Vivo X21s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Nov 2018 07:44:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-launched-6gb-ram-in-display-fingerprint-sensor-specifications-in-hindi/ Mon, 12 Nov 2018 07:44:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24226 वीवो एक्स21एस के फ्रंट पैनल पर 'वी' शेप वाली हेलो नॉच दी गई है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने एक्स21 के जरिये पहली बार वैश्विक टेक मंच पर इंनविज़िबल रहने वाले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश किया था। एक्स21 ने स्मार्टफोंस में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर की तकनीक को बदल कर रख दिया था। पहले जहां फोन के होम बटन या फिर बैक पैनल पर फिं​गरप्रिंट सेंसर दिए जाते थे वहीं वीवो ने एक्स21 का इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बेहद अलग और अनूठा था। इसी सफलता को आगे ले जाते हुए वीवो ने इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन एक्स21एस भी लॉन्च कर दिया है।

वीवो एक्स21एस को कंपनी द्वारा 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है तथा इसके फ्रंट पैनल पर ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच दी गई है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो एक्स21एस को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच 4.5 ओएस पर पेश किया गया है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है।

vivo-x21s

कंपनी की ओर से एक्स21एस को 6जीबी की पवारफुल रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 512जीपीयू मौजूद है। इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

सैमसंग का नया एंडरॉयड गो फोन गैलेक्सी जे4 कोर लॉन्च

वीवो एक्स21एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही एक्स21एस में 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन मिलेनियम पिंक और स्ट्रारी नाईट ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है तथा फोन की कीमत 2498 युआन रखी गई है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,000 रुपये है।

The post 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो एक्स21एस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-to-launch-on-15-november-features-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-to-launch-on-15-november-features-specifications-price-in-hindi/#comments Thu, 01 Nov 2018 08:24:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24053 वीवो एक्स21एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post 6जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने एक्स21 के साथ स्मार्टफोंस में मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर की तकनीक को बदल कर रख दिया था। पहले जहां फोन के होम बटन या फिर बैक पैनल पर फिं​गरप्रिंट सेंसर दिए जाते थे वहीं वीवो ने एक्स21 के जरिये पहली बार वैश्विक टेक मंच पर इंनविज़िबल रहने वाले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश किया था। एक्स21 के जरिये नई कीर्ति पाने वाली वीवो अब जल्द ही इस फोन का एक और नया वर्ज़न लाने वाली है। ताजा खबर में पता चला है कि आने वाली 15 नवंबर को वीवो एक्स21एस स्मार्टफोन आॅफिशियली लॉन्च कर देगी।

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर वीवो एक्स21एस की जानकारी मिली है। एक पोस्ट में एक्स21एस की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेश और कीमत का खुलासा भी किया गया है। वेईबो के अनुसार वीवो 15 नवंबर को चीनी बाजार में अपना नया फोन एक्स21एस लॉन्च कर देगी। वेईबो पर बताया गया है कि वीवो एक्स21एस को मिलेनियम पिंक और स्ट्रारी नाईट ब्लैक कलर में लॉन्च किया जाएगा तथा फोन की कीमत 2798 युआन होगी। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये होगा।

Vivo X21i
Vivo X21i

वीवो एक्स21एस की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार यह फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बना होगा तथा 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.28-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। हालांकि फोन में किस तरह की नॉच दी जाएगी यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं हो पाई है। लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा।

4,030एमएएच बैटरी और हैलो नॉच के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन वाई93

कंपनी की ओर से वीवो एक्स21एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेट दी जा सकती है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की फोटो आई सामने, सबसे अलग होगा डिजाईन, डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

वीवो का यह फोन डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। वीवो एक्स21एस को भी एक्स21 की ही तरह इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,330 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। चीन में यह फोन 15 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

The post 6जीबी रैम और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो एक्स21एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x21s-to-launch-on-15-november-features-specifications-price-in-hindi/feed/ 1