Vivo X70 Series | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 16 Sep 2021 08:22:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ताकतवर Vivo X70 Series इंडिया में 30 सितंबर को होगी लॉन्च, बदलेगा फ्लैगशिप फोंस का बाजार https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-india-launch-on-30-september-know-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-india-launch-on-30-september-know-specs-price-sale-offer/#respond Thu, 16 Sep 2021 08:22:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67140 कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

The post ताकतवर Vivo X70 Series इंडिया में 30 सितंबर को होगी लॉन्च, बदलेगा फ्लैगशिप फोंस का बाजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट चीन के जरिये ‘एक्स70’ सीरीज़ को टेक मंच पर पेश किया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus लॉन्च किए गए हैं जो अटरेक्टिव लुक, शानदार कैमरा और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। चीन लॉन्च के बाद अब Vivo X70 Series इंडिया आने के लिए भी तैयार हो गई है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

Vivo X70 Series India Launch

वीवो इंडिया ने कंफर्म कर दिया है कि आने वाली 30 सितंबर को वीवो एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में ऑफिशियल कर दी जाएगी। वीवो ने एक ओर जहां अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये फोन लॉन्च की जानकारी दी है वहीं साथ ही वीवो की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर कंपनी ने वीवो एक्स70 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च का काउंटडाउन भी लाईव कर दिया है। इस काउंट डाउन के हिसाब से Vivo X70 Series 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे इंडियन मार्केट में लॉन्च की जाएगी।

ये पावरफुल फोन होंगे लॉन्च

जैसा कि हमने अभी उपर ही बताया कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के तहत चीन में तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे जिनमें वीवो एक्स70, वीवो एक्स70 प्रो और वीवो एक्स70 प्रो प्लस शामिल थे। लेकिन हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वीवो कंपनी भारत में तीन नहीं बल्कि दो ही मोबाइल फोन लॉन्च करेगी जिनमें Vivo X70 Pro तथा X70 Pro Plus मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार Vivo X70 फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। बहरहाल इस सूचना को वीवो की अनाउंसमेंट होने तक महज एक लीक ही माना जा रहा है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता Realme C25Y हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये

Vivo X70 Pro Plus

यहां सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल एक्स70 प्रो प्लस की बात करें तो यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.78 इंच की क्वॉडएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ यह फोन क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पावर दी गई है।

Vivo X70 Series India Launch on 30 september know specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए Vivo X70 Pro Plus में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 44वॉट सपोर्ट वाली 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ताकतवर Vivo X70 Series इंडिया में 30 सितंबर को होगी लॉन्च, बदलेगा फ्लैगशिप फोंस का बाजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-india-launch-on-30-september-know-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Vivo X70 series भारत में सितंबर में होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-will-be-launched-in-india-by-the-end-of-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-will-be-launched-in-india-by-the-end-of-september/#respond Fri, 10 Sep 2021 12:08:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66760 Vivo की फ्लैगशिप X70 सीरीज भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च की जाएगा। Vivo X70 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। Vivo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

The post Vivo X70 series भारत में सितंबर में होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कल 9 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप Vivo X70 series की चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन दमदार स्मार्टफोन X70, X70 Pro और X70 Pro Plus को लॉन्च किया है। तीनों ही स्मार्टफोन को कंपनी पिछले साल के मुकाबले अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। इसमें से कुछ अपग्रेड कैमरा डिपार्टमेंट में किए गए हैं। Vivo ने कंफर्म किया है कि तीनों स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 13 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। वीवो जल्द ही भारत में भी इन्हें पेश करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको Vivo X70 series के इंडिया लॉन्च और कीमत के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

Vivo X70 series भारत में कब लॉन्च होगी?

vivo-x70-series

Vivo की फ्लैगशिप X70 सीरीज भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च की जाएगा। Vivo X70 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। वीवो इंडिया ने फिलहाल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि टिपस्टर योगेश ने दावा किया है कि Vivo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अगला दावा Vivo X70 series की कीमत को लेकर किया है।

Vivo X70 series की कीमत

वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X70 स्मार्टफोन को भारत में 37,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल को 49,990 रुपये और X70 Pro Plus स्मार्टफोन को 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।Vivo X70 series की चीन में कीमत X60 series से ज़्यादा है। वीवो इंडिया ने फ़िलहाल इन स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। यह भी पढ़ें : Samsung की बड़ी प्लानिंग, 600MP कैमरा सेंसर पर कर रहा काम, DSLR की होगी छुट्टी

Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। यह कैमरा 360-डिग्री हॉरिजेंटल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में कस्टम-डेवलप V1 चिप के साथ पेश किया गया है जो कि बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo2 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Vivo X70 series की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Vivo X70 series भारत में सितंबर में होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-will-be-launched-in-india-by-the-end-of-september/feed/ 0
Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-two-models-listed-on-tenna-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-two-models-listed-on-tenna-ahead-of-launch/#respond Fri, 03 Sep 2021 07:02:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66264 ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले Vivo X70 स्मार्टफोन को दो मॉडल TENNA पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नंबर V2132A और V2133A है।

The post Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo का अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Vivo X70 आने वाले 9 सितंबर को लॉन्च होनी है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले Vivo X70 स्मार्टफोन को दो मॉडल TENNA पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नंबर V2132A और V2133A है। दोनों ही स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं लेकिन दोनों फोन में चिपसेट अलग अलग हैं। मॉडल नंबर V2132A स्मार्टफोन में 2.8GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं मॉडल नंबर V2133A फोन में  3.0GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। V2132A मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि ये Exynos प्रोसेसर और V2132A के बारे में कहा जा रहा है कि ये Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo की X70 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन – Vivo X70, X70 Pro, और X70 Pro+ लॉन्च किए जा सकते हैं।

Vivo X70 स्पेसिफिकेशन्स

TENNA लिस्टिंग की माने तो Vivo X70 के दोनों मॉडल में 6.58-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 1080×2376 पिक्सल होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 4,320mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

vivo-x70-1-696x392

वीवो के मॉडल V2132A फोन में 2.8GHz octa-core प्रोसेसर के साथ 6GB / 8GB / 12GB की रैम दी जाएगी। इसके साथ ही V2133A फोन में 3.0GHz octa-core प्रोसेसर के साथ 8GB / 12GB की रैम दी जाएगी। 2.8GHz octa-core प्रोसेसर को लेकर अटकलें हैं कि यह Exynos 1080 SoC हो सकता है। वहीं, 3.0GHz octa-core प्रोसेसर Dimensity 1200 हो सकता है। दोनों ही वेरिएंट 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफ़ोन Android 11 पर रन करेंगे।

vivo-x70-3-696x392

TENNA की लिस्टिंग से पता चलता है कि V2132A और V2133A दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 40MP, 12MP, और 12MP के रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। वहीं Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में Zeiss T* कैमरा लेंस दिए जाएंगे। Vivo X70 सीरीज दस सितंबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगी। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Android 11 के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Vivo X70, X70 Pro, X70 Pro+ भारत में कीमत

Vivo X70 स्मार्टफोन के इंडिया प्राइसिंग को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं है। वहीं इस स्मार्टफोन का Pro मॉडल 50,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही X70 Pro+ मॉडल की कीमत को लेकर दावा है कि यह भारत में 70,000 की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme के बाद Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें, Galaxy A52 4G स्मार्टफोन हुआ महंगा

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-two-models-listed-on-tenna-ahead-of-launch/feed/ 0
Vivo X70 series इस दिन होगी लॉन्च, कैमरा से लेकर डिज़ाइन सबकुछ होगा फ़र्स्ट क्लास https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-to-launch-on-9th-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-to-launch-on-9th-september/#respond Tue, 31 Aug 2021 12:13:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66064 Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी Vivo X70 और Vivo X70 Pro स्मार्टफोन को 9 सितंबर को लॉन्च करेगी। यहां जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

The post Vivo X70 series इस दिन होगी लॉन्च, कैमरा से लेकर डिज़ाइन सबकुछ होगा फ़र्स्ट क्लास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो इन दिनों अपनी फ्लैगशिप Vivo X70 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Vivo X60 लाइनअप को कंपनी ने पिछले साल चीन में 9 सितंबर को लॉन्च किया था। वीवो ने पोस्टर शेयर कर Vivo X70 Pro+ के डिजाइन और कैमरा लेआउट से पर्दा उठाया है। वीवो का यह फोन लीक रेंडर की तरह दिखाई दे रहा है। वीवो के इस फोन में Zeiss ऑप्टिक्स मिलेंगे जिसमें T* लिखा है जो कि स्पेशल टाइप के लेंस हैं जिसमें तेज लाइट में फोटो में चमक न आए इसलिए एक खास तरह की कोटिंग की गई होती है। Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी Vivo X70 और Vivo X70 Pro स्मार्टफोन को 9 सितंबर को लॉन्च करेगी।

Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि L शेप में अरेंज किया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप के साथ सेकेंडरी स्क्रीन दिया गया है। Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में ऑरेंज कलर वेरिएंट के साथ फॉक्स लेदर में पेश किया जाएगा। इस टीजर इमेज में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। अटकलें है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फिलहाल इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

vivo-x70-pro1

Vivo X70, X70 Pro, और X70 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X70 स्मार्टफोन में 6.5-इंच की फ्लैट डिस्प्ले और थिन बैजल दी जाएगी। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में FHD+ रेजलूशन वाला डिस्प्लो दिया जाएगा। इसके साथ ही वीवो के फोन में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि 12GB RAM और Android 11 OS के साथ पेश किया जाएगा। Vivo X70 Pro स्मार्टफोन में 6.5-इंच का कर्व डिस्प्ले मिलेगा। वीवो का ये स्मार्टफोन Dimensity 1200 SoC और 12GB RAM के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Vivo X70 Pro+ के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.7-इंच का डिस्प्लो होगा जो कि 2K पैनल हो सकता है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Realme 9 सीरीज भारत में अक्टूबर में होगा लॉन्च, Realme 8s और Realme 8i की लॉन्च टाइमलाइन भी हुई लीक

Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें बड़ा f/1.15 अपर्चर दिया जाएगा। यानी यह कैमरा सेंसर ज्यादा लाइट कैप्चर करेगाऔर फोटो ब्राइट क्लिक होंगी। इसके साथ ही फोन में 5 एक्सेस इमेज स्टेबलाइजेशन दिया जाएगा। Vivo X70 सीरीज में Samsung E4 डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और इसमें Corning Gorilla Glass 6 लेयर की प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके साथ ही फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi CC11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, 33W फास्ट चार्जिंग, 64MP कैमरा और 5G की ताक़त के साथ होगा लॉन्च

vivo-x70-2

Vivo X70 Pro, X70 Pro Plus कीमत (अटकलें)

Vivo X70 Pro स्मार्टपोन की कीमत की बात करें तो भारत में इस फोन को 50,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन को भारत में 70,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें :

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Vivo X70 series इस दिन होगी लॉन्च, कैमरा से लेकर डिज़ाइन सबकुछ होगा फ़र्स्ट क्लास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-to-launch-on-9th-september/feed/ 0
Exclusive: जानें Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-plus-price-in-india-september-launch-date-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-plus-price-in-india-september-launch-date-exclusive/#respond Fri, 30 Jul 2021 10:15:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63893 वीवो एक्स70 सीरीज का लॉन्च भारत में होने ही वाला है।

The post Exclusive: जानें Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने इस साल अपनी Vivo X60 Series को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी की नेक्स्ट-जेनरेशन एक्स सीरीज मॉडल्स के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। खबर है कि कंपनी वीवो एक्स60 सीरीज की अपग्रेड Vivo X70 series के स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वहीं, अब 91mobiles को वीवो के एक अधिकारी ने अपना नाम ने छापने की शर्त पर जानकारी दी है कि वीवो एक्स 70, एक्स 70 प्रो और एक्स 70 प्रो प्लस सितंबर में लॉन्च होंगे। इसके अतिरिक्त, स्रोत ने भारत में अस्थायी वीवो एक्स70 और एक्स70 प्रो कीमतों का भी खुलासा किया है। हालांकि, हमें अभी फोन की किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है।

Vivo X70 Pro, X70 Pro Plus का प्राइस

हमारे स्रोत के अनुसार, भारत में वीवो एक्स70 प्रो की कीमत लगभग 50,000 रुपये होगी। वीवो एक्स70 प्रो प्लस थोड़ा महंगा होगा, जिसकी कीमत लगभग 70,000 रुपये है। हालांकि, स्रोत ने फिलहाल वीवो X70 की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन हम सुरक्षित रूप से इसे 50,000 रुपये से कम में पेश किए जाने का का अनुमान लगा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 108MP कैमरा और 12GB रैम के साथ धूम मचाने आए Vivo S10 और S10 Pro फोन, जानें क्या है प्राइस
oneplus-9-pro-vs-vivo-x60-pro-plus-comparison-specs-features-india-price

Vivo X70 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स70 में एक बड़ा एफ/1.15 अपर्चर होगा, जिसके परिणामस्वरूप सेंसर प्रतिद्वंद्वी फोन की तुलना में अधिक रोशनी कैप्चर करेगा और उज्ज्वल छवियां तैयार करेगा। यह भी कहा जाता है कि पांच-अक्ष छवि स्थिरीकरण है; अगर सच है, तो वीवो एक्स70 इस तरह की सुविधा वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

vivo-x60-series-global-launch-on-22-march-with-snapdragon-870-soc

इसके अलावा, लीक हुए वीवो एक्स70 स्पेसिफिकेशंस में 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन वाला Samsung E4 डिस्प्ले शामिल है; हम पंच-होल डिज़ाइन और गोरिल्ला ग्लास 6 की भी उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन में 4,500mAh की बैटरी, 66W फास्ट-चार्जिंग, Zeiss ऑप्टिक्स और स्नैपड्रैगन 888 SoC हैं। इसे भी पढ़ें: फिर नए अवतार में आने वाला है Vivo Y53s, लॉन्च से पहले जानें इस फोन के सभी फीचर्स

Vivo X70 सीरीज़ को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो कंपनी भारतीय बाजार में अपनी सीरीज़ को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर ही लॉन्च करेगी। वहीं इस सीरीज़ में मौजूद सभी स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। अभी हमें वीवो एक्स70 सीरीज़ की कोई पुख्ता लॉन्च डेट तो नहीं बताई गई है लेकिन इस बात का दावा जरूर किया गया है कि यह सीरीज़ सितंबर महीने में ही लॉन्च होगी। वहीं साथ ही सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स पर भी अभी कोई खास अपडेट नहीं आई है।

The post Exclusive: जानें Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-plus-price-in-india-september-launch-date-exclusive/feed/ 0
Vivo X70 series के लिए कंपनी ने की IPL के साथ पार्टनरशिप, सितंबर महीने में होगी लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-to-launch-in-september-in-india-with-ipl-partnership/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-to-launch-in-september-in-india-with-ipl-partnership/#respond Tue, 01 Jun 2021 19:03:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60023 Vivo X70 सीरीज़ IPL के साथ पार्टनरशिप के तहत लॉन्च होगी।

The post Vivo X70 series के लिए कंपनी ने की IPL के साथ पार्टनरशिप, सितंबर महीने में होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले साल में अंत में अपनी Vivo X60 series की शुरूआत चीन से की थी। इस सीरीज़ के तीन शानदार स्मार्टफोन Vivo X60 (फुल डिटेल), Vivo X60 Pro (फुल डिटेल) और Vivo X60 Pro Plus (फुल डिटेल) मार्च महीने में भारत में लॉन्च हुए थे जो अटरेक्टिव लुक, शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। वीवो एक्स60 सीरीज़ की सफलता के बाद अब खबर आ रही है कि कंपनी इसकी नेक्स्ट जेनरेशन यानी Vivo X70 series पर काम शुरू कर चुकी है और यह वीवो एक्स70 सीरीज़ सितंबर महीने IPL की पार्टनरशिप के साथ टेक मार्केट में लॉन्च की जाएगी।

Vivo X70 Series की लॉन्च डिटेल

Vivo X70 series से जुड़ी यह बड़ी खबर गिज़मोचाइना वेबसाइट के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट ने अपने सूत्र के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके अनुसार वीवो एक्स70 सीरीज़ सितंबर महीने में इंडिया में लॉन्च की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज़ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ पार्टनरशिप के तहत लॉन्च होगी। रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल सितंबर और अक्टूबर महीने के दौरान आईपीएल यूनाईटेड अरब अमिरात में आयोजित किया जाएगा।

Vivo X70 series to launch in September in india with ipl partnership

Vivo X70 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X70 सीरीज़ को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो कंपनी भारतीय बाजार में अपनी सीरीज़ को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर ही लॉन्च करेगी। वहीं इस सीरीज़ में मौजूद सभी स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। वेबसाइट रिपोर्ट में वीवो एक्स70 सीरीज़ में शामिल होने वाले मॉडल्स का नाम और कोई पुख्ता लॉन्च डेट तो नहीं बताई गई है लेकिन इस बात का दावा जरूर किया गया है कि यह सीरीज़ सितंबर महीने में ही लॉन्च होगी। वहीं साथ ही सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स पर भी अभी कोई खास अपडेट नहीं आई है। यह भी पढ़ें : सस्ते JioPhone की बादशाहत को चुनौती देने आ रहे Realme के फीचर फोन, होंगे कमाल के फीचर्स

Vivo X60 Pro Plus की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

वीवो एक्स60 सीरीज़ का यह सबसे बड़ा मॉडल है जो इंडिया में 69,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह फोन 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में 5एनएम फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। इस फोन को 2376 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।

Vivo X70 series to launch in September in india with ipl partnership

Vivo X60 Pro+ के बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का GN1 सेंसर + गिंबल स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 सेंसर और एफ/2.08 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/3.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 55वॉट फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी से लैस 4,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Vivo X70 series के लिए कंपनी ने की IPL के साथ पार्टनरशिप, सितंबर महीने में होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-to-launch-in-september-in-india-with-ipl-partnership/feed/ 0