Vivo X Note | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 Mar 2022 06:56:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-smartphone-design-revealed-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-smartphone-design-revealed-ahead-of-launch/#respond Wed, 30 Mar 2022 06:56:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78115 Vivo X Note स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Vivo X Fold जैसी ही होंगी।

The post Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कंफर्म किया है कि वह अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X Note लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा।कंपनी का यह नया प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन 11 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वीवो इस इवेंट के दौरान अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold और Vivo Pad टैबलेट लॉन्च करेगा। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के टीजर लगातार शेयर कर रही है। वीवो ने अपने लेटेस्ट टीजर में Vivo X Note का डिज़ाइन शेयर किया है।

वीवो ने जो टीजर शेयर किया है इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक का डिजाइन कंफर्म होता है। इसके साथ ही फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जाएगा। यहां हम आपको Vivo X Note स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo X Note : क्या होगा खास

Vivo X Note स्मार्टफोन हाई एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। वीवो का यह स्मार्टफोन 11 अप्रैल को कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold और Vivo Pad टैब के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन का फोटो शेयर किया है जिससे पता चलता है कि फोन में कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में 2K रेजलूशन वाला 7 इंच का Amoled डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा।

इस फ़ोन के रियर पैनल की बात करें तो यह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Vivo X Fold की तरह होगा। वीवो का यह फोन ब्लू कलर के रियर पैनल के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में ब्लैक कलर का कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें सर्कूलर क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में एक पेरिस्कोप कैमरा लेंस दिया जाएगा। Vivo X Note स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप Vivo X Fold जैसा ही सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP पोर्टेड कैमरा 2x जूम और 8MP पेरिस्कोप कैमरा होगा जो 5x ज़ूम सपोर्ट करेगा।

वीवो के इस फोन के बाएं ओर अलर्ट स्लाइडर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इस फोन को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Vivo X Note स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। वीवो के इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह फोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, Snapdragon 680 प्रोसेसर और तीन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ iQoo U5x स्मार्टफोन, कीमत है बेहद कम

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-smartphone-design-revealed-ahead-of-launch/feed/ 0
Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-specifications-and-design-leaked-launching-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-specifications-and-design-leaked-launching-soon/#respond Mon, 21 Mar 2022 12:01:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77622 Vivo का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 12GB की RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

The post Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों अपने X सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo X Note सीरीज के स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाली है। वीवो का यह फोन कब लॉन्च होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। वीवो का यह स्मार्टफोन चीन में मई 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से ठीक पहले Vivo Mall ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक कर दिए हैं।

वीवो के लीक इमेज की बात करें तो इस फोन में कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग Vivo X Note स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन, फीचर और दूसरे जानकारी भी लीक हो गई है।

vivo-x-note-price

Vivo X Note स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Vivo ने गलती से अपकमिंग Vivo X Note स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन लीक किए हैं। वीवो का यह स्मार्टफोन में अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन के बैक पैनल में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन का रियर पैनल वेगन लेदर फिनिश के साथ आएगा। वीवो का यह फोन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किय जाएगा। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह फोन अन्य कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

vivo-x-note-specs

Vivo Mall में इस फोन की लिस्टिंग को सबसे पहले WhyLab ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में फोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता नहीं चलता है लेकिन इस फोन में Samsung S5KGN1 कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 50MP का होगा।

vivo-x-note

इस लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फ़ोन में कर्व्ड स्क्रीन और थिन टॉप और बॉटम बैजल वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। वीवो के इस स्मार्टफोन में 7-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2K होगा। वीवो के इस फोन में Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 3D अल्ट्रासोनिक फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट का कलर, स्टोरेज और रैम की जानकारी हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां

Vivo का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 12GB की RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्ज दिया जाएगा। वीवो का यह फोन Android 12 पर आधारित Origin OS Ocean पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने शुरू किया प्रमोशन, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

The post Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-specifications-and-design-leaked-launching-soon/feed/ 0
Vivo कर रहा बड़े धामके की तैयारी, Vivo X Note होगा कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-specifications-leaked-launching-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-specifications-leaked-launching-soon/#respond Fri, 25 Feb 2022 06:11:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76400 Vivo X Note स्मार्टफोन फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Vivo कर रहा बड़े धामके की तैयारी, Vivo X Note होगा कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है। Xiaomi, Oppo, Realme, Samsung, Motorola और OnePlus जैसे स्मार्टफ़ोन ब्रांड अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुके हैं। अब वीवो अपना प्रीमियम स्मार्टफ़ोन को मार्केट में उतारने की प्लानिंग कर रहा है। अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन चीन की 3C अथॉरिटी में मॉडल नंबर V2170A के साथ स्पॉट किया गया है। टिपस्टर WHY LAB ने दावा किया गया है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Vivo X Note नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने वीवो के इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं।

टिपस्टर का दावा है कि मॉडल नंबर V2170A वाले स्मार्टफोन के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह Vivo NEX 5 के नाम से पेश किया जा सकता है। अब बताया जा रहा है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Vivo X Note के नाम से पेश किया जा सकता है। 3C सर्टिफिकेशन्स की वेबसाइट से पता चलता है कि वीवो का यह फोन 80W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। का यह फोन TENAA की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है लेकिन इससे कुछ भी डिटेल पता नहीं चलती है।

vivo x note specifications leaked launching soon

Vivo X Note स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Vivo X Note स्मार्टफोन में 7-इंच का Samsung AMOLED E5 डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग की यह डिस्प्ले कर्व एज वाली होगी, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Quad HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। टिपस्टर ब्लाड इज पांडा (Bald is Panda) के मुताबिक़, वीवो का यह स्मार्टफ़ोन 168 x 76 x 9.2mm और भार 221 ग्राम होगा।

अपकमिंग Vivo X Note स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के बारे में फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। वीवो के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Samsung S5KGN1 सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल Sony IMX598 लेंस, 12-मेगापिक्सल Sony IMX663 स्नाइपर, और 8-मेगापिक्सल OV08A10 टेलीफोटो कैमरा (5x जूम) दिया जा सकता है।

vivo x note specifications leaked launching soon
Vivo Nex 3

Vivo X Note कब होगा लॉन्च?

Vivo X Note स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। वीवो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन मार्च महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही अटकलें है कि वीवो मार्च महीने में ही अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Vivo कर रहा बड़े धामके की तैयारी, Vivo X Note होगा कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-note-specifications-leaked-launching-soon/feed/ 0