Vivo XPlay 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jan 2018 07:27:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10 जीबी रैम और 512 जीबी मैमोरी ! वीवो फिर बदलेगा स्मार्टफोन की दुनिया https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-xplay7-image-leaks-with-4k-display-and-10gb-ram-512gb-memory-in-hindi/ Tue, 30 Jan 2018 07:27:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16382 यह एक बेज़ल लेस फोन होगा जो 4के रेज्ल्यूशन ​स्क्रीन तथा 92.9 के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा।

The post 10 जीबी रैम और 512 जीबी मैमोरी ! वीवो फिर बदलेगा स्मार्टफोन की दुनिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर टेक कंपनी वीवो ने विश्व का पहला अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफो एक्स20 प्लस लॉन्च किया था। वीवो का यह फोन टेक जगत के लिए बिल्कुल नई तकनीक था। लेकिन लगता है वीवो य​हीं पर थमने वाला नहीं है। इस फोन के तुरंत बाद वीवो के एक अन्य स्मार्टफोन की भी जानकारी सामनें आ गई है। यह नया फोन एक्सप्ले7 बताया जा रहा है जो न सिर्फ एक्स20 कर माफिक अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंस सेंसर से लैस होगा बल्कि इस फोन में 10 जीबी रैम और 512 जीबी की मैमोरी भी देखने को मिलेगी।

एंडरॉयड हैडलाईन्स ने अपनी रिपोर्ट में वीवो एक्सप्ले7 की जानकारी दी है। यह फोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह एक बेज़ल लेस फोन होगा जो 92.9 के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा। इसमें 4के रेज्ल्यूशन वाली ​स्क्रीन दी जा सकती है तथा इस स्क्रीन के नीचे एक्स20 प्लस जैसा ही अदृश्य फिंगरप्रिंट दिया जा सकता है।

vivo-xplay7-2

रिपोर्ट में बताया गया है ​कि वीवो इस फोन को 10 जीबी रैम मैमोरी पर पेश करेगी। इस फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं जिनमें 256 जीबी मैमोरी त​था 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के साथ ही इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

vivo-xplay-7-3

वीवो एक्सप्ले7 में आईफोन 10 जैसी प्लेसमेंट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेटअप में 4एक्स आॅप्टिकल ज़ूम पावर वाला सोनी आईएमएस सेंसर बताया गया है जो 2.0 फेस रेग्केग्नेशन तकनीक से लैस होगा। ओपो कब इस फोन को लेकर कोई सूचना देगी तथा कब यह फोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर दिखेगा इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बहरहाल वीवो एक्सप्ले7 को महज एक लीक के तौर पर ही माना जा रहा है।

The post 10 जीबी रैम और 512 जीबी मैमोरी ! वीवो फिर बदलेगा स्मार्टफोन की दुनिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8जीबी रैम और क्वालकॉम 845 चिपसेट से लैस होगा वीवो का अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-xplay-7-specifications-leak-with-8gb-ram-in-hindi/ Thu, 26 Oct 2017 08:01:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13092 यह एक ट्रू बेज़ल लेस फोन होगा जो 100 प्रतिशत के बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा।

The post 8जीबी रैम और क्वालकॉम 845 चिपसेट से लैस होगा वीवो का अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान शंघाई में स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने विश्व का पहला ऐसा फोन पेश कर सबको चौंका दिया था जिसकी टच स्क्रीन पर ही इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। उ​स वक्त ऐसे फोन का सिर्फ प्रोटोटाइप ही प्रस्तुत किया गया था, लेकिन अब जल्द ही यह अद्भुत स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाला है। वीवो के आगामी स्मार्टफोन एक्सप्ले 7 का लीक सामनें आया है, जिसमें फोन के डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

दिवाली पर शाओमी ने 1 महीने में बेचे 40 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

वेईबो पर वीवो एक्सप्ले 7 की कुछ रेंडर ईमेज़ शेयर की गई है जिसमें फोन की डिजाईन, कलर वेरिएंट के साथ ही इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी सामनें आए हैं। लीक के अनुसार वीवो का यह फोन एक ट्रू बेज़ल लेस फोन होगा जो 100 प्रतिशत के बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर सिर्फ स्क्रीन ही होगा तथा फोन इसी स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा और फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन का फिंगरप्रिट सेंसर स्क्रीन के नीचे होगा जो दिखाई तक नहीं देगा।

vivo-xplay-7-3

लीक के अनुसार इस फोन को 8 जीबी की रैम के साथ 128जीबी तथा 256जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं एंडरॉयड ओरियो के साथ इस फोन में क्वालकॉम का नेक्स्ट जेनेरेशन चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 ​देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 4एक्स डिजिटल ज़ूम वाले सोनी आईएमएक्स401 कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।

भारत में प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हुआ गूगल पिक्सल 2, जानें किन आॅफर्स के साथ कहां से लिया जा सकता है यह फोन

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तय है कि वीवो एक्सप्ले 7 टेक जगत में अब तक सामनें आए सभी स्मार्टफोन्स से बेहद अलग और एडवांस होगा। यूं कहा जा सकता है कि वीवो इस फोन को बाजार में उतार कर मोबाईल टेक्नोलॉजी को एक नये मुकाम पर ला देगी। लीक में वीवो एक्सप्ले 7 को ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में दिखाया गया है।

The post 8जीबी रैम और क्वालकॉम 845 चिपसेट से लैस होगा वीवो का अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>