Vivo X27 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 Mar 2019 04:19:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और 8जीबी रैम जैसी खूबियां इन स्मार्टफोन की जान https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-and-x27-pro-with-snapdragon-710-triple-rear-cameras-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-and-x27-pro-with-snapdragon-710-triple-rear-cameras-launched/#respond Wed, 20 Mar 2019 04:19:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28659 दोनों फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करते हैं।

The post वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और 8जीबी रैम जैसी खूबियां इन स्मार्टफोन की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपनी घरेलू मार्केट में दो नए स्मार्टफोन वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन्स को कंपनी ने अपनी एक्स सीरीज के अंदर पॉप-सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही एक्स27 और एक्स27 प्रो को लेकर कई जानकारी सार्वजनिक कर दी थी।

वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्री की कीमत

चीन में वीवो एक्स27 के 8जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,198 युआन (लगभग 32,900 रुपए) और 8जीबी रैम/256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,598 युआन (लगभग 37,000 रुपए) है। वहीं, वीवो एक्स27 प्रो की तो इसे सिर्फ एक वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8जीबी रैम व 256जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 3,998 युआन (लगभग 41,100 रुपए) है। हालांकि, इन फोन की भारत उपलब्धता को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

वीवो एक्स 27 और एक्स 27 प्रो का डिजाइन

अगर बात करें वीवो एक्स27 और एक्स 27 प्रो की तो यह काफी हद तक हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वीवो वी15 प्रो जैसे हैं। फोन में फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले दी गई है, यानि फोन की डिसप्ले पर कोई भी बेजल या नॉच मौजूद नहीं है। नॉच न होने के चलते वीवो एक्स27 और एक्सी 27 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगी। यह कैमरा फोन उपरी पैनल पर बाईं ओर मौजूद है। दोनों ही फोन के बैक पैनल पर भी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए दोनों फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च

वीवो एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया। साथ ही एक्स27 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करती है। करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग प्रोसेसर है। फोन में 8जीबी रैम/ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में हेक्सा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 8जीबी रैम/ 128जीबी स्टोरेज वेरियंट में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है।

vivo x27 8gb ram 4000mah battery 48mp pop up camera specification know before launch 19 march
फोटोग्राफी के लिए फोन में बात की जाए कैमरे की तो इसमें 48एमपी के प्राइमरी सेंसर के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री

वीवो एक्स27 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो X27 प्रो में 6.7-इंच का डिसप्ले दिया गया है जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर शामिल है। डिवाइस में 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा (48एमपी+13एमपी+5एमपी) सेटअप दिया गया है। इसके अलाव फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और 8जीबी रैम जैसी खूबियां इन स्मार्टफोन की जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-and-x27-pro-with-snapdragon-710-triple-rear-cameras-launched/feed/ 0
4,000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और 48एमपी कैमरे से लैस होगा वीवो एक्स27, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने किया खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-8gb-ram-4000mah-battery-48mp-pop-up-camera-specification-know-before-launch-19-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-8gb-ram-4000mah-battery-48mp-pop-up-camera-specification-know-before-launch-19-march/#respond Wed, 13 Mar 2019 07:04:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28401 वीवो एक्स27 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

The post 4,000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और 48एमपी कैमरे से लैस होगा वीवो एक्स27, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले हफ्ते ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को अपनी एक्स सीरीज़ का आगामी डिवाईस एक्स27 लॉन्च करने जा रही है। इस दिन वीवो चीन में ईवेंट का आयोजन के एक्स27 को चीनी बाजार में उतारेगी। अभी तक जहां एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, वहीं अब इन तमाम लीक्स पर विराम लगाते हुए स्वयं वीवो कपंनी ने एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल कर दी है। वीवो ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक्स27 की कई टीज़र ईमेज शेयर की है, जिनमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। वीवो एक्स27 19 मार्च को टेक मंच पर कदम रखेगा, लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही आज इस हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस की स्पेसिफिकेशन्स यहां जान सकते हैं।

वीवो एक्स27 डिजाईन

वीवो कंपनी ने एक्स27 की फोटो शेयर कर फोन की लुक और इसके डिजाईन को सबसे सामने ला दिया है। वीवो एक्स27 काफी हद तक हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए वीवो वी15 प्रो जैसा है। फोन में फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले दी गई है, यानि फोन की डिसप्ले पर कोई भी बेजल या नॉच मौजूद नहीं है। नॉच न होने के चलते वीवो एक्स27 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह कैमरा फोन उपरी पैनल पर बाईं ओर मौजूद है। वीवो एक्स27 के बैक पैनल पर भी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो वर्टिकल शेप में है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट मौजूद है। इसी तरह सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए एक्स27 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

vivo x27 8gb ram 4000mah battery 48mp pop up camera specification know before launch 19 march

वीवो ने किया यह खुलासा

वीवो ने विभिन्न ईमेज पोस्ट और टीज़र में एक्स27 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं वीवो ने समान टीज़र ईमेज में यह जानकारी भी दी है कि एक्स27 को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की जानकारी देते हुए वीवो ने बताया है कि फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। गौरतलब है कि वीवो लगातार एक्स27 को लेकर कोई न कोई अहम जानकारी दे रही है। ऐसे में कंपनी की ओर से बताई गई अन्य नई जानकारी को तुरंत इस रिपोर्ट में अपडेट कर दिया जाएगा।

vivo v1938a listed on tenaa with leaked specifications might be x27
यह वीवो वी15 प्रो की इमेज है।

वीवो एक्स27 स्पेसिफिकेशन्स

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा वीवो एक्स27 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। वीवो एक्स27 में भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी के अलावा वीवो एक्स27 को 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी के वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार वीवो एक्स27 एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्वलाक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसेर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है।यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स27 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 48-मेगापिक्सल का होगा वहीं अन्य दो सेंसर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के हो सकते हैं। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो एक्स27 में 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स27 में दी जा रही 4,000एमएएच की बैटरी 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है।

VIVO Weibo

The post 4,000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और 48एमपी कैमरे से लैस होगा वीवो एक्स27, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने किया खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-8gb-ram-4000mah-battery-48mp-pop-up-camera-specification-know-before-launch-19-march/feed/ 0
8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v1938a-listed-on-tenaa-with-leaked-specifications-might-be-x27/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v1938a-listed-on-tenaa-with-leaked-specifications-might-be-x27/#respond Wed, 13 Mar 2019 06:17:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28396 सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

The post 8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो को लेकर कल ही हमनें खबर पब्लिश की थी कि जिसमें बताया गया था कि अपनी बिल्कुल नई एस स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और इसे इंडिया में खास तौर से ऑनलाइन स्टोर पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। वीवो इस सीरीज़ में वीवो एस1 फोन सबसे पहले लॉन्च करेगी। वीवो एस1 उम्मीद है कि अप्रैल महीने में टेक बाजार में दस्तक दे देगा। लेकिन इस फोन के लॉन्च से पहले ही वीवो के एक और स्मार्टफोन की डिटेल सामने आई है जिससे पता चला है कि कंपनी एक और हाईएंड फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है। वीवो का यह फोन दरअसल चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ है जहां फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

वीवो वी1838ए

वीवो के इस नए फोन को टेना पर वीवो वी1838ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना की यह लिस्टिंग 8 मार्च की है जिसमें फोन के साईज व डायमेंशन के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के मुताबिक वीवो वी1838ए का डायमेंशन 157.66 x 74.26 x 8.95एमएम होगा तथा फोन का वजन 188.3ग्राम होगा। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन एचडी+ रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

vivo-v1938a-listed-on-tenaa-with-leaked-specifications-might-be-x27

वीवो वी1838ए स्पेसिफिकेशन्स

टेना पर वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की एमोलेड फुलएचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। एमोलेड डिसप्ले होने के चलते इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर से लैस होगा। टेना ने बताया है कि वीवो का यह दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है ​जिनमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।जियोफोन 2 को टक्कर देने इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया फोन, कीमत 2 हजार से भी कम

वीवो वी1838ए को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस 9.0 पाई आधारित फनटच ओएस पर पेश किया जा सकता है, जिसके साथ यह फोन 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेना के अनुसार इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि वीवो का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के रियर पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर तथा 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी व 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो वी1838ए में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

vivo v1938a listed on tenaa with leaked specifications might be x27
यह वीवो वी15 प्रो की इमेज है।

19 मार्च को हो सकता है लॉन्च

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीवो वी1838ए स्मार्टफोन वीवो एक्स27 के रूप में टेक मंच पर दस्तक दे सकता है। वीवो आने वाली 19 मार्च को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को वहां के बाजार में उतारेगी। चर्चा है कि वीवो वी1838ए मॉडल नंबर वाले फोन को भी कपंनी इसी दिन 19 मार्च को टेक जगत के सामने पेश कर सकती है।जियो सावन और गाना को चुनौती देगा यूट्यूब का नया ऐप, मिल रहा है मुफ्त

बहरहाल टेना लिस्टिंग के अलावा वीवो वी1838ए से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लिहाजा फोन के नाम और इसकी स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन के लॉन्च से जुड़ी किसी भी खबर को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक स्वयं कंपनी इस फोन की आधिकारिक जानकारी नहीं देती है।

The post 8जीबी रैम वाला वीवो फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लेगा बाजार में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v1938a-listed-on-tenaa-with-leaked-specifications-might-be-x27/feed/ 0
8जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे वाला वीवो एक्स27, 19 मार्च को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-to-launch-on-19-march-with-8gb-ram-48-mp-camera-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-to-launch-on-19-march-with-8gb-ram-48-mp-camera-specifications/#respond Thu, 07 Mar 2019 06:53:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28249 वीवो एक्स27 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा।

The post 8जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे वाला वीवो एक्स27, 19 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो को लेकर कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं कि कंपनी एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे एक्स27 नाम के साथ बाजार में उतारेगी। पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को चीनी ​सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था, जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं आज वीवो ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के पर्दा उठाते हुए एक्स27 की लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को एक्स27 से पर्दा उठाते हुए इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर देगी।

वीवो एक्स27 लॉन्च डिटेल

वीवो ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट के जरिये एक्स27 के लॉन्च की जानकारी दी है। वीवो ने अपनी पोस्ट में एक ईमेज टीज़र शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि एक्स27 मार्च की 19 तारीख को टेक मंच पर दस्तक दे देगा। वीवो इस दिन चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट में एक्स27 लॉन्च किया जाएगा। वीवो एक्स27 19 मार्च को सिर्फ चीन में ही लॉन्च होगा। तथा ग्लोबल मार्केट में यह फोन कब तक लाया जाएगा इसकी जानकारी कंपनी की ओर से अभी नहीं दी गई है।
VIVO X27 to launch on 19 march with 8gb ram 48 mp camera specifications

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स27 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन टेना की लिस्टिंग और अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा वीवो एक्स27 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि वीवो एक्स सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हुए हैं। ऐसे में एमोलेड डिसप्ले के चलते इस बात की भी पूरी उम्मीद की जा रही है कि वीवो एक्स27 में भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा।यह भी पढ़ें :32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ जल्द आएगा हुआवई नोवा 4ई

टेना लिस्टिंग के मुताबिक वीवो एक्स27 को कंपनी द्वारा 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 8जीबी रैम के अलावा वीवो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में बाजार में उतार सकती है जिनमें 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार वीवो एक्स27 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस 9 पाई पर पेश होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्वलाक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसेर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

VIVO X27 to launch on 19 march with 8gb ram 48 mp camera specifications
VIVO V15 Pro

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स27 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 48-मेगापिक्सल का होगा वहीं अन्य दो सेंसर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के होंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो एक्स27 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है, जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स27 में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।यह भी पढ़ें : 48-एमपी कैमरे वाले ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में अंतर

वीवो एक्स27 को कंपनी हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारेगी। उम्मीद है कि इंडियन करंसी अनुसार इस फोन की शुरूआती कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं यह फोन भारत आएगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

SOURCE

The post 8जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे वाला वीवो एक्स27, 19 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-to-launch-on-19-march-with-8gb-ram-48-mp-camera-specifications/feed/ 0
8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ सामने आया वीवो एक्स27 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-listed-on-tenaa-with-8gb-ram-48mp-triple-camera-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-listed-on-tenaa-with-8gb-ram-48mp-triple-camera-specifications/#respond Wed, 27 Feb 2019 08:53:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27957 इस स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर के लिस्ट किया गया है

The post 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ सामने आया वीवो एक्स27 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन की खेप बढ़ाने वाली है। चीनी ​सर्टिफिकेशन साइट टेना पर वीवो के आगामी स्मार्टफोन को देखा गया है ​जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कंपनी बेहद जल्द टेक बाजार में अपनी एक्स स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक्स27 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। टेना पर वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर के लिस्ट किया गया है जिनमें फोन के अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा हुआ है।

वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर वी1829टी और वी1829ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन वीवो की एक्स सीरीज़ का आगामी डिवाईस एक्स27 है। टेना की लिस्टिंग के अनुसार वीवो के इस स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा।

Vivo X23
Vivo X23

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक वीवो एक्स27 को कंपनी द्वारा 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। हालांकि उम्मीद है कि वीवो अपने इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में बाजार में उतारेगी। टेना के अनुसार वीवो एक्स27 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिलेगा।

48एपमी ट्रिपल कैमरा 32एमपी पॉपअप सेल्फी, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी15 प्रो

वीवो एक्स27 को लेकर टेना पर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 48-मेगापिक्सल का होगा वहीं अन्य दो सेंसर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के होंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो एक्स27 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है।

सैमसंग को पीछे छोड़ने आ रहा वनप्लस का 5जी हैंडसेट, एमडब्लूसी 2019 में मिली पहली झलक

वीवो ने अभी तक अपनी एक्स सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पर ही लॉन्च किया है। ऐसे में इस बात की भी पूरी उम्मीद की जा रही है कि वीवो एक्स27 में भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा। इसी तरह टेना के मुताबिक वीवो एक्स27 में पावर बैकअप के लिए 3,920एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

वीवो की ओर से हालांकि अभी तक कंपनी की एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जब तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक टेना की लि​स्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल कैमरे के साथ सामने आया वीवो एक्स27 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x27-listed-on-tenaa-with-8gb-ram-48mp-triple-camera-specifications/feed/ 0