Vivo X200 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 May 2025 09:09:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo X200 FE आ सकता है इंडिया, प्राइस के साथ लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स भी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-fe-price-in-india-launch-timeline-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-fe-price-in-india-launch-timeline-and-specifications-leaked/#respond Wed, 07 May 2025 09:09:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173256 वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन के संभावित लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस के साथ-साथ पूरे स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं।

The post Vivo X200 FE आ सकता है इंडिया, प्राइस के साथ लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Vivo X200 FE पेश करने की तैयारी में है। यह डिवाइस X200 Pro Mini की जगह ले सकता है, जो पहले भारत में लॉन्च होने की उम्मीद थी। हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नई रिपोर्ट में वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन के संभावित लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस के साथ-साथ पूरे स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं।

Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X200 FE को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी Smartprix की रिपोर्ट में दी गई है। हालांकि, फिलहाल सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन यह वीवो स्मार्टफोन जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Vivo X200 FE प्राइस (लीक)

लीक के अनुसार, वीवो एक्स200 एफई के 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग ₹50,000 से ₹60,000 के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद है कि यह फोन जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आने वाले समय में Vivo इस फोन से जुड़ी टीज़र या घोषणाएं जारी कर सकती है।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन (लीक)

डिस्प्ले

लीक के अनुसार, इस फोन में 6.31-इंच का फ्लैट 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह वही डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हैं जो X200 Pro Mini और संभावित S30 Pro Mini में भी मिल सकते हैं।

प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9300+ या आने वाला Dimensity 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। इनमें से Dimensity 9400e चिपसेट को अगले सप्ताह लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

रैम और स्टोरेज

फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जा सकता है — 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज। डिवाइस का वजन लगभग 200 ग्राम होने की संभावना है।

कैमरा

Vivo X200 FE में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 3X टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

सॉफ्टवेयर

इस स्मार्टफोन में Android 15 आधारित Funtouch OS दिया जा सकता है। इसके साथ 3 साल के Android अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिल सकते हैं।

अन्य फीचर्स

फोन में IP68/IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, AI seasonal portraits जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिल सकते हैं।

The post Vivo X200 FE आ सकता है इंडिया, प्राइस के साथ लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स भी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-fe-price-in-india-launch-timeline-and-specifications-leaked/feed/ 0
Vivo का Mini फोन अप्रैल में हो सकता है इंडिया में लॉन्च, मिलेगी छोटी स्क्रीन, बड़ी 5700mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-pro-mini-price-in-india-and-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-pro-mini-price-in-india-and-launch-timeline-leaked/#respond Mon, 03 Feb 2025 05:46:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165903 वीवो एक्स200 प्रो मिनी इंडिया लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ गई है।

The post Vivo का Mini फोन अप्रैल में हो सकता है इंडिया में लॉन्च, मिलेगी छोटी स्क्रीन, बड़ी 5700mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X200 और X200 Pro दिसंबर 2024 में इंडिया में लॉन्च हुए थे। अपने कैमरा के लिए फेमस वीवो एक्स200 सीरीज के इन मोबाइल फोंस की कीमत क्रमश: 65,999 रुपये और 94,999 रुपये से शुरू होती है। इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी Vivo X200 Pro Mini को भारतीय बाजार में उतार सकती है। नए लीक में वीवो एक्स200 प्रो मिनी इंडिया लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ गई है।

Vivo X200 Pro Mini इंडिया लॉन्च

वीवो एक्स200 प्रो मिनी इंडिया लॉन्च डेट की जानकारी स्मार्टप्रिक्स वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वीवो साल की दूसरी तिमाही में इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी तथा अप्रैल, मई या जून के बीच Vivo X200 Pro Mini इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

इंडिया लॉन्च डेट के साथ ही Vivo X200 Pro Mini इंडिया प्राइस की जानकारी भी इस लीक में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीवो फोन भारतीय बाजार में 70 हजार तक के बजट में लाया जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 63,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है तथा टॉप मॉडल का रेट 69,999 रुपये तक जा सकता है। बहरहाल ​अभी फोन की आधिकारिक डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Vivo X200 Pro Mini स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.31″ 1.5K 120Hz OLED Screen
  • MediaTek Dimensity 9400
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 90W + 30W Wireless Charging
  • 5,700mAh Battery

डिस्प्ले : वीवो एक्स200 प्रो मिनी स्मार्टफोन 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलअीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

परफॉर्मेंस : यह वीवो फोन इंडिया में एंड्रॉयड 15 पर आएगा जो ओरिजिनओएस 5 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9400 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : Vivo X200 Pro Mini फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT818 मेंन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 100एक्स डिजिटल जूम वाले 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह वीवो फोन 5,700एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन को 90W वायर्ड चार्जिंग तथा 30W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Best Competitors

vivo X200 Pro Rs. 89,998
95%
vivo X200 Rs. 63,999
93%
Xiaomi 15 Rs. 79,999
98%
See All Competitors

The post Vivo का Mini फोन अप्रैल में हो सकता है इंडिया में लॉन्च, मिलेगी छोटी स्क्रीन, बड़ी 5700mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-pro-mini-price-in-india-and-launch-timeline-leaked/feed/ 0
70000 रुपये से कम में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स https://www.91mobiles.com/hindi/best-performing-phones-under-rs-70000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-performing-phones-under-rs-70000/#respond Mon, 16 Dec 2024 06:50:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161928 आज के समय में हर कोई एक ऐसा स्मार्टफोन चाहता है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ हर काम को आसानी से कर सके। यदि आपका बजट 70,000 रुपये तक है, तो बाजार में Realme GT 7 Pro, iQOO 13, Vivo X200, OPPO Find X8, iQOO 12 जैसे कई फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग […]

The post 70000 रुपये से कम में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में हर कोई एक ऐसा स्मार्टफोन चाहता है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ हर काम को आसानी से कर सके। यदि आपका बजट 70,000 रुपये तक है, तो बाजार में Realme GT 7 Pro, iQOO 13, Vivo X200, OPPO Find X8, iQOO 12 जैसे कई फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली टास्क के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हैं। ये डिवाइस प्रीमियम फीचर्स और शानदार प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो इस प्राइस रेंज में बेहतरीन वैल्यू देते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे स्मार्टफोन्स की चर्चा करेंगे, जो ₹70,000 के अंदर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। हमने इन डिवाइस को अलग-अलग बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया है, ताकि आपको सही डिवाइस चुनने में मदद मिल सके।

70,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट

फोन का नाम लॉन्च डेट शुरुआती कीमत
Realme GT 7 Pro 26 नवंबर, 2024 59,999 रुपये
iQOO 13 3 दिसंबर, 2024 54,999 रुपये
Vivo X200 12 दिसंबर, 2024 65,999 रुपये
OPPO Find X8 21 नवंबर, 2024 69,999 रुपये
iQOO 12 12 दिसंबर, 2023 52,999 रुपये

Realme GT 7 Pro

रिलयमी जीटी7 प्रो इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस करने वाला फोन है। इस फोन को 26 नवंबर, 2024 को इंडिया में लॉन्च किया गया था और इसके वेब वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये हैं। इस फोन में कंपनी ने लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह फोन 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ग्राफिक्स को संभालने में सक्षम है। यह iPhone 16 Pro और Xiaomi 15 जैसे डिवाइस से बेहतर परफॉर्म करता है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
Antutu 28,10,079
Geekbench (सिंगल-कोर) 3,109
Geekbench (मल्टी-कोर) 9,474

iQOO 13

आईकू 13 स्मार्टफोन को 3 दिसंबर, 2024 को इंडिया में लॉन्च किया है। इस फोन के शुरुआती वैरियंट की कीमत 54,999 रुपये है। यह फोन भी क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में लैग-फ्री एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
Antutu 28,05,924
Geekbench (सिंगल-कोर) 3,093
Geekbench (मल्टी-कोर) 9,854

Vivo X200

वीवो एक्स200 फोन को भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। इस फोन के शुरुआती बेस वैरियंट की कीमत इंडिया में 65,999 रुपये है। यह फोन मीडियोटेक के लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में कंपनी ने 16GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज दी है। यह फ्लैगशिप परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसकी 16GB रैम और 512GB स्टोरेज इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाती है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
Antutu 25,37,181
Geekbench (सिंगल-कोर) 2,683
Geekbench (मल्टी-कोर) 7,767

OPPO Find X8

ओप्पो फाइंड एक्स8 (OPPO Find X8) फोन को भारत में 21 नवंबर, 2024 में लॉन्च किया गया था। इस फोन के शुरुआत बेस वैरियंट की कीमत 69,999 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह फोन 16GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन OnePlus 12 और Samsung Galaxy S24 FE जैसे प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस इसे इस प्राइस सेगमेंट का एक प्रीमियम विकल्प बनाता है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
Antutu 23,39,136
Geekbench (सिंगल-कोर) 2,819
Geekbench (मल्टी-कोर) 8,515

iQOO 12

आईकू 12 (iQOO 12) 12 दिसंबर, 2023 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस प्राइस रेंज में अभी भी यह बेस्ट परफॉर्मेंस वाले डिवाइस में से एक है। फोन के शुरुआती वैरियंट की कीमत 52,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन में क्वॉलकॉम Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह फोन 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वैरियंट में आता है। इसकी परफॉर्मेंस किसी भी हाई-एंड डिवाइस से कम नहीं है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म स्कोर
Antutu 21,15,610
Geekbench (सिंगल-कोर) 2,245
Geekbench (मल्टी-कोर) 7,124

 

The post 70000 रुपये से कम में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-performing-phones-under-rs-70000/feed/ 0
Vivo X200 Vs X200 Pro: जानें दोनों में क्या है अंतर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-vs-x200-pro-compare-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-vs-x200-pro-compare-price-specification/#respond Fri, 13 Dec 2024 05:18:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161832 वीवो X200 सीरीज Funtouch OS 15 के साथ Android 15 पर आधारित आउट-ऑफ-द-बॉक्स आती है।

The post Vivo X200 Vs X200 Pro: जानें दोनों में क्या है अंतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X200 सीरीज अब भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो चुकी है, जिसके अंदर भारतीय बाजार के लिए दो प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल पेश किए गए हैं। इसमें दो फोन- Vivo X200 और Vivo X200 प्रो को उतारा गया है। नए डिवाइसफ्लैगशिप चिपसेट, Zeiss कैमरे और नए Android 15 से लैस हैं। लेकिन, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि दोनों फोन में क्या अंतर है।

वीवो X200 vs X200 प्रो: कीमत

फोन वेरिएंट कीमत
वीवो X200 12GB + 256GB ₹65,999
16GB + 512GB ₹71,999
वीवो X200 प्रो 16GB + 512GB ₹94,999

 

वीवो X200 की शुरुआती कीमत ₹65,999 है और यह दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। वीवो X200 प्रो एक ही कॉन्फिगरेशन में आता है और इसकी कीमत ₹94,999 है।

वीवो X200 vs X200 प्रो: डिजाइन, डिस्प्ले

वीवो X200 और X200 प्रो का डिजाइन समान है, केवल उनका साइडज अलग है। यदि आप एक कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं तो वीवो X200 आदर्श है, जबकि प्रो मॉडल बड़े स्क्रीन के शौकीनों यूजर्स के लिए अच्छा है। दोनों फोन समान डिस्प्ले प्रदान करते हैं, जिसमें ड्यूरेबिलिटी के लिए आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। इसके अलावा वीवो X200 सीरी IP68/69 रेटिंग के साथ जल और धूल प्रतिरोध प्रदान करती है।

वीवो X200 वीवो X200 प्रो
डिस्प्ले 6.67-इंच 2K डिस्प्ले 6.78-इंच 2K डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस 120Hz, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन हां हां
IP68/69 रेटिंग हां हां
कलर ऑप्शन कॉस्मोस ब्लैक, नैचरल ग्रीन टाइटेनियम ग्रे, कॉस्मोस ब्लैक

वीवो X200 vs X200 प्रो: चिपसेट

वीवो X200 और X200 प्रो दोनों में समान MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हैं। इसका मतलब है कि दोनों डिवाइस में समान प्रदर्शन मिलेगा। अभी तक इन फोनों का रिव्यू नहीं हो पाया है इसलिए हम एक अंतिम निर्णय नहीं दे सकते।

स्पेसिफिकेशन वीवो X200 वीवो X200 प्रो
चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 MediaTek Dimensity 9400
GPU Immortalis-G925 GPU Immortalis-G925 GPU
RAM और स्टोरेज 16GB RAM, 512GB स्टोरेज 16GB RAM, 512GB स्टोरेज

वीवो X200 vs X200 प्रो: कैमरा

यह वीवो X200 और X200 प्रो के बीच एक प्रमुख अंतर है। पिछले मॉडलों की तरह, वीवो X200 सीरीज में भी कैमरा उसकी मुख्य विशेषता है। वीवो ने Zeiss के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखा है। वीवो X100 सीरीज ने हमें अपने कैमरों से प्रभावित किया था, और उम्मीद की जा रही है कि उत्तराधिकारी मॉडल भी उसी स्तर के कैमरे देंगे। वीवो ने X200 प्रो मॉडल में 200MP टेलीफोटो लेंस और दोनों फोनों के फ्रंट कैमरे में सुधार किया है।

स्पेसिफिकेशन वीवो X200 वीवो X200 प्रो
रियर कैमरा 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो 50MP Sony LYT-818 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP Zeiss APO टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा 32MP 32MP

वीवो X200 vs X200 प्रो: बैटरी, चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में, वीवो X200 की बैटरी X200 प्रो के मुकाबले थोड़ी छोटी है। फर्क 200mAh का है, इसलिए बैटरी जीवन में कोई बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए। दोनों फोनों में समान 90W फास्ट चार्जिंग स्पीड है। हालांकि, प्रो मॉडल में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो वैनिला मॉडल में नहीं मिलता।

स्पेसिफिकेशन वीवो X200 वीवो X200 प्रो
बैटरी 5,800mAh 6,000mAh
वायर्ड चार्जिंग 90W वायर्ड चार्जिंग 90W वायर्ड चार्जिंग
वायरलेस चार्जिंग नहीं 30W वायरलेस चार्जिंग

वीवो X200 vs X200 प्रो: सॉफ्टवेयर

यह एक और क्षेत्र है जहां दोनों फोनों का अनुभव समान रहेगा। वीवो X200 सीरीज Funtouch OS 15 के साथ Android 15 पर आधारित आउट-ऑफ-द-बॉक्स आती है। दोनों फोनों को Android 19 तक और पांच साल तक सुरक्षा अपडेट मिलने की गारंटी है। कुल मिलाकर, Funtouch OS एक कस्टम स्किन है जो Android पर आधारित है और इसमें थर्ड-पार्टी ऐप्स भी शामिल हैं।

The post Vivo X200 Vs X200 Pro: जानें दोनों में क्या है अंतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-vs-x200-pro-compare-price-specification/feed/ 0
Vivo X200 16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-launched-with-16gb-ram-32mp-selfi-camrera-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-launched-with-16gb-ram-32mp-selfi-camrera-price-and-specifications/#respond Thu, 12 Dec 2024 09:18:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161772 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo X200 फोन आज भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर, 16जीबी तक रैम, 512 जीबी तक स्टोरेज और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग के साथ  कई और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं Vivo X200 के फीचर, प्राइस और […]

The post Vivo X200 16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X200 फोन आज भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर, 16जीबी तक रैम, 512 जीबी तक स्टोरेज और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग के साथ  कई और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं Vivo X200 के फीचर, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से…

Vivo X200 की कीमत और उपलब्धता

  • Vivo X200 का बेस वैरियंट जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है, इसकी कीमत 65,999 रुपये है। वहीं इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 71,999 रुपये है।
  • फोन आज दोपहर 3 बजे से Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। HDFC बैंक, SBI और Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को ₹7,200 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो Vivo X200 को Cosmos Black और Natural Green कलर में लॉन्च किया गया है।

Vivo X200 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Vivo X200 में 6.67-इंच 2K OLED डिस्प्ले है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर: Vivo X200 को MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।
कैमरा: Vivo X200 में Zeiss द्वारा ऑप्टिमाइज किया गया 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग: Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसके साथ आपको 30W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
सॉफ्टवेयर: फोन Funtouch OS 15 पर रन करता है, जो Android 15 पर आधारित है। इसे 4 साल तक Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
अन्य फीचर्स: यह फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Best Competitors

vivo X200 Pro Rs. 89,998
95%
vivo X200 Rs. 63,999
93%
Xiaomi 15 Rs. 79,999
98%
See All Competitors

The post Vivo X200 16GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-launched-with-16gb-ram-32mp-selfi-camrera-price-and-specifications/feed/ 0
Vivo X200 Series में क्या होगा खास, यहां जानें प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-roundup-all-you-need-to-know/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-roundup-all-you-need-to-know/#respond Wed, 11 Dec 2024 05:30:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161630 वीवो एक्स200 सीरीज (Vivo X200 Series) 12 दिसंबर यानी कल भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी भारतीय बाजार में फ्लैगशिप Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। बता दें किं कंपनी ने लॉन्च से पहले Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन्स की खास जानकारी साझा की है। […]

The post Vivo X200 Series में क्या होगा खास, यहां जानें प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स200 सीरीज (Vivo X200 Series) 12 दिसंबर यानी कल भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी भारतीय बाजार में फ्लैगशिप Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। बता दें किं कंपनी ने लॉन्च से पहले Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन्स की खास जानकारी साझा की है। यदि आप इन स्मार्टफोन्स के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्साहित हैं, तो आइए यहां अब तक उपलब्ध सभी जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Vivo X200 सीरीज लॉन्च: कहां देखें लाइव

vivo-x200-x200-pro-mini-x200-pro-china-price-leaked

Vivo X200 सीरीज नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में किया जाएगा, जो 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है।

Vivo X200 सीरीज: संभावित कीमत और उपलब्धता

Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन्स Amazon India, Flipkart, Vivo India e-store और रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध होंगे। X200 को 70,000 रुपये से कम कीमत के सेगमेंट में और X200 Pro को 90,000 रुपये से कम कीमत के सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Vivo X200 सीरीज: डिजाइन और डिस्प्ले

X200 स्मार्टफोन्स में बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन कैमरे होंगे। दोनों मॉडल्स IP69 + IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आएंगे। X200 Pro को टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा, जबकि X200 को कॉसमॉस ब्लैक और नेचुरल ग्रीन कलर में उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

दोनों स्मार्टफोन्स में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। X200 Pro में LTPO तकनीक और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट होगा, जबकि X200 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

Vivo X200 सीरीज: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo X200 और X200 Pro में फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट होगा, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसे 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इस सीरीज में एडवांस V3+ इमेजिंग चिप होगी, जो बेहतर इमेजिंग के लिए बनाई गई है। दोनों स्मार्टफोन्स Android 15 आधारित FunTouch OS 15 पर चलेंगे।

Vivo X200 सीरीज: कैमरा

Vivo X200 Pro में 200MP Samsung HP9 टेलीफोटो कैमरा होगा, जिसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट होगा। इसके साथ 50MP Sony LYT 818 प्राइमरी कैमरा और 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। दोनों मॉडल्स में 32MP का सेल्फी कैमरा होगा।

वहीं, X200 में Sony प्राइमरी और Samsung अल्ट्रावाइड कैमरा भी होंगे। हालांकि, यह 50MP Sony IMX 882 टेलीफोटो कैमरा के साथ आएगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट होगा।

Vivo X200 सीरीज: बैटरी और चार्जिंग

यह स्मार्टफोन सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी के साथ आने वाले भारत के पहले फ्लैगशिप्स होंगे। X200 में 5,800mAh और X200 Pro में 6,000mAh बैटरी होगी, जो लंबी बैटरी लाइफ के लिए डिजाइन की गई है।

दोनों स्मार्टफोन्स 90W फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेंगे। X200 Pro में 30W वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी होगा। अधिकतर स्पेसिफिकेशंस चीनी वैरियंट के समान रहने की उम्मीद है।

The post Vivo X200 Series में क्या होगा खास, यहां जानें प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-roundup-all-you-need-to-know/feed/ 0
19 नवंबर को ग्लोबली पेश होगी Vivo X200 सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-global-malaysia-launch-date-19-november-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-global-malaysia-launch-date-19-november-confirmed/#respond Thu, 14 Nov 2024 13:20:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159482 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुई वीवो एक्स200 सीरीज अब ग्लोबली पेश होगी। ब्रांड ने ऐलान किया है कि Vivo X200 लाइनअप को आने वाले 19 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसे लेकर टीजर भी शेयर किया गया है। खास बात यह है कि भारत में भी फोंस जल्द आने की संभावना है। बता दें […]

The post 19 नवंबर को ग्लोबली पेश होगी Vivo X200 सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुई वीवो एक्स200 सीरीज अब ग्लोबली पेश होगी। ब्रांड ने ऐलान किया है कि Vivo X200 लाइनअप को आने वाले 19 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसे लेकर टीजर भी शेयर किया गया है। खास बात यह है कि भारत में भी फोंस जल्द आने की संभावना है। बता दें कि चीन के तीन मॉडल की जगह ग्लोबली केवल Vivo X200 और Vivo X200 Pro आएंगे। आइए, आगे श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200 सीरीज ग्लोबल लॉन्च कंफर्म

  • वीवो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Vivo X200 सीरीज 19 नवंबर 2024 को मलेशिया में लॉन्च होगी।
  • विवो मलेशिया ने लोकल समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च का समय निर्धारित किया है। जिसके बाद तीन दिन प्री-ऑर्डर शुरू होंगे।
  • Vivo X200 और Vivo X200 Pro में 32GB तक रैम (16GB फिजिकल + 16GB वर्चुअल) और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।
  • Vivo X200 Pro ग्लोबली मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे और Vivo X200 अरोरा ग्रीन व मिडनाइट ब्लैक जैसे दो कलर्स में आएगा।
  • इस श्रृंखला के अगले महीने भारत में भी लॉन्च होने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी सटीक लॉन्च डेट आना बाकि है।

Vivo X200 और X200 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Vivo X200 Pro में 6.78-इंच स्क्रीन, 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। जबकि Vivo X200 में समान स्पेक्स के साथ 6.67-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
  • प्रोसेसर: Vivo X200 और X200 Pro में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिलने वाला है।
  • मेमोरी: Vivo X200 और Vivo X200 Pro में 32GB तक रैम (16GB फिजिकल + 16GB वर्चुअल) दी जाएगी।

  • रियर कैमरा: Vivo X200 में 50MP प्राइमरी (सोनी IMX921), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो लेंस होगा।
  • Vivo X200 Pro: इसमें 50MP का प्राइमरी (LYT-818), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP Zeiss APO टेलीफोटो लेंस मिलेगा।
  • फ्रंट कैमरा: दोनों ही फ्लैगशिप फोंस में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की बात कंफर्म है।
  • बैटरी: Vivo X200 में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी। जबकि Vivo X200 प्रो में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • अन्य: दोनों तगड़े फ्लैगशिप फोंस में IP68+IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस तकनीक की पेशकश होगी।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह दोनों फोन एंड्राइड 14 आधारित ओरिजिन OS 5 पर काम करेंगे।

The post 19 नवंबर को ग्लोबली पेश होगी Vivo X200 सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-global-malaysia-launch-date-19-november-confirmed/feed/ 0
Vivo X200 सीरीज ग्लोबली लॉन्च के लिए तैयार, देखें टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-malaysia-launch-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-malaysia-launch-teased/#respond Sat, 09 Nov 2024 05:30:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159111 वीवो एक्स200 सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च हो चुकी है। इसमें तीन मॉडल Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini शामिल हैं। वहीं, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर एक्स200 लाइनअप को ग्लोबली टीज किया है।

The post Vivo X200 सीरीज ग्लोबली लॉन्च के लिए तैयार, देखें टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स200 सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च हो चुकी है। इसमें तीन मॉडल Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini शामिल हैं। यह फोंस कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर दिखाई दिए हैं। जिससे इनके जल्द ही ग्लोबल लॉन्च का संकेत मिला था। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर एक्स200 लाइनअप को ग्लोबली टीज किया है। यही नहीं आगामी फोन की इमेज भी दर्शाई है। बता दें कि यह सबसे पहले मलेशिया में आ रहे हैं।

वीवो एक्स200 ब्रांड का फ्लैगशिप लाइनअप है जो वीवो एक्स100 का सक्सेसर है। फोन के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है, संभवत यह साल के अंत में या 2025 की शुरुआत में आ सकते हैं।

वीवो एक्स200 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च टीज

  • टीजर इमेज में ‘वीवो X200 सीरीज’ लिखा है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि लाइनअप में कितने मॉडल एंट्री लेंगे।
  • Vivo X200 और Vivo X200 Pro सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिए हैं, लेकिन Vivo X200 Pro Mini नहीं आया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मलेशिया में नहीं आएगा।

Vivo-X200

  • अभी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉन्च इस महीने के अंत में हो सकता है, क्योंकि पोस्टर पर ‘कमिंग सून’ लिखा है।
  • टीजर इमेज से पुष्टि होती है कि फ्लैगशिप में चीन के मॉडल की तरह ही Zeiss ऑप्टिक्स होंगे।
  • वीवो ए्क्स200 सीरीज नए MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस होगी। जो 9300 SoC का अपग्रेड है।

Vivo X200 और X200 Pro के स्पेसिफिकेशंस (चीन)

  • डिस्प्ले: Vivo X200 फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। जबकि प्रो मॉडल में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 1.5K OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।
  • प्रोसेसर: दोनों में लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 है। यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले फोंस हैं।
  • रैम और स्टोरेज: वीवो एक्स200 और वीवो एक्स200 प्रो में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
  • रियर कैमरा: वीवो एक्स200 में OIS-सपोर्ट के साथ 50MP का 1/1.56-इंच Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लगा है। वहीं, प्रो ऑप्शन में OIS वाला 50MP LYT-818 प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है।

  • सेल्फी कैमरा: Vivo X200 और X200 Pro फ्लैगशिप फोन 32MP के सेल्फी कैमरा वाले हैं।
  • बैटरी और चार्जिंग: वीवो X200 में 5,800mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। जबकि प्रो में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30वॉट वायरलेस सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • ओएस: वीवो X200 और X200 प्रो ओरिजिन OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
  • अन्य: दोनों में आईपी68+आईपी69 पानी और धूल से सुरक्षा वाली रेटिंग दी गई है।



Best Competitors

vivo X200 Pro Rs. 89,998
95%
vivo X200 Rs. 63,999
93%
Xiaomi 15 Rs. 79,999
98%
See All Competitors

The post Vivo X200 सीरीज ग्लोबली लॉन्च के लिए तैयार, देखें टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-malaysia-launch-teased/feed/ 0
Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, जानें कब भारत आएंगे ये पावरफुल स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-india-launch-timeline-revealed-might-announce-in-november-end/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-india-launch-timeline-revealed-might-announce-in-november-end/#respond Wed, 16 Oct 2024 11:48:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156840 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो एक्स200 सीरीज चीन में पेश हो चुकी है जिसके तहत Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro mini स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ कमाल का कैमरा सपोर्ट करने वाले से फोन जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाले हैं। 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से Vivo X200 series इंडिया […]

The post Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, जानें कब भारत आएंगे ये पावरफुल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स200 सीरीज चीन में पेश हो चुकी है जिसके तहत Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro mini स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ कमाल का कैमरा सपोर्ट करने वाले से फोन जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाले हैं। 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से Vivo X200 series इंडिया लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

प्राप्त जानकारी अनुसार वीवो इसी साल अपनी एक्स200 सीरीज के फ्लैगशिप मोबाइल फोन भारत में पेश करने वाली है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से सूचना मिली है कि कंपनी नवंबर महीने के अंत या फिर दिसंबर के शुरुआती दिनों में Vivo X200 series को इंडिया में लॉन्च कर देगी। फिलहाल सीरीज़ में लाए जाने वाले फोन मॉडल की जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी Vivo X200 और Vivo X200 Pro को इंडिया में लॉन्च करेगी।

Vivo X200 सीरीज का कैमरा

मेन सेंसर – वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो की ही बात करें तो इन मोबाइल्स में एफ/1.57 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-818 प्राइमरी लेंस दिया गया है। यह 1/1.28″ सेंसर है जिसपर T* coating की गई है। दोनों स्मार्टफोंस में यह OIS फीचर सपोर्ट करता है।

सेकेंडरी सेंसर – Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन 50MP Ultra-wide एंगल लेंस सपोर्ट करते हैं। यह 1/1.27″ वाला Samsung JN1 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

थर्ड सेंसर – ये दोनों मोबाइल Telephoto लेंस सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स200 में एफ/2.57 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX882 telemacro लेंस दिया गया है जो OIS और 3x optical ज़ूम पर काम करता है। वहीं वीवो एक्स200 प्रो में एफ/2.67 अपर्चर वाला 200MP Samsung HP9 Zeiss लेंस दिया गया है जो ओआईएस फीचर के साथ 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।

सेल्फी कैमरा – वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो स्मार्टफोन 32MP Front camera सपोर्ट करते हैं जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

vivo-x200-x200-pro-mini-launched-in-china-price-specifications

Vivo X200 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Vivo X200 फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जबकि X200 Pro में 6.78 इंच की स्क्रीन मिलती है। दिया गया है। दोनों ही 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन पर काम करती हैं। बेस मॉडल में LTPO AMOLED तथा प्रो मॉडल में 8T LTPO AMOLED पैनल मिलता है। दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं।

प्रोसेसर

वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो MediaTek Dimensity 9400 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुए हैं। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जिसमें 3.63GHz Cortex-X925 कोर, तीन 3.3GHz Cortex-X4 कोर तथा चार 2.4GHz Cortex-A720 शामिल हैं।

बैटरी

वीवो X200 की बात पहले करें तो यह मोबाइल 5,800mAh Battery पर लॉन्च हुआ है जिसे चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। वहीं एक्स200 प्रो में पावर बैकअप के लिए ताकतवर 6,000mAh Battery दी गई है जिसे 90W वायर्ड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ ही 30W wireless फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी चार्ज किया जा सकता है।

Best Competitors

vivo X200 Pro Rs. 89,998
95%
vivo X200 Rs. 63,999
93%
Xiaomi 15 Rs. 79,999
98%
See All Competitors

The post Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, जानें कब भारत आएंगे ये पावरफुल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-series-india-launch-timeline-revealed-might-announce-in-november-end/feed/ 0
Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini स्मार्टफोन चीन में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-x200-pro-mini-launched-in-china-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-x200-pro-mini-launched-in-china-price-specifications/#respond Mon, 14 Oct 2024 15:12:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156547 वीवो ने चीन में नई X200 सीरीज लॉन्च की है। इसमें Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini स्मार्टफोन पेश हुए हैं। इनमें से X200 6.67 इंच की 1.5K 120Hz LTPS स्क्रीन वाला है। जबकि X200 प्रो 6.78 इंच और प्रो मिनी में 6.31 इंच 1.5K 120Hz एमोलेड पैनल है। खास बात यह है कि यह फ्लैगशिप फोंस लेटेस्ट Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आए हैं।

The post Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini स्मार्टफोन चीन में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने चीन में नई X200 सीरीज लॉन्च की है। इसमें Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini स्मार्टफोन पेश हुए हैं। इनमें से X200 6.67 इंच की 1.5K 120Hz LTPS स्क्रीन वाला है। जबकि X200 प्रो 6.78 इंच और प्रो मिनी में 6.31 इंच 1.5K 120Hz एमोलेड पैनल है। खास बात यह है कि यह फ्लैगशिप फोंस लेटेस्ट Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आए हैं। आइए, आगे आपको सभी खूबियां और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo X200 और X200 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Vivo X200 फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। जबकि प्रो मॉडल में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 1.5K OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: वेनिला और प्रो दोनों में दमदार और लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 है। यह इस प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले फोंस हैं।
  • रैम और स्टोरेज: वीवो एक्स200 और वीवो एक्स200 प्रो में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
  • रियर कैमरा: वीवो एक्स200 में OIS-सपोर्ट के साथ 50MP का 1/1.56-इंच Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लगा है। वहीं, प्रो ऑप्शन में OIS वाला 50MP LYT-818 प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है।
  • सेल्फी कैमरा: Vivo X200 और X200 Pro फ्लैगशिप फोन 32MP के सेल्फी कैमरा वाले हैं।
  • बैटरी और चार्जिंग: वीवो X200 में 5,800mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। जबकि प्रो में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30वॉट वायरलेस सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • ओएस: वीवो X200 और X200 प्रो ओरिजिन OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
  • आईपी ​​रेटिंग: वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो में आईपी68+आईपी69 पानी और धूल से सुरक्षा वाली रेटिंग है।

Vivo X200 Pro Mini के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Vivo X200 Pro Mini मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कॉम्पैक्ट 6.3-इंच 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
  • प्रोसेसर: मिनी वैरियंट में भी हाल ही में आया लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है।
  • रैम और स्टोरेज: Vivo X200 Pro Mini में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • रियर कैमरा: Vivo X200 Pro Mini में 50MP Sony LYT818 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 100x तक डिजिटल जूम के लिए 50MP पेरिस्कोप सेंसर लगा हुआ है।
  • फ्रंट कैमरा: वीवो एक्स 200 श्रृंखला के छोटे मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का सेंसर है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Vivo X200 Pro Mini में 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी मिलती है।
  • ओएस: Vivo X200 Pro Mini स्मार्टफोन में ओरिजिन OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम की पेशकश की गई है।
  • आईपी ​​रेटिंग: X200 प्रो मिनी IP68+IP69 पानी और धूल से बचाव वाली रेटिंग के साथ पेश हुआ है।

Vivo X200 सीरीज की कीमत और उपलब्धता

Vivo X200 प्राइस

Vivo X200 12GB+256GB मॉडल 4,299 युआन करीब 51,010 रुपये, 12GB+512GB 4,699 युआन करीब 55,750 रुपये, 16GB+ 512GB 4,999 युआन तकरीबन 59,320 रुपये और 16GB+ 1TB वर्जन 5,499 युआन लगभग 65,250 रुपये का है।

Vivo X200 Mini प्राइस

Vivo X200 Mini 12GB+256GB में 4,699 युआन लगभग 55,750 रुपये 16GB+ 512GB मॉडल 5,299 युआन तकरीबन 62,880 रुपये और टॉप ऑप्शन 16GB+ 1TB 5,799 युआन करीब 68,815 रुपये में आया है।

vivo X200 Pro प्राइस

vivo X200 Pro के 12GB+256GB ऑप्शन की कीमत 5,299 युआन लगभग 62,880 है। इसका 16GB+ 512GB मेमोरी वैरियंट 5,999 युआन करीब 71,190 रुपये, 16GB+ 1TB विकल्प 6,499 युआन तकरीबन 77,120 रुपये और टॉप 16GB+ 1TB सैटेलाइट एडिशन 6,799 युआन यानी करीब 80,680 रुपये में आता है।

Vivo X200, Vivo X200 Pro चीन में 19 अक्टूबर से सेल होंगे। जबकि Vivo X200 Pro Mini मॉडल 25 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, इनकी बुकिंग शुरू हो गई है।

The post Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini स्मार्टफोन चीन में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x200-x200-pro-mini-launched-in-china-price-specifications/feed/ 0