Vivo X30 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Dec 2019 05:17:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo X30 सीरीज़ ने दी दस्तक, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x30-pro-launched-64mp-60x-zoom-quad-camera-sa-nsa-dual-mode-5g-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x30-pro-launched-64mp-60x-zoom-quad-camera-sa-nsa-dual-mode-5g-specifications/#comments Tue, 17 Dec 2019 05:17:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38912 फोन में दी गई पंच-होल अब तक की सबसे छोटी पंच-होल है जिसका साईज़ महज़ 2.98एमएम है।

The post Vivo X30 सीरीज़ ने दी दस्तक, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने जब से घोषणा की थी कि कंपनी टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘एक्स सीरीज़’ को लाने वाली है तब से ही इस सीरीज़ का इंतजार किया जा रहा था। वीवो ने टीज़र के जरिये यह भी साफ कर दिया था कि Vivo X30 series फोटोग्राफी के लिए बेहद खास साबित होगी। वहीं अब अपनी सीरीज़ से पर्दा उठाते हुए Vivo ने इसे अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है। Vivo की ओर से एक्स सीरीज़ में दो फोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Vivo X30 और Vivo X30 Pro नाम के साथ मोबाइल मार्केट में कदम रखा है। आईये जानते हैं क्या खास है इस बिल्कुल नई Vivo X30 series में

लुक व डिजाईन

कंपनी की ओर से Vivo X30 और X30 Pro को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन में दी गई पंच-होल अब तक की सबसे छोटी पंच-होल है जिसका साईज़ महज़ 2.98एमएम है। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन का डिजाईन एक समान है। फोन की डिसप्ले तीन किनारों से बेजल लेस है तथा नीचे की ओर बेहद मामूली का बॉडी पार्ट दिया गया है।

vivo X30 Pro launched 64mp 60x zoom quad camera sa nsa dual mode 5g specifications

फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।  बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर जहां एक ही सेटअप में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं वहीं इस सेटअप के दाईं ओर चौथा सेंसर स्क्वायर शेप में मौजूद है। इस चौथे सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट लगी है। Vivo X30 के रियर कैमरा सेटअप के नीचे सेंसर डिटेल भी लिखी हुई हैं जहां ’64MP MEGA-ZOOM’ दिखाई दे रहा है। बैक पैनल पर नीचे की ओर ‘vivo 5G’ भी लिखा हुआ है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।

कैमरा डिटेल

Vivo X30 सीरीज़ के कैमरा डिपार्टमेंट की बात सबसे पहले करें तो Vivo X30 और X30 Pro दोनों स्मार्टफोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GM1 सेंसर सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही फोन में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। बता दें कि Vivo X30 Pro में पेरिस्कोप लेंस 50mm वाला प्रोफेशनल लेंस दिया गया है जो 60x ज़ूम तक सपोर्ट करता है लेकिन Vivo X30 में में यह फीचर मौजूद नहीं है।

vivo X30 Pro launched 64mp 60x zoom quad camera sa nsa dual mode 5g specifications

Vivo X30 सीरीज़ के दोनों फोन OIS (optical image stabilization) और EIS (electronic image stabilization) जैसे एडवांस फीचर्स से लैस हैं। फोन का कैमरा सेटअप अल्ट्रा-वाइड 16mm से लेकर 136mm तक की फोकल लेंथ पर काम करने में सक्षम है। वहीं फोन में पोर्टरेट फोटो के लिए 50एमएम लेंस का यूज़ किया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X30 और X30 Pro में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X30 और X30 Pro को कंपनी की ओर से 6.44 इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। एंडरॉयड आधारित ये स्मार्टफोन फनटच ओएस 10 पर पेश किए गए हैं जो सैमसंग के एक्सनॉस 980 चिपसेट पर रन करते हैं। बता दें कि सैमसंग एक्सनॉस 980 5G बेसबैंड इंटग्रेटेड है, जो डुअल मोड 5G (SA / NSA 5G) सपोर्ट करता है। इस चिपसेट में कोर्टेक्स ए77 आर्टिेक्चर का यूज़ किया गया है। Vivo X30 और X30 Pro दोनों स्मार्टफोंस में पावर बैकअप के लिए 4350एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

वेरिएंट्स व कीमत

Vivo X30 और X30 Pro दोनों स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए गए हैं। Vivo X30 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3298 युआन ( तकरीबन 33,400 रुपये ) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3598 युआन ( तकरीबन 36,500 रुपये ) में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo X30 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3998 युआन ( तकरीबन 40,500 रुपये ) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 4298 युआन ( तकरीबन 43,500 रुपये ) में लॉन्च किया गया है।

The post Vivo X30 सीरीज़ ने दी दस्तक, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x30-pro-launched-64mp-60x-zoom-quad-camera-sa-nsa-dual-mode-5g-specifications/feed/ 1
Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-is-rumored-to-release-the-x30-5g-on-november-7/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-is-rumored-to-release-the-x30-5g-on-november-7/#respond Wed, 30 Oct 2019 05:20:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37279 इस फोन में सैमसंग का प्रोसेसर दिया जा सकता है।

The post Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo और दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung अगले महीने 7 नवंबर को 5G AI मीडिया कांफ्रेंस आयोजित करने वाली है। इस कांफ्रेंस में Vivo अपने अगले 5G स्मार्टफोन Vivo X30 5G को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 980 अपर मिड रेंज प्रोसेसर और इंटिग्रेटेड 5G मॉडम होगा।

कुछ दिनों से Vivo X30 5G स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रहीं थीं। इस स्मार्टफोन को अफोर्डेबल 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की कोशिश है कि वह कम दाम में ग्राहकों को एक 5जी फोन उपलब्ध कराए। Vivo X30 5G दोनों तरह- स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5G बैंड को सपोर्ट करेगा।

vivo-x30-5g

हालांकि, फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन वाटरफॉल डिसप्ले देगी। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।

vivo-x30
फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। हो सकता है कि फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च न किया जाएगा। इंडिया से पहले फोन को चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि चीन की मार्केट में कंपनी ने कुछ दिनों पहले Vivo iQOO Neo 855 को पेश किया था। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो iQOO Neo 855 में 6.38-इंच 1080 x 2340 AMOLED डिसप्ले दी गई है जो कि DC Dimming और HDR10 से लैस है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ है ही 64GB/128GB/256GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल f/1.79 सोनी IMX363 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर में 8-मेगापिक्सल f/2.2 120° अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल f/2.4 डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल f/2.0 S5K3P9 सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

The post Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-is-rumored-to-release-the-x30-5g-on-november-7/feed/ 0