल्स का नया प्राइस बताते हैं।

Vivo V70 Elite की नई कीमत 

Vivo V70 Elite के दाम में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अब 58,999 रुपये हो गई है। जबकि पहले यह 54,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 63,999 रुपये तक पहुंच गई है।

Vivo V70 की नई कीमत 

सिर्फ Vivo V70 Elite ही नहीं, बल्कि Vivo V70 भी पहले से महंगा मिलेगा। जानकारी के अनुसार इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 49,999 रुपये से बढ़ाकर 53,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल 56,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 53,999 रुपये थी।

Vivo Y21 की नई कीमत 

कीमतों में बदलाव का असर कंपनी की Y-सीरीज पर भी देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार Vivo Y21 के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये हो गई है। इससे पहले यही वैरियंट 20,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Vivo Y400 की नई कीमत 

यदि Vivo Y400 की बात करें तो इसकी कीमत में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फोन 8GB + 128GB वैरियंट 31,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि पहले इसकी कीमत 28,999 रुपये थी। इसके अलावा 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये तक पहुंच गई है।

Vivo ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ग्लोबल लेवल पर मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी और हाई कॉस्ट सहित मार्केट कंडीशन के चलते ऐसा हो रहा है। यही कारण है कि कई कंपनियां धीरे-धीरे अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं।

यदि आप ऊपर बताए गए किसी भी वीवो फोन को लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि फिलहाल इनका प्राइस बढ़ा हुआ है। हालांकि आप विकल्प के रूप में Motorola, Realme, Tecno या Lava जैसे ब्रांड के फोंस भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत बढ़ने या घटने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo V70, V70 Elite और Y400 हुए महंगे, भारत में बढ़ीं Vivo स्मार्टफोंस की कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-v70-elite-y400-y21-price-hike-india/feed/ 0
vivo फैंस को राहत! 4000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं V70 5G फोन, जानें कैसे और कहां https://www.91mobiles.com/hindi/buy-vivo-5g-phone-v70-with-discount-offer-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/buy-vivo-5g-phone-v70-with-discount-offer-in-india/#respond Mon, 27 Apr 2026 10:56:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195068 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने पिछले सप्ताह अपने मोबाइल्स पर प्राइस हाइक की अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को चौंका दिया था। कंपनी की लेटेस्ट वी70 सीरीज की कीमत में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसने कई यूजर्स को झटका दिया है। यूं तो फोन का रेट आधि​कारिक तौर पर बढ़ चुका है लेकिन, अपने फैंस को […]

The post vivo फैंस को राहत! 4000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं V70 5G फोन, जानें कैसे और कहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले सप्ताह अपने मोबाइल्स पर प्राइस हाइक की अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को चौंका दिया था। कंपनी की लेटेस्ट वी70 सीरीज की कीमत में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसने कई यूजर्स को झटका दिया है। यूं तो फोन का रेट आधि​कारिक तौर पर बढ़ चुका है लेकिन, अपने फैंस को राहत देते हुए कंपनी vivo V70 5G फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर ले आई है। ​डील के तहत यह vivo फोन छूट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है।

वीवो वी70 5जी फोन कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट के ​साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। खबर लिखे जाते वक्त हमने चेक किया है कि यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट vivo India, Flipkart, Amazon, Croma, Vijeysales और Reliance Digital पर छूट के साथ बेचा जा रहा है। इन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर vivo V70 5G फोन 4,000 रुपये सस्ता पाया जा सकता है। कंपनी यह डिस्काउंट फोन की किश्त बनावने पर दे रही है और यह No Cost EMI होगी।

सबसे पहले वीवो डॉट इन की बात करें तो यहां Kotak, HDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वाले यूजर्स को डिस्काउंट पाने से लिए HDFC और Axis बैंक का इस्तेमाल करना होगा। इसी तरह अमेजन से वीवो फोन परचेज करने वक्त Axis, ICICI या Kotak Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 4 हजार रुपये का फायदा होगा।

अगर आप क्रोमा से फोन खरीदते हैं तो IDFC, YES, SBI और KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 4,000 रुपये का डिस्काउंट देगी। ​विजय सेल्स पर Kotak, IDFC, SBI, YES Bank और AU Smal Finance Bank से ईएमआई बनावने पर 4 हजार का बेनिफिट होगा। वहीं रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर Kotak, SBI, IDFC और AU Smal Finance Bank ग्राहकों को फोन पर छूट मिलेगी।

गौरतलब है कि यह डील लिमिटेड समय के लिए ही लाई गई है जिसे कंपनी द्वारा कभी भी हटाया जा सकता है। ऊपर बताए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने के लिए या शॉपिंग साइट्स पर मिल रही डील की डिटेेल्स जानने के लिए क्लिक करें – वीवो डॉट इन / फ्लिपकार्ट / अमेजन / क्रोमा / ​विजय सेल्स / रिलायंस डिजिटल

Vivo V70 5G को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 1437195 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।

वीवो वी70 5जी फोन में 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले दी गई है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में Zeiss lens का इस्तेमाल किया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V70 5G 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 5जी फोन में 6500mAh Battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 37 मिनट का PCMark Battery Benchmark स्कोर हासिल कर चुकी है। इस फोन में Bypass Charging तकनीक मौजूद जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करती है। मोबाइल 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। वीवो वी70 5जी फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स की लिए (यहां क्लिक) करें।

The post vivo फैंस को राहत! 4000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं V70 5G फोन, जानें कैसे और कहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/buy-vivo-5g-phone-v70-with-discount-offer-in-india/feed/ 0
Vivo के कई फोन हुए महंगे, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत, इन मॉडल्स पर हुआ असर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-price-hike-upto-4000-rupees-india-y-series-v-series-t5x/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-price-hike-upto-4000-rupees-india-y-series-v-series-t5x/#respond Tue, 21 Apr 2026 13:27:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194713 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने कई स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह प्राइस रिविजन आज 21 अप्रैल से लागू हो गया है, जिसके बाद Y-सीरीज, V-सीरीज और T-सीरीज के मॉडल्स पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे। खास बात यह है कि कुछ वेरिएंट्स में […]

The post Vivo के कई फोन हुए महंगे, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत, इन मॉडल्स पर हुआ असर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने कई स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह प्राइस रिविजन आज 21 अप्रैल से लागू हो गया है, जिसके बाद Y-सीरीज, V-सीरीज और T-सीरीज के मॉडल्स पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे। खास बात यह है कि कुछ वेरिएंट्स में 3,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले Vivo Y31 5G की बात करें तो इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई गई है। फोन का 4GB + 128GB वैरियंट 18,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है जिससे यह 20,999 रुपये से बढ़कर 23,999 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 6GB + 256GB मॉडल अब 23,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Vivo Y51 Pro में भी बड़ा प्राइस हाइक देखने को मिला है। इसका 8GB + 128GB वैरियंट 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये में मिलेगा। जबकि 8GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये से बढ़ाकर 30,999 रुपये कर दी गई है। इसी तरह Vivo Y400 के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है और 8GB + 256GB मॉडल 27,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में मिलेगा।

प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो Vivo V70 और Vivo V70 Elite की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। Vivo V70 के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 45,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गई है। जबकि 12GB + 256GB वैरियंट 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, Vivo V70 Elite के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 51,999 रुपये से बढ़कर 55,999 रुपये हो गई है और 12GB + 256GB मॉडल 59,999 रुपये (पहले 56,999 रुपये) में उपलब्ध होगा।

T-सीरीज में भी यूजर्स को झटका लगा है, क्योंकि Vivo T5x की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका 6GB + 128GB वैरियंट 18,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये में मिलेगा। यानी इसमें 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़ाकर 26,999 रुपये कर दी गई है।

कंपनी की ओर से फिलहाल कीमत में बढ़ोतरी की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन यह स्मार्टफोन बनाने में उपयोग होने वाले स्टोरेज, मेमोरी और चिपसेट सहित अन्य चीजों की कीमत बढ़ने और बाजार की कंडीशन के कारण हो सकता है।

कंपनी ने अपने बजट से लेकर प्रीमियम तक कई स्मार्टफोंस की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस प्राइस हाइक का असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो इन मॉडलों को खरीदने की योजना बना रहे थे। इसलिए यदि आप इनमें से Vivo का कोई नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो अन्य विकल्प देख सकते हैं। यदि कीमत में कमी आती है तो हम आपको फिर से अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo के कई फोन हुए महंगे, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत, इन मॉडल्स पर हुआ असर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-price-hike-upto-4000-rupees-india-y-series-v-series-t5x/feed/ 0
vivo V70 FE इंडिया में होने वाला है लॉन्च! अंधेरे में चमकेगा यह मोबाइल, देखें फोटो और डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-with-photo-and-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-with-photo-and-design/#respond Mon, 16 Mar 2026 04:20:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192218 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो फोन का कैमरा लोगों को काफी पसंद आता है। फोटोग्राफी में माहि​र ब्रांड की ‘वीवो वी सीरीज’ में कुछ ही समय पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन लॉन्च हुए थे। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का तीसरा मॉडल Vivo V70 FE भी लेकर आ रही है। यह […]

The post vivo V70 FE इंडिया में होने वाला है लॉन्च! अंधेरे में चमकेगा यह मोबाइल, देखें फोटो और डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो फोन का कैमरा लोगों को काफी पसंद आता है। फोटोग्राफी में माहि​र ब्रांड की ‘वीवो वी सीरीज’ में कुछ ही समय पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन लॉन्च हुए थे। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का तीसरा मॉडल Vivo V70 FE भी लेकर आ रही है। यह अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन सीरीज के वी70 और वी70 एलिट से सस्ता होगा जो कम रेट में बढिया कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करेगा। लीक में लॉन्च से पहले ही वीवो वी70 एफई का इंडिया प्राइस भी सामने आ गया है।

टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने अपकमिंग वीवो फोन वी70एफई की फोटो शेयर करते हुए इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल आने वाले दिनों भारतीय बाजार में उतारा दिया जाएगा और इसकी कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि vivo V70 FE स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये हो सकता है। इसी कीमत पर OPPO Reno 15C और realme 16 Pro भी बिक रहे हैं। यानी कहा जा सकता है कि वीवो वी70 एफई सीधे ओपो रेनो 15सी और रियलमी 16 प्रो को टक्कर देगा।

लीक में वीवो वी70 एफई 5जी फोन की फोटो शेयर की गई है जिसका कलर नेम Northern Lights Purple बताया गया है। लीक के अनुसार इसके साथ ही V70 FE 5G स्मार्टफोन Monsoon Blue कलर में भी लाया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन का बैक पैनल Darkness Glow Material पर बनाया जाएगा जो अंधेरे में चमकेगा। फोन के बैक पैनल वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी लगाया गया है जो अरब और इंडोनेशिया में पेश किए गए वी70 एफई जैसा ही है। हालांकि इंडियन मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Vivo V70 FE 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लाया गया है। यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो 5जी फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है।

Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए इसमें 7000mAh battery दी जा सकती है जिसके 90W FlashCharge तकनीक मिल सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE को 200MP कैमरा पर लॉन्च किया गया है लेकिन लीक की मानें तो इंडिया में इसे 50 मेगापिक्सल कैमरा लॉन्च किया जाएगा। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

The post vivo V70 FE इंडिया में होने वाला है लॉन्च! अंधेरे में चमकेगा यह मोबाइल, देखें फोटो और डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-vivo-v70-fe-price-in-india-leaked-with-photo-and-design/feed/ 0
200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie के साथ Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-and-7000mah-battery-phone-vivo-v70-fe-launched-with-dimensity-7360-turbo-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-and-7000mah-battery-phone-vivo-v70-fe-launched-with-dimensity-7360-turbo-processor/#respond Mon, 09 Mar 2026 10:03:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191796 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सफलता के बाद अब कंपनी से ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह 200MP Camera वाला फोन है जो पावरफुल 7000mAh battery और तकातवर Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ काम करता है। वीवो वी70 […]

The post 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie के साथ Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में Vivo V70 और Vivo V70 Elite की सफलता के बाद अब कंपनी से ग्लोबल मार्केट में इसी सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह 200MP Camera वाला फोन है जो पावरफुल 7000mAh battery और तकातवर Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ काम करता है। वीवो वी70 एफई प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लगा है। यह नया वीवो फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। मोबाइल में यूजर्स को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

Vivo V70 FE 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इस सीरीज के किसी भी अन्य मॉडल में 200एमपी कैमरा दिया गया है। यह 200MP Samsung HP5 सेंसर है जो एफ/1.88 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120° FOV वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है।

पावर बैकअप के​ लिए वीवो वी70 एफई 5जी फोन को 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इससे पहले Vivo V70 और Vivo V70 Elite को 6500एमएएच बैटरी पर लाया गया था। कंपनी की मानें तो सिंगल चार्ज में वी70 एफई पर 43 घंटे तक YouTube Video देखी जा सकती है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

वीवो वी70 एफई Bypass Charging टेक्नोलॉजी से लेस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन को चार्ज पर लगाने पर, करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की तरफ ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। यह नया वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है। कंपनी का दावा है कि Vivo V70 FE 120 मिनट यानी 2 घंटे तक 1.5 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी सही काम कर सकता है।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन में कनेक्टिविटी के​ लिए डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं यूजर्स को इसमें Gaming HyperSense Audio और स्ट्रीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे। कंपनी अपने नए फोन को ग्लोबल मार्केट में 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। यह वीवो 5जी फोन ओरिजन ओएस के चलते ढ़ेरों AI features से लैस किया गया है।

वीवो वी70 एफई 5जी फोन इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत Rp 6499000 यानी 35 हजार रुपये के करीब है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है। इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस Rp 7199000 यानी 39 हजार रुपये के करीब है। इंडोनेशिया में यह वीवो फोन Titanium Silver, Muse Purple और Ocean Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 32MP Selfie के साथ Vivo V70 FE हुआ लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-and-7000mah-battery-phone-vivo-v70-fe-launched-with-dimensity-7360-turbo-processor/feed/ 0
Vivo V70 लॉन्च के बाद 4500 रुपये सस्ता बिक रहा Vivo V60e 5G फोन! इसमें है 200MP Camera और 50MP Selfie https://www.91mobiles.com/hindi/4500-discount-on-vivo-v60e-after-vivo-v70-and-v70-elite-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/4500-discount-on-vivo-v60e-after-vivo-v70-and-v70-elite-launch-in-india/#respond Fri, 27 Feb 2026 12:08:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191239 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo V70 और Vivo V70 Elite इंडिया लॉन्च के बाद कंपनी की अपनी वी60 सीरीज को सस्ते दामों पर खरीदने का मौका मिल रहा है। पिछले सप्ताह ही जहां Vivo V60 5G फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट पेश किया गया था। वहीं आज कंपनी ने Vivo V60e 5G पर 2,500 रुपये का ऑफर पेश […]

The post Vivo V70 लॉन्च के बाद 4500 रुपये सस्ता बिक रहा Vivo V60e 5G फोन! इसमें है 200MP Camera और 50MP Selfie first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo V70 और Vivo V70 Elite इंडिया लॉन्च के बाद कंपनी की अपनी वी60 सीरीज को सस्ते दामों पर खरीदने का मौका मिल रहा है। पिछले सप्ताह ही जहां Vivo V60 5G फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट पेश किया गया था। वहीं आज कंपनी ने Vivo V60e 5G पर 2,500 रुपये का ऑफर पेश कर दिया है। वीवो वी60 की डील डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वीवो वी60ई को कम रेट पर कैसे खरीदा जा सकता है और यह छूट कहां पाई जा सकती है, इसकी जानकारी आगे दी गई है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि कुछ समय पहले Vivo V60e प्राइस हाइक हुआ था। यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसका रेट 31,999 रुपये हो गया था। इस वक्त कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर यह फोन वेरिएंट 31,999 रुपये में ही सेल के लिए उपलब्ध है! लेकिन..

लेकिन शॉपिंग साइट अमेजन पर वीवो वी60ई 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह मोबाइल का सेलिंग प्राइस है जिसे कोई भी ग्राहक प्राप्त कर सकता है। यानी यह वीवो 5जी फोन अपने ऑफिशियल प्राइस से 2 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है और इसके लिए किसी बैंक कार्ड या कूपन कोड की भी जरूरत नहीं है। वहीं इसके अलावा कंपनी Vivo V60e पर 2,500 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है।

अमेजन से फोन खरीदते वक्त Kotak, ICICI या Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने वीवो वी60ई पर 2,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त होगा। यानी बैंक ऑफर के साथ Vivo V60e 5G का इफेक्टिव प्राइस 27,499 रुपये पड़ेगा। देखा जाए तो अमेजन पर डील में यह वीवो 5जी फोन 4,500 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि क्रेडिट कार्ड से EMI बनाने पर 2500 रुपये की छूट मिलेगी और फुल पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

वीवो वी60ई को सस्ते रेट पर परचेज करने के लिए या फिर इस वीवो फोन पर मिल रही डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

vivo-v60e-200mp-camera-6500mah-battery-flipkart-listing-price

Vivo V60e 5G की बात करें तो यह ब्रांड का पहला फोन बनकर आया था जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.56 इंच अल्ट्रा लार्ज सेंसर है जो OIS, 85MM Telephoto Portrait और 30x SuperZoom की क्षमता से लैस है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल Wide-Angle लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी60ई 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह AI feature वाला कैमरा है।

इंडिया में लॉन्च होने वाले पहले MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट वाले फोन का टैग भी वीवो वी60ई के पास ही है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन प्रोसेसर का AnTuTu score 8,82,692 आ चुका है। वीवो वी60ई एंड्रॉयड 15 आधारित FunTouch OS 15 पर काम करता है।

यह वीवो 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन​-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर डायमंड शिल्ड ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

पावर बैकअप के लिए Vivo V60e 5G फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 17 मिनट का आया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में सिर्फ 40 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया था।

अगर आपको मन में सवाल है कि क्या वीवो वी60ई खरीदना चाहिए या नहीं? तो आपको बता दें कि यह मोबाइल 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है जो इसे नए वीवो वी70 वाली फील दे देगा। यह IP68 + IP69 वाला मोबाइल है। वहीं मोबाइल एडवांस AI फीचर्स के साथ ही Google Gemini भी सपोर्ट करता है। Vivo V70 45,999 रुपये का है और डिस्काउंट के साथ Vivo V60e को खरीदने में कोई बुराई नहीं है।

vivo V60e Price
Rs. 31,349
Go To Store
See All Prices

The post Vivo V70 लॉन्च के बाद 4500 रुपये सस्ता बिक रहा Vivo V60e 5G फोन! इसमें है 200MP Camera और 50MP Selfie first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4500-discount-on-vivo-v60e-after-vivo-v70-and-v70-elite-launch-in-india/feed/ 0
6200 रुपये तक की छूट के साथ शुरू हुई Vivo V70 और V70 Elite की सेल! मिलेगा 2 साल की फ्री वारंटी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-and-v70-elite-sale-starts-in-india-with-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-and-v70-elite-sale-starts-in-india-with-discount-offer/#respond Thu, 26 Feb 2026 06:32:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191089 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपनी नई वी सीरीज पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए हैं। स्टाइलिश लुक, एडवांस कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाले ये मोबाइल आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। पहली ही सेल में कंपनी इनपर तगड़ा ऑफर ले आई […]

The post 6200 रुपये तक की छूट के साथ शुरू हुई Vivo V70 और V70 Elite की सेल! मिलेगा 2 साल की फ्री वारंटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपनी नई वी सीरीज पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए हैं। स्टाइलिश लुक, एडवांस कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाले ये मोबाइल आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। पहली ही सेल में कंपनी इनपर तगड़ा ऑफर ले आई है। वीवो वी70 सीरीज पर 5700 रुपये की तक छूट दी जा रही है और ये मोबाइल 2 साल की वारंटी के साथ खरीदे जा सकते हैं।

Vivo V70 Elite की बात करें तो यह मोबाइल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसका प्राइस 51,999 रुपये है। वहीं 12GB+256GB को 56,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को 61,999 रुपये लाया गया है। बैंक ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है।

डील में वीवो वी70 एलिट पर 6,200 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। सबसे ज्यादा बेनिफिट फोन के टॉप वेरिएंट पर मिल रहा है। 12GB + 512GB मेमोरी वाला फोन खरीदने पर 6,200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह 12जीबी+256जीबी वेरिएंट पर 5,700 रुपये और 8जीबी+256जीबी वेरिएंट पर 5,200 रुपये की छूट पाई जा सकती है।

Vivo V70 की बात करें तो कंपनी ने इसे दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 8GB RAM के साथ 256GB storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 45,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के बड़े वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB storage पर लाया गया है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है।

वीवो वी70 5जी फोन को भी 10% बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। मोबाइल के बेस वेरिएंट को 4,600 रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है और वहीं 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। HDFC, Axis, Kotak और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह डिस्कांउट प्राप्त होगा।

छूट के साथ ही कंपनी वीवो वी70 और वी70 एलिट पर 1 साल की कंपनी वारंटी के साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री दे रही है। वहीं नए वीवो 5जी फोंस को 18 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन खरीदते वक्त सिर्फ 1499 रुपये अतिरिक्त चुका TWS 3e ईयरबड्स भी पाए जा सकते हैं। फोन की सेल कंपनी वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 Elite को जहां Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लाया गया है वहीं Vivo V70 5G फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए वी70 एलिट में X-axis linear motor लगाई है। ये वीवो 5जी फोन 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 और वी70 एलिट स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस लगाया है। वहीं फ्रंट पर भी 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। ये वीवो 5जी फोन 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। वीवो वी70 और वी70 एलिट OriginOS 6 पर काम करते हैं।

वीवो वी70 सीरीज के इन नए स्मार्टफोंस की विस्तृत डिटेल पढ़ने के लिए क्लिक करें : Vivo V70 / Vivo V70 Elite

The post 6200 रुपये तक की छूट के साथ शुरू हुई Vivo V70 और V70 Elite की सेल! मिलेगा 2 साल की फ्री वारंटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-and-v70-elite-sale-starts-in-india-with-discount-offer/feed/ 0
50MP ZEISS कैमरा और Snapdragon 7 Gen 4 के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V70, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-launched-in-india-50mp-zeiss-camera-snapdragon-7-gen-4-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-launched-in-india-50mp-zeiss-camera-snapdragon-7-gen-4-price/#respond Thu, 19 Feb 2026 07:58:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190603 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

vivo ने अपनी नई V70 सीरीज के तहत दो नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं। यह Vivo V70 और Vivo V70 Elite नाम से लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में बेस मॉडल वी70 के बारे में बता रहे हैं। जबकि आप V70 Elite की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते […]

The post 50MP ZEISS कैमरा और Snapdragon 7 Gen 4 के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V70, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

vivo ने अपनी नई V70 सीरीज के तहत दो नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं। यह Vivo V70 और Vivo V70 Elite नाम से लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में बेस मॉडल वी70 के बारे में बता रहे हैं। जबकि आप V70 Elite की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। नया vivo V70 5G दमदार ZEISS कैमरा सेटअप, पावरफुल परफॉरमेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ आया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो vivo V70 की भारत में शुरुआती कीमत 45,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वहीं, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तय की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग आज यानी 19 फरवरी से शुरू कर दी है। ग्राहक इसे vivo की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon India, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बुक कर सकते हैं। फोन की सेल 26 फरवरी से शुरू होगी।

डिस्प्ले की बात करें तो vivo V70 में 6.59 इंच 1.5K Ultra Clear OLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट का सबसे नैरो बेजल (0.125cm) स्मार्टफोन है। डिजाइन की बात करें तो इसमें 0.759cm पतली बॉडी और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। यह Passion Red और Lemon Yellow जैसे नए प्रीमियम कलर ऑप्शंस में आया है।

परफॉरमेंस के लिए vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.8GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसमें CPU पर 27%, GPU पर 30% और गेमिंग पर 26% तक सुधार मिलेगा। ब्रांड के अनुसार फोन ने लगभग 1 मिलियन AnTuTu स्कोर तक प्राप्त किया है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।

vivo V70 की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP ZEISS Night Telephoto कैमरा है, जिसमें Sony IMX882 सेंसर (1/1.95”) दिया गया है। यह 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का इकलौता ZEISS टेलीफोटो कैमरा है, जिसमें इतना बड़ा सेंसर है। इसके अलावा 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा Sony LYT-700V सेंसर (1/1.56”) के साथ आता है, जो बेहतर नाइट पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। साथ में 8MP ZEISS अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 92° वाइड एंगल सपोर्ट करता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन 4K 60fps सपोर्ट करता है, जिसमें 1x, 2x और 3x जूम के साथ क्लियर रिकॉर्डिंग मिलती है। ZEISS Multifocal Portrait मोड में 23mm से 100mm तक अलग-अलग फोकल लेंथ स्टाइल मिलती हैं, जिनमें Distagon, Biotar, Sonnar और Planar स्टाइल बोकेह इफेक्ट शामिल हैं।

बैटरी के मामले में vivo V70 में 6500mAh की बड़ी BlueVolt बैटरी दी गई है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 दिया गया है, जो गीले या गंदे हाथों में भी बेहतर काम कर सकता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन OriginOS 6 पर काम करता है कंपनी फोन के साथ 4 साल स्मूद परफॉरमेंस और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का दावा कर रही है। AI फीचर्स में AI Transcript Assist, AI Creation, AI Search (Gemini मॉडल सपोर्ट), Circle to Search, One Tap Transfer और vivo Office Kit शामिल हैं। खास तौर पर भारत के लिए AI Holi Portrait फीचर लिमिटेड पीरियड के लिए उपलब्ध रहेगा। जो फेस्टिव मूड में ऑटोमेटिक कलरफुल पोर्ट्रेट इफेक्ट वाले फोटो ले सकता है।

vivo V70 उन ग्राहकों के लिए बढ़िया है जो 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा, पावरफुल Snapdragon 7 Gen 4 चिप, बड़ी 6500mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला डिवाइस देख रहे हैं। यह इस रेंज में अच्छा विकल्प है आप इसे चुन सकते हैं। यदि विकल्प देखें तो Samsung Galaxy A56, Google pixel 10a और realme 16 Pro भी अच्छे ऑप्शन हैं। आप अपनी पसंद की ब्रांड के अनुसार निर्णय कर सकते हैं। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 50MP ZEISS कैमरा और Snapdragon 7 Gen 4 के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V70, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-launched-in-india-50mp-zeiss-camera-snapdragon-7-gen-4-price/feed/ 0
Vivo V70 Elite इंडिया में लॉन्च, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर के साथ 12GB RAM, 50MP Selfie और 6500mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-elite-launched-in-india-with-snapdragon-8s-gen-3-processor-50mp-selfie-camera-and-6500mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-elite-launched-in-india-with-snapdragon-8s-gen-3-processor-50mp-selfie-camera-and-6500mah-battery/#respond Thu, 19 Feb 2026 07:30:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190585 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘वी’ सीरीज के नई जेनरेशन पेश कर दी है। कंपनी की ओर से वी70 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए गए है। यह पहली बार है जब वीवो अपने किसी मोबाइल को ‘एलिट’ टाइटल के साथ लेकर आई है। इससे […]

The post Vivo V70 Elite इंडिया में लॉन्च, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर के साथ 12GB RAM, 50MP Selfie और 6500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘वी’ सीरीज के नई जेनरेशन पेश कर दी है। कंपनी की ओर से वी70 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए गए है। यह पहली बार है जब वीवो अपने किसी मोबाइल को ‘एलिट’ टाइटल के साथ लेकर आई है। इससे पहले Vivo V series में सिर्फ ‘e’ या ‘Lite’ मॉडल्स ही आते थे। ऐसे में नए वीवो वी70 एलिट 5जी फोन में क्या खास दिया गया है इसकी पूरी डिटेल्स और प्राइस व मोबाइल ऑफर्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V70 Elite कंपनी की ‘वी-सीरीज’ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 18,15,619 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

वीवो वी70 एलिट में कंपनी ने X-axis linear motor भी लगाई है। यह गेमिंग के दौरान 4D vibration देती है जिससे मोबाइल यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। ये वाला नया वीवो मोबाइल LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है। वहीं फास्ट डाटा ट्रांसफर और मेमोरी एक्सेस के लिए इनमें UFS 4.1 Storage दी गई है।

वीवो वी70 एलिट 5जी फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस मोबाइल में Zeiss lens का इस्तेमाल किया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है। मेन सेंसर के साथ ही यूजर्स को इस मोबाइल में 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा भी मिलेगा जो रात में भी बिना क्वालिटी खराब किए शानदार फोटोग्राफ कैप्चर कर सकेगा। यह कैमरा लेंस 3x Optical Zoom के साथ ही 100x Zoom सपोर्ट करता है।

रियर कैमरा सेटअप में 118डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस भी लगाया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V70 Elite 5G 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 92° Ultra-Wide फिल्ड ऑफ व्यू दिया गया है जो शानदार ग्रुप सेल्फी खींचेगा। बताते चलें कि वी70 एलिट 10x Zoom-in Portrait, 4K 60fps Video, AI Magic Weather और AI Audio Noise Eraser के साथ ही स्पेशल AI Holi Portrait मोड भी सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 एलिट 5जी फोन में 6500mAh Battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 18 घंटे, 19 मिनट का PCMark Battery Benchmark स्कोर हासिल कर चुकी है। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसे हमारी टेस्टिंग में फोन को 43 मिनट में 20% से 100% फुल चार्ज किया है।

Vivo V70 Elite 5G फोन के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे पानी व धूल से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर आया है जिसमें 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। बताते चलें कि इस Vivo के फोन से डारेक्ट iPhone में फाइल ट्रांसफर की जा सकती है।

कीमत की बात करें तो वीवो वी70 एलिट इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल की कीमत 51,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB RAM + 256GB storage दी गई है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB मेमोरी पर लाया गया है जिनका रेट क्रमश: 56,999 रुपये और 61,999 रुपये है। वीवो वी70 एलिट की सेल 26 फरवरी से शुरू होगी जिसे Passion Red, Sand Beige और Authentic Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post Vivo V70 Elite इंडिया में लॉन्च, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर के साथ 12GB RAM, 50MP Selfie और 6500mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-elite-launched-in-india-with-snapdragon-8s-gen-3-processor-50mp-selfie-camera-and-6500mah-battery/feed/ 0
Vivo V70 और Vivo V70 Elite हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव प्राइस अनाउंसमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-and-vivo-v70-elite-launch-in-india-watch-live-stream/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-and-vivo-v70-elite-launch-in-india-watch-live-stream/#respond Wed, 18 Feb 2026 06:50:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190522 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अपडेट – वीवो वी70 सीरीज अनाउंस हो गई है। Vivo V70 का प्राइस जहां 45,999 रुपये से शुरू होता है वहीं Vivo V70 Elite का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये हैं। वी70 एलिट की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) कर और वी70 की जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं। वीवो वी70 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए […]

The post Vivo V70 और Vivo V70 Elite हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव प्राइस अनाउंसमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपडेट – वीवो वी70 सीरीज अनाउंस हो गई है। Vivo V70 का प्राइस जहां 45,999 रुपये से शुरू होता है वहीं Vivo V70 Elite का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये हैं। वी70 एलिट की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) कर और वी70 की जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

वीवो वी70 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। वीवो 19 फरवरी को राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से वीवो वी70 और वी70 एलिट का प्राइस और सेल ​डेट की जानकारी दी जाएगी। यह फोन लॉन्च ईवेंट आप अपने मोबाइल पर भी लाइव देख सकते हैं जिसका तरीक हमने आगे बताया है।

Vivo V70 series इंडिया लॉन्च ईवेंट 19 फरवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी इस लॉन्च ईवेंट का लाइव टेलीकॉस्ट करेगी। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। नीचे दिए गए विंडो लिंक पर क्लिक करके भी आप Vivo V70 और Vivo V70 Elite इंडिया लॉन्च 91मोबाइल्स की वेबसाइट पर ही लाइव देख सकते हैं।

बीते दिनों लीक में वीवो वी70 सीरीज की कीमत सामने आ चुकी है। इसके अनुसार Vivo V70 के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी जा सकती है जिसका प्राइस 45,999 रुपये हो सकता है। वहीं 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह Vivo V70 Elite का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 बताया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलेगी। इसके 12GB RAM वाले 5G फोन को 256GB मेमोरी के साथ 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V70 Elite सीरीज का पावरफुल स्मार्टफोन है जिसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Vivo V70 5G फोन में क्वालकॉम का ही Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। दोनों ही स्मार्टफोंस को कंपनी LPDDR5X RAM पर लेकर आ रही है जिसके साथ UFS 4.1 Storage दी गई है।

वीवो के ये दोनों स्मार्टफोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। दोनों में flat AMOLED स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। इनमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 सीरीज में कंपनी ने Zeiss camera का इस्तेमाल किया है। दोनों स्मार्टफोंस 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस लगाया गया है।

vivo-v70-v70-elite-india-launch-date-snapdragon-8s-gen-3-specs

पावर बैकअप के लिए Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन में 6500mAh Battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद मोबाइल में 40 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी।

vivo V60e Price
Rs. 31,349
Go To Store
See All Prices

The post Vivo V70 और Vivo V70 Elite हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव प्राइस अनाउंसमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v70-and-vivo-v70-elite-launch-in-india-watch-live-stream/feed/ 0