Vivo Y01 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:15:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 हुआ और भी सस्ता, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y01-smartphone-price-cut-by-rs-500/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y01-smartphone-price-cut-by-rs-500/#respond Mon, 27 Jun 2022 05:48:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83079 Vivo Y01 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है।

The post वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 हुआ और भी सस्ता, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने भारत में पिछले महीने Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो का यह स्मार्टफोन एंट्री लेवल का था जो कि Vivo Y01 के नाम से पेश किया गया था। वीवो ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती की है। Vivo Y01 स्मार्टफोन को अब भारत में 8,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह फोन एक ही रैम और स्टोरेज कंफीग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन पॉलीकार्बोनेट के बैक पैनल के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y01 की कीमत और स्पेसिपिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y01 की कीमत

Vivo Y01 स्मार्टफोन को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन को वीवो ने 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। कीमत में कटौती के बाद इस फोन को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया गया है।

vivo-y01

Vivo Y01 स्पेसफिकेशन्स

Vivo Y01 स्मार्टफोन में 6.51-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720×1600 पिक्सल है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले के चारों पतले बैजल दिया गया है। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 60Hz रिफ़्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। Vivo Y01 स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 SoC दिया गया है। इस फोन में 2GB की रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से 1TB तक की स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा वाले Redmi Note 11 Pro+ 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Vivo Y01 स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 10W चार्जिंग दिया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 5MP फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo Y01 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

The post वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 हुआ और भी सस्ता, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y01-smartphone-price-cut-by-rs-500/feed/ 0
5000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-phone-vivo-y01-launched-know-price-specification-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-phone-vivo-y01-launched-know-price-specification-sale-offer/#respond Mon, 16 May 2022 10:13:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80470 Vivo Y01 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने भारत में 5000mAh बैटरी वाला नया बजट स्मार्टफोन vivo Y01 को लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग और HD+ डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Vivo का यह स्मार्टफोन भारत में महज 8,999 रुपये की कीमत कीमत में पेश किया गया है। लेटेस्ट Vivo Y01 स्मार्टफोन को भारत में दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को वीवो की वेहसाइट के साथ साथ कंपनी के सभी पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Vivo Y01 स्मार्टफ़ोन की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत में बारे पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y01 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले
  • 5000mAh बैटरी
  • 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
  • MediaTek Helio P35 प्रोसेसर

vivo-y01-specs-2

Vivo Y01 : डिस्प्ले

Vivo Y01 स्मार्टफोन को 6.51 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस फोन में वीवो ने आई प्रोटेक्शन मोड भी दिया है। बजट कीमत में फोन को बड़ी और बेहतर रेजलूशन वाली डिस्प्ले मिलती है जो यूजर्स को वीडियो देखने, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और गेमिंग में बेहतर एक्सपीरिएंस ऑफर करती है। बड़ी डिस्प्ले के चलते यूजर्स अपनी पसंद की फिल्में और टीवी शो इस फोन में देख सकते हैं।

Vivo Y01 परफॉर्मेंस

Vivo Y01 स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिले इसके लिए Multi-Turbo 3.0 का भी सपोर्ट दिया गया है। Vivo Y01 स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 2GB RAM और 32 GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

vivo-y01-specs

Vivo Y01 डिजाइन और लुक

Vivo Y01 के डिजाइन की बात करें तो यह स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन की मोटाइ महज 8.28mm है। इसके साथ ही फोन के बैक में 3D कवर मिलता है, जो इस फोन को प्रीमियम लुक ऑफर करता है। वीवो का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन Funtouch OS 11.1. पर नकरता है। यह भी पढ़ें : 18 मई को भारत में धूम मचाने आ रहा Realme Narzo 50 Pro 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और फ़ास्ट चार्ज का मज़ा

Vivo Y01 कैमरा

वीवो का कहना है कि यह स्मार्टफ़ोन फ़ेस वेक फ़ीचर के साथ पेश किया गया है जो कि फ़ोन को अनलॉक करने में हेल्प करता है। इसके साथ ही फ़ोन के बैक में सिंगल कैमरा दिया गया है। Vivo Y01 स्मार्टफोन के रियर पैनल में LED फ्लैश के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीवो के इस फोन में कई सारे कैमरा फीचर्स मिलते हैं, जिसमें टाइम लैप्स से फेस ब्यूटी जैसे फीचर मौजूद है। यह भी पढ़ें : LG ने पेश किया 360 डिग्री फोल्डेबल डिस्प्ले, पूरी तरह बदल जाएगा फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स


The post 5000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-phone-vivo-y01-launched-know-price-specification-sale-offer/feed/ 0
लॉन्च हुआ मोबाइल फोन VIVO Y01, 13MP Camera और 5000mAh Battery से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-vivo-mobile-phone-vivo-y01-launched-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-vivo-mobile-phone-vivo-y01-launched-price-specs-sale-offer/#respond Thu, 10 Mar 2022 06:17:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77112 vivo Y01 Helio P35 चिपसेट, 13MP Camera और 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है।

The post लॉन्च हुआ मोबाइल फोन VIVO Y01, 13MP Camera और 5000mAh Battery से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO ने आज टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन vivo Y01 पेश किया है। यह स्मार्टफोन लो बजट में आया है जो Android 11 Go Edition, MediaTek Helio P35 चिपसेट, 13MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। विवो ने अपने फोन को ऑफिशियल तो कर दिया है लेकिन फिलहाल इसके प्राइस से पर्दा नहीं उठाया है। वीवो वाई01 आने वाले दिनों में विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

VIVO Y01 के स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई01 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन वाली यह फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 270पीपीआई सपोर्ट करती है। प्लास्टिक बॉडी पर बने इस फोन का डायमेंशन 163.96×75.2×8.28एमएम और वज़न 178ग्राम है। वीवो ने अपने फोन को Elegant Black और Sapphire Blue कलर में पेश किया है।

5000mah battery vivo mobile phone Vivo Y01 Launched Price Specs Sale Offer

VIVO Y01 एंडरॉयड 11 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में स्टोरेज और इंटरनेट की खपत कम करने वाली गूगल गो ऐप्स का यूज़ किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : आ गया Xiaomi का एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10C, शॉपिंग साइट हुआ उपलब्ध

यह विवो मोबाइल 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई01 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं इस वीवो फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यहां बता दें कि कई मार्केट्स में यह फोन 13एमपी रियर कैमरा के साथ उपलब्ध होगा।

5000mah battery vivo mobile phone Vivo Y01 Launched Price Specs Sale Offer

vivo Y01 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और ओटीजी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां इस वीवो मोबाइल के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए विवो वाई01 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

The post लॉन्च हुआ मोबाइल फोन VIVO Y01, 13MP Camera और 5000mAh Battery से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-vivo-mobile-phone-vivo-y01-launched-price-specs-sale-offer/feed/ 0
5,000mAh Battery और 3GB RAM के साथ आ रहा है वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01, कीमत होगी 8500 के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y01-full-specs-price-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y01-full-specs-price-leaked-before-launch/#respond Thu, 06 Jan 2022 09:09:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73336 लॉन्च से पहले ही Vivo Y01 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स तथा प्राइस सेग्मेंट की जानकारी सामने आ गई है।

The post 5,000mAh Battery और 3GB RAM के साथ आ रहा है वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01, कीमत होगी 8500 के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी एक नए लो बजट डिवाईस पर काम कर रही है जिसे ‘वाई’ सीरीज़ में लाया जाएगा। यह नया वीवो फोन Vivo Y01 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा जो सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में एंट्री लेगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस वीवो मोबाइल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा लीक में फोन लॉन्च से पहले ही Vivo Y01 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स तथा प्राइस सेग्मेंट की जानकारी सामने आ गई है।

Vivo Y01

वीवो वाई01 को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपनी द्वारा बेहद जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। लीक की मानें तो इस वीवो फोन की कीमत 100 यूरो के करीब होगी जो भारतीय करंसी अनुसार 8,500 रुपये के करीब है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Vivo Y01 में 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी और 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह भी पढ़ें : 50MP Dual Selfie कैमरा वाला Vivo V23 Pro 5G Phone इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM की ताकत

Vivo Y01 से जुड़े लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 के ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च किया जाएगा जो फनटच ओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकेगा जो कम रैम व स्टोरेज पर भी फास्ट काम करेगी तथा इंटरनेट की खपत भी कम ही करेगी।

Vivo Y01 Full Specs Price leaked before launch

वीवो के इस नए मोबाइल फोन में प्रोसेसर कौन सा होगा यह जानकारी तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन लीक के अनुसार टेक मार्केट में यह वीवो फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo Y01 में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : Vivo V23 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 12GB RAM, 50MP Dual Selfie कैमरा और 44W Fast चार्जिंग

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y01 में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी का सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई01 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post 5,000mAh Battery और 3GB RAM के साथ आ रहा है वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01, कीमत होगी 8500 के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y01-full-specs-price-leaked-before-launch/feed/ 0