vivo V80 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Apr 2026 06:41:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 vivo V80 लॉन्च की तैयारी शुरू! सामने आई इस अपकमिंग 5जी फोन की सर्टिफिकेशन डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v80-revealed-in-gsma-database/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v80-revealed-in-gsma-database/#respond Wed, 08 Apr 2026 06:41:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193742 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने फरवरी महीने में इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘वी70’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में पहले vivo V70 और vivo V70 Elite लॉन्च हुए थे और इस महीने कंपनी vivo V70 FE 5G फोन भी ले आई है। वीवो वी70 सीरीज जहां भारतीय बाजार में अपनी पकड़ […]

The post vivo V80 लॉन्च की तैयारी शुरू! सामने आई इस अपकमिंग 5जी फोन की सर्टिफिकेशन डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने फरवरी महीने में इंडिया में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘वी70’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में पहले vivo V70 और vivo V70 Elite लॉन्च हुए थे और इस महीने कंपनी vivo V70 FE 5G फोन भी ले आई है। वीवो वी70 सीरीज जहां भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत किए जा रही है वहीं, इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन की जानकारियां भी सामने आने लगी है। वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन vivo V80 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है और टेक जगत की सुर्खियों में छा गया है।

वीवो वी80 5जी फोन GSMA Database में शामिल हो गया है। इस लिस्टिंग को टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने स्पॉट किया है। जीएसएमए डाटाबेस में साफ तौर पर vivo V80 नाम का खुलासा हो गया है। लिस्टिंग में फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी तो कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया कि नए विवो 5जी फोन पर काम शुरू हो चुका है जिसे आने वाले महीनों में पेश कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि vivo V60 अगस्त 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। हो सकता है कि vivo V80 जुलाई महीने में भारत में अनाउंस हो जाए।

vivo V80 5G फोन इंडिया में V70 का सक्सेसर बनकर आएगा। वीवो वी70 की बात करें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करता है। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो वी80 स्नेपड्रैगन 7 जेन 5 या फिर स्नेपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट पर लाया जा सकता है। इस फोन को कंपनी LPDDR5X RAM के साथ मार्केट में उतार सकती है।

vivo V70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम पर बना है और ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ ही SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V OIS सेंसर, 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करने वाला 50-मेगापिक्सल Night Telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस लगाया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह विवो 5जी फोन 92° एफओवी वाला 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ग्रुप सेल्फी में बड़ा फ्रेम देता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 5जी फोन को 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 37 मिनट का रहा था। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर काम करता है और ग्राहकों को इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं।

वीवो वी70 सीरीज की प्राइस रेंज देखें तो vivo V70 दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत 45,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 256GB storage का रेट 49,999 रुपये है। डिटेल्ड फोन स्पेक्स (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

vivo V70 Elite की बात करें तो यह मोबाइल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसका प्राइस 51,999 रुपये है। वहीं 12GB+256GB को 56,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट को 61,999 रुपये लाया गया है। वीवो वी70 एलिट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की विस्तृत जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

vivo V70 FE सीरीज का सबसे नया फोन है जिसकी फर्स्ट सेल डेट 9 अप्रैल है। इस विवो फोन का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन के 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह vivo का 12GB RAM वाला 5G फोन 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 512GB मेमोरी मिलती है। वीवो वी70 एफई की फुल डिटेल आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।

The post vivo V80 लॉन्च की तैयारी शुरू! सामने आई इस अपकमिंग 5जी फोन की सर्टिफिकेशन डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v80-revealed-in-gsma-database/feed/ 0