Vivo X21 UD | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 15 May 2018 08:56:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21i-launched-bezel-less-notch-display-6gb-ram-features-specifications-price-in-hindi/ Tue, 15 May 2018 08:56:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19763 यह फोन वीवो के अार्टिफिशियल इंटेलीजेंस 'जोवी' से लैस है जो फोन का यूज़ सरल और मजेदार बनाता है।

The post 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो के आगामी स्मार्टफोन वीवो एक्स21आई की खबरों को लेकर कई दिनों से टेक बाजार में गर्म था। टेना पर हुई लिस्टिंग के बाद माना जा रहा था कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज वीवो की ओर से इस स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स21आई चीनी बाजार में आॅफिशियल हो गया है जहां इसकी कीमत 2698 युआन रखी गई है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरीबन 28,700 रुपये है।

वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन फनटच 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया जाएगा।

vivo-x21i-1

वीवो एक्स21आई को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वीवो का यह फोन कपंनी के अार्टिफिशियल इंटेलीजेंस ‘जोवी’ से लैस है जो फोन का यूज़ सरल और मजेदार बनाता है।

vivo-x21i-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21आई के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ रियलमी1, रेडमी स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर

वीवो एक्स21आई डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,425एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन रूबी रेड, ओरा व्हाईट और पोलर नाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो वीवो ने अपने इस फोन के दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत समान ही रख है। चीन में यह फोन 19 मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

The post 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
19 मई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला वीवो एक्स21आई, देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21i-might-launch-on-19-may-with-6gb-ram-in-hindi/ Mon, 14 May 2018 10:14:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19736 यह स्मार्टफोन रूबी रेड, ओरा व्हाईट और पोलर नाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा तथा इसकी कीमत 269..

The post 19 मई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला वीवो एक्स21आई, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। इस लिस्टिंग के बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर सकती है। वहीं अब वीवो के इस आगामी फोन की लॉन्च डेट भी सामनें आ गई है। वीवो एक्स21आई को चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है जहां फोन की लॉन्च डेट 19 मई बताई गई है।

वीवो एक्स21आई की इस लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी कीमत का ​भी जिक्र किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन रूबी रेड, ओरा व्हाईट और पोलर नाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा तथा इसकी कीमत 2,698 चीनी युआन यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 28,700 रुपये होगी। इस चीनी साइट पर वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है जिससे पता चलता है कि यह एक हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

Vivo X21i

लिस्टिंग के अनुसार वीवो एक्स21आई को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की ओएलईडी बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन फनटच 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश होगा तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया जाएगा।

vivo-x21-2

एक्स21आई को वीवो 6जीबी रैम के साथ बाजार में उतारा जाएगा तथा इसमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्वपेंड हो सकेगी। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ​डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है ​जिसमें 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

शाओमी के ये 17 स्मार्टफोन टेक बाजार में होंगे लॉन्च, कंपनी का अहम डाक्यूमेंट हुआ ​लीक

वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फिंगरप्रिंट सेंसर के अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन वेरिएंट अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट नहीं करेगा। फोन के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और सेंसर मौजूद रहेंगे तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,170एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्च संबंधी अन्य जानकारियों के लिए फोन लॉन्च् का इंतजार किया जा रहा है।

The post 19 मई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला वीवो एक्स21आई, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
29 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 यूडी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-ud-launch-date-in-india-29-may-media-invite-sent-in-hindi/ Fri, 11 May 2018 07:52:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19707 मीडिया इन्वाईट में वॉलपेपर पर बड़ा सा X ​लिखा गया है, जिसपर फिंग​रप्रिंट की हल्की सी छाप बनाई गई है।

The post 29 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 यूडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरू में ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कपंनी वीवो भारत में अपना अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 यूडी लॉन्च करने वाली है। वहीं आज वीवो इंडिया ने स्वयं इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। वीवो की ओर से हालांकि एक्स21 स्मार्टफोन के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च ईवेंट का मीडिया इन्वाईट शेयर कर दिया है। मीडिया इन्वाईट में 29 मई की तारीख दर्ज की गई है, यानि इस महीने के आखिरी मंगलवार को वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।

वीवो इंडिया की ओर से भेजे गए मीडिया इन्वाईट में ‘सी यू आॅन 29 मई 2018’ लिखा गया है। इस इन्वाईट में वॉलपेपर पर बड़ा सा X ​लिखा गया है, जिसपर फिंग​रप्रिंट की हल्की सी छाप बनाई गई है। इस मीडिया इन्वाईट को देखकर यह साफ हो गया है कि आने वाली 29 मई को वीवो इंडिया भारत में जो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है वह अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 यूडी ही होगी।

Vivo X21 UD

वीवो एक्स21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत का है। इस फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसमें उपर की ओर आईफोन 10 जैसी नॉच देखने को मिलेगी। वीवो एक्स21 में वीवो के वर्चुअल असिस्टेंट ‘जोवी’ को भी
शामिल किया गया है।

बड़ी खबर ! बैन हो सकते है शाओमी के 8 स्मार्टफोन, रेडमी नोट 5 सीरीज़ और मी मिक्स जैसे हिट फोन इस लिस्ट में शामिल

यह फोन फनटच ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से एक्स21 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 64जीबी मैमोरी और 128जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

vivo-x21-3

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा एआई तकनीक से लैस है, जो बेहतरीन फोटोग्राफ कैप्चर करने में मदद करता है।

21 मई को लॉन्च हो रहा है सैमसंग का यह दमदार फोन, शानदार प्रोसेसर के साथ होगा वाटर प्रूफ भी

वीवो एक्स21 फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस है तथा 4जी वोएलटीई व बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो एक्स21 का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वेरिएंट ब्लैक, रूबी रेड और आॅरोरा वाईट कलर आॅप्शन्स में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद है कि भारत में भी यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स और कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा। बहरहाल फोन की कीमत तथा बाजार में इसकी उपलब्धता के ​लिए 29 मई का इं​तजार करना होगा।

The post 29 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 यूडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : भारत में लॉन्च हो रहा है वीवो एक्स21 जिसमें है स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-under-display-fingerprint-sensor-launching-in-india-end-of-this-month-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 03 May 2018 10:53:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19507 इस फोन में 6.28-इंच की नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम दी गई है।

The post एक्सक्लूसिव : भारत में लॉन्च हो रहा है वीवो एक्स21 जिसमें है स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन की तकनीक को एक कदम और आगे ले जाते हुए वीवो ने जब टेक जगत के सामनें दिखाई न देने वाले अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश किया था, तब सभी मोबाईल कंपनियों के साथ ही ​स्मार्टफोन यूजर्स भी हैरान थे। इस तकनीक को अमलीजामा पहनाते हुए वीवो ने मार्च महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स21 चीनी बाजार में लॉन्च किया था। इस फोन के स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया था जो बाहर से दिखाई नहीं देता था और स्क्रीन पर ​फिंगर टच करते ही यह अनलॉक होता है। शानदार तकनीक व दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन अब जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होने वाला है।

91मोबाईल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो कंपनी मई माह के अंत में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीवो भारत में फिलहाल एक्स21 स्मार्टफोन का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वेरिएंट ही लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन मई के ​आखिरी सप्ताह में देश में लॉन्च कर दिया जाएगा और जून महीने से यह सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। मिली सूचना के अनुसार इस फोन की कीमत 32,000 रुपये के आस पास हो सकती है।

vivo-x21-1

वीवो एक्स21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत का है। इस फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसमें उपर की ओर आईफोन 10 जैसी नॉच देखने को मिलेगी। वीवो एक्स21 में वीवो के वर्चुअल असिस्टेंट ‘जोवी’ को भी शामिल किया गया है।

एलजी ने लॉन्च किया आईफोन फोन जैसा जी7 थिंक और जी7 ​थिंक प्लस, जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ

यह फोन फनटच ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से एक्स21 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 64जीबी मैमोरी और 128जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

vivo-x21-3

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा एआई तकनीक से लैस है, जो बेहतरीन फोटोग्राफ कैप्चर करने में मदद करता है।

व्हाट्सऐप पर अब होगी ग्रुप ​वीडियो कॉल, एक साथ 4 लोग कर सकेंगे वीडियो चैट, कंपनी ने की नए फीचर की घोषणा

वीवो एक्स21 फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस है तथा 4जी वोएलटीई व बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो एक्स21 का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वेरिएंट चीनी बाजार में ब्लैक, रूबी रेड और आॅरोरा वाईट कलर आॅप्शन्स में 3598 युआन (तकरीबन 37,000 रुपये) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। गौरतलब है कि 5 मई को यह फोन सिंगापुर में लॉन्च हो रहा है और उसके बाद वीवो विश्व के विभिन्न बाजारों में इस फोन को उतारेगी।

The post एक्सक्लूसिव : भारत में लॉन्च हो रहा है वीवो एक्स21 जिसमें है स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>