Vivo X21 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Nov 2018 07:44:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-launched-6gb-ram-in-display-fingerprint-sensor-specifications-in-hindi/ Mon, 12 Nov 2018 07:44:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24226 वीवो एक्स21एस के फ्रंट पैनल पर 'वी' शेप वाली हेलो नॉच दी गई है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने एक्स21 के जरिये पहली बार वैश्विक टेक मंच पर इंनविज़िबल रहने वाले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश किया था। एक्स21 ने स्मार्टफोंस में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर की तकनीक को बदल कर रख दिया था। पहले जहां फोन के होम बटन या फिर बैक पैनल पर फिं​गरप्रिंट सेंसर दिए जाते थे वहीं वीवो ने एक्स21 का इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बेहद अलग और अनूठा था। इसी सफलता को आगे ले जाते हुए वीवो ने इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन एक्स21एस भी लॉन्च कर दिया है।

वीवो एक्स21एस को कंपनी द्वारा 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है तथा इसके फ्रंट पैनल पर ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच दी गई है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो एक्स21एस को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच 4.5 ओएस पर पेश किया गया है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है।

vivo-x21s

कंपनी की ओर से एक्स21एस को 6जीबी की पवारफुल रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 512जीपीयू मौजूद है। इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सैमसंग का नया एंडरॉयड गो फोन गैलेक्सी जे4 कोर लॉन्च

वीवो एक्स21एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही एक्स21एस में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन मिलेनियम पिंक और स्ट्रारी नाईट ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है तथा फोन की कीमत 2498 युआन रखी गई है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,000 रुपये है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो एक्स21एस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-to-launch-on-15-november-features-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-to-launch-on-15-november-features-specifications-price-in-hindi/#comments Thu, 01 Nov 2018 08:24:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24053 वीवो एक्स21एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post 6जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने एक्स21 के साथ स्मार्टफोंस में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर की तकनीक को बदल कर रख दिया था। पहले जहां फोन के होम बटन या फिर बैक पैनल पर फिं​गरप्रिंट सेंसर दिए जाते थे वहीं वीवो ने एक्स21 के जरिये पहली बार वैश्विक टेक मंच पर इंनविज़िबल रहने वाले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश किया था। एक्स21 के जरिये नई कीर्ति पाने वाली वीवो अब जल्द ही इस फोन का एक और नया वर्ज़न लाने वाली है। ताजा खबर में पता चला है कि आने वाली 15 नवंबर को वीवो एक्स21एस स्मार्टफोन आॅफिशियली लॉन्च कर देगी।

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर वीवो एक्स21एस की जानकारी मिली है। एक पोस्ट में एक्स21एस की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेश और कीमत का खुलासा भी किया गया है। वेईबो के अनुसार वीवो 15 नवंबर को चीनी बाजार में अपना नया फोन एक्स21एस लॉन्च कर देगी। वेईबो पर बताया गया है कि वीवो एक्स21एस को मिलेनियम पिंक और स्ट्रारी नाईट ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा तथा फोन की कीमत 2798 युआन होगी। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये होगा।

Vivo X21i
Vivo X21i

वीवो एक्स21एस की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बना होगा तथा 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि फोन में किस तरह की नॉच दी जाएगी यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं हो पाई है। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा।

4,030एमएएच बैटरी और हैलो नॉच के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन वाई93

कंपनी की ओर से वीवो एक्स21एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेट दी जा सकती है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की फोटो आई सामने, सबसे अलग होगा डिजाईन, डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

वीवो का यह फोन डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। वीवो एक्स21एस को भी एक्स21 की ही तरह इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,330 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। चीन में यह फोन 15 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

The post 6जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-to-launch-on-15-november-features-specifications-price-in-hindi/feed/ 1
त्यौहार के मौके पर सैमसंग-वीवो का तोहफा, इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-vivo-v9-vivo-y83-samsung-galaxy-j4-price-drop-india-in-hindi/ Mon, 27 Aug 2018 06:20:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22243 अगर आप वीवो या सैमसंग के नए फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो कंपनी द्वारा सस्ते किए गए स्मार्टफोंस की यह लिस्ट आपके काम आ सकती है।

The post त्यौहार के मौके पर सैमसंग-वीवो का तोहफा, इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में त्यौहारों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इन त्यौहारों को लोगों के लिए खास बनाने के लिए मोबाइल कंपनियां भी कोई न कोई आॅफर लाती रहती है। इस फेस्टिवल सीज़न की शुरूआत में ही दो बड़े ब्रांड सैमसंग और वीवो ने अपने खास स्मार्टफोंस के दामों में कटौती कर अपने फैन्स को तोहफा दे दिया है। इस प्राइस कट की लिस्ट में कंपनी ने हाईएंड डिवाईस से लेकर सस्ते लो बजट वाले स्मार्टफोन भी शामिल है। अगर आप भी वीवो या सैमसंग के नए फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो कंपनी द्वारा सस्ते किए गए स्मार्टफोंस की नीचे बनाई गई लिस्ट आपके काम आ सकती है।

वीवो
वीवो ने अपने हाईएंड डिवाईस एक्स21 की कीमत में सीधे 4,000 रुपये की बड़ी कटौती की है। कंपनी ने मई महीने में इस स्मार्टफोन को भारत में 35,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। गौरतलब है कि वीवो एक्स21 विश्व का पहला फोन है जिसमें ​स्क्रीन के नीचे ​फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन 6जीबी की रैम सपोर्ट करता है और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। कीमत में कटौती होने के बाद इस फोन को 31,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

vivo-price-cut

इसी तरह वीवो इंडिया की ओर से देश में लॉन्च किए गए पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन वीवो वी9 की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इस प्राइस कट के बाद अब तक 20,990 रुपये की कीमत पर मिल रहा है शानदार फोन 18,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं कंपनी के सबसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक वीवो वाई83 की कीमत भी 1,000 रुपये कम कर दी गई है। 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन को अब 13,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग
अपने फैन्स को तोहफा देते हुए सैमसंग इंडिया ने कंपनी द्वारा लो बजट में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे4 की कीमत में कटौती की है। सैमसंग का यह 4जी फोन 2जीबी रैम और 3,000एमएएच की बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया था। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी लेकिन अब सैमसंग ने इस फोन का मूल्य भी 1,000 रुपये कम कर दिया है। यानि 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी जे4 को अब सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

samsung-galaxy-j4

The post त्यौहार के मौके पर सैमसंग-वीवो का तोहफा, इन स्मार्टफोंस के दाम किए कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में लॉन्च हुआ वीवो एक्स21, इसमें है स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Tue, 29 May 2018 10:58:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20088 वीवो एक्स21 की कीमत 35,990 रुपये है और यह आज से सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हो गया है।

The post भारत में लॉन्च हुआ वीवो एक्स21, इसमें है स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह के शुरुआत में ही हमने खबर दी थी कि वीवो जल्द ही भारत में एक्स21 मॉडल को लॉन्च करने वाला। इसके कुछ दिनों बाद ही हमने बता दिया था कि यह फोन 29 मई को भारत में आएगा और आज इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स21 विश्व का पहला फोन है जिसमें ​स्क्रीन के नीचे ​फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अब तक एप्पल और सैमसंग जैसे ब्रांड के पास भी ऐसा फोन नहीं है। भारतीय बाजार में वीवो एक्स21 की कीमत 35,990 रुपये है और यह आज से सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हो गया है।
vivo-x21i-1
फोन के स्पेसि​फिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है। कंपनी ने इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस नॉच स्क्रीन दी गई है। फोन की स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत का है अर्थात फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देगा। हालांकि कंपनी ने अब तक प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। आ गया पतंजलि सिम कार्ड, बाबा रामदेव दे रहे हैं ढ़ेर सारे डाटा व वॉयस कॉल के साथ अनेंको फायदे
vivo-x21-3
यह फोन फनटच ओएस 4.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट पर आधारित है।यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वीवो एक्स21 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और इसके साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कमी यह कही जाएगी कि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।
vivo-x21

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स21 में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन कैमरे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस किया गया है जो आपको बेहतर तस्वीर लेने में मदद करता है। जियो के टक्कर में एयरटेल फिर लाया है दमदार प्लान 449 रुपये में 140जीबी डाटा

डाटा कनेक्टिविटी की बात की जाए तो दोहरा सिम आधारित इस फोन में दोनों स्लॉट में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा फेस अनलॉक भी दिय गया है।वहीं पावर बैकअप के लिए 3,200एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

The post भारत में लॉन्च हुआ वीवो एक्स21, इसमें है स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो एक्स21 की प्री-बुकिंग शुरू, 29 मई को होगा देश में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-pre-booking-starts-in-india-before-launch-in-hindi/ Fri, 25 May 2018 07:01:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20033 फोन की प्री-बुकिंग के साथ ही वीवो इंडिया 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है।

The post वीवो एक्स21 की प्री-बुकिंग शुरू, 29 मई को होगा देश में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो द्वारा बाजार में उतारे जा चुके सबसे एडवांस स्मार्टफोंस में अग्रणीय वीवो एक्स21 अब जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। हाल ही में मीडिया इन्वाईट शेयर कर वीवो इंडिया ने आधिकारिक घोषणा भी कर दी है कि यह स्मार्टफोन आने वाली 29 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्च से 4 दिन पहले आज से यह फोन देश में प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध हो गया है। प्री​-बुकिंग शुरू करते हुए वीवो ने अपने फैन्स को सबसे पहले यह फोन का पाने का बेहतरीन मौका दिया है।

वीवो इंडिया की ओर से विश्व के पहले अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन एक्स21 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह फोन कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट हो चुका है। वीवो फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने ​न सिर्फ इस फोन को प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया है बल्कि प्री-बुकिंग किए जाने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है।

vivo-x21-3

वीवो की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर एक्स21 को 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के ​साथ लिस्ट किया गया है। यहां प्री-बुकिंग के लिए इस फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट मौजूद है। वीवो एक्स21 की प्री-बुकिंग करने के लिए ग्राहकों को 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा तथा यह राशि कपंनी द्वारा डिस्काउंट वाउचर के ​रूप में वापिस भी दी जा रही है।

8जीबी रैम पर लॉन्च होगा वीवो ऐपेक्स, लॉन्च से पहले ही लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स21 की प्री-बुकिंग करने पर यूजर्स को 2,000 रुपये का ​डिस्काउंट कूपन मिलेगा जो फोन की खरीदारी के दौरान यूज़ किया जा सकेगा। इसके साथ ही एक्स21 पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारको को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन ग्राहकों को कंपनी एक्स21 के साथ 280जीबी एक्सट्रा डाटा बिल्कुल फ्री दे रही है।

वीवो एक्स21 किस कीमत देश में लॉन्च होगा इसके लिए 29 मई का इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि वीवो एक्स21 की बिक्री वीवो के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव होगी।

The post वीवो एक्स21 की प्री-बुकिंग शुरू, 29 मई को होगा देश में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21i-launched-bezel-less-notch-display-6gb-ram-features-specifications-price-in-hindi/ Tue, 15 May 2018 08:56:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19763 यह फोन वीवो के अार्टिफिशियल इंटेलीजेंस 'जोवी' से लैस है जो फोन का यूज़ सरल और मजेदार बनाता है।

The post 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो के आगामी स्मार्टफोन वीवो एक्स21आई की खबरों को लेकर कई दिनों से टेक बाजार में गर्म था। टेना पर हुई लिस्टिंग के बाद माना जा रहा था कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज वीवो की ओर से इस स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स21आई चीनी बाजार में आॅफिशियल हो गया है जहां इसकी कीमत 2698 युआन रखी गई है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरीबन 28,700 रुपये है।

वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन फनटच 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया जाएगा।

vivo-x21i-1

वीवो एक्स21आई को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वीवो का यह फोन कपंनी के अार्टिफिशियल इंटेलीजेंस ‘जोवी’ से लैस है जो फोन का यूज़ सरल और मजेदार बनाता है।

vivo-x21i-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21आई के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ रियलमी1, रेडमी स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर

वीवो एक्स21आई डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,425एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन रूबी रेड, ओरा व्हाईट और पोलर नाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो वीवो ने अपने इस फोन के दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत समान ही रख है। चीन में यह फोन 19 मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

The post 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
29 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 यूडी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-ud-launch-date-in-india-29-may-media-invite-sent-in-hindi/ Fri, 11 May 2018 07:52:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19707 मीडिया इन्वाईट में वॉलपेपर पर बड़ा सा X ​लिखा गया है, जिसपर फिंग​रप्रिंट की हल्की सी छाप बनाई गई है।

The post 29 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 यूडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरू में ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कपंनी वीवो भारत में अपना अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 यूडी लॉन्च करने वाली है। वहीं आज वीवो इंडिया ने स्वयं इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। वीवो की ओर से हालांकि एक्स21 स्मार्टफोन के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च ईवेंट का मीडिया इन्वाईट शेयर कर दिया है। मीडिया इन्वाईट में 29 मई की तारीख दर्ज की गई है, यानि इस महीने के आखिरी मंगलवार को वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।

वीवो इंडिया की ओर से भेजे गए मीडिया इन्वाईट में ‘सी यू आॅन 29 मई 2018’ लिखा गया है। इस इन्वाईट में वॉलपेपर पर बड़ा सा X ​लिखा गया है, जिसपर फिंग​रप्रिंट की हल्की सी छाप बनाई गई है। इस मीडिया इन्वाईट को देखकर यह साफ हो गया है कि आने वाली 29 मई को वीवो इंडिया भारत में जो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है वह अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 यूडी ही होगी।

Vivo X21 UD

वीवो एक्स21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत का है। इस फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसमें उपर की ओर आईफोन 10 जैसी नॉच देखने को मिलेगी। वीवो एक्स21 में वीवो के वर्चुअल असिस्टेंट ‘जोवी’ को भी
शामिल किया गया है।

बड़ी खबर ! बैन हो सकते है शाओमी के 8 स्मार्टफोन, रेडमी नोट 5 सीरीज़ और मी मिक्स जैसे हिट फोन इस लिस्ट में शामिल

यह फोन फनटच ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से एक्स21 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 64जीबी मैमोरी और 128जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

vivo-x21-3

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा एआई तकनीक से लैस है, जो बेहतरीन फोटोग्राफ कैप्चर करने में मदद करता है।

21 मई को लॉन्च हो रहा है सैमसंग का यह दमदार फोन, शानदार प्रोसेसर के साथ होगा वाटर प्रूफ भी

वीवो एक्स21 फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस है तथा 4जी वोएलटीई व बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो एक्स21 का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वेरिएंट ब्लैक, रूबी रेड और आॅरोरा वाईट कलर आॅप्शन्स में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद है कि भारत में भी यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स और कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा। बहरहाल फोन की कीमत तथा बाजार में इसकी उपलब्धता के ​लिए 29 मई का इं​तजार करना होगा।

The post 29 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 यूडी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6.28-इंच डिसप्ले, 24-एमपी सेल्फी कैमरा और 6जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वीवो एक्स21आई https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21i-tenaa-certification-features-specifications-in-hindi/ Thu, 10 May 2018 12:27:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19692 फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ​डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

The post 6.28-इंच डिसप्ले, 24-एमपी सेल्फी कैमरा और 6जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वीवो एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने की शुरूआत में ही हमनें एक एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कंपनी वीवो मई के अंतिम सप्ताह में भारत में अपना अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक कोई आॅफिशियल सूचना नहीं मिली है लेकिन वीवो के इसी फोन का एक अन्य वेरिएंट अब चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है। टेना पर वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

वीवो एक्स21आई के टेना पर लिस्ट होने से यह चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी इस वेरिएंट को भी जल्द ही लॉन्च कर देगी। वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की ओएलईडी बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। चिपसेट को लेकर चर्चा है कि इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट या फिर मीडियाटेक पी20 चिपसेट से लैस किया जाएगा।

vivo-x21-1

टेना की लि​स्टिंग के मुताबिक एक्स21आई को वीवो 6जीबी रैम के साथ बाजार में उतारेगी। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ​डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है ​जिसमें 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी

वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फिंगरप्रिंट सेंसर के अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन वेरिएंट अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट नहीं करेगा। फोन के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और सेंसर मौजूद रहेंगे तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,170एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि वीवो एक्स21आई को गीकबेंच की लिस्टिंग में सिंगल-कोर में 1499 तथा मल्टी-कोर में 5777 प्वाइंट्स दिए गए हैं।

The post 6.28-इंच डिसप्ले, 24-एमपी सेल्फी कैमरा और 6जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वीवो एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : भारत में लॉन्च हो रहा है वीवो एक्स21 जिसमें है स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-under-display-fingerprint-sensor-launching-in-india-end-of-this-month-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 03 May 2018 10:53:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19507 इस फोन में 6.28-इंच की नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम दी गई है।

The post एक्सक्लूसिव : भारत में लॉन्च हो रहा है वीवो एक्स21 जिसमें है स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन की तकनीक को एक कदम और आगे ले जाते हुए वीवो ने जब टेक जगत के सामनें दिखाई न देने वाले अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश किया था, तब सभी मोबाईल कंपनियों के साथ ही ​स्मार्टफोन यूजर्स भी हैरान थे। इस तकनीक को अमलीजामा पहनाते हुए वीवो ने मार्च महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स21 चीनी बाजार में लॉन्च किया था। इस फोन के स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया था जो बाहर से दिखाई नहीं देता था और स्क्रीन पर ​फिंगर टच करते ही यह अनलॉक होता है। शानदार तकनीक व दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन अब जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होने वाला है।

91मोबाईल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो कंपनी मई माह के अंत में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीवो भारत में फिलहाल एक्स21 स्मार्टफोन का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वेरिएंट ही लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन मई के ​आखिरी सप्ताह में देश में लॉन्च कर दिया जाएगा और जून महीने से यह सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। मिली सूचना के अनुसार इस फोन की कीमत 32,000 रुपये के आस पास हो सकती है।

vivo-x21-1

वीवो एक्स21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत का है। इस फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसमें उपर की ओर आईफोन 10 जैसी नॉच देखने को मिलेगी। वीवो एक्स21 में वीवो के वर्चुअल असिस्टेंट ‘जोवी’ को भी शामिल किया गया है।

एलजी ने लॉन्च किया आईफोन फोन जैसा जी7 थिंक और जी7 ​थिंक प्लस, जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ

यह फोन फनटच ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से एक्स21 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 64जीबी मैमोरी और 128जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

vivo-x21-3

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा एआई तकनीक से लैस है, जो बेहतरीन फोटोग्राफ कैप्चर करने में मदद करता है।

व्हाट्सऐप पर अब होगी ग्रुप ​वीडियो कॉल, एक साथ 4 लोग कर सकेंगे वीडियो चैट, कंपनी ने की नए फीचर की घोषणा

वीवो एक्स21 फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस है तथा 4जी वोएलटीई व बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो एक्स21 का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वेरिएंट चीनी बाजार में ब्लैक, रूबी रेड और आॅरोरा वाईट कलर आॅप्शन्स में 3598 युआन (तकरीबन 37,000 रुपये) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। गौरतलब है कि 5 मई को यह फोन सिंगापुर में लॉन्च हो रहा है और उसके बाद वीवो विश्व के विभिन्न बाजारों में इस फोन को उतारेगी।

The post एक्सक्लूसिव : भारत में लॉन्च हो रहा है वीवो एक्स21 जिसमें है स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो लॉन्च करेगा एक्स21ए, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21-6gb-ram-new-variant-leaked-feature-specification-in-hindi/ Thu, 12 Apr 2018 12:07:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18924 वेबसाइट पर इस फोन का नाम वीवो एक्स21ए बताया गया है।

The post वीवो लॉन्च करेगा एक्स21ए, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने पिछले महीने ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स21 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था। वीवो की ओर से इस फोन के दो मॉडल्स लॉन्च किए गए थे जिनमे से एक में जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था तथा दूसरा अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस था। वहीं अब एक बार फिर वीवो के इस हाईएंड डिवाईस को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग ​के बाद माना जा रहा है कि कंपनी वीवो एक्स21 का एक और नया मॉडल बाजार में लाने वाली है।

वीवो एक्स21 को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लि​स्ट किया गया है। वेबसाइट की यह फाईल आज 12 अप्रैल को ही अपडेट हुई है तथा इसमें फोन का नाम वीवो एक्स21ए बताया गया है। गीकबेंच पर इस वीवो के इन नए फोन मॉडल को सिंगल-कोर में जहां 1585 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इसे 5292 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Vivo X21A

गीकबेंच पर वीवो के इस नए फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी दिखाई गई हैं जो फोन के पहले वाले मॉडल्स के ही समान है। वेबसाइट पर वीवो एक्स21ए में 6जीबी की रैम मैमारी दिखाई गई है ​तथा फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि वीवो एक्स21 का यह नया मॉडल पहले लॉन्च किए जा चुके फोन का छोटा वेरिएंट हो सकता है।

वीवो एक्स21 में जहां नॉच डिसप्ले दी गई थी वहीं फोन के नए मॉडल में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि वीवो अपने पुराने फोन वी7 को भी दो मॉडल्स में पेश कर चुकी है। बहरहाल ​फिलहाल वीवो की ओर से एक्स21 के इस नए मॉडल्स की जानकारी दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

The post वीवो लॉन्च करेगा एक्स21ए, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>