Vivo X Fold | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:54:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-launched-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-launched-check-price-and-specs/#respond Tue, 12 Apr 2022 06:51:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78721 वीवो के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

The post वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold को लॉन्च कर दिया है। Vivo X Fold स्मार्टफोन का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। वीवो ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ-साथ अपना पहला टैबलेट Vivo Pad और Vivo X Note को भी लॉन्च किया है। Vivo X Fold स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Vivo X Fold स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

लेटेस्ट Vivo X Fold स्मार्टफोन अंदर की ओर फोल्ड होने वाले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में एक एक्सटरनल डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया गया है, जिसमें सर्कूलर कैमरा अरेंजमेंट और LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट और कर्व ऐज दिया गया है। इसके साथ ही फोन में दो अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ अलर्ट स्लाइडर दिया गया है।

Vivo X Fold Foldable Smartphone Launched, Check Price and Specs

Vivo X Fold स्मार्टफोन में 8.03 इंच का E5 LTPO OLED 3.0 डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2K रेजलूशन और 4:3.5 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। इसके साथ ही फोन में HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है। वीवो के इस फोन में 6.53 इंच का E5 OLED एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन फुल HD+ और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन के एक्सटर्नल और इनटर्नल दोनों डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

वीवो के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 730 दिया गया है। इसके साथ ही फोन की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए कस्टम SPU चिप भी दिया गया है। इस फोन में स्टोरेज के लिए UFS 3.1 और रैम के लिए LPDDR5 रैम दिया गया है।

Vivo X Fold Foldable Smartphone Launched, Check Price and Specs

Vivo X Fold स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस पर रन करता है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को 66W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 66W चार्जर की मदद से मात्र 37 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है।

कैमरा

Vivo X Fold Foldable Smartphone Launched, Check Price and Specs

वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फ़ोन Zeiss लेंस और T* कोटिंग के साथ आता है। फोन का प्राइमरी कैमरा Samsung GN5 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 48MP अल्ट्रावाइड लेंस, 12MP पोर्टेट लेंस और 5MP पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 5X ऑप्टिकल जूम और 60X डिजिटल जूम ऑफर करता है। इसके साथ ही फोन के इंटरनल और एक्सटर्नल डिस्प्ले में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।

क़ीमत

Vivo X Fold स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वीवो का यह फोन ब्लू, ब्लैक और ग्रे ऑफ्शन में पेश किया गया है। वीवो का फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन दो वेरिएंट में पेश किया गया है। वीवो के इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 12GB + 256GB – 8,999 युआन (क़रीब 1,07,505 रुपये) और दूसरा वेरिएंट 12GB + 512GB – 9,999 युआन (करीब 1,19,451 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। वीवो के इस फोन की सेल चीन में 22 अप्रैल 2022 से सभी प्रमुख इ-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-launched-check-price-and-specs/feed/ 0
Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-specification-listed-on-geekbench-comes-with-snapdragon-8-gen-1-soc-and-12gb/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-specification-listed-on-geekbench-comes-with-snapdragon-8-gen-1-soc-and-12gb/#respond Wed, 06 Apr 2022 11:22:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78450 फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold के साथ कंपनी Vivo X Note और Vivo Pad स्मार्टफोन को भी 11 अप्रैल को लॉन्च करेगा।

The post Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों पहले पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन – Vivo X Fold को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold के साथ कंपनी Vivo X Note और Vivo Pad स्मार्टफोन को भी 11 अप्रैल को लॉन्च करेगा। लॉन्च से ठीक पहले वीवो का टैबलेट Vivo Pad को Geekbench 5 डेटाबेस पर स्पॉट किया गया था। अब गीकबेंच के डेटाबेस में वीवो का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold को मॉडल नंबर V2178A के साथ स्पॉट किया गया है।

गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग से वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गई है। यहां हम आपको Vivo X Fold स्मार्टफोन के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

vivo-x-fold

Vivo X Fold गीकबेंच लिस्टिंग

Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन को गीकबेंच 5 की लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2178A के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन सिंगल कोर टेस्ट में 1223 पॉइन्स्ट का स्कोर कर पाया है। वहीं मल्टी कोर टेस्ट की बात करें तो फ़ोन का स्कोर 3335 पॉइन्ट्स का रहा।

Vivo X Fold Specification Listed on Geekbench comes with Snapdragon 8 Gen 1 SoC and 12GB

बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा, जिसका कोडनेम टारो है और इसका कलस्टर कंफ्रीग्रेशन 1 + 3 + 4 है। रिपोर्ट्स की माने तो वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और Adreno 730 GPU के साथ पेश किया जा सकता है।

गीकबेंच की लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि वीवो का यह फोन 12GB RAM रैम के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी इस फोन को और भी रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी। वीवो का पहला फोल्डेबल फोन X Fold को लेकर लिस्टिंग से पता चलता है कि यह Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Tecno का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Phantom X भारत में जल्द होगा लॉन्च, खूबियां ऐसी की रह जाएंगे दंग

Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वीवो एक्स फोल्ड स्मार्टफोन में 8-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Quad HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वीवो के इस फोन में LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही बात करें फोन के कवर डिस्प्ले की तो यह 6.53-इंच का Full HD+ रेजलूशन वाला डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह भी पढ़ें : Xiaomi MIX 5 स्मार्टफोन नहीं होगा लॉन्च, कंपनी का पूरा फोकस Xiaomi MIX FOLD 2 पर, जानें क्या होगा इसमें सबसे खास

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-specification-listed-on-geekbench-comes-with-snapdragon-8-gen-1-soc-and-12gb/feed/ 0
Vivo X Fold के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने डिजाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-design-revealed/#respond Tue, 29 Mar 2022 05:56:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78012 Vivo X Fold स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 4600 mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post Vivo X Fold के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने डिजाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। वीवो अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में अगले महीने 11 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह Vivo X Fold के साथ Vivo Pad को भी लॉन्च करेगा। इसके साथ ही अटकलें है कि कंपनी इन दोनों डिवाइसेस के साथ Vivo X Note स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकता है। वीवो ने Vivo Pad के डिज़ाइन को भी टीज किया है।

Vivo X Fold स्मार्टफोन के लॉन्च से कुछ हफ़्ते पहले ही कंपनी ने इसके डिज़ाइन को टीज किया है। वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन का फोल्डिंग मैकेनिज्म Galaxy Z Fold 3 की तरह होगा। यहां हम आपको Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo X Fold डिजाइन

Vivo X Fold foldable smartphone Design revealed

Vivo X Fold स्मार्टफोन कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है जो 11 अप्रैल को लॉन्च होना है। वीवो जल्द ही अन्य देशों में भी इस पोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वीवो ने लॉन्च से पहले ही अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा हालांकि वीवो ने फिलहाल डिस्प्ले के साइज को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। हालांकि लीक रिपोर्ट्स की माने तो फोन में 8-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन QHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

वीवो के फोल्डेबल फोन के आउटर डिस्प्ले की बात करें तो फोन में पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन का कवर डिस्प्ले 6.53-इंच का हो सकता है। इसके साथ ही कवर डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ होगा।


वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर पैनल में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के इमेज से कंफर्म होता है कि इस फोन में पेरिस्कोप लेंस सेटअप दिया गया है। रूमर्स की माने तो वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 12MP का पोर्टेड कैमरा 2x जूम सपोर्ट और 8MP वाला 5X ज़ूम सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के दाएं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही फ़ोन के बाएं ओर अलर्ट स्लाइडर दिया गया है। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 4600 mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Redmi 10A, कम कीमत में मिलेंगे बड़े फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Vivo X Fold के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने डिजाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-design-revealed/feed/ 0
वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-will-be-launched-on-april-11/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-will-be-launched-on-april-11/#respond Mon, 28 Mar 2022 05:55:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77949 वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Vivo X Fold क्वालकॉम के फ़्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा।

The post वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold के लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन चीन में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वोवो ने एक टीज़र वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। वीवो ने अपने फोल्डिंग स्मार्टफ़ोन Vivo X Fold के लॉन्च डेट का ऐलान एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। इस वीडियो में फोन को टीज करते हुए Folding-Screen 2.0 Era लिखा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए नया सलोग्न Big and Integrated भी लिखा है। वीवो के 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले इवेंट को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी इस दिन Vivo X Note, Vivo Pad और Vivo X80 सीरीज के स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है।

Vivo X Fold स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

vivo-x-fold

Vivo X Fold स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वीवो के फोल्डेबल फोन का कवर डिस्प्ले 6.53 इंच Full HD+ का हो सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फ़ोन की दोनों डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz का हो सकता है।

वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के फ़्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फ़ोन में 12GB का रैम मिलेगा। इसके साथ ही फ़ोन में 128GB और 512GB तक का स्टोरेज मिलेगा। वीवो के फोल्डिंग फ़ोन की बैटरी को लेकर दावे किये जा रहे हैं कि इसमें 4600mAh का डुअल सेल बैटरी दिया जा सकता है, जो 80W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फ़ोन में 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री

Vivo X Fold smartphone will enter with 80W fast charging

Vivo X Fold स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसके साथ 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 12MP का पोर्टेड लेंस और 8MP का पेरिस्कोपिक लेंस दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम

मिल सकता है अलर्ट स्लाइडर

vivo-x-fold-alert-slider

वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बार में कहा जा रहा है कि इसमें अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है। दरअसल कंपनी के शेयर किए टीजर वीडियो में इस फोन के डिजाइन की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। इस फोन के साइड बार में एक स्लाइडर बटन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि फोन में अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-will-be-launched-on-april-11/feed/ 0
Vivo X80 सीरीज, Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x80-series-vivo-x-fold-and-iqoo-neo-6-smartphone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x80-series-vivo-x-fold-and-iqoo-neo-6-smartphone-specifications-leaked/#respond Thu, 24 Mar 2022 07:05:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77762 Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। यहां हम आपको Vivo X80 सीरीज, X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

The post Vivo X80 सीरीज, Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही अपना फ्लैगशिप Vivo X80 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। रूमर्स की माने तो वीवो का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन में अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वीवो का यह स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि Vivo ने फिलहाल X80 सीरीज के लॉन्च को लेकर ऑफिशियली कुछ भी शेयर नहीं किया है। हालांकि वीवो के स्टेंडर्ड X80 और Pro मॉडल ऑनलाइन स्पॉट किए जा चुके हैं।

Vivo X80 और Vivo X80 Pro स्मार्टफोन TENAA पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। इसके साथ ही Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। यहां हम आपको Vivo X80 सीरीज, X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo X80 Series के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X80 सीरीज के स्मार्टफोन चीन में अप्रैल 2022 में लॉन्च किए जा सकते हैं। लॉन्च से ठीक पहले TENAA लिस्टिंग में Vivo X80 और X80 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। इस लिस्टिंग के मुताबिक, 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में QHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा।

इसके साथ ही स्टेंडर्ड X80 स्मार्टफोन का साइज 164.9×75.2×8.3mm और बैटरी 4500mAh की है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं प्रो मॉडल की बात करें तो फोन में 4700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।

Vivo X Fold के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X Fold स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इस फोन का आउटर डिस्प्ले 6.53-इंच OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेजलूशन Full HD+ है। इसके साथ ही फोन में 4600mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। इस फोन का साइज 162.01×144.87×6.28 mm होगा। फोन का यह साइज अनफोल्ड स्टेज का है। इस फोल्डेबल फोन की इमेज भी लीक हो चुकी हैं। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा।

Vivo X Fold smartphone will enter with 80W fast charging

रूमर्स की माने तो वीवो का फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन QHD+ होगा। वीवो के इस फोन में120Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। वीवो के फोल्डेबल फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया जाएगा।

iQOO Neo 6 के स्पेसिफिकेशन्स

iqoo-neo6

iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की बात करें तो इस अपकमिंग फोन में 6.62-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। आइकू के इस फोन में 4700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन की मोटाई की बात करें तो यह 8.5mm होगा। आईकू का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आयोजित किया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Vivo X80 सीरीज, Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x80-series-vivo-x-fold-and-iqoo-neo-6-smartphone-specifications-leaked/feed/ 0
Vivo X Fold स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या-क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-smartphone-will-enter-with-80w-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-smartphone-will-enter-with-80w-fast-charging/#respond Tue, 08 Mar 2022 11:10:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77017 Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Vivo X Fold स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या-क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है। वीवो का फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Vivo X Fold नाम से इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X Fold स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी हैं। Vivo X Fold स्मार्टफोन को अब मॉडल नंबर V2178A के साथ 3C लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo X Fold फोल्डिंग स्मार्टफोन 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले चीन के सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे भी इस स्मार्टफोन के बारे में काफ़ी कुछ पता चलता है। यहां हम आपको Vivo X Fold स्मार्टफोन के बारे में अब तक पता चली जानकारियों के बारे में बता रहे हैं।

Vivo X Fold स्पेसिफिकेशन्स

gsmarena_001

Vivo X Fold स्मार्टफोन में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस कवर स्क्रीन का रेजलूशन FHD+ होगा। इस कवर। डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही अटकले लगाई जा रही है कि फ़ोन की डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz है। Vivo X Fold स्मार्टफोन के इनर फोल्डिंग डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 8-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा।

Vivo X fold

इनर डिस्प्ले का रेजलूशन QHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo X Fold स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo X Fold स्मार्टफोन में 4600 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 80W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung पर लगे बेंचमार्क स्कोर से छेड़छाड़ के आरोप, Geekbench ने बैन किए Galaxy S सीरीज के 20 स्मार्टफोन

Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Vivo X Fold स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12MP टेलीफोटो कैमरा के साथ 2X ऑप्टिकल जूम और 8MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा लेंस दिया जाएगा, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Snapdragon 750G चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Vivo X Fold स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या-क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-smartphone-will-enter-with-80w-fast-charging/feed/ 0
वीवो जल्द लॉन्च करेगा दमदार Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसी हो सकती हैं स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-specifications-leaked/#respond Wed, 02 Mar 2022 09:31:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76700 Vivo फोल्डेबल स्मार्टफोन फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल रैम और स्टोरेज को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है।

The post वीवो जल्द लॉन्च करेगा दमदार Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसी हो सकती हैं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo को लेकर खबरें है कि वह फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। वीवो इस साल के अंत तक चीन में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर पहले रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि कंपनी इसे Vivo NEX 5 के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि अब नई रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा है कि वीवो के पहले फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को मार्केट में Vivo X Fold के नाम से पेश किया जा सकता है।

वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में ऑनलाइन काफ़ी कुछ लीक हो चुका है। अब एक लीक रिपोर्ट में Vivo X Fold स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक होने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट में वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन की कैमरा और डिस्प्ले डिटेल्स भी हैं। यहां हम आपको Vivo X Fold की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo X Fold स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X Fold को लेकर अटकलें है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो वीवो का यह स्मार्टफोन कुछ ही महीने में चीन में दस्तक दे सकता है। पहले आई रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि यह साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर Digital Chat Station के हवाले से GizmoChina ने वीवो के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स रिपोर्ट किए हैं।

Vivo Tablet with 44W charging 7860mAh battery Snapdragon 870 to launch in first half 2022

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोल्डेबल फोन की आउटर डिस्प्ले कर्व स्क्रीन वाला होगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल दिया जाएगा। इस फोन के आउटर डिस्प्ले का साइज 6.5-इंच होगा, जिसका रेजलूशन Full HD+ हो सकता है। यानी वीवो का फोल्डेबल स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy Z Fold 3 से लंबा होगा। सैमसंग का फोल्डेबल फोन में 6.2-इंच का डिस्प्ले दिया गया था। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि अपकमिंग X Fold की आउटर डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

इस फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह डिस्प्ले अंदर की फ़ोल्ड होगी। यह 8 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रेजलूशन QHD+ होगा। फोल्डेबल स्क्रीन का भी रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा।

vivo apex 2020 to launch on 29 february design specifications features

Vivo को लेकर अटकलें है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल रैम और स्टोरेज को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है। वीवो के इस फोन में 4600mAh की बैटरी है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी : Motorola Moto G22 स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

लीक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दियाजाएगा। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जाएगा। इस फोन में 12MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा जो 2x जूम सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का कैमरा भी दिया जाएगा जो 5x जूम सपोर्ट करेगा। इस फोन के फ्रंट में दो कैमरा सेंसर दिये जाएंगे, जिन्हें लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें : Vivo भी करेगा शक्तिप्रदर्शन, पावरफुल Vivo X80 series से देगा Xiaomi, Samsung और Oneplus को कड़ी चुनौती

The post वीवो जल्द लॉन्च करेगा दमदार Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसी हो सकती हैं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-foldable-smartphone-specifications-leaked/feed/ 0