Vivo X Fold5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 Jul 2025 08:20:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अल्ट्रा स्लिम बुक स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन Vivo X Fold5 इंडिया में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold5-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold5-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Mon, 14 Jul 2025 07:52:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178122 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम बुक स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन Vivo X Fold5 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस बेहतरीन 8.03-इंच की 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले, तगड़े Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, हाई-एंड 50MP रियर कैमरा सेटअप और दमदार 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। आइए, आगे […]

The post अल्ट्रा स्लिम बुक स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन Vivo X Fold5 इंडिया में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo X Fold5 में 8.03-इंच की 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
  • यह Zeiss ऑप्टिक्स और स्टूडियो क्वालिटी फोटोज ले सकता है।

Vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम बुक स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन Vivo X Fold5 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस बेहतरीन 8.03-इंच की 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले, तगड़े Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, हाई-एंड 50MP रियर कैमरा सेटअप और दमदार 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। आइए, आगे आपको मोबाइल की कीमत और खूबियां विस्तार से बताते हैं।

Vivo X Fold5 कीमत और उपलब्धता

वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन भारत में 16जीबी रैम +512जीबी स्टोरेज में आया है। इसकी कीमत 149,999 रुपये है। इसकी प्री बुकिंग आज से शुरू हो गई है जबकि इसकी सेल 30 जुलाई से फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। कलर्स के मामले में यह सिंगल Titanium Grey में आया है। कंपनी ने डिवाइस के साथ कई लॉन्च ऑफर्स की घोषणा की है। जिसमें चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 15,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 1,34,999 रुपये हो जाएगी। फिलहाल उपयोगकर्ता Vivo.com, Flipkart और Amazon.in पर डिवाइस की प्री-बुकिंग कर सकते हैं और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1,499 रुपये कीमत का Vivo TWS 3e TWS मुफ्त पा सकते हैं।

Vivo X Fold5 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Vivo X Fold5 को ओपन करने पर इसमें 8.03-इंच की 2K+ AMOLED 8T LTPO स्क्रीन मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2480 × 2200 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, और 4500nits ब्राइटनेस देती है। इसमें स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें UTG ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन को फोल्ड करने पर बाहर की तरफ 6.53-इंच की FHD+ AMOLED LTPO कवर स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 2748 × 1172 पिक्सल है। इस स्क्रीन में भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इसे Armor Glass से सुरक्षा मिलती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo X Fold5 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन तकनीक पर आधारित है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.3GHz तक जाती है। जबकि ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 750 GPU है। वहीं, सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस Android 15 पर रन करता है।

रैम और स्टोरेज

यह फोल्डेबल फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 16GB RAM + 512 जीबी स्टोरेज है।

कैमरा

Vivo X Fold5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP Sony IMX921 OIS मेन सेंसर (f/1.57), 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (f/2.0) और 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा (f/2.4) है। कैमरा सेटअप 15mm फोकल लेंथ, Zeiss ऑप्टिक्स और स्टूडियो क्वालिटी फोटोज ली जा सकती हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X Fold5 में पतले डिजाइन के बावजूद 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे आप अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर पाएंगे।

अन्य

यह स्मार्टफोन IPX8 और IPX9 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 80°C के गर्म पानी में भी सुरक्षित रह सकता है और -20°C तापमान पर भी बिना रुकावट के काम करता है। इसके अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-C ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर, 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 LE, और NFC सपोर्ट दिया गया है।


vivo X Fold 5 Price
Rs. 149,999
Go To Store
See All Prices

The post अल्ट्रा स्लिम बुक स्टाइल फोल्ड स्मार्टफोन Vivo X Fold5 इंडिया में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold5-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
दो डिस्प्ले वाला Vivo X Fold5 हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-launched-price-features-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-launched-price-features-specifications-details/#respond Thu, 26 Jun 2025 03:29:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176686 यह मोबाइल IP5X, IPX8, IPX9 और IPX9+ रेटिंग वाला है

The post दो डिस्प्ले वाला Vivo X Fold5 हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो का मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold5 लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को उतारा है। यह दुनिया के सबसे पतले फोल्ड फोन में से एक है जिसकी थिकनेस सिर्फ 4.3mm बताई गई है। स्लीक डिजाइन के साथ ही इसमें तगड़ा प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कमाल के कैमरा के साथ गज़ब की आईपी रेटिंग भी दी गई है। नए वीवो एक्स फोल्ड 5 फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X Fold5 डिस्प्ले

  • 8.03″ Main Screen
  • 2K+ AMOLED 8T LTPO

वीवो एक्स फोल्ड5 को अनफोल्ड करने यानी ओपन करने पर 8.03-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह 2480 × 2200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2K+ डिस्प्ले है जो AMOLED 8T LTPO पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही HDR 10+ और 4500nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर UTG Glass की मजबूत लेयर चढ़ाई गई है।

  • 6.53″ Cover Screen
  • FHD+ AMOLED LTPO

मोबाइल को किसी डायरी की तरह बंद करने पर इसके बाहर की तरह 6.53-इंच की कवर स्क्रीन लगाई गई है। यह 2748 × 1172 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ डिस्प्ले है जिसके लिए AMOLED LTPO पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। इस स्क्रीन पर भी यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Armor Glass का यूज़ किया गया है।

Vivo X Fold5 स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 20 Megapixel Front Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 80W Fast Charging
  • 40W Wireless Charging

प्रोसेसर

वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम का 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो 5जी फोन में Adreno 750 GPU मिलता है।

मेमोरी

चीन में यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 12जीबी रैम और 16जीबी रैम शामिल है। बेस वेरिएंट में जहां 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX921 OIS मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए यह वीवो का मुड़ने वाला फोन 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही वीवो एक्स फोल्ड5 फोन 40W wireless चार्जिंग और reverse wireless charging भी सपोर्ट करता है।

Vivo X Fold5 फीचर्स

  • वीवो एक्स फोल्ड5 का कैमरा 15mm फोकल लेंथ पर फोटो क्लिक कर सकता है।
  • यह मोबाइल IP5X, IPX8, IPX9 और IPX9+ रेटिंग वाला है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है।
  • कंपनी का दावा है कि वीवो का फोल्ड फोन 80° गर्म पानी में भी सुरक्षित काम कर सकता है।
  • इसी तरह यह मोबाइल -20℃ की ठंड में भी बिना रूकावट अपने टॉस्क पूरे कर सकता है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
  • म्यूजिक के लिए Vivo X Fold5 में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 LE के साथ NFC भी सपोर्ट करता है।
  • बताते चलें कि फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई 9.2mm हरेती है जब्कि अनफोल्ड करने पर सिर्फ 4.3mm पतला होता है।

Vivo X Fold5 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – 6999 युआन (तकरीबन 83,999 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 7999 युआन (तकरीबन 95,999 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB Storage – 8499 युआन (तकरीबन 1,01,999 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB Storage – 9499 युआन (तकरीबन 1,13,999 रुपये)

वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन चीन में कुल मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडियन करंसी अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 84 हजार रुपये से शुरू होगी और 1 लाख 14 हजार रुपये तक जाएगी। इस मोबाइल को चाइना में Green Pine, White और Titanium कलर में बेचा जाएगा। इस बात की पूरी उम्मीद है कि अगले महीने जुलाई में यह वीवो का मुड़ने वाला फोन इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

vivo X Fold 5 Price
Rs. 149,999
Go To Store
See All Prices

The post दो डिस्प्ले वाला Vivo X Fold5 हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-launched-price-features-specifications-details/feed/ 0
मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold 5, 25 जून को होगा लॉन्च! मिल सकती है 16GB RAM और 6,000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/25-june-vivo-x-fold-5-launch-date-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/25-june-vivo-x-fold-5-launch-date-announced/#respond Thu, 12 Jun 2025 06:30:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175535 वीवो अपने अपकमिंग फोल्ड फोन को ‘Lighter and Stronger’ टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है।

The post मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold 5, 25 जून को होगा लॉन्च! मिल सकती है 16GB RAM और 6,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुड़ने वाले मोबाइल यानी Foldable Phones का ट्रेंड धीरे धीरे ही सही लेकिन आगे बढ़ रहा है। जैसे जैसे इनकी कीमतें कम होने लगेगी, यकिनन यूजर्स भी बढ़ने लगेंगे। इस कड़ी में टेक ब्रांड वीवो ने भी अपने अपकमिंग फोल्ड फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि Vivo X Fold 5 25 जून को लॉन्च होगा। इस दिन यह मोबाइल चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स का रूख करेगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन वीवो एक्स फोल्ड5 की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X Fold5 डिजाइन और डिस्प्ले

वीवो अपने अपकमिंग फोल्ड फोन को ‘Lighter and Stronger’ टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है। यह मोबाइल फोल्ड करने के बाद भी पतला ही रहेगा। कंपनी की मानें तो Vivo X Fold5 का वजन 219 ग्राम से भी कम होगा और यह दुनिया के सबसे हल्के फोल्डेबल स्मार्टफोन का रिकॉर्ड बनाएगा। वीवो बता चुकी है कि यह मोबाइल फोन Green, Black और Titanium कलर में लाया जाएगा।

कंपनी ने इसे इंडस्ट्री का पहला IP5X डस्टप्रूफ फोल्डिंग स्क्रीन बताया है। वहीं मोबाइल में IPX8+IPX9+IPX9 रेटिंग भी दी जाएगी जिसके चलते यह 3 मीटर तक गहरे पानी में और तेजी गर्मी व सर्दी में भी सुरक्षित रहेगा। वीवो का कहना है कि इस फोन को पानी के अंदर भी फोल्ड/अनफोल्ड कर सकेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो वीवो एक्स फोल्ड5 की दोनों स्क्रीन पर LTPO 8T पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।

Vivo X Fold5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 8.03″ 2K+ AMOLED Display
  • 6.53″ 120Hz Cover Display
  • Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Rear Camera
  • 32MP+32MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 90W TurboPower

स्क्रीन

फोल्डेबल फोन वीवो एक्स फोल्ड 5 में दो स्क्रीन मिलेगी। सामने आए लीक के अनुसार फोन को मोड़ने के बाद जो डिस्प्ले बाहर से नजर आएगी उसका साईज 6.53-इंच का होगा। यह एलटीपीओ पैनल वाली कलर डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।

Vivo X Fold 5 में 8.03-इंच की प्राइमरी स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह 2केप्लस रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसके लिए एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल ​किया जाएगा। इसपर भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

परफॉर्मेंस

वीवो एक्स फोल्ड 5 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 पर लाया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो का फोल्डेबल मोबाइल फोन 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

बैटरी

Vivo X Fold5 की एक बड़ी हाइलाइट इस मोबाइल की बैटरी होगी। लीक के मुताबिक यह वीवो फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है ​कि अभी तक किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। कंपनी ने बताया है कि यह Blue Ocean battery होगी जो -30 डिग्री की ठंड में भी सही काम कर सकेगी।

वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस वीवो एक्स फोल्ड5 में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस मोबाइल में यूजर्स को 30वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide और 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 periscope telephoto लेंस भी मौजूद रहेगा।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल की मेन स्क्रीन और कवर स्क्रीन दोनों पर कै​मरा लेंस मिलेगा। यानी फोन से फोल्ड या अनफोल्ड दोनों कंडिशन में सेल्फी खींची जा सकती है। सामने आई रिपार्ट के अनुसार दोनों डिस्प्ले पर कंपनी 32 मेगापिक्सल कैमरा देगी।

The post मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold 5, 25 जून को होगा लॉन्च! मिल सकती है 16GB RAM और 6,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/25-june-vivo-x-fold-5-launch-date-announced/feed/ 0