Vivo X90 Pro Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:32:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कैमरे से कहर ढाने आया Vivo X90 Pro+, इसके आगे तो DSLR भी होगा फेल! https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-price-and-specifications-details-5g-vivo-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-price-and-specifications-details-5g-vivo-mobile-phone/#respond Wed, 23 Nov 2022 03:33:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92617 वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन Vivo X90 Series का सबसे बड़ा मॉडल है जो 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 50MP+50MP+48MP+64MP क्वॉड रियर कैमरा तथा 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

The post कैमरे से कहर ढाने आया Vivo X90 Pro+, इसके आगे तो DSLR भी होगा फेल! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो कंपनी ने आज टेक मंच पर अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज़ Vivo X90 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए वीवो मोबाइल फोन लॉन्च हुए हैं जिन्होंने Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये सभी 5G Vivo Phone हैं जो एडवांस फीचर्स व ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन Vivo X90 Series का सबसे बड़ा मॉडल है जो 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 50MP+50MP+48MP+64MP क्वॉड रियर कैमरा तथा 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। आगे Vivo X90 Pro+ Price और Specifications की जानकारी दी गई है।

Vivo X90 Pro Plus Specifications

Vivo X90 Pro+ Display

50 mp camera 12 gb ram smartphone vivo x90 pro launched with Dimensity 9200 check specifications and price

वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली क्वॉड एचडी+ ई6 एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलटीपीओ स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन में 1800निट्स ब्राइटनेस, 8000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 1440हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 1.07​बिलियन कलर और एमईएमसी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo X90 Pro+ Processor

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

वीवो एक्स90 प्रो प्लस एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजन ओएस 3 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 3.20गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह वीवो मोबाइल एड्रेनो 740 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Vivo X90 Pro+ RAM

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन टेक मार्केट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ लाया गया है। यह मोबाइल फोन 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इसके चलते हैवी प्रोसेसिंग व मल्टी टॉस्किंग के दौरान जरूरत पड़ने पर Vivo X90 Pro+ 20 RAM की ताकत के साथ परफॉर्म करने की क्षमता रखता है।

Vivo X90 Pro+ Camera

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

वीवो एक्स90 प्रो प्लस में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर वाला 50MP IMX989 सेंसर + एफ/2.2 अपर्चर वाला 48MP IMX598 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + एफ/1.6 अपर्चर वाला 50MP IMX758 2X पोर्टरेट लेंस + एफ/3.5 अपर्चर वाला 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप सेंसर मौजूद है। वहीं Vivo X90 Pro+ एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo X90 Pro+ Battery

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 4,700एमएए बैटरी पर लॉन्च किया गया है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए एक्स90 प्रो+ को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं फोन का ​वायरलेस तरीके के चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।

Vivo X90 Pro Plus Price

वीवो एक्स90 प्रो प्लस चीनी मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। एक वेरिएंट में जहां 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: RMB 6499 और RMB 6999 है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 74,400 रुपये और 80,000 रुपये के करीब है।

The post कैमरे से कहर ढाने आया Vivo X90 Pro+, इसके आगे तो DSLR भी होगा फेल! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-price-and-specifications-details-5g-vivo-mobile-phone/feed/ 0
20GB RAM की ताकत के साथ Vivo X90 Pro हुआ लॉन्च! सीधे OnePlus और Samsung को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-12-gb-ram-smartphone-vivo-x90-pro-launched-with-dimensity-9200-check-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-12-gb-ram-smartphone-vivo-x90-pro-launched-with-dimensity-9200-check-specifications-and-price/#respond Wed, 23 Nov 2022 03:07:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92602 Vivo X90 Pro Price और Specifications की जानकारी दी गई है।

The post 20GB RAM की ताकत के साथ Vivo X90 Pro हुआ लॉन्च! सीधे OnePlus और Samsung को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X90 Series के तहत तीन पावरफुल वीवो मोबाइल फोन Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ लॉन्च हो गए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आए हैं। वीवो एक्स90 की डिटेल यहां क्लिक कर के तथा वीवो एक्स 90 प्रो प्लस डिटेल्स यहां क्लिक कर के पढ़ सकते हैं। आगे Vivo X90 Pro Price और Specifications की जानकारी दी गई है जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में OnePlus और Samsung को टक्कर देने की क्षमता रखती है।

Vivo X90 5G Specifications

  • 6.78-inch 120Hz डिस्प्ले
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • Android 13
  • MediaTek Dimensity 9200
  • 50MP+50MP+12MP रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फी कैमरा
  • 120W fast + 50W wireless चार्जिंग

वीवो एक्स 90 प्रो स्मार्टफोन स्क्रीन के मामले में वीवो एक्स90 5जी फोन जैसा है। इस वीवो मोबाइल में भी 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 1200निट्स ब्राइटनेस, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 115% कलर गामुट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। यह फोन आईपी69 रेटिड है।

50 mp camera 12 gb ram smartphone vivo x90 pro launched with Dimensity 9200 check specifications and price

Vivo X90 Pro एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजनओएस 3 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो मोबाइल में 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 9200 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन इमोर्टलिस-जी715 जीपीयू सपोर्ट करते हैं। वीवो एक्स 90 प्रो LPDDR5 RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है। यह वीवो फोन 8जीबी फ्यूजन रैम के साथ आता है जो इसे 12+8 यानी 20जीबी रैम की पावर प्रदान करती है।

50 mp camera 12 gb ram smartphone vivo x90 pro launched with Dimensity 9200 check specifications and price

वीवो एक्स90 प्रो स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर वाले 50MP IMX989 प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/1.6 अपर्चर वाला 50MP IMX758 पोर्टरेट लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X90 Pro एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

50 mp camera 12 gb ram smartphone vivo x90 pro launched with Dimensity 9200 check specifications and price

Vivo X90 Pro को कंपनी की ओर से तगड़ी बैटरी से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन 4,870एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस फोन को यूएसबी टाईप-सी 3.2 जेन1 से चार्ज किया जा सकता है। वहीं साथ ही यह वीवो मोबाइल फोन 50वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Vivo X90 5G Price

वीवो एक्स90 प्रो ने तीन वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत RMB 4999 यानी भारतीय करंसी अनुसार 57,000 रुपये के करीब है। इसी तरह Vivo X90 Pro 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट RMB 5499 यानी तकरीबन 63,000 रुपये में लॉन्च हुआ है तथा सबसे बड़े 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट ने आरएमबी 5,999 यानी तकरीबन 68,700 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है।

The post 20GB RAM की ताकत के साथ Vivo X90 Pro हुआ लॉन्च! सीधे OnePlus और Samsung को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50-mp-camera-12-gb-ram-smartphone-vivo-x90-pro-launched-with-dimensity-9200-check-specifications-and-price/feed/ 0
Vivo X90 5G Phone हुआ लॉन्च, देखें इस ताकतवर स्मार्टफोन का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-5g-phone-launched-know-price-and-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-5g-phone-launched-know-price-and-specifications-details/#respond Wed, 23 Nov 2022 02:45:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92593 सीरीज़ के बेस मॉडल वीवो एक्स90 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर की है जो 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ है।

The post Vivo X90 5G Phone हुआ लॉन्च, देखें इस ताकतवर स्मार्टफोन का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X90 Series लॉन्च हो गई है। इस नई सीरीज़ के साथ वीवो कंपनी ने अपने तीन पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही वीवो मोबाइल हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जो ताकतवर कैमरा, पावरफुल रैम तथा फास्ट प्रोसेसर सपोर्ट करते हैं। आगे हमने इस सीरीज़ के बेस मॉडल वीवो एक्स90 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर की है जो 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ है।

Vivo X90 5G Specifications

वीवो एक्स90 स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन 1200निट्स ब्राइटनेस, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 115% कलर गामुट जैसे फीचर्स से लैस है। Vivo X90 5G Phone इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

Vivo X90 सबसे नए एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस 3 के साथ मिलकर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 9200 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन इमोर्टलिस-जी715 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह वीवो मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है।

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

वीवो एक्स90 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/1.98 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स90 एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

Vivo X90 5G Phone है जो डुअल मोड 5जी के साथ ही डुअल 4जी वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स90 5जी फोन में 4,810एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। बता दें कि यह वीवो मोबाइल नई जेनरेशन वाले यूएसबी टाईप-सी 3.2 जेन1 से लैस कर बाजार में उतारा गया है।

Vivo X90 5G Price

वीवो एक्स90 स्मार्टफोन चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ ही 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह Vivo X90 5G के अन्य दो वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी स्टोरेज तथा 512 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

Vivo X90 5G phone launched know price and specifications details

Vivo X90 5G 8GB RAM + 128GB Storage = RMB 3699 (तकरीबन 42,400 रुपये)
Vivo X90 5G 8GB RAM + 256GB Storage = RMB 3,999 (तकरीबन 45,800 रुपये)
Vivo X90 5G 12GB RAM + 256GB Storage = RMB 4499 (तकरीबन 51,500 रुपये)
Vivo X90 5G 12GB RAM + 512GB Storage = RMB 4,999 (तकरीबन 57,200 रुपये)

The post Vivo X90 5G Phone हुआ लॉन्च, देखें इस ताकतवर स्मार्टफोन का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-5g-phone-launched-know-price-and-specifications-details/feed/ 0
मार्केट में कहर मचाने आ रहे हैं Vivo X90 और Vivo X90 Pro, मिलेगा सोनी का तड़गा कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-and-dimensity-9200-processor-phone-vivo-x90-and-vivo-x90-pro-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-and-dimensity-9200-processor-phone-vivo-x90-and-vivo-x90-pro-launch-soon/#respond Wed, 16 Nov 2022 11:11:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92209 Vivo X90 सीरीज की तीन स्मार्टफोन - Vivo X90, Vivo X90 Pro, Vivo X90 Pro Plus इस महीने चीन में लॉन्च होने वाले हैं।

The post मार्केट में कहर मचाने आ रहे हैं Vivo X90 और Vivo X90 Pro, मिलेगा सोनी का तड़गा कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo इन दिनों अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन Vivo X90 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में व्यस्त हैं। वीवो की एक्स 90 सीरीज़ को कंमनी इस माह के 22 तारीख को चीन में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन – Vivo X90, Vivo X90 Pro, और Vivo X90 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं। लॉन्च से पहले वीवो कंफर्म कर चुका है कि इस फ्लैगशिप सीरीज का स्टेंडर्ड वरिएंट और Pro वेरिएंट स्मार्टफोन को वह मीडियाटेक के Dimensity 9200 SoC के साथ पेश करेगा। संभव है कि इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X90 Pro+ को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

प्रोसेसर के साथ साथ ही वीवो ने अपकमिंग X90 सीरीज के कैमरा सेंसर कंफर्म करते हुए बताया है कि इसमें 50MP Sony IMX758 कैमरा दिया जाएगा। Vivo ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैमरा सेंसर को लेकर जानकारी दी है। X90 सीरीज के एक मॉडल में क्वाड कैमरा सेटप भी मिलेगा। इस कैमरा सेटअप के ऊपर दाईं ओर पेरिस्कोप कैमरा सेंसर दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह कौन सा मॉडल है। संभव है कि यह X90 Pro+ हो सकता है। इसमें कुछ कैमरा स्पेसिफिकेशन्स भी प्रिंट है जो कि कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के नीचे पढ़ने को मिलते हैं।

vivo-x90

यह कैमरा सेटअप ZEISS एल्गोरिद्म सपोर्ट और T* स्टिंग के साथ आता है। Vivo X90 सीरीज में V2 चिप भी देखने को मिलती है। Vivo X90 सीरीज के स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX989 वाइड-एंगल लेंस, 48MP Sony IMX598 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 50MP IMX758 डेप्थ लेंस और 64MP OmniVision OV64B टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

vivo-x90-details

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 6.78-इंच का Samsung AMOLED E6 कर्व डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वीवो के इस फोन में 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज और 12GB तक का LPDDR5x RAM. A 4,700mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

The post मार्केट में कहर मचाने आ रहे हैं Vivo X90 और Vivo X90 Pro, मिलेगा सोनी का तड़गा कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-and-dimensity-9200-processor-phone-vivo-x90-and-vivo-x90-pro-launch-soon/feed/ 0
सबसे ताकतवर प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा और तगड़ी फास्ट चार्जिंग! गज़ब स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ रहा Vivo X90 Pro+ 5G https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-specifications-leaked-on-geekbench-12gb-ram-snapdragon-8-gen-2-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-specifications-leaked-on-geekbench-12gb-ram-snapdragon-8-gen-2-soc/#respond Mon, 14 Nov 2022 05:02:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91962 Vivo X90 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा और तगड़ी फास्ट चार्जिंग! गज़ब स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ रहा Vivo X90 Pro+ 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo X90 Series को लेकर हाल ही में लीक सामने आया था जिसमें पता चला है कि वीवो कंपनी बेहद जल्द Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इन तीनों स्मार्टफोंस के कैमरा डिपार्टमेंट की डिटेल्स भी लीक में शेयर हुई थी। वहीं वीवो एक्स90 सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल वीवो एक्स90 प्रो प्लस चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां लॉन्च से पहले ही Vivo X90 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Vivo X90 Pro+ 5G specifications

वीवो एक्स90 प्रो प्लस 5जी फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर गत 10 नवंबर को लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह वीवो स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ज़ेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.19गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ काम करेगा। इस स्मार्टफोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस दिए जाने की खुलासा हो गया है तथा साथ ही गीकबेंच पर यह वीवो मोबाइल 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है।

Vivo X90 Pro Plus specifications leaked on geekbench 12gb ram Snapdragon 8 Gen 2 SoC

Vivo X90 Pro Plus के सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम दी जा सकती है तथा साथ ही यह स्मार्टफोन अन्य वेरिएंट्स में भी लॉन्च हो सकता है। यहां हम बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो वीवो एक्स90 प्रो+ को सिंगल-कोर में 1485 स्कोर दिया गया है तथा मल्टी-कोर में Vivo X90 Pro+ 5G को 4739 बेंचमा​र्क स्कोर प्राप्त हुआ है। लीक की बात भी करें तो वीवो एक्स90 प्रो प्लस में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तथा 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस 4,700एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

Vivo X90 Pro Plus processor camera details leaked Specifications

Vivo X90 Pro+ Camera

वीवो एक्स90 प्रो प्लस 5जी फोन के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन बेहद पावरफुल कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। Vivo X90 Pro+ के रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX989 Carl ZEISS + 48MP Sony IMX598 ultra-wide lens + 50MP Sony IMX578 portrait lens + 64MP OmniVision OV64B periscope zoom कैमरा सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। इसी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post सबसे ताकतवर प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा और तगड़ी फास्ट चार्जिंग! गज़ब स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ रहा Vivo X90 Pro+ 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-specifications-leaked-on-geekbench-12gb-ram-snapdragon-8-gen-2-soc/feed/ 0
भयंकर कैमरा के साथ आएगी Vivo X90 Series, Apple iPhone भी लगेंगे फीके! जानें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-processor-camera-details-leaked-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-processor-camera-details-leaked-specifications/#respond Wed, 09 Nov 2022 10:44:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91753 वीवो एक्स90 सीरीज़ में Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus लॉन्च होंगे।

The post भयंकर कैमरा के साथ आएगी Vivo X90 Series, Apple iPhone भी लगेंगे फीके! जानें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने मई 2022 में भारतीय बाजार में अपनी ‘एक्स’ सीरीज़ के तहत वीवो एक्स80 सीरीज़ को पेश किया था जिसमें Vivo X80 5G और Vivo X80 Pro 5G फोन लॉन्च हुए थे। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन फ्लैगशिप स्मार्टफोंस ने सीधे OnePlus और Samsung के हाईएंड डिवाईसेज़ को टक्कर दी थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी एक्स सीरीज़ की अगली जनरेशन को भी बाजार में लाने जा रही है और जल्द ही Vivo X90 Series लॉन्च हो सकती है। चर्चा है कि वीवो एक्स90 सीरीज़ में Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus लॉन्च होंगे।

Vivo X90 Series लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन ताजा लीक में सीरीज़ की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है और फोन फीचर्स का खुलासा हुआ है। सीरीज़ के तहत वीवो एक्स90, वीवो एक्स90 प्रो और वीवो एक्स90 प्रो प्लस स्मार्टफोन लॉन्च होने की चर्चा है तथा नए लीक में इन तीनों मोबाइल फोंस के दिए जाने वाले चिपसेट प्रोसेसर की डिटेल्स शेयर हुई है।

Vivo X90 Pro Plus processor camera details leaked Specifications

Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro Plus

रिपोर्ट के अनुसार Vivo X90 Series के बेस मॉडल वीवो एक्स90 स्मार्टफोन को मीडियाटेक डिमे​नसिटी 9200 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल वीवो एक्स90 प्रो प्लस क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। वीवो एक्स90 प्रो को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल दो चिपसेट मॉडल में लॉन्च हो सकता है जिसमें से एक मॉडल में डिमे​नसिटी 9200 चिपसेट तथा दूसरे मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है।

Vivo X90 Pro Plus processor camera details leaked Specifications

Vivo X90 Pro Plus Specifications

वीवो एक्स90 प्रो प्लस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.78 इंच की ई6 एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है जो 2के रेज्ल्यूशन पर काम करेगी। बताया गया है कि फोन की स्क्रीन 144हर्ट्ज़ ​रिफ्रेश रेट तथा 1440हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग टेक्नोलॉजी से लैस की जा सकती है। Vivo X90 Pro Plus में 12 जीबी रैम मैमोरी तथा 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जो LPDDR5x RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करेगी।

Vivo X90 Pro Plus processor camera details leaked Specifications

Vivo X90 Pro+ के रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX989 Carl ZEISS + 48MP Sony IMX598 ultra-wide lens + 50MP Sony IMX578 portrait lens + 64MP OmniVision OV64B periscope zoom कैमरा सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। इसी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स90 प्रो प्लस में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तथा 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस 4,700एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post भयंकर कैमरा के साथ आएगी Vivo X90 Series, Apple iPhone भी लगेंगे फीके! जानें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x90-pro-plus-processor-camera-details-leaked-specifications/feed/ 0