Vivo X70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 27 Sep 2021 06:19:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo X70 Series का India Price लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, कीमत के मामले में iPhone को देगा टक्कर! https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-pro-plus-model-india-price-leak-before-30-september-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-pro-plus-model-india-price-leak-before-30-september-launch/#respond Mon, 27 Sep 2021 06:19:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67695 Vivo X70 Pro Plus India Price 69,990 रुपये बताया गया है।

The post Vivo X70 Series का India Price लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, कीमत के मामले में iPhone को देगा टक्कर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo कंपनी आने वाली 30 सितंबर को इंडिया में अपनी ‘एक्स70 सीरीज़’ पेश करने वाली है। उम्मीद है कि इंडिया में इस सीरीज़ के तहत Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus लॉन्च किए जाएंगे। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुके इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही उजागर है लेकिन आज एक लीक के जरिये Vivo X70 Series India Price भी वीवो फोंस के लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है।

Vivo X70 Series India Price

Vivo X70 Pro India Price

वीवो एक्स70 प्रो को लेकर लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा। प्राइस की बात करें तो Vivo X70 Pro के 8 GB RAM + 128 GB storage वेरिएंट की कीमत 46,990 और 12 GB RAM + 256 GB storage वेरिएंट का दाम 54,990 बताया गया है।

Vivo X70 Series pro plus model India Price leak before 30 september launch

Vivo X70 Pro+ India Price

वीवो एक्स70 प्रो प्लस इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल है। लीक के मुताबिक यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च होगा। यह वीवो फोन 12 GB RAM के साथ 256 GB storage सपोर्ट करेगा तथा इस मोबाइल का प्राइस 69,990 रुपये बताया गया है। गौरतलब है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के इंडिया प्राइस की जानकारी टिपस्टर सुधांशू द्वारा दी गई है। फोन की पुख्ता कीमत और सेल डिटेल्स के लिए अभी 30 सितंबर का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : Samsung ने चुपके से लॉन्च किया 64MP कैमरे वाला नया 5G फोन Galaxy M52

Vivo X70 Pro Plus Specs

सीरीज़ का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल है वीवो एक्स70 प्रो प्लस। यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.78 इंच की क्वॉडएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ यह फोन क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पावर दी गई है।

Vivo X70 Series pro plus model India Price leak before 30 september launch

फोटोग्राफी के लिए Vivo X70 Pro Plus में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 44वॉट सपोर्ट वाली 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Vivo X70 Series का India Price लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, कीमत के मामले में iPhone को देगा टक्कर! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-pro-plus-model-india-price-leak-before-30-september-launch/feed/ 0
ताकतवर Vivo X70 Series इंडिया में 30 सितंबर को होगी लॉन्च, बदलेगा फ्लैगशिप फोंस का बाजार https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-india-launch-on-30-september-know-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-india-launch-on-30-september-know-specs-price-sale-offer/#respond Thu, 16 Sep 2021 08:22:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67140 कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

The post ताकतवर Vivo X70 Series इंडिया में 30 सितंबर को होगी लॉन्च, बदलेगा फ्लैगशिप फोंस का बाजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट चीन के जरिये ‘एक्स70’ सीरीज़ को टेक मंच पर पेश किया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus लॉन्च किए गए हैं जो अटरेक्टिव लुक, शानदार कैमरा और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। चीन लॉन्च के बाद अब Vivo X70 Series इंडिया आने के लिए भी तैयार हो गई है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

Vivo X70 Series India Launch

वीवो इंडिया ने कंफर्म कर दिया है कि आने वाली 30 सितंबर को वीवो एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में ऑफिशियल कर दी जाएगी। वीवो ने एक ओर जहां अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये फोन लॉन्च की जानकारी दी है वहीं साथ ही वीवो की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर कंपनी ने वीवो एक्स70 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च का काउंटडाउन भी लाईव कर दिया है। इस काउंट डाउन के हिसाब से Vivo X70 Series 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे इंडियन मार्केट में लॉन्च की जाएगी।

ये पावरफुल फोन होंगे लॉन्च

जैसा कि हमने अभी उपर ही बताया कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के तहत चीन में तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे जिनमें वीवो एक्स70, वीवो एक्स70 प्रो और वीवो एक्स70 प्रो प्लस शामिल थे। लेकिन हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वीवो कंपनी भारत में तीन नहीं बल्कि दो ही मोबाइल फोन लॉन्च करेगी जिनमें Vivo X70 Pro तथा X70 Pro Plus मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार Vivo X70 फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। बहरहाल इस सूचना को वीवो की अनाउंसमेंट होने तक महज एक लीक ही माना जा रहा है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता Realme C25Y हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये

Vivo X70 Pro Plus

यहां सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल एक्स70 प्रो प्लस की बात करें तो यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.78 इंच की क्वॉडएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ यह फोन क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पावर दी गई है।

Vivo X70 Series India Launch on 30 september know specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए Vivo X70 Pro Plus में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 44वॉट सपोर्ट वाली 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ताकतवर Vivo X70 Series इंडिया में 30 सितंबर को होगी लॉन्च, बदलेगा फ्लैगशिप फोंस का बाजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-india-launch-on-30-september-know-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Vivo X70 series भारत में सितंबर में होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-will-be-launched-in-india-by-the-end-of-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-will-be-launched-in-india-by-the-end-of-september/#respond Fri, 10 Sep 2021 12:08:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66760 Vivo की फ्लैगशिप X70 सीरीज भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च की जाएगा। Vivo X70 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। Vivo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

The post Vivo X70 series भारत में सितंबर में होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने कल 9 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप Vivo X70 series की चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन दमदार स्मार्टफोन X70, X70 Pro और X70 Pro Plus को लॉन्च किया है। तीनों ही स्मार्टफोन को कंपनी पिछले साल के मुकाबले अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। इसमें से कुछ अपग्रेड कैमरा डिपार्टमेंट में किए गए हैं। Vivo ने कंफर्म किया है कि तीनों स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 13 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। वीवो जल्द ही भारत में भी इन्हें पेश करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको Vivo X70 series के इंडिया लॉन्च और कीमत के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

Vivo X70 series भारत में कब लॉन्च होगी?

vivo-x70-series

Vivo की फ्लैगशिप X70 सीरीज भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च की जाएगा। Vivo X70 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। वीवो इंडिया ने फिलहाल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि टिपस्टर योगेश ने दावा किया है कि Vivo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अगला दावा Vivo X70 series की कीमत को लेकर किया है।

Vivo X70 series की कीमत

वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X70 स्मार्टफोन को भारत में 37,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल को 49,990 रुपये और X70 Pro Plus स्मार्टफोन को 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।Vivo X70 series की चीन में कीमत X60 series से ज़्यादा है। वीवो इंडिया ने फ़िलहाल इन स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। यह भी पढ़ें : Samsung की बड़ी प्लानिंग, 600MP कैमरा सेंसर पर कर रहा काम, DSLR की होगी छुट्टी

Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। यह कैमरा 360-डिग्री हॉरिजेंटल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में कस्टम-डेवलप V1 चिप के साथ पेश किया गया है जो कि बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo2 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Vivo X70 series की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स के लिए यहाँ क्लिक करें।

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Vivo X70 series भारत में सितंबर में होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-will-be-launched-in-india-by-the-end-of-september/feed/ 0
Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-vivo-x70-pro-vivo-x70-pro-plus-smartphones-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-vivo-x70-pro-vivo-x70-pro-plus-smartphones-launched/#respond Thu, 09 Sep 2021 16:16:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66667 Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गई है। Vivo X70 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC, Vivi X70 Pro स्मार्टफोन को सैमसंग के Exynos 1080 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किया गया है।

The post Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गई है। वीवो के ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X60 लाइनअप के सक्सेसर हैं। वीवो के नए फ़ोन साइज़ और कई अपग्रेड्स के साथ पेश किए गए हैं। वीवो के ये स्मार्टफ़ोन जल्द ही भारत में भी पेश किए जाएँगे। वीवो के तीनों स्मार्टफ़ोन अलग अलग चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। Vivo X70 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC, Vivi X70 Pro स्मार्टफोन को सैमसंग के Exynos 1080 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किया गया है। Vivo X70 series को पंच होल कैमरा, रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। यहाँ हम आपको Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro Plus फोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है।

Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro Plus की कीमत

Vivo X70 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 3699 RMB (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB रैम + 256GB स्टोरेज को 3,999 RMB (करीब रुपये) की कीमत और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 4299 RMB (क़रीब रुपये) में पेश किया गया है।

vivo_x70_pro_plus_price_specs_launch

Vivo X70 Pro स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 4299 RMB (करीब रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज को 4599 RMB (क़रीब रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 5499 RMB (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB+256GB वेरिएंट को 5999 RMB (करीब रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट को 6999 RMB (क़रीब रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Vivo X70 स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X70 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले में पंच होल कटआउट और फ्लैट एज डिस्प्ले दी है। वीवो के इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित OriginOS कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Vivo X70 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 40MP का है, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 12MP पोर्टेड सेंसर दिया गया है। वीवो के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साइज की बात करें तो यह 160.1×75.4×7.55mm और इसका वजन 181 ग्राम है।

Vivo X70 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X70 Pro स्मार्टफोन में 6.56-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में पंच होल कटआउट और फ्लैट एज डिस्प्ले दिया गया है। वीवो का यह फोन Exynos 1080 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित OriginOS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है।

Vivo X70 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 4,450mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके साथ ही फोन के साइज की बात करें तो यह 158.3×73.2x8mm और वजन 185 ग्राम है।

Vivo X70 Pro Plus स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X70 Pro Plus इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें 6.78-इंच की QHD+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, पंच होल कटआउट, Corning Gorilla Glass, और कर्व एज दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 Plus SoC के साथ Adreno 660 GPU, 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन को Android 11 पर आधारित OriginOS के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में 4500mAh की बैटरी 55W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12MP डेप्थ सेंसर और 8MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। वीवो के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो के स्मार्टफोन को 4,450mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साइज की बात करें तो 164.5×75.2×8.9mm और वजन 209 ग्राम है।

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-vivo-x70-pro-vivo-x70-pro-plus-smartphones-launched/feed/ 0
12GB RAM के साथ लॉन्च होगा Vivo S10e, मिनटों में फोन को चार्ज करेगी 44W चार्जिंग तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s10e-5g-might-launch-with-x70-series-on-13-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s10e-5g-might-launch-with-x70-series-on-13-september/#respond Mon, 06 Sep 2021 13:26:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66411 Vivo S10e आने वाली 13 सितंबर को Vivo X70 series के साथ टेक मार्केट में कदम रखेगा।

The post 12GB RAM के साथ लॉन्च होगा Vivo S10e, मिनटों में फोन को चार्ज करेगी 44W चार्जिंग तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO ने जुलाई महीने में अपनी ‘एस10’ सीरीज़ को पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Vivo S10 और Vivo S10 Pro पेश किए थे। ये दोनों स्मार्टफोन वीवो की होम मार्केट चीन में लॉन्च हुए थे तथा अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज़ में एक और नया मोबाइल जोड़ने की तैयारी कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह नया वीवो फोन Vivo S10e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा जो आने वाले दिनों में वीवो द्वारा ऑफिशियल की जाने वाली Vivo X70 series के साथ टेक मार्केट में कदम रखेगा।

Vivo S10e को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक की मानें तो वीवो एस10ई को सबसे पहले चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के लिए आयोजित होने वाले ईवेंट के मंच से ही यह स्मार्टफोन पेश होगा। गौरतलब है कि Vivo X70 सीरीज़ पहले 9 सितंबर को चीन में लॉन्च की जानी थी लेकिन अब कंपनी ने इस सीरीज़ की लॉन्च डेट आगे बढ़ाकर 13 सितंबर कर दी है। यानी वीवो एस10ई भी 13 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo S10e की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस10ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस वीवो फोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक डायमनसिटी 900 चिपसेट देखने को मिलेगा। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Vivo S10e 5G might launch with x70 series on 13 september
Vivo S10 Pro

Vivo S10e में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बताया गया है कि फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद रहेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एस10ई में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

The post 12GB RAM के साथ लॉन्च होगा Vivo S10e, मिनटों में फोन को चार्ज करेगी 44W चार्जिंग तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s10e-5g-might-launch-with-x70-series-on-13-september/feed/ 0
Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-two-models-listed-on-tenna-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-two-models-listed-on-tenna-ahead-of-launch/#respond Fri, 03 Sep 2021 07:02:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66264 ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले Vivo X70 स्मार्टफोन को दो मॉडल TENNA पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नंबर V2132A और V2133A है।

The post Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo का अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Vivo X70 आने वाले 9 सितंबर को लॉन्च होनी है। ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले Vivo X70 स्मार्टफोन को दो मॉडल TENNA पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नंबर V2132A और V2133A है। दोनों ही स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं लेकिन दोनों फोन में चिपसेट अलग अलग हैं। मॉडल नंबर V2132A स्मार्टफोन में 2.8GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं मॉडल नंबर V2133A फोन में  3.0GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। V2132A मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि ये Exynos प्रोसेसर और V2132A के बारे में कहा जा रहा है कि ये Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo की X70 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन – Vivo X70, X70 Pro, और X70 Pro+ लॉन्च किए जा सकते हैं।

Vivo X70 स्पेसिफिकेशन्स

TENNA लिस्टिंग की माने तो Vivo X70 के दोनों मॉडल में 6.58-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 1080×2376 पिक्सल होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 4,320mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

vivo-x70-1-696x392

वीवो के मॉडल V2132A फोन में 2.8GHz octa-core प्रोसेसर के साथ 6GB / 8GB / 12GB की रैम दी जाएगी। इसके साथ ही V2133A फोन में 3.0GHz octa-core प्रोसेसर के साथ 8GB / 12GB की रैम दी जाएगी। 2.8GHz octa-core प्रोसेसर को लेकर अटकलें हैं कि यह Exynos 1080 SoC हो सकता है। वहीं, 3.0GHz octa-core प्रोसेसर Dimensity 1200 हो सकता है। दोनों ही वेरिएंट 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफ़ोन Android 11 पर रन करेंगे।

vivo-x70-3-696x392

TENNA की लिस्टिंग से पता चलता है कि V2132A और V2133A दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 40MP, 12MP, और 12MP के रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। वहीं Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में Zeiss T* कैमरा लेंस दिए जाएंगे। Vivo X70 सीरीज दस सितंबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगी। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Android 11 के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Vivo X70, X70 Pro, X70 Pro+ भारत में कीमत

Vivo X70 स्मार्टफोन के इंडिया प्राइसिंग को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं है। वहीं इस स्मार्टफोन का Pro मॉडल 50,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही X70 Pro+ मॉडल की कीमत को लेकर दावा है कि यह भारत में 70,000 की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme के बाद Samsung ने भी बढ़ाई कीमतें, Galaxy A52 4G स्मार्टफोन हुआ महंगा

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Vivo X70 सीरीज के लॉन्च से पहले दो मॉडल TENNA पर हुए लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-two-models-listed-on-tenna-ahead-of-launch/feed/ 0
Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन Exynos 1080 प्रोसेसर और 120Hz रिफ़्रेश रेट के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-smartphones-will-be-launched-with-exynos-1080-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-smartphones-will-be-launched-with-exynos-1080-processor/#respond Mon, 30 Aug 2021 08:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65973 वीवो तीन स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro+ को लॉन्च कर सकता है। वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं।

The post Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन Exynos 1080 प्रोसेसर और 120Hz रिफ़्रेश रेट के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपना फ्लैगशिप Vivo X70 सीरीज को अगले महीने लॉन्च करेगा। हालांकि, फिलहाल वीवो ने स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर डेट का ऐलान नहीं किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वीवो तीन स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro+ को लॉन्च कर सकता है। वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। वीवो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Bald Panda ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर किए हैं। यहां हम आपको वीवो के तीनों स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं।

Vivo X70

Vivo X70 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 1080p है। Vivo के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक के Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी बाद में Exynos 1080 वर्जन पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो इसमें 40MP का प्राइमरी कैमरा और दो कैमरा 12MP और 13MP का हो सकता है। Vivo X70 स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्ज दिया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो के फोन में Z-axis मोटर, सिंगल पंच होल और इंफ्रारेड स्केनर दिया जा सकता है। Vivo X70 स्मार्टफोन में तीन कलर – ब्लैक, व्हाइट और औरा वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

vivo-x70-1

Vivo X70 Pro

Vivo X70 Pro स्मार्टफोन में भी डिस्प्ले का साइज, रेजलूशन और रिफ्रेश रेट Vivo X70 की तरह दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4400mAh की बैटरी 44W की फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। Vivo का यह फोन Exynos 1080 प्रोसेसर में पेश किया जाएगा। इस फोन में चार रियर कैमरा सेंसर होंगे, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, दो 12MP/13MP सेंसर, जिनमें से एक 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एक 8MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ 5x ऑप्टिकल ज़ूम हो सकता है। optical zoom. Vivo X70 Pro स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो ये Vivo X70 की तरह ही होंगे।

Vivo X70 Pro Plus

Vivo X70 Pro+

Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन इस सीरीज का टॉप मॉडल है। इस फोन की डिस्प्ले का साइज 6.78-इंच होगा, जो 10-bit स्क्रीन होगी और इसका रेजलूशन 2K होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz LTPO है। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे टॉप Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4500mAh की बैटरी और 55W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ साथ 50W फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : 5G स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi का दबदबा, सभी को पीछे छोड़ बना नंबर वन ब्रांड

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में प्राइमेरी कैमरा 50MP Samsung GN1 सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन में 48MP IMX598 सेंसर, 12MP कैमरा और एक 8MP का पेरिस्कोप कैमरा जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वीवो का यह फोन ब्लैक (AG finish), ऑरेंज (वेजेटेरियन लेदर) और ब्लू (प्लेन लेदर) कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर, आसानी से लगाए पता

The post Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन Exynos 1080 प्रोसेसर और 120Hz रिफ़्रेश रेट के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-series-smartphones-will-be-launched-with-exynos-1080-processor/feed/ 0
Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-smartphone-listed-on-google-play-console/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-smartphone-listed-on-google-play-console/#respond Wed, 25 Aug 2021 07:00:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65700 अब Vivo X70 Pro स्मार्टफोन को Google Play Console और Google Supported Devices की लिस्ट में स्पॉट किया गया है। Google Play Console की लिस्टिंग से वीवो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुई हैं।

The post Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही होम मार्केट चीन में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Vivo X70 को लॉन्च करेगा। Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन चीन के साथ-साथ भारत और दूसरे देशों में भी लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से ठीक पहले वीवो के दो स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2104 और V2105 के साथ Geekbench पर स्पॉट किए गए थे। माना जा रहा है कि वीवो के ये दो स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले Vivo X70 और Vivo X7 Pro हो सकते हैं। अब Vivo X70 Pro स्मार्टफोन को Google Play Console और Google Supported Devices की लिस्ट में स्पॉट किया गया है। Google Play Console की लिस्टिंग से वीवो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुई हैं।

Google Play Console से लीक हुई खूबियां

Vivo V2105 स्मार्टफोन की इमेज भी Google Play Console के जरिए सामने आई है। इस फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट और कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2376 पिक्सल और 440ppi पिक्सल डेनसिटी होगी। वीवो के इस फोन में 6.56-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

जल्द होगा लॉन्च

वीवो के इस फोन में मीडियाटेक के Dimensity 1200 चिपसेट (MT6893 मॉडल नंबर) के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के इस फोन को 8 GB की RAM के साथ Android 11 OS के साथ पेश किया जा सकता है। रूमर्स हैं कि Vivo X70 सीरीज से पर्दा सितंबर में उठ सकता है। Google Play Console की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन कुछ ही हफ़्तों में लॉन्च हो सकता है।

Sony 50MP कैमरा

माना जा रहा है कि Vivo X70 और X70 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही होंगे, लेकिन दोनों फोन में अंतर कैमरा सेंसर का होगा। Vivo X70 सीरीज में प्राइमरी कैमरा Sony IMX766 50-मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही Vivo X70 सीरीज में Vivo का सेल्फ़ डेवलप “Yueying” ISP चिप दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार

44W फास्ट चार्ज

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले Vivo के कुछ फोन 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट किए गए थे, जिसमें V2133A भी शामिल था। IMEI के डेटाबेस लिस्टिंग से पता चलता है कि V2133A स्मार्टफोन चीन में Vivo X70 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo X70 सीरीज के ग्लोबल और चीन वेरिएंट करीब करीब एक जैसे होंगे, लेकिन चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल में अलग चिपसेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बना रहे प्लान? यहां जानें चार्जिंग टाइम, खर्च और कितनी मिलती है रेंज

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-smartphone-listed-on-google-play-console/feed/ 0
Vivo X60 Pro Plus स्मार्टफोन दमदार Snapdragon 888 Plus चिपसेट और 50MP कैमरा से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x60-pro-plus-smartphone-may-come-with-snapdragon-888-plus-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x60-pro-plus-smartphone-may-come-with-snapdragon-888-plus-chipset/#respond Tue, 10 Aug 2021 05:32:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64507 Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन Qualcomm के सबसे तगड़े Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

The post Vivo X60 Pro Plus स्मार्टफोन दमदार Snapdragon 888 Plus चिपसेट और 50MP कैमरा से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों अपने फ्लैगशिप Vivo X70 लाइनअप को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Vivo X70 सीरीज कंपनी के मौजूदा X60 सीरीज की सक्सेसर होगी जिसे कई सारे अपग्रेड के साथ लॉन्च करेगी। बता दें कि कंपनी ने पिछले बार Vivo X60 सीरीज के तीन स्मार्टफोन Vivo X60, Vivo X60 Pro, Vivo X60 Pro Plus लॉन्च किए थे। खबरों की माने तो कंपनी इस बार भी तीन स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वीवो की अपकमिंग सीरीज में सबसे बड़ा अपग्रेड चिपसेट का होगा।

वीवो ने पिछले फ्लैगशिप Vivo X60 और Vivo X60 Pro को सैमसंग के Exynos 1080 चिपसेट के साथ पेश किया था। इसके साथ ही टॉप एंड वेरिएंट स्मार्टफोन Vivo X60 Pro Plus को क्वालकॉम के Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया था। चाइनीज पब्लिकेशन iT Home ने टिपस्टर पांडा के हवाले से बताया है कि वीवो की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Mediatek और Qualcomm के प्रोसेसर के साथ पेश की जा सकती है।

Snapdragon 888 Plus से होगा लैस

रिपोर्ट की माने तो Vivo X70 और Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Mediatek के Dimensity 1200 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारे जा सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज का हाई एंड मॉडल Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन Qualcomm के सबसे तगड़े Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वीवो की फ्लैगशिप सीरीज का अकमिंग स्मार्टफोन Vivo X70 हाल में ही गीकबेंच पर स्पॉट किया गया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Airtel ने पहले सर्विस को बंद करने का भेजा मैसेज फिर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

मिलेगा 50MP का कैमरा

इसके साथ ही IT Home ने अपनी रिपोर्ट में टिपस्टर डिजिटल चैट सेक्शन के हवाले से यह भी बताया है कि वीवो की अपकमिंग फ्लैगशिप लाइनअप स्मार्टफोन में कैमरा भी शानदार होगा। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सेल 1/1.5 इंच वाला सेंसर होगा जो कि 5 एक्स-एंटी-शेक माइक्रो-पैनल डिज़ाइन सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में अन्य कैमरा सेंसर 48MP का वाइड एंगल और 16MP  टेलीफ़ोटो लेंस दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 20 Fusion इस महीने होगा इंडिया में लॉन्च, Moto Edge 20 Lite का होगा रिब्रांडेड वर्जन

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Vivo X60 Pro Plus स्मार्टफोन दमदार Snapdragon 888 Plus चिपसेट और 50MP कैमरा से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x60-pro-plus-smartphone-may-come-with-snapdragon-888-plus-chipset/feed/ 0
Exclusive: जानें Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-plus-price-in-india-september-launch-date-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-plus-price-in-india-september-launch-date-exclusive/#respond Fri, 30 Jul 2021 10:15:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63893 वीवो एक्स70 सीरीज का लॉन्च भारत में होने ही वाला है।

The post Exclusive: जानें Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने इस साल अपनी Vivo X60 Series को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी की नेक्स्ट-जेनरेशन एक्स सीरीज मॉडल्स के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। खबर है कि कंपनी वीवो एक्स60 सीरीज की अपग्रेड Vivo X70 series के स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वहीं, अब 91mobiles को वीवो के एक अधिकारी ने अपना नाम ने छापने की शर्त पर जानकारी दी है कि वीवो एक्स 70, एक्स 70 प्रो और एक्स 70 प्रो प्लस सितंबर में लॉन्च होंगे। इसके अतिरिक्त, स्रोत ने भारत में अस्थायी वीवो एक्स70 और एक्स70 प्रो कीमतों का भी खुलासा किया है। हालांकि, हमें अभी फोन की किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है।

Vivo X70 Pro, X70 Pro Plus का प्राइस

हमारे स्रोत के अनुसार, भारत में वीवो एक्स70 प्रो की कीमत लगभग 50,000 रुपये होगी। वीवो एक्स70 प्रो प्लस थोड़ा महंगा होगा, जिसकी कीमत लगभग 70,000 रुपये है। हालांकि, स्रोत ने फिलहाल वीवो X70 की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन हम सुरक्षित रूप से इसे 50,000 रुपये से कम में पेश किए जाने का का अनुमान लगा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: 108MP कैमरा और 12GB रैम के साथ धूम मचाने आए Vivo S10 और S10 Pro फोन, जानें क्या है प्राइस
oneplus-9-pro-vs-vivo-x60-pro-plus-comparison-specs-features-india-price

Vivo X70 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स70 में एक बड़ा एफ/1.15 अपर्चर होगा, जिसके परिणामस्वरूप सेंसर प्रतिद्वंद्वी फोन की तुलना में अधिक रोशनी कैप्चर करेगा और उज्ज्वल छवियां तैयार करेगा। यह भी कहा जाता है कि पांच-अक्ष छवि स्थिरीकरण है; अगर सच है, तो वीवो एक्स70 इस तरह की सुविधा वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

vivo-x60-series-global-launch-on-22-march-with-snapdragon-870-soc

इसके अलावा, लीक हुए वीवो एक्स70 स्पेसिफिकेशंस में 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन वाला Samsung E4 डिस्प्ले शामिल है; हम पंच-होल डिज़ाइन और गोरिल्ला ग्लास 6 की भी उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन में 4,500mAh की बैटरी, 66W फास्ट-चार्जिंग, Zeiss ऑप्टिक्स और स्नैपड्रैगन 888 SoC हैं। इसे भी पढ़ें: फिर नए अवतार में आने वाला है Vivo Y53s, लॉन्च से पहले जानें इस फोन के सभी फीचर्स

Vivo X70 सीरीज़ को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवो कंपनी भारतीय बाजार में अपनी सीरीज़ को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर ही लॉन्च करेगी। वहीं इस सीरीज़ में मौजूद सभी स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। अभी हमें वीवो एक्स70 सीरीज़ की कोई पुख्ता लॉन्च डेट तो नहीं बताई गई है लेकिन इस बात का दावा जरूर किया गया है कि यह सीरीज़ सितंबर महीने में ही लॉन्च होगी। वहीं साथ ही सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स पर भी अभी कोई खास अपडेट नहीं आई है।

The post Exclusive: जानें Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x70-pro-plus-price-in-india-september-launch-date-exclusive/feed/ 0