Vivo X9 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Jun 2017 12:20:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डुअल सेल्फी कैमरे और 5.85-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा वीवो का यह स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x9s-plus-leak-with-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Jun 2017 12:20:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8976 6 जुलाई को वीवो एक्स9 के दो वेरिएंट वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस पहली बार पेश किए जाएगे।

The post डुअल सेल्फी कैमरे और 5.85-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा वीवो का यह स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने पिछले साल ही चीन में वीवो एक्स9 और वीवो एक्स9 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि ये दोनों ही स्मार्टफोन अब तक भारतीय बाजार में कदम नहीं रख पाएं है लेकिन वीवो इस फोन के उन्नत वर्जन को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। 6 जुलाई को वीवो एक्स9 के दो वेरिएंट वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस पहली बार पेश किए जाएगे।

जानें 999 रुपये से कम में 10 बेहतरीन डील

वीवो की ओर से फोन लॉन्च का पोस्टर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से वीवो के आधिकारिक रूप के खुलासा कर दिया है कि कंपनी जुलाई की 6 तारीख को वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है।

vivo-x9s-press-invite-1

चीनी साइट टेना के अनुसार वीवो एक्स9एस प्लस को 5.85-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का 360 वीडियो, लॉन्च से पहले देखें कैसा है यह फोन

वहीं वीवो के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन की कैमरा सेग्मेंट में कुछ खास होगा। लीक के अनुसार वीवो एक्स9एस प्लस में डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर तथा बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,920एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

The post डुअल सेल्फी कैमरे और 5.85-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा वीवो का यह स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो का नया फोन हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x9s-leaked-with-dual-camera-in-hindi/ Tue, 25 Apr 2017 08:15:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7063 माना जा रहा है कि यह फोन फोटोग्राफी के दिवानों के लिए कुछ अलग तकनीक लेकर आएगा, जो अपने फीचर्स के जरिये स्मार्टफोन यूजर्स को फोटोग्राफी के अच्छा अनुभव प्रदान करेगा।

The post डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो का नया फोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन ​कंपनी वीवो अपने डुअल फ्रंट कैमरे वाली एक्स सीरीज़ में जल्द ही नया फोन जोड़ने जा रही है। वीवो एक्स9 और एक्स9 प्लस के बाद अब कंपनी की इसी सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन एक्स9एस सामनें आया है। ताजा लीक में वीवो के इस फोन को रेडियो फ्रीक्वेंसी ​सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुआ जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही यह फोन बाजार में पेश किया जाएगा।

वेबसाईट आईहोम ने वीवो के नए फोन की जानकारी देते हुए दावा किया है कि यह कंपनी की एक्स सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन एक्स9एस है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन को स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

vivo-x9s-1

हालांकि रेडियो सर्टिफिकेशन के अलावा वीवो के इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन लीक में बताया गया है कि यह फोन डुअल रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए भी इसमें डुअल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

‘मी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए दो सस्ते स्मार्टफोन

माना जा रहा है कि यह फोन फोटोग्राफी के दिवानों के लिए कुछ अलग तकनीक लेकर आएगा, जो अपने फीचर्स के जरिये स्मार्टफोन यूजर्स को फोटोग्राफी के अच्छा अनुभव प्रदान करेगा। बहरहाल अभी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पुख्ता जानकारी आनी बाकी है।

The post डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो का नया फोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो ने उतरा डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन जिसमें है 20-एमपी और 8-एमपी का कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x9-and-x9-plus-with-dual-front-camera-launched-price-specification-and-features-in-hindi/ Thu, 17 Nov 2016 05:59:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1524 वीवो के ये फोन के भी शानदार सेल्फी कैमरा फीचर्स से लैस हैं। दोनों डिवाइस मैटल के बने हैं और इनमें डुअल सेल्फी कैमरा है। फोन में एक कैमरा 20-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्स्ल का है।

The post वीवो ने उतरा डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन जिसमें है 20-एमपी और 8-एमपी का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी कुछ दिन पहले ही चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में वीवो वी5 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं आज कंपनी ने दो नए फोन का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने चीन में वीवो एक्स9 और एक्स 9 प्लस को उतारा है। वीवो के ये फोन के भी शानदार सेल्फी कैमरा फीचर्स से लैस हैं। दोनों डिवाइस मैटल के बने हैं और इनमें डुअल सेल्फी कैमरा है। फोन में एक कैमरा 20-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्स्ल का है।

बेहतर सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ सोनी आईएमएक्स376 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही आपको 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का रियर कैमरा फ्लैश, पीडीएएफ और 1/2.8? सेंसर से लैस है।

8-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रिलायंस का सस्ता 4जी फोन लाइफ विंड 7आई

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो एक्स9 में 5.5-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। वीवो एक्स9 64जीबी और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है और दोनों मॉडल में आपको 4जीबी रैम मैमोरी मिलेगी।

वीवो एक्स9 फनटच ओएस 3.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसमें आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा और आप 4जी वोएलटीई का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही डाटा व कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,050 एमएएच की बैटरी है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।

vivo-x9-1

वहीं वीवो एक्स9 प्ल्स की बात करें तो इस फोन में 5.88—इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ एड्रीनो 510 जीपीयू मिलेगा। यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है और फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी/128जीबी है।

6जीबी रैम और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 3टी, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

वीवो एक्स9 प्लस भी फनटच ओएस 3.0 पर रन करता है और जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 पर आधारित है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।

वीवो एक्स9 64जीबी को चीन में 2798 यूआन में लॉन्च किया गया है जबकि 128जीबी मॉडल 2,998 यूआन है। भरतीय बाजार में ये लगभग 28,000 रुपये और 30,000 रुपये के बराबर है। वहीं वीवो एक्स9 प्लस के कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है और इसे 26 दिसंबर को पेश किया जाएगा।

The post वीवो ने उतरा डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन जिसमें है 20-एमपी और 8-एमपी का कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>