Vivo X500 FE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 Oct 2026 07:32:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo X500 FE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 6,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x500-fe-tkdn-certification-6500mah-battery-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x500-fe-tkdn-certification-6500mah-battery-leak/#respond Fri, 09 Oct 2026 07:32:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205568 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo X500 FE स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2653 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन का मार्केटिंग नेम और फीचर्स की जानकारी नहीं है।बता दें कि इससे पहले भी यह मॉडल नंबर GSMA और EEC डेटाबेस पर सामने आ […]

The post Vivo X500 FE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 6,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X500 FE स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2653 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन का मार्केटिंग नेम और फीचर्स की जानकारी नहीं है।बता दें कि इससे पहले भी यह मॉडल नंबर GSMA और EEC डेटाबेस पर सामने आ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। आइए, आगे अब तक आई लीक डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 FE सर्टिफिकेशन लिस्टिंग

इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo के कथित स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2653 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में डिवाइस को 40.33 प्रतिशत का TKDN वैल्यू मिला है। साथ ही, इसमें GSM, 4G LTE और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट होने की जानकारी है।

TKDN लिस्टिंग में Vivo X500 FE के नाम का जिक्र नहीं है और न ही इसके हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इससे पहले GSMA डेटाबेस में V2653 और V2654 मॉडल नंबर कथित Vivo X500 FE से जुड़े थे। इसके बाद V2653 मॉडल EEC डेटाबेस पर भी दिखाई दिया था। कई सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर एक ही मॉडल नंबर का सामने आना इस बात का इशारा है कि कंपनी डिवाइस को अलग-अलग बाजारों में पेश कर सकती है। हालांकि, असल ऐलान के लिए ब्रांड की घोषणा का वेट करना होगा।

Vivo X500 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Vivo X500 FE के फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

आगामी Vivo X500 FE फोन में 6,500mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है हालांकि, ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं। इसलिए इन संभावित फीचर्स को फाइनल नहीं माना जा सकता है।

Vivo X500 सीरीज कब हो सकती है ग्लोबली लॉन्च 

Vivo ने 21 सितंबर को चीन में X500, X500 Pro और X500 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं, अब इस सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 27 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। हालांकि, Vivo X500 FE को चीन में इन तीनों मॉडल के साथ पेश नहीं किया गया है, लेकिन अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मौजूदगी से लगता है यह जल्द ग्लोबली आ सकता है।

फिलहाल Vivo X500 FE के नाम, फीचर्स, कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। यह मिड रेंज में बढ़िया कैमरा और परफॉरमेंस के साथ ग्राहकों के लिए नया विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo X500 FE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 6,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x500-fe-tkdn-certification-6500mah-battery-leak/feed/ 0