The post 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो के आगामी स्मार्टफोन वीवो एक्स21आई की खबरों को लेकर कई दिनों से टेक बाजार में गर्म था। टेना पर हुई लिस्टिंग के बाद माना जा रहा था कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी। वहीं आज वीवो की ओर से इस स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स21आई चीनी बाजार में आॅफिशियल हो गया है जहां इसकी कीमत 2698 युआन रखी गई है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरीबन 28,700 रुपये है।
वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन फनटच 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया जाएगा।

वीवो एक्स21आई को कंपनी द्वारा दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वीवो का यह फोन कपंनी के अार्टिफिशियल इंटेलीजेंस ‘जोवी’ से लैस है जो फोन का यूज़ सरल और मजेदार बनाता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21आई के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।
6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ रियलमी1, रेडमी स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर
वीवो एक्स21आई डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,425एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन रूबी रेड, ओरा व्हाईट और पोलर नाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो वीवो ने अपने इस फोन के दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत समान ही रख है। चीन में यह फोन 19 मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
The post 6.28-इंच नॉच डिसप्ले, 6जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे पर लॉन्च हुआ वीवो पर दमदार स्मार्टफोन एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 19 मई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला वीवो एक्स21आई, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। इस लिस्टिंग के बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर सकती है। वहीं अब वीवो के इस आगामी फोन की लॉन्च डेट भी सामनें आ गई है। वीवो एक्स21आई को चीनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है जहां फोन की लॉन्च डेट 19 मई बताई गई है।
वीवो एक्स21आई की इस लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी कीमत का भी जिक्र किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन रूबी रेड, ओरा व्हाईट और पोलर नाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा तथा इसकी कीमत 2,698 चीनी युआन यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 28,700 रुपये होगी। इस चीनी साइट पर वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है जिससे पता चलता है कि यह एक हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

लिस्टिंग के अनुसार वीवो एक्स21आई को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की ओएलईडी बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन फनटच 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश होगा तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी72 जीपीयू दिया जाएगा।

एक्स21आई को वीवो 6जीबी रैम के साथ बाजार में उतारा जाएगा तथा इसमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्वपेंड हो सकेगी। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
शाओमी के ये 17 स्मार्टफोन टेक बाजार में होंगे लॉन्च, कंपनी का अहम डाक्यूमेंट हुआ लीक
वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फिंगरप्रिंट सेंसर के अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन वेरिएंट अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट नहीं करेगा। फोन के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और सेंसर मौजूद रहेंगे तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,170एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्च संबंधी अन्य जानकारियों के लिए फोन लॉन्च् का इंतजार किया जा रहा है।
The post 19 मई को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला वीवो एक्स21आई, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6.28-इंच डिसप्ले, 24-एमपी सेल्फी कैमरा और 6जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वीवो एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस महीने की शुरूआत में ही हमनें एक एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कंपनी वीवो मई के अंतिम सप्ताह में भारत में अपना अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक कोई आॅफिशियल सूचना नहीं मिली है लेकिन वीवो के इसी फोन का एक अन्य वेरिएंट अब चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है। टेना पर वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।
वीवो एक्स21आई के टेना पर लिस्ट होने से यह चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी इस वेरिएंट को भी जल्द ही लॉन्च कर देगी। वीवो एक्स21आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की ओएलईडी बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। चिपसेट को लेकर चर्चा है कि इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट या फिर मीडियाटेक पी20 चिपसेट से लैस किया जाएगा।

टेना की लिस्टिंग के मुताबिक एक्स21आई को वीवो 6जीबी रैम के साथ बाजार में उतारेगी। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
नोकिया एक्स6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी
वीवो एक्स21आई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फिंगरप्रिंट सेंसर के अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन वेरिएंट अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट नहीं करेगा। फोन के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और सेंसर मौजूद रहेंगे तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,170एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि वीवो एक्स21आई को गीकबेंच की लिस्टिंग में सिंगल-कोर में 1499 तथा मल्टी-कोर में 5777 प्वाइंट्स दिए गए हैं।
The post 6.28-इंच डिसप्ले, 24-एमपी सेल्फी कैमरा और 6जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वीवो एक्स21आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>