Vivo Y Series | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 06 Jun 2025 11:45:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 [Exclusive] वीवो भारत में जल्द लॉन्च करेगा Y-सीरीज का सबसे पतले कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-new-y-series-smartphone-launch-india-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-new-y-series-smartphone-launch-india-exclusive/#respond Sat, 07 Jun 2025 04:30:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175308 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo की Y-सीरीज खासतौर पर आम यूजर्स के लिए आकर्षक और शानदार डिजाइन वाले स्मार्टफोंस पेश करने के लिए जानी जाती है। यह सीरीज अक्सर डिस्प्ले, बैटरी या कैमरे जैसे फीचर्स में अपने सेगमेंट में कुछ अलग पेश करती है। वहीं, अब, 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सूत्रों से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि Vivo Y-सीरीज के […]

The post [Exclusive] वीवो भारत में जल्द लॉन्च करेगा Y-सीरीज का सबसे पतले कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • आगामी Vivo Y-सीरीज स्मार्टफोन में स्लिम बॉडी प्रोफाइल देखने को मिल सकती है।
  • इसके फ्रीस्टाइल वाइट, फेस्टिव गोल्ड और नेबुला पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की संभावना है।
  • डिवाइस का आधिकारिक नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।

Vivo की Y-सीरीज खासतौर पर आम यूजर्स के लिए आकर्षक और शानदार डिजाइन वाले स्मार्टफोंस पेश करने के लिए जानी जाती है। यह सीरीज अक्सर डिस्प्ले, बैटरी या कैमरे जैसे फीचर्स में अपने सेगमेंट में कुछ अलग पेश करती है। वहीं, अब, 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सूत्रों से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि Vivo Y-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें सेगमेंट की सबसे स्लिम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यहां जानें इस फोन से जुड़ी कुछ और अहम जानकारियां:

भारत में वीवो का आगामी Y सीरीज स्मार्टफोन

  • Vivo की Y-सीरीज का यह नया और बिना नाम वाला स्मार्टफोन अब तक का सबसे स्लिम डिवाइस हो सकता है।
    इसमें 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जो अपने सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा।
  • जहां तक मोटाई की बात है, यह फोन सिर्फ 7.49mm पतले बॉडी प्रोफाइल के साथ आ सकता है और इसे वन-पीस फ्रेम डिजाइन में पेश किया जाएगा।
  • हमें इस फोन के रंग विकल्पों की भी जानकारी मिली है। यह आगामी Y-सीरीज स्मार्टफोन फ्रीस्टाइल वाइट, फेस्टिव गोल्ड, और नेबुला पर्पल कलर्स में आ सकता है।
  • खास बात यह है कि हर फ्रीस्टाइल वाइट यूनिट में रियर साइड पर अलग-अलग पैटर्न मिलेगा, यानी इस रंग में कोई भी दो यूनिट्स एक जैसे डिजाइन के साथ नहीं आएंगे।

Vivo Y सीरीज के तहत लेटेस्ट मौजूदा कर्व्ड डिस्प्ले फोंस

  • Vivo Y300 Plus 5G (अक्टूबर 2024 में लॉन्च): ₹23,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y200 Pro 5G (मई 2024 में लॉन्च): इस स्मार्टफोन में Vivo Y300 Plus 5G के समान ही चिपसेट और कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसे ₹24,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन में 64MP OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

आने वाला Vivo स्मार्टफोन ऊपर बताए गए फोंस की तुलना में ज्यादा किफायती हो सकता है, क्योंकि लीक में इसे “सेगमेंट का पहला 3D AMOLED डिस्प्ले” वाला फोन बताया गया है। यहां “सेगमेंट” से मतलब ₹15,000 से कम कीमत वाले फोंस से हो सकता है, क्योंकि Infinix पहले ही ₹15,999 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ Infinix Note 50s 5G+ पेश कर चुका है।

The post [Exclusive] वीवो भारत में जल्द लॉन्च करेगा Y-सीरीज का सबसे पतले कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-new-y-series-smartphone-launch-india-exclusive/feed/ 0
4500mAh बैटरी और 50MP के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y77 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y77-5g-smartphone-launched-with-4500mah-battery-and-50mp/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y77-5g-smartphone-launched-with-4500mah-battery-and-50mp/#respond Mon, 11 Jul 2022 07:45:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83995 Vivo Y77 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post 4500mAh बैटरी और 50MP के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y77 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने होम मार्केट चीन में Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन – Vivo Y77 5G को लॉन्च कर दिया है। चीन में लॉन्च किया गया Vivo Y77 5G स्मार्टफोन कंपनी अगल प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने कुछ दिनों पहले इस फोन को मलेशिया में अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया था। Vivo का यह लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन को चीन में MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर और 4500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में 50MP का कैमरा सेटअप, 120Hz डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Vivo Y77 5G स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y77 5G : कीमत

Vivo Y77 5G स्मार्टफोन को चार कंफीग्रेशन – 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरे, और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। चारों वेरिएंट की कीमत इस प्रकार हैं।

वीवो का यह स्मार्टफ़ोन फ़िलहाल सिर्फ़ चीन में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कंपनी ने कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।

vivo-y77

Vivo Y77 5G : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y77 5G स्मार्टफोन में 6.64-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2388 × 1080 पिक्सल, कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1500:1 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटाउट दिया गया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में MediaTek का ऑक्टा कोर Dimensity 930 प्रोसेसर और IMG BXM GPU दिया गया है। वीवो का यह फोन 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित OriginOS पर रन करता है।

Vivo Y-सीरीज के स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दियागया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo का यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में Type-C पोर्ट और साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) का रिटेल बॉक्स सामने आया, जानें फोन के साथ क्या-क्या दे रही कंपनी

Vivo Y77 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू और पिंक में पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में कनेक्विटि के लिए डुअल सिम, 5G, WiFi, Bluetooth 5.3, GPS, Glonass, Galileo, और Beidou का सपोर्ट दिया गया है।

The post 4500mAh बैटरी और 50MP के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y77 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y77-5g-smartphone-launched-with-4500mah-battery-and-50mp/feed/ 0
इंडिया में अब नहीं बिकेंगे Vivo Y series के स्मार्टफोन, जानें क्यों? https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t-series-will-replace-y-series-smartphones-in-india-launch-soon-in-q1-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t-series-will-replace-y-series-smartphones-in-india-launch-soon-in-q1-2022/#respond Fri, 24 Dec 2021 02:08:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72545 कंपनी इंडिया में अपनी Vivo Y series को बंद करने जा रही है और इसे रिप्लेस करेगी Vivo T series

The post इंडिया में अब नहीं बिकेंगे Vivo Y series के स्मार्टफोन, जानें क्यों? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo Y series इंडिया में इस कंपनी की हिट स्मार्टफोन सीरीज़ में आती है। इस सीरीज़ की बड़ी खासियत यही है कि इसमें मोबाइल यूजर्स को हर बजट से स्मार्टफोन मिल जाते हैं जिसकी कीमत 10,000 रुपये के कम की भी है और 20,000 रुपये से ज्यादा की भी। लेकिन अब वीवो फैंस और वीवो वाई सीरीज़ के स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी इंडिया में अपनी Vivo Y series को बंद करने जा रही है और इसे रिप्लेस करेगी Vivo T series.

Vivo Y series हो रही बंद

वीवो वाई सीरीज़ के इंडिया में बंद होने की खबर 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये ही मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीवो कंपनी इंडिया में अपनी नई Vivo T series लेकर आना चाहती है। यह स्मार्टफोन सीरीज़ अभी तक सिर्फ कंपनी की होम मार्केट यानी चीन में ही मौजूद है और चीनी मार्केट में ही वीवो टी सीरीज़ के स्मार्टफोंस बिकते हैं। लेकिन अब बेहद जल्द ‘टी’ सीरीज़ के वीवो फोन भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Vivo T series will replace Y series smartphones in india launch soon in q1 2022
VIVO Y30

सूत्रों के अनुसार इंडिया में ‘टी’ सीरीज़ लाने की मुख्य वजह मौजूद Vivo Y series को रिप्लेस करना है। जैसे ही यह नई सीरीज़ इंडिया में दस्तक देगी, मार्केट में ‘वाई’ सीरीज़ के नए मोबाइल लॉन्च करने बंद कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि 2022 के पहली तिमाही में ही नई वीवो टी सीरीज़ को लॉन्च कर दिया जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि वीवो कंपनी ‘टी’ सीरीज़ के जरिये मिडबजट सेग्मेंट में 5जी स्मार्टफोंस लॉन्च करेगी। बहरहाल इस खबर पर कंपनी की पुख्ता मुहर लगना बाकी है।

Vivo T1 5G और T1x 5G Phone

वीवो ‘टी’ सीरीज़ के तहत चीन में लॉन्च हो चुके मोबाइल फोंस की बात करें तो इनमें से Vivo T1 को 6.57 इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस बेजल लेस स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर प्लेस है। Vivo T1 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 44MP Selfie कैमरा और 44W Fast Charging के साथ लॉन्च हुआ Vivo S12, 12GB RAM से है लैस

Vivo T1 में फोटोग्राफी के लिए  ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Vivo T series will replace Y series smartphones in india launch soon in q1 2022
VIVO T1

इसी तरह वीवो टी1एक्स की बात करें तो यह वीवो फोन 6.53 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर बाजार में आया था जो मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। अब इंडिया में Vivo Y series की शुरूआत इन्हीं दो फोंस के साथ होगी या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है।

The post इंडिया में अब नहीं बिकेंगे Vivo Y series के स्मार्टफोन, जानें क्यों? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t-series-will-replace-y-series-smartphones-in-india-launch-soon-in-q1-2022/feed/ 0
Vivo Y Series ‘दो कदम आगे, चार कदम पीछे’, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y-series-pros-cons-good-bad-benefits-specs-features-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y-series-pros-cons-good-bad-benefits-specs-features-price-in-india/#respond Sat, 23 Jan 2021 10:58:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53394 बहुत से ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्हें Vivo Y series में कई कमियां नज़र आती है।

The post Vivo Y Series ‘दो कदम आगे, चार कदम पीछे’, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने साल 2021 की शुरूआत काफी दमदार की है। अभी नए साल का एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और वीवो ने 4 नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिए हैं। रोचक बात यह है कि ये चारों ही स्मार्टफोन ‘वाई सीरीज़’ में जोड़े गए हैं जिनमें Vivo Y12s, Vivo Y20G, Vivo Y51a और Vivo Y31 शामिल है। इन स्मार्टफोंस की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है और 17,990 रुपये तक जाती है। वीवो वाई सीरीज़ की यह अच्छी बात है कि इसके स्मार्टफोन ऑनलाइन शाॅपिंग साइट के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध रहते हैं।

यकिनन Vivo ने अपने फैन्स के सामने अच्छे-खासे ऑप्शन्स पेश कर दिए है जिससे नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले चॉइस की लिस्ट लंबी होती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर बहुत से ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्हें Vivo Y series में कई कमियां नज़र आती है। हमनें भी कुछ ऐसे ही उपभोक्ताओं की राय जानने की कोशिश की और पाया कि ‘वाई’ सीरीज़ वीवो को दो कदम आगे तो लेकर जाती है कि लेकिन कुछ प्वाइंट्स की वजह से कंपनी चार कदम पीछे भी सरक जाती है।

1. डिजाईन में नहीं नयापन

स्मार्टफोन यूजर्स की शिकायत है कि Vivo Y series के स्मार्टफोंस की लुक अमूमन एक जैसी होती है और डिजाईन में कोई नयापन देखने को नहीं मिलता। इस महीने लाॅन्च हुए चारों स्मार्टफोंस की बात करें तो Vivo Y12s और Vivo Y20G का फ्रंट व बैक पैनल जहां एक जैसा नज़र आ रहा है वहीं Vivo Y51a और Vivo Y31 भी देखने में बेहद ज्यादा एक जैसे प्रतीत हो रहे हैं। डिसप्ले पर लगी ‘नाॅच’ से लेकर बैक पैनल पर फिट रियर कैमरा सेटअप तक, कुछ ऐसे स्टाईल हैं जिन्हें इस सीरीज़ में लगातार समान ही देखा जा रहा है और कंज्यूमर अब किसी नई लुक की तालाश में है।

2. स्क्रीन से समझौता

फोन डिसप्ले को लेकर मोबाइल यूजर्स ने वीवो वाई सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोंस में सबसे पहली शिकायत यही की है कि इनमें आईपीएस पैनल का यूज़ किया गया है और फोन में वाॅटरड्राॅप नाॅच दी गई है। गौरतलब है कि वीवो ने इसे ‘Halo notch’ का नाम दिया है। वहीं दूसरी ओर इस रेंज में पंच-होल डिसप्ले के साथ फोन बाजार में उपलब्ध है और साथ ही उनमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूजर्स को मिल जाता है। यह भी पढ़ें: TV स्क्रीन पर दिखने वाले इन नंबरों का क्या है राज, जानें क्यों करते हैं ये टीवी देखने का मजा खराब

3. प्रोसेसर पुराना

Vivo Y series के हालिया लाॅन्च वाई31 और वाई51ए स्मार्टफोन में क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट खासतौर पर मिडरेंज स्मार्टफोंस के लिए ही बनाया गया है, लेकिन यूजर को जो बात अखर रही है, वह है एक साल पुराना प्रोसेसर। स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट को क्वाॅलकाॅम ने पिछले साल लाॅन्च किया था और वीवो फैन्स चाहते हैं कि इस बजट के स्मार्टफोन में उन्हें एक साल पुराने चिपसेट की जगह कोई नया या फिर कम से कम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का अपग्रेडेड चिपसेट वाई सीरीज़ में डाल कर दिया जाए।

vivo-y-series-pros-cons-good-bad-benefits-specs-features-price-in-india

4. कैमरे में नज़र आती कमी

वीवो द्वारा इस महीने वाई सीरीज़ में लाॅन्च किए गए स्मार्टफोन मैक्सिमम ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। Vivo Y51a और Vivo Y31 में जहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं Vivo Y12s और Vivo Y20G 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करते हैं। आज के क्वाॅड रियर कैमरा ट्रेंड ने यूजर्स का मिज़ाज भी बदल दिया है। उपभोक्ताओं का मानना है कि क्वाॅड कैमरे की तुलना में ट्रिपल कैमरा सेटअप में वाइड एंगल लेंस, डेफ्थ सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ ही डिजीटल ज़ूम, ऑप्टिकल ज़ूम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स में से किसी न किसी के साथ समझौता करना पड़ता है। यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?

5. बैटरी बड़ी लेकिन बैकअप बकाया

Vivo Y series के लेटेस्ट स्मार्टफोंस में कंपनी ने 5,000एमएएच तक की बड़ी बैटरी दी है जिसके साथ 18वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कहने को तो बड़ी बैटरी और चार्जिंग तकनीक दोनों ही बेहतर है, लेकिन वीवो फैन्स अन्य ब्रांड से इसकी तुलना करने पर कहीं न कहीं कम मानते हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि 18वाॅट से बेहतर होगा कि वीवो इन स्मार्टफोन में कम से कम 25वाॅट, 33वाॅट या 35वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक दे और साथ ही चार्जर भी बाॅक्स में मुहैया कराए।

बता दें कि उपरोक्त प्वाइंट्स मोबाइल यूजर्स से की गई बातचीत और उनकी निजी राय के आधार पर सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर 91मोबाइल्स का मानना है कि किसी एक आस्पेक्ट के बिनाह पर किसी स्मार्टफोन या मोबाइल सीरीज़ का आंकलन या आलोचना नहीं की जा सकती है। सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स एक साथ मिलकर ही स्मार्टफोन की परफाॅर्मेंस को तय करते हैं और ओवरऑल प्रदर्शन सामने लाते हैं।

The post Vivo Y Series ‘दो कदम आगे, चार कदम पीछे’, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y-series-pros-cons-good-bad-benefits-specs-features-price-in-india/feed/ 0