Vivo X300 Pro Mini | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Jul 2025 12:41:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ आ सकता है Vivo X300 Pro, कैमरा डिटेल्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-pro-camera-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-pro-camera-specifications-leaked/#respond Thu, 17 Jul 2025 12:41:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178490 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज X300 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Vivo X300 Pro और Vivo X300 Pro Mini से जुड़ी जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि Vivo X300 सीरीज इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकती […]

The post 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ आ सकता है Vivo X300 Pro, कैमरा डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo X300 Pro अक्टूबर से दिसंबर के बीच आ सकता है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस लगाया जा सकता है।

Vivo की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज X300 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Vivo X300 Pro और Vivo X300 Pro Mini से जुड़ी जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि Vivo X300 सीरीज इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकती है यानी इन फोंस को अक्टूबर से दिसंबर के बीच लाया जा सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट कैमरा लीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 Pro कैमरा डिटेल्स (लीक)

Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony Lytia LYT-828 1/1.3″ सेंसर हो सकता है। यह सेंसर बेहतर लाइट कैप्चरिंग और शार्प डिटेल्स के लिए जाना जाता है। यही नहीं इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। जो 1/1.4″ सेंसर पर आधारित हो सकता है। यह टेलीफोटो कैमरा नई कोटिंग टेक्नोलॉजी से लैस होने की जानकारी दी गई है। जो लेंस फ्लेयर की दिक्कत कम कर सकता है। इससे नाइट फोटोग्राफी और बैकलाइट शॉट्स और बेहतर मिल सकेंगे।

Vivo X200 pro back

Vivo X300 या X300 Pro Mini कैमरा डिटेल्स (लीक)

बता दें कि ब्रांड इस बार छोटा डिस्प्ले यानी 6.31 इंच साइज लेकर आ सकता है। यह Vivo X300 या X300 Pro Mini में हो सकता है। इसलिए यह लीक दोनों में मिलने वाले कैमरा की ओर इशारा करता है। जानकारी के अनुसार Vivo X300 या X300 Pro Mini में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Sony का IMX882 सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo X300 या X300 Pro Mini स्पेसिफिकेशंस (लीक)

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo X300 Pro को पावर देने के लिए MediaTek का अगला फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 उपयोग हो सकता है। क्योंकि पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X200 Pro में Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया था। उम्मीद है कि यह आगामी Dimensity 9500 चिप सितंबर में बाजार में आ सकता है।

डिस्प्ले

Vivo X300 या X300 Pro Mini में 6.31-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो पिछले मॉडल Vivo X200 Pro के 6.67-इंच स्क्रीन से छोटा हो सकता है। यानी Vivo कॉम्पैक्ट फोंस पर फोकस कर सकता है। हालांकि, देखना होगा की ब्रांड आगे इस श्रृंखला को लेकर क्या प्लान बना रहा है। (सोर्स)

The post 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ आ सकता है Vivo X300 Pro, कैमरा डिटेल्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-pro-camera-specifications-leaked/feed/ 0
बड़ी बैटरी के साथ वीवो ला रहा X300 Pro Mini, लीक में सामने आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-pro-mini-xiaomi-16-vivo-x200-fe-6500mah-battery-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-pro-mini-xiaomi-16-vivo-x200-fe-6500mah-battery-leaked/#respond Mon, 12 May 2025 10:32:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173589 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी के मामले में एक कदम आगे निकल चुकी हैं। खासकर जब बात आती है कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की तो आने वाले कुछ फ्लैगशिप डिवाइसेज अपने सेगमेंट में बड़ा बैटरी क्षमता के साथ दस्तक देने को तैयार हैं। Vivo X200 FE और Xiaomi 16 जैसे अपकमिंग फोंस बड़े बैटरी पैक के साथ पेश […]

The post बड़ी बैटरी के साथ वीवो ला रहा X300 Pro Mini, लीक में सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी के मामले में एक कदम आगे निकल चुकी हैं। खासकर जब बात आती है कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की तो आने वाले कुछ फ्लैगशिप डिवाइसेज अपने सेगमेंट में बड़ा बैटरी क्षमता के साथ दस्तक देने को तैयार हैं। Vivo X200 FE और Xiaomi 16 जैसे अपकमिंग फोंस बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किए जा सकते हैं। वहीं, Vivo X300 Pro Mini भी तगड़ी बैटरी के साथ एंट्री ले सकता है। आइए, आगे इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X300 Pro Mini डिटेल्स

  • टिपस्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया साइट एक्स के जरिए Vivo X200 FE, Xiaomi 16 और Vivo X300 Pro Mini से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं।
  • बताया गया है कि Vivo X200 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकता है। जिसकी पुष्टि पहले की रिपोर्ट्स में भी हो चुकी है।
  • Xiaomi 16 में और भी बड़ी 6,800mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो इसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक पावरहाउस बना देगा।

  • दिलचस्प जानकारी यह भी है कि Vivo X300 Pro Mini फोन Xiaomi 16 और X200 FE के बीच की बैटरी कैपेसिटी के साथ आएगा।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें लगभग 6,600mAh के आसपास की बैटरी हो सकती है, जो इसे अपने कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के बावजूद शानदार बैकअप वाला डिवाइस बना सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

लीक के अनुसार, Vivo X200 FE को साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यानी जुलाई 2025 से पहले यह डिवाइस बाजार में दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन Vivo S30 Pro Mini का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। वहीं, Xiaomi 16 की लॉन्चिंग साल की दूसरी छमाही में होने की संभावना है। चूंकि Xiaomi 15 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था, ऐसे में Xiaomi 16 के लिए भी अक्टूबर 2025 का समय तय माना जा सकता है।

बताते चलें कि अब तक आई इन जानकारियों से साफ है कि कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में आने वाले महीनों में बैटरी पावर एक बड़ा हाइलाइट बनने वाला है।

The post बड़ी बैटरी के साथ वीवो ला रहा X300 Pro Mini, लीक में सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-pro-mini-xiaomi-16-vivo-x200-fe-6500mah-battery-leaked/feed/ 0
Vivo X300 सीरीज में आ सकते हैं चार नए मॉडल, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-series-four-devices-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-series-four-devices-leaked/#respond Mon, 17 Feb 2025 09:53:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167140 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo के आने वाले महीनों में चीन में X200 Ultra, X200s, और X200s Pro की घोषणा करने की उम्मीद है। इससे पहले ही कंपनी की अगली पीढ़ी की X-सीरीज फ्लैगशिप लाइनअप से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 सीरीज इस साल की आखिरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है, जो […]

The post Vivo X300 सीरीज में आ सकते हैं चार नए मॉडल, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह स्पष्ट नहीं है कि वीवो एक्स300 सीरीज में एक्स300एस और एक्स300एस प्रो भी शामिल होंगे या नहीं।
  • ब्रांड एक्स300 लाइनअप के लिए डुअल साइज रणनीति का पालन करेगा।
  • इसमें दो निचले मॉडल और दो टॉप-एंड फोन होंगे।

Vivo के आने वाले महीनों में चीन में X200 Ultra, X200s, और X200s Pro की घोषणा करने की उम्मीद है। इससे पहले ही कंपनी की अगली पीढ़ी की X-सीरीज फ्लैगशिप लाइनअप से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 सीरीज इस साल की आखिरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है, जो आमतौर पर Qualcomm और MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट्स की घोषणा के बाद होता है।

इस ताजा जानकारी को चीन के टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर शेयर किया है।

Vivo X300 सीरीज डिटेल्स (लीक)

  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार वीवो X300 सीरीज में चार डिवाइस शामिल होंगे।
  • इनमें वीवो X300, X300 प्रो मिनी, X300 प्रो और X300 अल्ट्रा शामिल हैं। वे X200 लाइनअप से अपने संबंधित मॉडल के सक्सेसर के रूप में आएंगे।
  • इस तरह, कंपनी कथित तौर पर दो निचले मॉडल और दो हाई-एंड डिवाइस की प्रोडक्ट रणनीति का पालन करेगी।

Vivo X300 series

  • स्टैण्डर्ड और प्रो मिनी फ्लैट स्क्रीन वाले छोटे मॉडल हो सकते हैं।
  • इस बीच, प्रो और अल्ट्रा लाइनअप में टॉप वैरियंट होंगे। इनमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और 200MP पेरिस्कोप कैमरा होगा।
  • टिप्स्टर का कहना है कि X300 सीरीज के बीच अंतर के पीछे हार्डवेयर और इंटरनल कम्पोनेंट व्यवस्था बड़ा कारण है।
  • याद दिला दें कि X200 के स्टैण्डर्ड और प्रो मिनी वैरियंट प्रो मॉडल से काफी अलग हैं।
  • पहले यह बताया गया था कि प्रो मिनी मॉडल को छोड़ दिया जाएगा और X300 छोटे साइज का मॉडल होगा।

साल के अंत में होने वाले वीवो एक्स300 सीरीज के लॉन्च के लिए अभी भी काफी समय है। इसलिए इस लीक को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है। ब्रांड एक्स300 और एक्स300 प्रो को MediaTek Dimensity चिपसेट से लैस रखना जारी रख सकता है, जैसा कि पिछली पीढ़ी के मॉडल के साथ हुआ था। इस बीच, अल्ट्रा मॉडल में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन SoC और 2026 में डेब्यू होने की संभावना है।

वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो को पिछले साल दिसंबर में भारत में 65,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट के अनुसार प्रो मिनी को दूसरी तिमाही तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Vivo X300 सीरीज में आ सकते हैं चार नए मॉडल, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-series-four-devices-leaked/feed/ 0