Vivo X300 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 01 Apr 2026 04:56:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 200MP + 200MP कैमरा वाला Vivo X300 Ultra 16GB RAM के साथ आया सामने, प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-ultra-listed-on-geekbench-with-16gb-ram-and-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-ultra-listed-on-geekbench-with-16gb-ram-and-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Wed, 11 Mar 2026 06:04:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192025 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo X300 और Vivo X300 Pro इंडियन मार्केट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। अपने कमाल के कैमरा के दमपर प्रसिद्ध होने वाले इस स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी सीरीज में एक और नया व पावरफुल ‘अल्ट्रा’ मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से जल्द ही Vivo X300 Ultra पेश […]

The post 200MP + 200MP कैमरा वाला Vivo X300 Ultra 16GB RAM के साथ आया सामने, प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X300 और Vivo X300 Pro इंडियन मार्केट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। अपने कमाल के कैमरा के दमपर प्रसिद्ध होने वाले इस स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी सीरीज में एक और नया व पावरफुल ‘अल्ट्रा’ मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से जल्द ही Vivo X300 Ultra पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस अप​कमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बाजार में आने से पहले वीवो एक्स300 अल्ट्रा बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।

Vivo X300 Ultra को गीकबेंच पर Vivo V2562 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के पता चला है कि यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच पर इस प्रोसेसर की बेस क्लॉक स्पीड 3.63GHz बताई गई है जो 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 840 जीपीयू दिए जाने की जानकारी गीकबेंच पर मिली है।

गीकबेंच पर वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन को 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस मोबाइल को 512GB Memory या 1TB स्टोरेज पर पेश कर सकती है। वहीं लिस्टिंग में Android 16 की पुष्टि भी हो गई है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Vivo X300 Ultra को सिंगल-कोर में 1618 और मल्टी-कोर में 6015 प्वाइंट्स मिले हैं।

Vivo X300 Ultra से जुड़ी अन्य डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन बीते दिनों लीक में बताया गया था कि इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 200MP+200MP Camera शामिल होंगे। इनके साथ ही मोबाइल में थर्ड सेंसर 50 मेगापिक्सल का लगाया जा सकता है। बताते चलें कि Vivo X300 और X300 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोंस की बात करें तो वीवो एक्स300 के बैक पैनल पर जहां 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। वहीं एक्स300 प्रो 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 5जी फोन में 6,040mAh बैटरी दी गई है और एक्स300 प्रो 6510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स300 अल्ट्रा की बात करें तो कंपनी इसे 7,000mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। यानी बैटरी के मामले में Vivo X300 Ultra अधिक पावरफुल होगा।

vivo-x300-and-x300-pro-india-launched-price-specifications

वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं। वहीं गीकबेंच की मानें तो अपकमिंग वीवो फोन एक्स300 अल्ट्रा क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 पर आएगा। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडिया में आज ही Xiaomi 17 Ultra इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। पहले Samsung Galaxy S26 Ultra, iQOO 15, OnePlus 15 और realme GT 8 Pro इस चिपसेट पर आ चुके हैं।

vivo X300 Pro Price
Rs. 119,995
Go To Store
See All Prices

The post 200MP + 200MP कैमरा वाला Vivo X300 Ultra 16GB RAM के साथ आया सामने, प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-ultra-listed-on-geekbench-with-16gb-ram-and-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
Vivo X300 FE लॉन्च! इसमें है 6 इंच की छोटी स्क्रीन, बड़ी 6500mAh बैटरी और 50MP Selfie कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/new-smartphone-vivo-x300-fe-launched-with-compact-6-31-inch-screen-50mp-selfie-camera-and-snapdragon-8-gen-5-in-russia/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-smartphone-vivo-x300-fe-launched-with-compact-6-31-inch-screen-50mp-selfie-camera-and-snapdragon-8-gen-5-in-russia/#respond Thu, 05 Mar 2026 02:58:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191531 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने दिसंबर महीने में फ्लैगशिप ‘एक्स300’ सीरीज भारतीय बाजार में उतारी थी। उस वक्त सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। इसी सीरीज में पिछले सप्ताह MWC 2026 में कंपनी ने Vivo X300 Ultra को भी पेश किया था। वहीं अब ग्लोबल मार्केट में सीरीज का चौथा मॉडल Vivo X300 […]

The post Vivo X300 FE लॉन्च! इसमें है 6 इंच की छोटी स्क्रीन, बड़ी 6500mAh बैटरी और 50MP Selfie कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने दिसंबर महीने में फ्लैगशिप ‘एक्स300’ सीरीज भारतीय बाजार में उतारी थी। उस वक्त सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। इसी सीरीज में पिछले सप्ताह MWC 2026 में कंपनी ने Vivo X300 Ultra को भी पेश किया था। वहीं अब ग्लोबल मार्केट में सीरीज का चौथा मॉडल Vivo X300 FE भी उतार दिया गया है। यह कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन रशिया में लॉन्च हुआ है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।

Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन है जो छोटी स्क्रीन पर लाया गया है। इस स्मार्टफोन को 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। इसपर 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 4320Hz PWM डिमिंग के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मौजूद है।

वीवो एक्स300 एफई एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रशियन मार्केट में इस स्मार्टफोन कोद LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 storage तकनीक पर पेश किया गया है।

बताते चलें कि इंडिया में लॉन्च हो चुके इस सीरीज के Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं। डाइमेंसिटी 9500 मीडियाटेक द्वारा बनाया गया अभी तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है जो 2.7GHz से लेकर 4.21GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारत में ये दोनों वीवो स्मार्टफोन 16GB RAM सपोर्ट करते हैं।

Vivo X300 FE 5G फोन की ही बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें Aura light से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इस छोटी स्क्रीन वाले वीवो फोन में बड़ी बैटरी लगाई है। वीवो एक्स300 एफई तगड़ी 6500mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो स्मार्टफोन 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

वीवो एक्स300 एफई को कंपनी ने 5 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यह IP68+IP69 फोन है जो धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster का सपोर्ट भी दिया गया है।​ बताते चलें कि इस छोटी डिस्प्ले वाले 5जी फोन की थिकनेस 7.99mm है और वजन 190 ग्राम है।

रशिया में Vivo X300 FE 5G फोन को 12GB RAM + 256GB Storage के साथ RUB 60,124 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 70 हजार रुपये के करीब है। चौंकिए मत! अगर यह फोन भारत में लॉन्च होगा तो इसका प्राइस 50 हजार रुपये की रेंज में ही मिलेगा। बताते चलें कि इंडिया में vivo X300 की कीमत 75,999 रुपये से शुरू होती है और vivo X300 Pro का प्राइस 1,09,999 रुपये है।

The post Vivo X300 FE लॉन्च! इसमें है 6 इंच की छोटी स्क्रीन, बड़ी 6500mAh बैटरी और 50MP Selfie कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-smartphone-vivo-x300-fe-launched-with-compact-6-31-inch-screen-50mp-selfie-camera-and-snapdragon-8-gen-5-in-russia/feed/ 0
Vivo X300 और X300 Pro भारत में लॉन्च, मिलेगा Dimensity 9500 चिपसेट, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-and-x300-pro-india-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-and-x300-pro-india-launched-price-specifications/#respond Tue, 02 Dec 2025 08:06:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186407 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने अपनी X-सीरीज का नया फ्लैगशिप लाइनअप भारत में पेश कर दिया है। इसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च हुए हैं। दोनों स्मार्टफोंस में MediaTek का नया Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कैमरा सेटअप, बैटरी और डिजाइन सहित हर मामले में ये दोनों मॉडल्स पिछली जनरेशन की तुलना में […]

The post Vivo X300 और X300 Pro भारत में लॉन्च, मिलेगा Dimensity 9500 चिपसेट, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपनी X-सीरीज का नया फ्लैगशिप लाइनअप भारत में पेश कर दिया है। इसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च हुए हैं। दोनों स्मार्टफोंस में MediaTek का नया Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कैमरा सेटअप, बैटरी और डिजाइन सहित हर मामले में ये दोनों मॉडल्स पिछली जनरेशन की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आए हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए किट भी मिलेगी। आइए, आगे आपको स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Vivo X300 में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2640 × 1216 रिजॉल्यूशन के साथ शार्प विजुअल देता है। इसमें Xensation XT Core ग्लास की वजह से स्क्रीन की ड्यूरेबिलिटी भी काफी मजबूत है। वहीं, X300 Pro में बड़ा 6.78-इंच LTPO AMOLED पैनल है। जो 1 से 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें HDR10+ तथा Dolby Vision के साथ हाई-क्वालिटी मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस होगा। दोनों फोंस में 94% से ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आते हैं।

vivo-x300-and-x300-pro-india-launched-price-specifications

परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo X300 और X300 Pro दोनों में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। जिसमें C1-Ultra, C1-प्रीमियम और C1-Pro कोर स्ट्रक्चर है। ये कॉन्फिग्रेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो रेंडरिंग को स्मूद कमांड दे सकता है। दोनों डिवाइसेस LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। जहां X300 को 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में बाजार में एंट्री मिली है। Vivo X300 Pro केवल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज में मिलेगा।

कैमरा हमेशा से Vivo X-सीरीज की सबसे बड़ी खासियत रही है। इस बार भी कंपनी ने इसे और बेहतर बनाया है। Vivo X300 में 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो OIS और CIPA 4.5 स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। इसके साथ 50MP वाइड-एंगल और 50MP टेलीफोटो सेंसर है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है। वहीं, फ्रंट पर 50MP AF सेल्फी कैमरा है।

Vivo X300 Pro की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी OIS सेंसर के साथ 50MP वाइड-एंगल और 200MP टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और CIPA 5.5 स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोंस ZEISS Portrait, Astro Mode, Landscape Mode, Long Exposure और Telephoto Extender जैसे एडवांस मोड्स को सपोर्ट कर सकते हैं।

बैटरी के मामले में भी Vivo X300 और X300 Pro बड़े अपग्रेड लेकर आए हैं। X300 में 6040mAh की बैटरी और 90W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo X300 Pro में इससे बड़ी 6510mAh बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस FlashCharge सपोर्ट करती है।

सिक्योरिटी और बिल्ड की बात करें तो Vivo X300 में सिंगल-पॉइंट 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि Vivo X300 Pro में भी इसी फिंगरप्रिंट तकनीक का उपयोग हुआ है। दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते है। जिसका मतलब है कि पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनमें NFC, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB 3.2 Gen1, NavIC सपोर्ट और eSIM जैसे फीचर्स हैं।

vivo X300 को Elite Black, Mist Blue और Summit Red कलर में पेश किया गया है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 75,999 रुपये रखी गई है। जबकि 12GB + 512GB वैरियंट 81,999 में उपलब्ध होगा। इसका टॉप 16GB + 512GB मॉडल 85,999 रुपये की कीमत के साथ आया है। वहीं, vivo X300 Pro को Elite Black और Dune Gold कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है और इसका सिंगल 16GB + 512GB मॉडल 1,09,999 रुपये में बाजार में लॉन्च हुआ है।

कंपनी ने vivo ZEISS 2.35x टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी 18,999 की कीमत पर उपलब्ध कराई है। ये डिवाइस आज से vivo India eStore, Amazon.in, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। जबकि ओपन सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को SBI, HDFC, IDFC First Bank और Yes Bank सहित पार्टनर बैंकों पर 10% इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। साथ ही कंपनी 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी और 60% तक का एश्योर्ड बायबैक भी दे रही है। ग्राहक 24 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी ले सकते हैं।

Vivo X300 Pro अपने बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, Dolby Vision, बेहतर टेलीफोटो ऑप्टिकल जूम के साथ सीरीज का पावरफुल और प्रीमियम विकल्प है। जबकि Vivo X300 कॉम्पैक्ट डिवाइस चाहने वालों और लाइटवेट फ्लैगशिप यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन लाइनअप उन यूजर्स के लिए हो सकता है। जो फोटोग्राफी, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, तगड़े परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी की तलाश में हैं। इनका मुकाबला Oppo Find X9 सीरीज, Samsung Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 17 Pro Max और Apple iPhone 17 सीरीज से हो सकता है।

यदि आप कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पसंद करते हैं और 200MP कैमरा और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं, तो Vivo X300 आपके लिए बेहतर ऑप्शन रह सकता है। वहीं, बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कैमरा में बेहतर जूम की तलाश में हैं, तो Vivo X300 Pro शानदार हो सकता है। हालांकि आप अपनी इच्छा अनुसार फोन चुन सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

The post Vivo X300 और X300 Pro भारत में लॉन्च, मिलेगा Dimensity 9500 चिपसेट, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-and-x300-pro-india-launched-price-specifications/feed/ 0
200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है Vivo X300 Ultra! लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-ultra-might-launch-with-2-200mp-cameras-in-q1-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-ultra-might-launch-with-2-200mp-cameras-in-q1-2026/#respond Mon, 01 Dec 2025 09:48:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186364 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो एक्स300 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। 2 दिसंबर को Vivo X300 और Vivo X300 Pro भारतीय बाजार में अनाउंस होंगे। ये दोनों मोबाइल चीन व ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुके हैं। नए वीवो फ्लैगशिप फोन के इंडिया लॉन्च से पहले अब इसी सीरीज के ‘अल्ट्रा’ मॉडल की जानकारी भी […]

The post 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है Vivo X300 Ultra! लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स300 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। 2 दिसंबर को Vivo X300 और Vivo X300 Pro भारतीय बाजार में अनाउंस होंगे। ये दोनों मोबाइल चीन व ग्लोबल मार्केट में पहले ही दस्तक दे चुके हैं। नए वीवो फ्लैगशिप फोन के इंडिया लॉन्च से पहले अब इसी सीरीज के ‘अल्ट्रा’ मॉडल की जानकारी भी सामने आ रही है। Vivo X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक हो गई है और साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा ही जानकारी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है। लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल साल 2026 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट नहीं बताई गई है लेकिन अनुमान है कि कंपनी Vivo X300 Ultra को MWC 2026 (मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस) के आस-पास रिवील कर सकती है। वीवो एक्स300 अल्ट्रा पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा जो बाद में ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो एक्स300 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसके साथ ही मोबाइल में थर्ड सेंसर 50 मेगापिक्सल का लगाया जा सकता है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हो सकता है। बताते चलें कि Vivo X300 और X300 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

वीवो एक्स300 के बैक पैनल पर जहां 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। वहीं एक्स300 प्रो 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 5जी फोन में 6,040mAh बैटरी दी गई है और एक्स300 प्रो 6510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स300 अल्ट्रा की बात करें तो कंपनी इसे 7,000mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। यानी बैटरी के मामले में Vivo X300 Ultra अधिक पावरफुल होगा।

वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 पर काम करते हैं। यह कंपनी का अभी तक का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट है। यदि वीवो और मीडियाटेक के ​बीच समझौता जारी रहता है, तो हो सकता है कि एक्स300 अल्ट्रा भी डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर पर ही लॉन्च हो। वहीं अगर दोनों कंपनियों के बीच कोेई सौदा नहीं है तो Vivo X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 भी देखने को ​मिल सकता है।

क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बीते कुछ दिनों में OnePlus 15, realme GT 8 Pro और iQOO 15 इसी चिपसेट पर लॉन्च किए गए हैं जो पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। बहरहाल वीवो एक्स300 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है Vivo X300 Ultra! लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-ultra-might-launch-with-2-200mp-cameras-in-q1-2026/feed/ 0
Vivo X300 Series इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर माइक्रोसाइट हुई लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-series-india-launch-confirmed-microsite-goes-live-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-series-india-launch-confirmed-microsite-goes-live-on-flipkart/#respond Wed, 12 Nov 2025 09:26:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185532 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने पिछले महीने अपनी Vivo X300 Series को चीन में लॉन्च किया है। साथ ही ग्लोबली भी पेश हो चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने भारत में भी इस सीरीज को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसे लेकर Vivo India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका टीजर जारी करते हुए […]

The post Vivo X300 Series इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले महीने अपनी Vivo X300 Series को चीन में लॉन्च किया है। साथ ही ग्लोबली भी पेश हो चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने भारत में भी इस सीरीज को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसे लेकर Vivo India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका टीजर जारी करते हुए पुष्टि की है कि Vivo X300 सीरीज जल्द ही भारत में आएगी। इसके साथ ही माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर भी लाइव हो गई है। आइए, आगे आपको Vivo X300 और Vivo X300 Pro की डिटेल्स देते हैं।

Flipkart लिस्टिंग में Vivo ने अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज की कैमरा खूबियों को टीज किया है। Vivo X300 Pro में “Telephoto Birds Shot” फीचर दिया जाएगा जो भारत में एक्सक्लूसिव होगा। वहीं, Vivo X300 5G का स्पेशल Red कलर वैरियंट भी केवल भारतीय बाजार के लिए लाया जा रहा है। दोनों मोबाइल्स में 200MP का कैमरा मिलेगा। जहां X300 में 1/1.4″ सैमसंग HPB सेंसर वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीमैक्रो के साथ 50MP का 1/1.95″ LYT602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

Vivo X300 Pro में 50MP का 1/1.28″ LYT828 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीमैक्रो के साथ 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के लिए 200MP का 1/1.4″ सैमसंग HPB सेंसर मिलेगा। दोनों में 50MP का फ्रंट दिया जाएगा। फोन को गोल्डन कलर में दिखाया गया है। विवो ने X300 प्रो फोटोग्राफर किट पर के बारे में भी बताया है। जिसमें केस और ई विवो ZEISS 2.35x टेलीफोटो एक्सटेंडर शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इसे अलग से सेल किया जाएगा।

अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी दिसंबर की शुरुआत में इस सीरीज को लॉन्च कर सकती है। यह भी संभावना है कि फोंस में ग्लोबल मॉडल्स जैसे ही खूबियां दी जा सकती है।

ग्लोबल मॉडल्स की बात करें तो Vivo X300 और Vivo X300 Pro दोनों में 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है इस पर 120Hz तक के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। Vivo X300 Pro में 6.78-इंच (2800×1260) का बड़ा पैनल मिलता है। जबकि X300 में 6.31-इंच (2640×1216) स्क्रीन है। दोनों ही डिस्प्ले में Q10 Plus लाइट-एमिटिंग मटेरियल का उपयोग हुआ है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 और Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट दिया गया है। हालांकि, X300 Pro में कंपनी का V3 इमेजिंग चिप भी शामिल है। जो कैमरा प्रोसेसिंग और विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर कर सकता है।

Vivo X300 Pro मॉडल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। जबकि Vivo X300 के 12GB + 256GB और 16GB + 512GB विकल्प मिलते हैं। दोनों में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक है।

बैटरी की बात करें तो Vivo X300 Pro में 5,440mAh है। जबकि X300 में 5,360mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही मॉडल 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हैं। दोनों डिवाइस को IP68/IP69 रेटिंग मिली है। यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकते हैं।

Vivo X300 सीरीज का मुकाबला भारत में Xiaomi 17 सीरीज, Samsung Galaxy S25 सीरीज और Oppo Find X9 सीरीज फोंस के साथ हो सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो प्रोफेशनल कैमरा जैसी क्वालिटी, डिजाइन और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। यदि आप भी आने वाले समय में फ्लैगशिप फोन प्लान कर रहे हैं तो आप आगामी लाइनअप का इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च डेट और फीचर्स आने पर आपको अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo X300 Series इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर माइक्रोसाइट हुई लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-series-india-launch-confirmed-microsite-goes-live-on-flipkart/feed/ 0
फोन फोटोग्राफी के कहर ढाएगा Vivo X300 Pro! इंडियन मॉडल में मिलेगा ये खास Telephoto फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-x300-pro-to-launch-in-india-with-telephoto-bird-shots-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-x300-pro-to-launch-in-india-with-telephoto-bird-shots-feature/#respond Tue, 04 Nov 2025 11:34:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185154 कंपनी सीरीज के 'प्रो' मॉडल में इंडिया-एक्सक्लूसिव Telephoto Bird Shots Feature लेकर आने वाली है।

The post फोन फोटोग्राफी के कहर ढाएगा Vivo X300 Pro! इंडियन मॉडल में मिलेगा ये खास Telephoto फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स300 सीरीज का इंतजार भारत में बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है। पहले चीन और फिर ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने के बाद इसे नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। 91मोबाइल्स बीते दिनों ही Vivo X300 और Vivo X300 Pro के इंडियन कलर मॉडल्स की खास खबर बता चुका है। वहीं आज हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल में इंडिया-एक्सक्लूसिव Telephoto Bird Shots Feature लेकर आने वाली है।

टेलीफोटो बर्ड शॉट्स फीचर खास तौर पर पक्षियों की खूबसूरत फोटो कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इंडस्ट्री सोर्स की मानें तो वीवो एक्स300 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह डेडिकेटेड फीचर दिया गया है। 10x zoom के साथ बिना क्वालिटी खराब किए दूर के ऑब्जेक्ट की पिक्चर खींची जा सकती है। यह स्पेशल फीचर वाइडलाइफ फोटोग्राफर सहित उन लोगों को काफी पसंद आने वाला है जो घूमने-फिरने या पिकनिक के दौरान पछियों को कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं।

Vivo X300 Pro के​ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.57 अपर्चर वाला 50MP Gimbal-Grade मेन LYT828 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.67 अपर्चर वाले 200MP Telephoto लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाले 50MP Wide-Angle लेंस के साथ मिलकर काम करता है। बताते चलें कि इस मोबाइल में कंपनी ने ZEISS Mirotar लेंस के साथ डेडिकेटेड V3+ चिप लगाई है।

सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300 और X300 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूजर्स को इनमें एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वीवो एक्स300 एक कॉम्पैक्ट फोन है जो 6.31-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं एक्स300 प्रो में 6.78-इंच डिस्प्ले लगी है। दोनों में BOE Q10+ OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन डिस्प्ले को Armor Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन 6,510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं वीवो एक्स300 की बात करें तो चीन में यह 6,040mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था, जब्कि ग्लोबल मॉडल 5,360mAh बैटरी पर आया था। देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया में कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।

Vivo X300 series की सेल दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह शुरू की जा सकती है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी के मुताबिक वीवो एक्स300 इंडिया में तीन रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Red, Blue और Black कलर शामिल रहेंगे। वहीं वीवो एक्स300 प्रो Black, Blue और Pink कलर शेड में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बहरहाल फिलहाल सीरीज लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है जिसकी सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

vivo X300 Pro Price
Rs. 119,995
Go To Store
See All Prices

The post फोन फोटोग्राफी के कहर ढाएगा Vivo X300 Pro! इंडियन मॉडल में मिलेगा ये खास Telephoto फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-vivo-x300-pro-to-launch-in-india-with-telephoto-bird-shots-feature/feed/ 0
Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकता है Vivo X300 FE! बैटरी, स्क्रीन और कैमरा डिटेल लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-might-launch-in-india-with-snapdragon-8-gen-5-and-compact-screen/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-might-launch-in-india-with-snapdragon-8-gen-5-and-compact-screen/#respond Mon, 03 Nov 2025 07:32:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185028 Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकता है Vivo X300 FE! बैटरी, स्क्रीन और कैमरा डिटेल लीक

The post Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकता है Vivo X300 FE! बैटरी, स्क्रीन और कैमरा डिटेल लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स300 सीरीज चीन में पेश होने के बाद अब भारतीय बाजार में रूख कर रही है। ​नवंबर अंत या दिसंबर के शुरुआती दिनों में इसे इंडिया में अनाउंस किया जा सकता है। चाइना में इस सीरीज के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च हुए थे। लेकिन खबर सामने आ रही है कि इंडिया में इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ ही Vivo X300 FE भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक में वीवो एक्स300 एफई की स्पेसिफिकेशन्स की सामने आ गई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो एक्स300 एफई की जानकारी गैजेट्सडाटा के जरिये सामने आई है। टिपस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वीवो कंपनी चीन में नया मोबाइल फोन Vivo S30 Pro Mini लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में नाम बदलकर लाया जा सकता है। यानी लीक के अनुसार चीन में लॉन्च होने वाला वीवो एस30 प्रो मिनी ही इंडिया में Vivo X300 FE के रुप में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो एक्स300 सीरीज इंडिया लॉन्च के साथ ही यह फोन मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

X200 FE

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार वीवो एक्स300 मिनी (एस30 प्रो मिनी) को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 का ही छोटा वर्ज़न होगा जिसे अभी तक मार्केट में उतारा नहीं गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है।

गौरतलब है कि Vivo X300 और X300 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं। यानी अगर लीक सही साबित होता है तो X300 FE सीरीज का पहला मोबाइल होगा जिसमें यूजर्स को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा। बताते चलें कि इससे पहले वाला Vivo X200 FE फोन मीडियाटेक के ही Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर लाया गया था। कुल मिलाकर वीवो एक्स300 एफई से पावरफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है।

X300

अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो लीक के अनुसार वीवो एक्स300 एफई को कंपनी मैटल फ्रेम पर पेश करेगी और इसे IP69 सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा। यह एक कॉम्पैक्ट 5जी फोन होगा। बताया गया है कि इस अपकमिंग वीवो फोन में 6.3-इंच की 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये तीनों की सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की जानकारी इस लीक में सामने आई है।

X300 Pro

वीवो एक्स300 एफई छोटे साइज वाला ताकतवर फोन होगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं लीक के अनुसार बड़ी फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

कंपनी की ओर से अभी वीवो एक्स300 सीरीज इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में Vivo X300 FE से जुड़ी डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। जैसे ही वीवो की ओर से एक्स300 सीरीज के संबंधित कोई भी अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। तब तक Vivo X300 और X300 Pro इंडिया लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

The post Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकता है Vivo X300 FE! बैटरी, स्क्रीन और कैमरा डिटेल लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-might-launch-in-india-with-snapdragon-8-gen-5-and-compact-screen/feed/ 0
इंडिया लॉन्च से पहले Vivo X300 की हुई ग्लोबल एंट्री, भारतीय यूजर्स को मिल सकती है छोटी बैटरी और कम कलर! https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-launched-globally-with-battery-downgrade-coming-in-india-this-november/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-launched-globally-with-battery-downgrade-coming-in-india-this-november/#respond Fri, 31 Oct 2025 05:27:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184978 भारतीय ग्राहकों को छोटी बैटरी के साथ सीमित कलर ऑप्शन्स मिल सकते हैं।

The post इंडिया लॉन्च से पहले Vivo X300 की हुई ग्लोबल एंट्री, भारतीय यूजर्स को मिल सकती है छोटी बैटरी और कम कलर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स300 सीरीज को चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने कल रात इसे ग्लोबल मंच पर भी पेश कर दिया है। Vivo X300 और Vivo X300 Pro अब इंडियन मार्केट का रूख कर रहे हैं जो नवंबर में भारत में उपलब्ध हो जाएंगे। लेकिन इंडियन मोबाइल यूजर्स को वीवो एक्स300 से कुछ निराशा हो सकती है। दरअसल यह स्मार्टफोन चाइना की तुलना में कुछ डाउनग्रेड हो सकता है और भारतीय ग्राहकों को छोटी बैटरी के साथ सीमित कलर ऑप्शन्स मिल सकते हैं।

वीवो एक्स300 5जी फोन चीन में 6,040mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने कल ग्लोबल मार्केट में इस मोबाइल को छोटी बैटरी के साथ लाकर सबको चौंका दिया। Vivo X300 का ग्लोबल मॉडल 5,360mAh battery पर लॉन्च हुआ है। चाइनीज मॉडल की तुलना में यूरोपियन मॉडल में 680mAh कैपेसिटी कम दी गई है। अब संदेह किया जा रहा है कि शायद यहीं ग्लोबल मॉडल ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। यानी इंडिया में Vivo X300 छोटी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

बैटरी के अलावा वीवो एक्स300 के कलर मॉडल्स में भी भारतीय लोगों को समझौता करना पड़ेगा। 91मोबाइल्स को इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो चुकी है कि यह वीवो फोन इंडिया में तीन रंगों में आएगा जिनमें Red, Blue और Black कलर शामिल रहेंगे। जब्कि चाइना और ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल black, Purple, Blue और Pink जैसे चार कलर्स में आया है। इंडिया में पर्पल कलर नहीं आएगा और पिंक की जगह कंपनी रेड कलर जा रही है।

Vivo X300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

वीवो एक्स300 एक कॉम्पैक्ट फोन है जो 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फ्लैट डिस्प्ले BOE Q10+ OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसपर 4500nits ब्राइटनेस और 2169Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। Zeiss कैमरा लेंस के साथ डेडिकेटेड V3+ चिप लगाई गई है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेल्फी सेंसर मौजूद है।

vivo-x300-pro-launched-china-200mp-camera-1tb-storage-Dimensity 9500-price-specs

Vivo X300 Pro की बात करें तो यह मोबाइल भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसे Armor Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 + 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6510mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड, 40W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

vivo X300 Pro Price
Rs. 119,995
Go To Store
See All Prices

The post इंडिया लॉन्च से पहले Vivo X300 की हुई ग्लोबल एंट्री, भारतीय यूजर्स को मिल सकती है छोटी बैटरी और कम कलर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-launched-globally-with-battery-downgrade-coming-in-india-this-november/feed/ 0
Exclusive: इंडिया में यूनिक ‘Red’ कलर में आएगा Vivo X300, बनेगा नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-x300-and-x300-pro-color-model-for-india-including-red/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-x300-and-x300-pro-color-model-for-india-including-red/#respond Thu, 30 Oct 2025 12:07:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184962 वीवो फैंस को Vivo X300 Purple कलर में नहीं मिलेगा।

The post Exclusive: इंडिया में यूनिक ‘Red’ कलर में आएगा Vivo X300, बनेगा नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो एक्स300 कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुआ था जो आज ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है। अगले महीने यानी न​वंबर में Vivo X300 5G फोन इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। इस मोबाइल के भारत आने से पहले 91मोबाइल्स को एक्स300 के कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है। स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाले इस वीवो फोन को आप किस-किस कलर में खरीद पाएंगे इसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।

91मोबाइल्स को वीवो एक्स300 कलर मॉडल्स की जानकारी इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली है। प्राप्त सूचना अनुसार यह अपकमिंग वीवो फोन भारतीय बाजार में तीन रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Vivo X300 को रेड (Red), ब्लू (Blue) और ब्लैक (Black) कलर में खरीदा जाएगा। गौरतलब है कि चाइना में या फिर अन्य ग्लोबल मार्केट्स में एक्स300 को रेड कलर में नहीं लाया गया है। यह रेड कलर मॉडल इंडिया एक्सक्लूसिव होगा।

बताते चलें कि भारत से बाहर वीवो एक्स300 चार कलर मॉडल्स में लाया गया है जिनमें ब्लैक, पर्पल और ब्लू के अलावा पिंक कलर शेड भी शामिल है। चीन में इन रंगो को जहां Pure black, Pleasant Purple, Free Blue और Lucky Draw नाम दिया गया है। वहीं ग्लोबल मार्केट में इसे Phantom Black, Iris Purple, Mist Blue और Halo Pink नाम के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यानी वीवो फैंस को X300 Purple कलर में नहीं मिलेगा।

अगर Vivo X300 Pro की बात करें तो इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक कंपनी इस मोबाइल को भारत में सिर्फ दो कलर्स में ही बेचेगी जिनमें ब्लैक (black) और ब्राउन (brown) शामिल रहेंगे। इंडिया से बाहर यह मोबाइल चार रंगों में उपलब्ध कराया गया है जिसमें ब्लू (Blue) और व्हाइट (White) भी शामिल हैं। ये दोनों कलर इंडियन मोबाइल यूजर्स को नहीं प्राप्त होंगे।

Vivo X300 कंपनी का दूसरा सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन बनेगा। इससे पहले कंपनी Vivo X200 FE को इसी यूएसपी के साथ लेकर आई थी। एक्स300 में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह फ्लैट डिस्प्ले BOE Q10+ OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसपर 4500nits ब्राइटनेस और 2169Hz PWM डिमिंग के साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है।

वीवो एक्स300 5जी फोन चीन में मीडियाटेक के सबसे नए और पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7GHz से लेकर 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो फोन LPDDR5x RAM तकनीक से लैस है जो फास्ट मल्टीटास्किंग में मदद करती है। एक्स300 5जी फोन में 6,040mAh battery दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स300 92-डिग्री FOV वाला 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Zeiss कैमरा लेंस के साथ ही वीवो ने अपने नए मोबाइल फोन को डेडिकेटेड V3+ चिप से लैस कर बाजार में उतारा है। यह इमेजिंग चिप है जो कैमरा से फोटो खींचे जाने के बाद उसकी पोस्ट-प्रोसेसिंग करती है और लाइट, ब्राइट, कॉन्ट्रास्ट, शॉर्पनेस व कलर करेक्शन सहित कई आवश्यक मोड्स को रिपेयर कर बेस्ट फोटो रिजल्ट प्रदान करने में मदद करती है।

vivo X300 Pro Price
Rs. 119,995
Go To Store
See All Prices

The post Exclusive: इंडिया में यूनिक ‘Red’ कलर में आएगा Vivo X300, बनेगा नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-x300-and-x300-pro-color-model-for-india-including-red/feed/ 0
Vivo X300 और X300 Pro का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म! दोनों मोबाइल्स को मिल गया BIS सर्टिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-and-vivo-x300-pro-india-launch-confirmed-both-phone-received-bis-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-and-vivo-x300-pro-india-launch-confirmed-both-phone-received-bis-certification/#respond Thu, 23 Oct 2025 07:51:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184707 सीरीज के दोनों मोबाइल फोन BIS पर सर्टिफाइड हो गए हैं

The post Vivo X300 और X300 Pro का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म! दोनों मोबाइल्स को मिल गया BIS सर्टिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X300 और Vivo X300 Pro कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुए थे। चाइना के बाद अब से मोबाइल फोन इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री लेने के लिए तैयार है। यह फ्लैगशिप वीवो एक्स300 सीरीज 30 अक्टूबर को यूरोप में लॉन्च हो रही है और उसके बाद बेहद जल्द भारतीय बाजार में भी कदम रखेगी। सीरीज के दोनों मोबाइल फोन BIS पर सर्टिफाइड हो गए हैं और इसी के साथ Vivo X300 Series इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है।

बीआईएस यानी भारतीय मानक ब्यूरो सुनिश्चित करता है कि देश में उपलब्ध होने वाला कोई भी मोबाइल डिवाइस भारतीय कानूनों और टेलीकॉम स्टैंडर्ड का अनुपालन करता है या नहीं। BIS प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सेफ्टी चेक करता है और इसके द्वारा की गई पुष्टि के बाद ही कोई कंपनी इंडिया में अपने फोन को बना सकती है या बेच सकती है। कुल मिलाकर यदि बीआईएस अप्रूवल न दे, तो कोई भी प्रोडक्ट कानूनी तौर पर भारत में नहीं आ पाएगा।

ऐसे में Vivo X300 और Vivo X300 Pro का बीआईएस पर सर्टिफाइड होना इस बात की पुष्टि करता है कि ये दोनों मोबाइल फोन अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाले हैं। बता दें कि कंपनी 30 अक्टूबर को वीवो एक्स300 सीरीज ग्लोबल लॉन्च ईवेंट आयोजित कर रही है। यह ईवेंट स्थानिय समयानुसार शाम के 5 बजे शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। उम्मीद है कि नवंबर महीने में या फिर दिसंबर की शुरुआत में वीवो एक्स300 और एक्स300 प्रो भारत में लॉन्च हो सकती है।

Vivo X300 Pro की बात करें तो चाइना के हिसाब से इसकी कीमत तकरीबन 65 हजार रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल भी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर पर काम करता है और इसके टॉप वेरिएंट में 16GB LPDDR5X RAM के साथ 1TB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें भी 90W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

वीवो एक्स300 प्रो में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और एस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। यह स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 4500निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और DC-डिमिंग तकनीक के साथ आती है। डिस्प्ले को Armor Glass प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है।

vivo X300 Pro के कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 प्राइमरी सेंसर (f/1.57, OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.0) और 200MP Samsung HPB ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (f/2.67, OIS, 3.7x ऑप्टिकल जूम, ZEISS T* कोटिंग) शामिल हैं। यह V3+ और VS1 डुअल इमेजिंग चिप्स के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफी दे सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का कैमरा है।

Vivo X300 5G फोन मीडियाटेक के Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB LPDDR5x RAM के साथ 1TB Storage मिलती है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,040mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फ्लैट डिस्प्ले BOE Q10+ OLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

इस फोन स्क्रीन पर 4500nits ब्राइटनेस और 2169Hz PWM डिमिंग के साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300 के ट्रिपल रियर सेटअप में 200 मेगापिक्सल Samsung HPB सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल LYT602 periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर लगाया गया है।

Zeiss कैमरा लेंस के साथ ही वीवो ने अपने नए मोबाइल फोन को डेडिकेटेड V3+ चिप से लैस कर बाजार में उतारा है जो फोटो खींचे जाने के बाद उसकी पोस्ट-प्रोसेसिंग करके बेहतर रिजल्ट प्रदान करता है। वीवो एक्स300 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो Samsung JN1 सेंसर है। फोन प्राइस तकरीबन 50 हजार रुपये से शुरू होता है।

The post Vivo X300 और X300 Pro का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म! दोनों मोबाइल्स को मिल गया BIS सर्टिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-and-vivo-x300-pro-india-launch-confirmed-both-phone-received-bis-certification/feed/ 0